Friday, 17 March 2017


अंकित रिजेंसी में ट्रांसफार्मर लगवाये
-----
जनसुनवाई में की गयी कलेक्टर द्वारा कारगर कार्यवाही
इंदौर 17 मार्च, 2017
ग्राम लिम्बोदी की श्रीकृष्ण एवेन्यु कॉलोनी में स्थित अंकित रिजेंसी के 20 रहवासियों द्वारा 24 जनवरी, 2017 को कलेक्टर श्री पी0नरहरि को जनसुनवाई के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया गया कि बिल्डर रमेश पिता तोलाराम गोधवानी से अंकित रिजेंसी में फ्लैट क्रय किये थे, परंतु उक्त बिल्डर द्वारा बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लगाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना कर अधिक राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। उक्त आवेदन-पत्र कलेक्टर श्री नरहरि द्वारा श्री अजीत श्रीवास्तव एसडीएम जूनीइंदौर को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया। श्री अजीत श्रीवास्तव द्वारा दोनों पक्षों को समक्ष में बुलवाकर उन्हें सुना गया। दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौता करवाया गया। इस समझौते के तहत बिल्डर रमेश गोधवानी द्वारा रुपये 2 लाख 50 हजार रूपये दिलाये गये। इस राशि से मल्टी के रहवासियों की बिजली के ट्रांसफार्मर की समस्या का निराकरण किया गया। मल्टी के रहवासियों द्वारा कलेक्टर श्री पी0 नरहरि को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सिंह/कपूर
सांसद निधि से 6 निर्माण कार्य स्वीकृत
इंदौर 17 मार्च, 2017
राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तन्खा की सिफारिश पर कलेक्टर श्री पी0 नरहरि द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत 6 निर्माण कार्यों के लिये 12 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गयी है। जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री नरहरि ने देपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत काई में सीसी रोड़ निर्माण के लिये 2 लाख रूपये, सीसी रोड़ निर्माण श्री सतीश कैलाश के घर से वासुदेव सचिव के घर तक ग्राम पंचायत काई के दो लाख रूपये, सीसी रोड़ निर्माण महेश रामाजी के घर से शिवमंदिर तक ग्राम पंचायत चांदेर के लिये दो लाख रूपये, सीसी रोड़ निर्माण राम मंदिर लेन ग्राम पंचायत कटकोड़ा के लिये दो लाख रूपये, सीसी रोड़ निर्माण अंतर रूगांजी के घर से भेरूशंकर के घर तक ग्राम पंचायत तलावली के लिये दो लाख रूपये और सीसी रोड़ निर्माण माताजी के मंदिर से अनुसूचित जाति बस्ती तक ग्राम पंचायत शाहपुरा के लिये दो लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। इन कामों के लिये ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। काम के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देपालपुर द्वारा प्राक्कलन तैयार किया गया। सभी कार्य शासकीय भूमि पर कराने तथा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की मार्गदर्शिका के पालन करने  के निर्देश दिये गये हैं।
सिंह/कपूर
 



लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जिले की उपलब्धि 89 प्रतिशत से अधिक
----
अभी तक 11 हजार से अधिक प्रमाण-पत्र जनरेट किये गये
इंदौर 17 मार्च, 2017
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सराहनीय कार्य किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वित्त वर्ष में भी विभाग शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर अग्रसर है। अभी तक 11 हजार 666 प्रमाण-पत्र जनरेट कियेगये हैं, जिससे 89.78 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हो गयी है। लक्ष्य से अब मात्र 10.22 प्रतिशत दूर हैं। शेष लक्ष्य भी 31 मार्च तक पूरा हो जाने की संभावना है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत हितग्राहियों द्वारा इस वित्त वर्ष में 13 हजार 213 ऑन लाइन प्रविष्टि प्राप्त हुई है। राज्य शासन द्वारा जिले को 14 हजार 717 का लक्ष्य दिया गया है। 
वर्ष 2006 में जन्मी 1553 बालिकाओं को विभाग द्वारा इस शिक्षा सत्र से छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में लाड़ली लक्ष्मी हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से अस्पताल में प्रसव के समय जन्मी प्रथम बालिका को पात्रतानुसार मौके पर ही लाभ देने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में घर-घर जाकर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं। यह योजना समाज में बहुत अधिक लोकप्रिय हो रही है। समाजशास्त्रियों द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक ठोस प्रयास माना जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण  जिले में लिंगानुपात में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। कलेक्टर श्री पी0नरहरि ने जिले के हितग्राहियों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
सिंह/कपूर

फलबाग की नीलामी सम्पन्न
इंदौर 17 मार्च, 2017
उप संचालक उद्यान अधीनस्थ शासकीय उद्यान फलबाग ए0बी0रोड इंदौर पर स्थित आम फल वृक्ष 194, चीकू फल वृक्ष 27, फालसा फल वृक्ष 65, शहतूत फल वृक्ष 10 एवं जामुन फल वृक्ष 15 फलबहार की नीलामी 16 मार्च, 2017 को श्री पुरूषोत्तम धाकड़, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत इंदौर की अध्यक्षता एवं श्री डी0आर0जाटव उप संचालक उद्यान इंदौर की उपस्थिति में दो लाख 81 हजार रुपये में की गयी।
श्व्
सिंह/कपूर