Friday, 24 February 2017


सहकारी समितियाँ भी करेंगी साँची दुग्ध उत्पाद विक्रय
-------------------
दुग्ध संघ और  सहकारिता एवं 
पंजीयक सहकारी संस्थाएँ के बीच ह¨गा अनुबंध
इंदौर 24 फरवरी, 2017
प्रदेश के अधिक लोगों को  साँची दुग्ध उत्पाद सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिये स्टेट क¨-आॅपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियो , उपभ¨क्ता भण्डार¨और  विपणन समितियों के माध्यम से भी दुग्ध उत्पाद अ©र सुदाना विक्रय का निर्णय लिया है। इसके लिये एमपीसीडीएफ, सहकारिता विभाग एवं पंजीयक सहकारी संस्थायो के बीच अनुबंध ह¨गा। अब तक साँची ब्राॅण्ड के दूध एवं दूध उत्पाद¨ं का विक्रय पूरे प्रदेश में लगभग 6,500 विक्रय-केन्द्र द्वारा किया जाता था। 
साँची के दुग्ध उत्पाद जैसे- घी, दूध, साॅंची पेडृा, लस्सी, रबडी, दुग्ध चूर्ण, मीठा सुगंधित दूध, मिल्क केक, रसगुल्ला, गुलाब जामुन के साथ अब डेयरी फेडरेशन द्वारा निर्मित सुदाना ब्राॅण्ड का पशु आहार भी कृषि साख सहकारी समिति, उपभ¨क्ता भण्डार अ©र विपणन समितियो  द्वारा विक्रय किया जायेगा।
प्रदेश में भोपाल , इंदौर , उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर एवं सागर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समितियो  के 2 लाख 30 हजार सदस्यो  प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध का संकलन किया जाता है। संकलित दूध में से 7 लाख 60 हजार लीटर दूध साँची ब्राॅण्ड में पैक कर शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्तायों  उचित दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
क्रमांक सिंह@कपूर


दस्तावेजॊ  का पंजीयन 26 फरवरी को  भी होगा 
इंदौर 24 फरवरी, 2017
प्रदेश में जन-सामान्य की सुविधा के लिये सम्पत्ति के दस्तावेजॊ  के पंजीयन का कार्य 26 फरवरी क¨ रविवार के दिन भी होगा । राज्य शासन के पंजीयन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला पंजीयक और उप पंजीयक कार्यालय क¨ निर्देश जारी कर दिये गये हैं। फरवरी और  मार्च दस्तावेजॊ के पंजीयन और राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण ह¨ता है। इस बात क¨ ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पंजीयन कार्यालय में दस्तावेजॊ की रजिस्ट्री मार्च में ह¨ली पर्व 12-13 मार्च को छोड़कर  सभी अवकाश के दिन में ह¨गी। उप पंजीयक कार्यालय क¨ प्रातरू 10 से शाम 6.30 बजे तक स्लाॅट आवंटित करने क¨ कहा गया है।
क्रमांक सिंह@कपूर
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज
इंदौर 24 फरवरी, 2017
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरिनारायण नायक ने आज 25 फरवरी, 2017 को दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री पी.नरहरि करेंगे। बैठक में सिविल सर्जन, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल महू, समस्त जोनल चिकित्सा अधिकारी जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला आयुष अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी,सिविल इंजीनियर लोक निर्माण विभाग,जिला माध्यम एवं विस्तार अधिकारी आदि को बैठक में आमंत्रित किया गया है।
 सिंह/कपूर


सरकारी खर्च पर वृद्धों को करायी जायेगी रामेश्वरम् यात्रा
------
आवेदन की अंतिम तिथि आज
इंदौर 24 फरवरी, 2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार 60 वर्ष से अधिक वृद्धों को शासकीय खर्च पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम् की यात्रा करायी जायेगी। यह यात्रा इंदौर से देवास, सीहोर, बुधनी होते हुये रामेश्वरम पहुंचेगी। यात्रा 16 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च को खत्म होगी। इस यात्रा में 387 यात्री शामिल होंगे। इस यात्रा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2017 है। इस यात्रा हेतु आवेदन-पत्र कलेक्ट्रेट तथा जिले के सभी तहसील कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते हैं। इस धार्मिक यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिये, मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। 60 वर्ष से अधिक आयु का होना चाहिये तथा पूर्व में इस योजना के तहत यात्रा न की हो और शरीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होना चाहिये। तीर्थ यात्री को आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज के दो फोटो, निवास साक्ष्य के रूप में राशन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, मतदाता पहचान -पत्र आदि स्वीकार किये जायेंगे और लिफाफे पर ""मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वर्ष 2017'' अंकित किया जाना चाहिये।
ज्ञातव्य है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिसने अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन किया है, को अपने साथ एक सहायक, जिसकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो, को यात्रा पर जाने की पात्रता होगी। इसी प्रकार यदि आवेदक पति या पत्नी में से किसी एक का नाम चुना जाता है तो उसका जीवन साथी भी यात्रा पर जा सकेगा। आवेदक के जीवनसाथी की आयु 60 वर्ष से कम हो तब भी यात्रा कर सकेगा या कर सकेगी। आवेदन करते समय ही आवेदक को यह बताना होगा कि उसका जीवनसाथी ही उसके साथ यात्रा करने का इच्छुक है। ऐसी स्थिति में उक्त जीवन साथी का आवेदन भी आवेदक के साथ ही संलग्न करना होगा। यदि सहायक को यात्रा पर साथ ले जाने की पात्रता है तो उस सहायक का आवेदन भी आवेदक के साथ जमा किया जायेगा।
 /सिंह/कपूर