Thursday, 18 May 2017

कलेक्टर श्री पी नरहरि ने गांव में किया रात्रि विश्राम
______________________
बेटमा नगर पंचायत में ग्राम सभा और महिला संसद में चर्चा में भाग लिया
_____________________
सुबह देपालपुर के ग्रामीण क्षेत्रो में ओडीएफ का निरीक्षण किया
_______________________
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का निरीक्षण भी किया
________________________
ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे  तालाब की मिट्टी निकलने के कार्य का भी अवलोकन किया
इंदौर 18 मई, 2017
      कलेक्टर श्री पी नरहरि ने बेटमा नगर पंचायत में  पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों की सभा मे भाग लिया और ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की  और ग्रामीण स्तर पर संचालित हो रही आंगनवाड़ी में आशा कार्यकर्ता की उपस्थिति, पोषण आहार , महिला स्वस्थ परीक्षण, बच्चों के वजन लेने की प्रक्रिया और स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि वे समय-समय पर आंगनवाड़ी, स्कूल में जायें और शिक्षकों से बच्चों की शैक्षणिक योग्यता के संबंध में चर्चा करें। साथ ही बच्चों को दिये जा रहे मध्यान्ह भोजन की स्थिति भी जांचते रहें। बच्चों को मैन्यु के आधार पर प्रतिदिन अलग-अलग भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है इसकी स्थिति भी जांचते रहने के लिये कहा।
      कलेक्टर श्री पी0 नरहरि ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाये जा रहे ग्राम स्वराज अभियान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण किये गये, उसके संबंध में भी पूछताछ की। देपालपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के कुपोषण की स्थिति साथ ही महिलाओं में बीमारी की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
      कलेक्टर ने बेटमा नगर पंचायत में ग्रामीणों से चर्चा के उपरांत ग्राम बाड़ी विलोद में भी रात्रि विश्राम किया। उसके पूर्व ग्रामीणों के साथ 2 घंटे से अधिक समय तक चर्चा की। गांव में पानी की स्थिति, वृक्षारोपण, हेण्डपम्प में पानी की स्थिति किसानों से जानकारी भी ली।  स्कूल में बच्चो की संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।
      कलेक्टर सुबह 4  बजे से आसपास के गांव में ओडीएफ  के निरीक्षण के लिए निकल गए। प्रातः साढ़े चार बजे देपालपुर के ग्राम सिंधी खेड़ी, ग्राम काली बिल्लोद में चांदेर में प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाये मकानों का भ्रमण किया व इन ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ का निरीक्षण किया। ग्राम खजराया, बेगन्दा एवं चांदेर में तालाब गहरीकरण  कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री नरहरि ने ग्राम चंदेर में हो रही फूलों की खेती का भी निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति एवं दिन प्रतिदिन के कार्यों के लिये पानी की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने जनपद सीईओ और एस डी एम को निर्देश दिये कि प्रत्येक सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं पानी की स्थिति पर निगाह रखें और उसकी समीक्षा करें। कहीं भी यदि पेयजल के ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिये तुरंत कार्यवाही करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल परियोजना कार्यरत हैं, वहां पेयजल के स्त्रोत सुचारू रूप से कार्य करते रहें और यदि हैंडपंप एवं पेयजल परियोजनाओं में सुधार की आवश्यकता है तो उसका प्रस्ताव बनाकर तुरंत भेजें।
      कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि हैंडपंप खराबी या पाइप डालने की सूचना आने पर 24 घण्टे में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। एसडीएम और जनपद सीईओ प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करते रहें।  दौरे में देपालपुर एसडीएम श्री नरेंद्र नाथ , जिला पंचायत के सीईओ श्री के0 के0  खेड़े और  जनपद सी ई ओ आदि भी उपस्थित थे।

Gò¨ÉÉÆEò ®úÉ`öÉè®ú/Eò{ÉÚ®ú










इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिये होने वाली बैठक स्थगित
इंदौर 18 मई, 2017
संभागायुक्त कार्यालय में 19 मई को आयोजित इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिये आयोजित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। इस बैठक की अगली तिथि बाद में तय की जायेगी।
श्व्
महिपाल/कपूर



पुनर्वास संबंधी बैठक आज
इंदौर 18 मई, 2017
सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत विस्थापितों को पुनर्वासित करने के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिये 19 मई को शाम 4 बजे संभागायुक्त कार्यालय में बैठक रखी गयी है। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त श्री संजय दुबे करेंगे।
इस बैठक में पुनर्वास स्थलों का संधारण एवं रख-रखाव, राहत शिविरों की जानकारी, आकस्मिक आवश्यकतायें, संसाधनों की व्यवस्था, अधिकारियों की उपस्थिति एवं उनकी उपलब्धता सहित कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। बैठक में संबंधित जिलों खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर और धार के कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
महिपाल/कपूर