Monday, 18 September 2017


प्रभारी मंत्री ने इंदौर जिले के पेयजल और कृषि जल की उपलब्धता की समीक्षा की
------
नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत और
ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता की निगरानी के निर्देश दिये
इंदौर,18 सितम्बर, 2017
प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया ने कलेक्ट्रेट सभागृह में आज यंहा जिले में वर्षा की स्थिति, वर्तमान में उपलब्ध पेयजल एवं कृषि के लिये पानी की उपलब्धता की समीक्षा की। वर्तमान में जिले में वर्षा की क्या स्थिति है और आने वाले 15 से 20 दिनों में मानसून किस प्रकार का रहेगा और मई-जून 2018 में पानी की क्या उपलब्धता होगी। इसकी भी समीक्षा की गयी। प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा कि जिले में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं हो, इसके लिये विगत वर्षों में पानी की उपलब्धता और वर्तमान समय में वर्षा का आकलन करते हुये समीक्षा की जायें। पेयजल के लिये यदि परिवहन की आवश्यकता पड़ने वाली हो तो उसके लिये कार्य योजना बनाकर शासन को भिजवाई जाये।
प्रभारी मंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि कृषि विभाग, देपालपुर, सांवेर, महू के ग्रामीण क्षेत्रों के भूजल की स्थिति का आंकलन करें और जियोलॉजिकल विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मंगाये कि वर्तमान में भू-जल का क्या स्तर है। और मई-जून में भू-जल की क्या स्थिति रहेगी। कृषि विभाग 20 दिनों के उपरांत वर्षा की स्थिति को देखते हुये किसानों को कम पानी वाली फसलें बोने के लिये जागरूक करें और असिंचित क्षेत्रों में गेहूं और चने की कम पानी वाली उपज के बीज उपलब्ध कराये। कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का रकबा कम किया गया है और किसानों को चना बोने की सलाह दी गयी है। किसानों को ड्रिप सिस्टम, पाईप, मोटे पंप के लिये ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि जिले में 60 प्रतिशत कृषि देपालपुर और सांवेर के ग्रामीण क्षेत्रों में होती है। इन क्षेत्रों में तालाबों, कुंओं एवं नलकूपों में जल स्तर की निरंतर समीक्षा की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिये अभी से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। जिले में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं आने दी जायेगी। इसके लिये अभी से कार्य प्रारंभ हो गया है। सभी एसडीएम को निरंतर निगाह रखने के निर्देश दिये गये हैं।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की कहीं कोई समस्या नहीं होगी। विगत माह में 180 एमएलडी नर्मदा जल परियोजना का शुभारंभ किया है, जिससे अतिरिक्त जल नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्राप्त होने लगा है। इस वर्ष यशवंत सागर तालाब पूरा भर चुका है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में नये जुड़े वार्डों में टेंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री श्री मलैया ने जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी वाटर मैनेजमेंट के लिये नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि जिले की सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करें।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतों को जिला पंचायत द्वारा नल जल योजना में तकनीकी मदद प्रदान की जाये। साथ ही पाइप लाइन व बिजली की उपलब्धता की भी समीक्षा निरंतर की जाये। बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 राठौर/कपूर







ग्रामीण स्तर पर गीले कचरे से खाद बनाने का संयंत्र लगाया जायेगा
------
ग्राम पंचायत स्तर पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्था होगी
-------
सभी अधिकारियों के लिये स्वच्छता बैज लगाना अनिवार्य
-------
महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा
इंदौर 18 सितम्बर, 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने समय अवधि समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि ग्रामीण स्तर पर अब गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्थायें की जायेंगी। प्रदेश में पहली बार नगर निगम सीमा से लगे हुये ग्राम पंचायत में गीले कचरे से खाद बनाने के संयंत्र को लगाया जायेगा और इस खाद का उपयोग कृषि कार्यों में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बनाये रखने के लिये जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 17 सितम्बर से मुख्यमंत्रीजी द्वारा स्वच्छता रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले में नौ रथ हर ग्राम पंचायत में जायेंगे और ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक करेंगे। कलेक्टर ने बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिये हैं कि विभागों में स्वच्छता समिति बनायी जाये, जो निरंतर कार्यालयों में स्वच्छता पर निगरानी रखेगी। इसी के साथ सभी स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ी एवं सभी शासकीय भवनों में इस प्रकार की समिति बनायी जाये और स्वच्छता के लिये देश में जो प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, उनमें भाग लिया जाये। प्रति सप्ताह टीएल बैठक में कार्यालयों में स्वच्छता की समीक्षा की जायेगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह,अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे के दौरान यह सुनिश्चित करें कि स्वच्छता के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों को बतायें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी शासकीय अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता बैज अनिवार्य रूप से लगायेंगे। उनके कक्ष में किसी भी कार्य के लिये आने वाले अधिकारियों को तभी प्रवेश मिलेगा जब वे स्वच्छता बैज लगाकर आयेंगे। बैज के लिये नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह को निर्देश दिये हैं कि वे सभी विभागों को यह वैच नि:शुल्क उपलब्ध करायेंगे। कलेक्टर ने कहा कि बैज लगे होने से स्वच्छता में आपकी सहभागिता परिलक्षित होती है और जिम्मेदारी का एहसास होता है।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध करने वाले दोषी व्यक्तियों को शासन की योजनाओं को लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा। जीवन उपयोगी योजनाओं के अतिरिक्त अन्य किसी भी योजना का लाभ ऐसे किसी भी व्यक्ति को प्रदान नहीं किया जायेगा जो महिलाओं के विरूद्ध अपराध के लिये दोषी पाया गया है या उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।  विशेषकर शस्त्र लायसेंस, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, ड्रायविंग लायसेंस, ऋण योजना एवं इसी प्रकार की अन्य योजनाओं का लाभ ऐसे व्यक्तियों को नहीं दिया जायेगा। इसके लिये आंकड़े संकल्पित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्रीजी द्वारा की गयी घोषणाओं को पूरा कराने के लिये संबंधित विभाग भोपाल जाकर बजट प्राप्त करें और जो योजनायें प्रारंभ नहीं हुई हैं उन्हें जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाये। जो घोषणाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी भी विभागवार शासन को उपलब्ध करायी जाये।
राठौर/कपूर








इंदौर जिले में 730.96 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
इंदौर 18 सितंबर, 2017
कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से अब तक 730.96 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर तहसील क्षेत्र में 821.90 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 723.70 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 686.20 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 715 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 708 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। गत वर्ष अबतक 893.32 मि.मी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
राठौर/जी




सांसद निधि से नौ निर्माण कार्य स्वीकृत
इंदौर,18 सितम्बर, 2017
सांसद स्थानीय विकास योजनांतर्गत क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े द्वारा नौ निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। कलेक्टर श्री वरवड़े ने सामुदायिक भवन निर्माण भवन बलघारा के लिए 5 लाख रूपये, विनोद भमीरचंद के घर से पंचायत भवन तक सीमेंटीकरण ग्राम पंचायत खजुरिया के लिए 5 लाख रूपये, राम मंदिर से रामसिंह के मकान तक सीमेंटीकरण ग्राम मांगलिया के लिए 3 लाख रूपये, नाली निर्माण ग्राम माताबरोणी के लिए 2 लाख रूपये, सीमेंट कंक्रीट रोड ग्राम बघाना के लिए 3 लाख रूपये, कब्रिास्तान में पेवरब्लॉक लगाने हेतु ग्राम बिलोदानायदा के लिए 5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम पुवार्डादाई के लिए 5 लाख रूपये, सीमिंटीकरण कार्य ग्राम सुलाखेड़ी मुख्य मार्ग के लिए 5 लाख रूपये, सीमेंटीकरण कार्य ग्राम टोरी प्रहलाद सिंह के घर से धर्मेंद्र ढोली के घर तक के लिए 4 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई हैं।
सिंह/जी.




एक आरोपी जिलाबदर
इंदौर,18 सितम्बर, 2017
जिला प्रशासन द्वारा जिले में शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजयदेव शर्मा ने लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण आरोपी अनवर पिता मुन्नु खॉ निवासी लोहा गेट थाना चंदन नगर को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिला बदर कर इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, खण्डवा एवं खरगोन के राज्य सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया हैं।
सिंह/जी.




श्री दुबे द्वारा कार्यभार ग्रहण
इंदौर,18 सितम्बर, 2017
संभागीय सतर्कता समिति कार्यालय इंदौर में श्री विनोद कुमार दुबे ने सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। श्री दुबे सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।
सिंह/जी.







विशेष पोषण अभियान अंतर्गत दीनदयाल पोषण पुरस्कार का प्रावधान
इंदौर,18 सितम्बर, 2017
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा 01 मार्च 2017 से 28 फरवरी 2018 तक विशेष पोषण अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं। विशेष वजन अभियान अंतर्गत विभाग के संयुक्त संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक के द्वारा आगंनवाड़ी केन्द्रों में स्वंय उपस्थिति होकर बच्चों का वजन किया गया था। अधिकारियों द्वारा वजन किये गये बच्चों में से कुपोषित पाये गये बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की कार्यवाही हेतु विशेष पोषण अभियान का आयोलन किया जा रहा हैं। अभियान में जिसमें कुपोषित बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभागीय अमले के द्वारा विशेष प्रयास किया गया, जिससे कुपोषण के स्तर में सुधार में सकारात्मक परिवर्तन पाये गये। विभागीय अमले द्वारा किये गये कार्य को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा "दीनदयाल पोषण पुरस्कार' से सम्मानित किया जायेगा।
संभागीय संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा श्री राजेश मेहरा ने बताया कि यह पुरस्कार प्रदान किये जाने से विभागीय अमलें में कुपोषण को कम करने के लिए ओर प्रोत्साहन मिलेगा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रदान किये जाने से विभाग के जमीनी स्तर पर कार्य को ओर बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन व पुरस्कार मिलेगा। "विशेष अभियान' में किये गये कार्य के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जायेंगा।
पुरस्कार विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रदान किया जायेगा। जिसमें परियोजना स्तर पर 03 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 03 सहायिका को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयन उनके द्वारा किये गये विशेष प्रयास के आधार पर किया जायेगा। पुरस्कार के चयन हेतु विभिन्न स्तरों पर समितिओं का गठन किया जायेगा। पुरस्कार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रथम पुरस्कार की राशि 7100 रूपये, द्वितीय की राशि 5100 रूपये व तृतीय की राशि 2100 रूपये हैं। सहायिका को प्रथम पुरस्कार की राशि 5100 रूपये द्वितीय 2100 रूपये व तृतीय 1100 रूपये राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जायेगी। इसी प्रकार पर्यवेक्षक को प्रथम पुरस्कार की राशि 11000 रूपये द्वितीय 5100 रूपये व तृतीय पुरस्कार की राशि 2100 रूपये हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी की प्रथम पुरस्कार की राशि 21000 रूपये, द्वितीय 11000 रूपये व तृतीय पुरस्कार की राशि 5100 रूपये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेतु पुरस्कार की राशि 51000 रूपये द्वितीय 31000 रूपये व तृतीय पुरस्कार की राशि 21000 रूपये हैं। इन सब प्रोत्साहन पुरस्कार के अतिरिक्त एक और पुरस्कार वितरण किया जायेगा जिसकी प्रोत्साहन राशि 11000 रूपये हैं व यह एक प्रोत्साहन पुरस्कार हैं। इन सभी पुरस्कार के वितरण के लिए विभिन्न स्तर पर समय-समय पर समारोह का आयोजन किया जायेगा।
सिंह/जी.






अमानक कीटनाशक औषधी प्रतिबंधित
इंदौर,18 सितम्बर, 2017
उपसंचालक कृषि श्री विजय कुमार चौरसिया ने जांच के उपरांत अमानक पाये जाने पर कीटनाशक औषधी प्रोफेनोफॉस 40 प्रतिशत अ सायपरमेंथ्रीन 4 प्रतिशत ईसी बैच नंबर ईपीएस- 1605052 विक्रता नीलकंठेश्वर कृषि सेवा केन्द्र, चंद्रावती गंज, सांवेर, निर्माता नागार्जुन एग्रोटेक्ट लिमि., पंजगुंड, हैदराबाद के क्रय-विक्रय भण्डारण और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई हैं। यह कार्यवाही म.प्र. कीटनाशक गुण नियंत्रण अधिनियम 1968 की धारा 18 के तहत की गई हैं।
 सिंह/जी.

Thursday, 14 September 2017

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आज
इंदौर 14 सितम्बर, 2017
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू किये गये स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आज 15 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तिल्लोर खुर्द में आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत एक महिने तक जिले में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और विभिन्न गतिविधियां संचालित होंगी। अभियान के अंतर्गत 15 सितम्बर को दोपहर तीन बजे स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलायी जायेगी।
 महिपाल/कपूर




प्रशासनिक अधिकरियों के लिंक अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर ने जारी किये आदेश
इंदौर 14 सितंबर, 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों से संबंधित लिंक अधिकारियों के पूर्व में जारी आदेश को अधिक्रमित करते हुए नये सिरे से लिंक अधिकारी नियुक्त किये हैं। अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा की प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान व द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर (विकास) श्रीमती कीर्ति खुरसिया को बनाया गया हैं। 
इसी तरह अपर कलेक्टर श्री रूचिका चौहान के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा व द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर (विकास) श्रीमती कीर्ति खुरसिया को बनाया गया हैं। अपर कलेक्टर (विकास) श्रीमती कीर्ति खुरसिया के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान व द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा को बनाया गया हैं। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर की प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव व द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी को बनाया गया हैं। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी व द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर को बनाया गया हैं। डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री श्रंृगार श्रीवास्तव व द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह को बनाया गया हैं। डिप्टी कलेक्टर श्री श्रंृगार श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी व द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह को बनाया गया हैं। डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री श्रंृगार श्रीवास्तव व द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को बनाया गया हैं। 
भदौरिया/जी.




इंदौर जिले में 680.96 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
इंदौर 14 सितंबर, 2017
कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से अब तक 680.96 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर तहसील क्षेत्र में 793.70 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 719.70 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 594.40 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 660 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 637 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। गत वर्ष अबतक 851.76 मि.मी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
राठौर/जी





नशामुक्ति के संबंध में कार्यशाला आज
इंदौर 14 सितम्बर, 2017
संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री बी.सी.जैन ने बताया कि नशामुक्ति के संबंध में जनजागरूकता हेतु सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 सितम्बर, 2017 को कलेक्ट्रेट के नवीन भवन ऑडिटोरियम में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक कार्यशाला आयोजित की गयी है। उन्होंने बताया कि नशा जैसी बुराई से मुक्ति पाने के लिये मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से समाज में जनजागरूकता हेतु नशामुक्ति अभियान चलाया जाता है। इसी दिशा में यह कार्यशाला रखी गयी है। उन्होंने कार्यशाला में स्वयंसेवी संस्थाओं से व्यापक भागीदारी हेतु आग्रह किया है।
भदौरिया/जी.





बहते पानी को रोकने के लिये प्रदेश में चलेगा 15 सितम्बर से अभियान
-------------
अवर्षा की स्थिति में भी किसान की आय नहीं घटने देने के लिये बनी कार्य-योजना
-------------
सिंचाई के लिये जल की उपलब्धता का आंकलन कर किसानों को बताएं
-------
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आकस्मिक कार्य-योजना की समीक्षा की
इंदौर 14 सितंबर 2017
            मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर में बहते पानी को रोकने के लिये 15 सितम्बर से अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अवर्षा की स्थिति में किसानों की आय नहीं घटने देने की कार्य-योजना बनानेस्वच्छता पखवाड़ा मनाने और अवर्षा की स्थिति अनुसार रबी फसल की तैयारियाँ करवाने के लिये कहा है। श्री चौहान ने कहा कि 15 से 20 सितम्बर के मध्य सिंचाई के लिये जल की उपलब्धता का आकलन करें। उपलब्ध जल के आधार पर सिंचाई की आकस्मिक कार्य-योजना बनवाये तथा किसानों को उससे अवगत करवाने के प्रभावी प्रबंध करें।
            श्री चौहान आज मंत्रालय में अल्प-वर्षा की स्थिति से निपटने की आकस्मिक कार्य-योजना की समीक्षा कर रहे थे। कृषिजल संसाधनलोक स्वास्थ्य यांत्रिकीपशुपालनसहकारिता और नगरीय प्रशासन विभागों द्वारा अल्प-वर्षा के दृष्टिगत तैयारियों की कार्य-योजना का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सभी सदस्य पानी रोकने के लिये जन-जागृति के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। बोरी बंधान बनवाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की अल्प-वर्षा की आकस्मिक योजना की जानकारी किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुँचे। ग्राम सभाओं का आयोजन करवाया जाये। किसानों को सिंचाई के लिये जल की स्थितिअल्प-अर्ध सिंचित फसलों और उनके बीजों की उपलब्धता की जानकारियाँ पर्याप्त समय रहते दी जायें। कृषिराजस्वपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त रूप से युद्ध-स्तर पर किसानों को स्थिति से निपटने के प्रयासों के प्रति जागरूक करें। किसान सम्मेलनोंजल उपभोक्ता संथाओं विभिन्न मंचों आदि और जनसंचार के सभी माध्यमों का उपयोग कर समाज को अवर्षा की स्थिति से निपटने के लिये तैयार करें। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों की आय घटे नहीं इसके लिए टॉस्क तय करेंजनता को जोड़ें और सर्वश्रेष्ठ के लिए संकल्प लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करें।
            मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि जल-स्त्रोतों में उपलब्ध जल की स्थिति से किसानों को पहले से अवगत करवायें। रबी फसल की बोनी और खरीफ की अवर्षा से प्रभावित फसलों के लिये जल उपलब्धता का सर्वश्रेष्ठ नियोजित उपयोग हो। लक्ष्य स्पष्ट है कि किसान की फसल जितनी बेहतर करवा सकते हैंकरवाई जाये। रबी की तैयारियोंपेयजल और स्वच्छता के संबंध में जन-जागृति के लिये हर पंचायत में रथ भिजवाएं। धान की खड़ी फसल को बचाने की सिंचाई परियोजनावार कार्य नीति बनायें। सिंचाई के लिये जल उपलब्धता का आंकलन व्यवहारिक आधार पर करें ताकि क्षेत्र के सभी खेतों को समान रूप से सिंचाई जल मिल सके। बहते जल को रोकने के प्रयासों की प्रभारी मंत्री द्वारा मॉनीटरिंग भी की जाये।
       मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कहा कि जुलाई 2018 तक की कार्य-योजना का प्रारूप पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ समन्वय कर आगामी मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रस्तुत करें। प्रारूप में संचालन और समन्वय संबंधी बाधाओं को दूर करने और प्रक्रियाओं के सरलीकरण का प्रस्ताव दें। बंद नल-जल योजनाओं को पुन: चालू करने के लिये आवश्यक उपायों और संधारण संबंधी संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने हेंडपंप खनन के लक्ष्यों को बढ़ाने और उनमें छोटी मोटरें डलवाने के लिये आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सहकारितापशुपालन और नगरीय विकास विभाग की कार्य-योजनाओं की समीक्षा की। नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल का अभाव नहीं होयह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को धानमक्का और सोयाबीन फसलों के भूसे को बचाये रखने का जन-जागृति अभियान चलाने के लिये कहा।
              मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 15 सितम्बर से दो अक्टूबर के मध्य मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े की भी समीक्षा की। उन्होंने अभियान में मंत्रि-परिषद के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा करते हुए श्रमदान के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वच्छता पुरस्कारों में 80 प्रतिशत पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिले हैं। यह स्थिति बदलें नहीं इसे और बेहतर करने के लिये समग्र कार्य-योजना तैयार करें जिसमें राज्यजिला तथा ग्राम-स्तर तक किये जाने वाले कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा हो। जिला-स्तर पर 17 सितम्बर को सफाई और श्रमदान का अभियान चलाया जाये। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को अवर्षा की विकट स्थिति का सामना सफलता से करने और उस पर विजय प्राप्त करने के लिये संकल्पित करवाया।
भदौरिया/जी


शालेय विद्यार्थियों के लिये राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता
------------
जिला स्तर पर 25 सितम्बर को होगी प्रतियोगिताएँ
इंदौर 14 सितंबर 2017
            स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिये केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएँ जिलासंभाग और राज्य स्तर पर होंगी। इनके लिये तिथियाँ निर्धारित कर ली गई हैं।
            कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित विद्यालय टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाखद्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 लाख और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। प्रतियोगिता में शासकीय और गैर-शासकीय स्कूलों के कक्षा 9, 10, 11 और 12वीं के विद्यार्थी के दल शामिल हो सकेंगे। जिला स्तर पर 25 सितम्बर कोसंभाग स्तर पर 3 अक्टूबर को और राज्य स्तर पर 6 और 7 अक्टूबर 2017 को ये कला प्रतियोगिताएँ होगी। प्रतियोगिता में नाट्य कलानृत्य कलासंगीत कला में स्कूल के विद्यार्थी अपना प्रदर्शन दे सकेंगें। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी केन्द्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट http://mhrd.gov.in पर देखी जा सकती है। आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय ने राज्य स्तर पर सहायक संचालक श्री पी.के. सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। उनसे मोबाइल नम्बर 9425344275 और 0755-2581067 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
भदौरिया/जी




प्रदेश में आयेगी नदी अभियान की यात्रा
--------
इंदौर में 22 सितंबर को पहुँचेगी यात्रानदी अभियान का कार्यक्रम आयोजित होगा
-----------
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की "नदी अभियान" की तैयारियों की समीक्षा

इंदौर 14 सितंबर 2017
          मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नदी अभियान को पूरी तरह से सफल बनायें। इस पवित्र अभियान में समाज के सभी वर्गों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मंत्रालय में नदी अभियान  रैली फॉर रिवर्स की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव द्वारा नदी और पर्यावरण संरक्षण के लिये गत 3 सितम्बर को कोयम्बटूर से शुरू किये गये इस जनजागरण अभियान के तहत प्रदेश में उनकी यात्रा 21 से 24 सितम्बर तक रहेगी। इस दौरान इंदौरभोपाल और विदिशा में कार्यक्रम होंगे।
          मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नदी अभियान नदियों और पर्यावरण के संरक्षण के लिये ईशा फाउण्डेशन द्वारा शुरू किया गया है। पवित्र उद्देश्य से शुरू इस अभियान में सभी संभव सहयोग दिया जाये। समाज के सभी वर्गों और संगठनों को इससे जोड़ा जाये। इसके माध्यम से नदीपेड़पानीमिट्टी और पर्यावरण के लिये जागरूकता लायी जाये। कार्यक्रम में नर्मदा सेवा समितियों के प्रतिनिधियोंनदी संरक्षण के लिये काम करने वाले नदी सेवकों और उन्नत किसानों को भी आमंत्रित किया जाये।
          बताया गया कि प्रदेश में यात्रा के दौरान इंदौरभोपाल और विदिशा में आयोजित कार्यक्रमों को सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव द्वारा संबोधित किया जायेगा। यह यात्रा आगामी 21 सितम्बर को दाहोद से प्रवेश कर झाबुआराजगढ़मनावर और धामनोद होते हुए महेश्वर पहुँचेगी। यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम और नर्मदा यात्रा के बारे में जानकारी दी जायेगी। अगले दिन 22 सितम्बर को दोपहर को यात्रा इंदौर पहुँचेगी। यहाँ डेली कॉलेज में शाम पाँच बजे कार्यक्रम किया जायेगाजिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका नीति मोहन द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। अगले दिन 23 सितम्बर को दोपहर यात्रा भोपाल आयेगी। यहाँ शाम छह बजे से कार्यक्रम होगा। यहाँ पर प्रसिद्ध लोक गायक श्री प्रहलाद टिपाणिया का कार्यक्रम होगा। इसके अगले दिन 24 सितम्बर को सुबह यात्रा विदिशा पहुँचेगी वहाँ बाढ़ वाले गणेश मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम किया जायेगा। यहाँ से यात्रा ललितपुरझाँसी होते हुए कानपुर जायेगी। इसी दिन प्रदेश के स्कूलों में बच्चे नदी अभियान का संकल्प लेंगे।
/भदौरिया/ जी




प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कार्य योजना
इंदौर क्लस्टर्स में जबलपुर की तर्ज पर कचरे से बनेगी बिजली

इंदौर 14 सितंबर 2017
            प्रदेश में ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए उचित आधुनिक एवं वैज्ञानिक व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्था में प्रदेश के सभी 378 नगरीय निकायों को 26 क्लस्टर में बाँट कर जन-निजी भागीदारी (पी.पी.पी. मोड) से एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। इसमें 6 क्लस्टर आधारित परियोजनाएँ कचरे से बिजली (waste to energy) तथा 20 परियोजनाएँ कचरे से खाद बनाने (waste to compostका काम करेंगी।
            ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिन 26 क्लस्टर्स में इस परियोजना को लागू किया गया है उनमें भोपालरीवाग्वालियरइंदौरजबलपुर तथा रतलाम में कचरे से बिजली का उत्पादन किया जायेगा। इस परियोजना को जबलपुर में सफलता से क्रियान्वित कर 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। रुपये 1555 करोड़ की लागत की सभी 6 परियोजना के क्रियान्वयन के बाद प्रदेश के 78 निकाय में प्रतिदिन के लगभग 3500 टन कचरे से 72 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। इन क्लस्टर के तहत भोपाल क्षेत्र के 8 नगरीय निकायरीवा के 28, ग्वालियर के 16, जबलपुर 16 तथा रतलाम क्षेत्र के 17 नगरीय निकाय शामिल है।
 कचरे से खाद बनाने वाले 20 परियोजनाएँकटनीसागरहोशंगाबादउज्जैनदेवासखंडवाभिण्डछिन्दवाड़ाछतरपुरबैतूलदमोहशहडोलबड़वानीनीमचबालाघाटविदिशागुनासिंगरौलीशिवपुरी तथा शाजापुर शामिल है। रुपये 1326 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली इन परियोजनाओं से 300 निकाय से लगभग 3000 टन कूड़े से 450 टन जैविक खाद का उत्पादन किया जायेगा। इसमें कटनी के 5 नगरीय निकायसागर के 11, होशंगाबाद के 14, देवास के 24, खंडवा के 10, भिंड के 14, छिन्दवाड़ा के 20, छतरपुर के 33, बैतूल के 8, दमोह के 7 और शहडोल क्षेत्र के 16 नगरीय निकाय को शामिल किया गया है।
            चिन्हित 26 क्लस्टर्स में से 9 क्लस्टर्स पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शेष 17 क्लस्टर्स की टेंडर व मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है।
/भदौरिया/जी

Wednesday, 13 September 2017


बिजासन माता मंदिर पहुंचे कलेक्टर, विधायक व नगर निगम आयुक्त
नवरात्रि पर्व मेले के दौरान सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें
- कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश
इंदौर 13 सितंबर, 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने आज बिजासन मंदिर पहुंचकर आगामी नवरात्रि पर्व मेले के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की तथा निर्देश दिए कि पर्व के दौरान बिजासन माता मंदिर में सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मेले में आने वाले दर्शनार्थियों व माता के भक्तों को बिजासन माता के दर्शन सुविधाजनक तरीके से हो सके। इस अवसर पर विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि मेले के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जायेगी तथा पिछले वर्षो के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थित दुकानों को शिफ्ट कर व्यवस्थित किये जाने पर भी विचार किया गया। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को दुकानदारों से चर्चा कर दुकानों को व्यवस्थित रूप से लगवाने के निर्देश दिए ताकि दर्शनार्थियों को बिजासन माता के दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस दौरान मंदिर पहुंच मार्ग का चौडीकरण, मंदिर परिसर के सुव्यवस्थित विकास व अधोसंरचना निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा हुई। विकास से संबंधित कार्यो को जन सहयोग से कराने पर भी विचार किया गया। इस दौरान बताया गया कि जन सहयोग से बिजासन मंदिर परिसर में पुजारियों के लिए 12 आवासीय फ्लैट बनाये गये हैं। कलेक्टर श्री वरवड़े ने जन सहयोग से आवासीय कॉम्पलेक्स के निर्माण की प्रशंसा की और प्रदेशभर के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होने कहा कि मंदिर परिसर के विकास के लिए जन सहयोग से अन्य कार्य कराये जाने के भी प्रयास किये जायेगें।
इस अवसर पर विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने नवरात्रि में आयोजित होने वाली चुनरी यात्रा के संबंध में अवगत कराया और बताया कि चुनरी यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती हैं। उन्होने यह भी बताया कि नवरात्रि के दौरान मेले में श्रद्धालु देर रात तक माता के दर्शन हेतु मंदिर आते हैं। निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम मल्हारगंज श्री संदीप सोनी, एस.डी.एम विजय नगर श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के अलावा क्षेत्रीय पार्षद, मंदिर के पुजारी व अन्य लोग मौजूद थे।
भदौरिया/जी.







इंदौर जिले में 679.92 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
इंदौर 13 सितंबर, 2017
कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से अब तक 679.92 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर तहसील क्षेत्र में 791.70 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 716.70 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 594.20 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 660 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 637 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। गत वर्ष अबतक 851.76 मि.मी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
/राठौर/जी








गणपति मंदिर खजराना में बिजली की बचत हेतु लगेंगी एलईडी लाईटें व हाईमास्ट
----
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये बनाये जायेंगे स्थायी बेरिकेटिंग
--------
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये बनेगा बैठने का स्थान
इंदौर 13 सितम्बर, 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में बुधवार को श्री गणपति मंदिर खजराना की प्रबंध समिति की बैठक मंदिर के प्रशासकीय भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री अवधेश गोस्वामी, नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह, नगर निगम के झोनल अधिकारी श्री विनोद अग्रवाल, आईडीए के सहायक यंत्री श्री घनश्याम शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री पी.के.सक्सेना, सीएसपी खजराना श्री गोपाल धाकड़, आर्किटेक्ट श्री रोहित दिनकर, एकेव्हीएन से एचआर मुजाल्दा, वरिष्ठ पुजारी श्री अशोक भट्ट, मंदिर समिति के जनरल मैनेजर श्री गणपति मंदिर श्री बी.एल.कांसट व मैनेजर श्री एम.एस.कुशवाह मौजूद थे।
बैठक में श्री गणपति मंदिर के सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यीकरण के साथ ही प्रबंधकीय मामलों से संबंधित 38 बिन्दुओं पर विचार किया गया। इन बिन्दुओं पर विचार करते हुये प्रबंध समिति के सुझाव पर पूरे मंदिर परिसर में बिजली बचाने तथा बिजली पर होने वाले व्यय को कम करने के लिये एलईडी लाईटें व हाईमास्ट लगाने का निर्णय लिया गया। सांई बाबा मंदिर के सामने लगी इकोफ्रेंण्डली लाईट की तर्ज पर राम मंदिर के सामने भी इकोफ्रेंण्डली लाईट लगायी जायेगी। मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये स्थाई बेरिकेटिंग लगाने का निर्णय लिया गया। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये बैठने एवं अन्य सुविधा के लिये मंदिर के पूर्वी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास रिक्त भूमि पर एक शेड बनाये जाने का निर्णय लिया गया। शेड पर लगभग 16 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
बैठक में मेला परिसर के विकास के लिये भी 27.35 लाख रुपये की विकास योजना का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत मेला क्षेत्र में अधिक फलदार व बड़े वृक्षों का रोपण किया जायेगा। जिससे दर्शनार्थी गर्मी के दिनों में वृक्षों के नीचे बैठकर छाया में राहत पा सकें। योजना में मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व पार्किंग क्षेत्र में पेवर ब्लॉक तथा गार्डन चेयर लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में मंदिर के नवीन परिसर में ओपीडी एवं किडनी अस्पताल हेतु लिफ्ट एवं सिविल कार्य का भी प्रस्ताव रखा गया। इस संबंध में बताया गया कि उक्त दोनों कार्यों पर 28 लाख रुपये का व्यय संभावित है। संभावित व्यय में 50 प्रतिशत राशि मंदिर प्रबंधन की ओर से तथा 50 प्रतिशत राशि श्री वैष्णव शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास इंदौर द्वारा दी जाना प्रस्तावित है। बैठक में दान में प्राप्त बहुमूल्य आभूषणों के रूप में प्राप्त सोने व चांदी का उपयोग मंदिर की भव्यता के लिये किये जाने का भी सुझाव दिया गया। बैठक में मंदिर के आय-व्यय व जमा राशि पर भी चर्चा की गयी तथा नियमित रूप से सी.ए. से आडिट कराने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री वरवड़े ने प्रति तीन माह में मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक रखने के लिये भी निर्देशित किया।
श्व्
 भदौरिया/कपूर








स्वाइनफ्लू से डरने की जरूरत नहीं - सावधान रहने की जरूरत
------
स्वाइनफ्लू एक संक्रमक रोगी है
इंदौर 13 सितम्बर, 2017
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.एन.नायक ने आज एमजीएम मेडिकल कॉलेज सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वाइनफ्लू से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। इलाज से बचाव अच्छा होता है। स्वाइनफ्लू एक संक्रमक बीमारी है। स्कूली बच्चे या दफ्तरों में काम करने वाले बच्चों को यदि स्वाइनफ्लू हो जाता है तो उन्हें स्कूल या दफ्तर नहीं जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्वाइनफ्लू सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खरास, सिरदर्द या बुखार के साथ यदि सांस लेने में तकलीफ हो तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिये। स्वाइनफ्लू के लक्षण मिलते ही 24 घण्टे के अंदर उपचार प्रारंभ हो जाना चाहिये। इस बीमारी में विलंब घातक हो सकता है। इंदौर जिले के समस्त शासकीय और 19 चिन्हित निजी चिकित्सालयों में स्वाइनफ्लू की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। शासकीय अस्पतालों में समस्त जांच एवं दवायें नि:शुल्क दी जाती हैं।
डॉ.नायक ने बताया कि मरीज को खांसते और छींकते समय मुंह पर रूमाल रखना चाहिये। संक्रमण होने पर मरीज को सामूहिक स्थान या भीड़भाड़ से दूर रहना चाहिये। संक्रामित व्यक्ति से लगभग एक मीटर की दूरी बनाये रखना चाहिये। साबुन से हाथ धोकर सुबह-शाम भोजन करना चाहिये। उन्होंने बताया कि स्वाइनफ्लू संक्रमण नाक, मुंह, गले से आरंभ होकर फेफड़े तक पहुंच जाता है और जानलेवा भी हो सकता है। इंदौर में एम.वाय.अस्पताल, हुकुमचंद अस्पताल, जिला अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल और सिविल अस्पताल महू में स्वाइनफ्लू के इलाज की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आशा पंडित ने कहा कि एच-1, एन-1 स्वाइनफ्लू एक संक्रामक बीमारी है। इसका इलाज संभव है। इसकी जांच मात्र 24 घण्टे में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में हो जाती है। इस वर्ष से भोपाल में भी इसकी जांच होने लगी है। जहाँ से 24 घण्टे में जांच उपरांत पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मनीषा पंडित ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।
 सिंह/कपूर






दृष्टिबाधित दे रहे हैं घर पहुंच सेवा
--
स्वरोजगार से जोड़ने जिला प्रशासन ने दृष्टिबाधितों को
दिलाया पंचस्पर्श सहज थैरेपी प्रशिक्षण
इंदौर 13 सितम्बर, 2017
दृष्टिबाधितों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल की गयी । जिसके तहत दृष्टिबाधितों को उनकी स्पर्श विशेषज्ञता का देखते हुए पंच स्पर्श एक्यू मसाज थैरेपी का विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया । ये प्रशिक्षित दृष्टिबाधित जरूरतमंदों को घर पर जाकर सेवाएं दे रहे हैं तथा उनकी पंचस्पर्श एक्यू मसाज कर रहे हैं। जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयोग को काफी प्रतिफल मिला और लोग उनसे मसाज कराकर लाभान्वित हो रहे हैं।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग ने दृष्टिबाधितों की आय को बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सुविधा के लिये प्रशिक्षित दिव्यांगजनों से सम्पर्क हेतु उनके मोबाइल नम्बर भी प्रसारित किए हैं, ताकि जरूरतमंद उनको बुलाकर लाभ उठा सके। घर पहुंच सेवा देने वाले दृष्टिबाधितों में श्री सुरेश मोबाइल नम्बर 98261-34353 सेवा क्षेत्र विजयनगर, पलासिया व नंदानगर, श्री चेतन मोबाइल नम्बर 88896-96685 सेवा क्षेत्र महूनाका से राजेन्द्र नगर तक, श्री धर्मेन्द्र मोबाइल नम्बर 89825-14117 सेवा क्षेत्र विजयनगर, पलासिया, नंदानगर, श्री योगेश मोबाइल नम्बर 98266-52091 सेवा क्षेत्र भागीरथपुरा, परदेशीपुरा, बाणगंगा, श्री सुमित मोबाइल नम्बर 98264-37556 सेवा क्षेत्र किलामैदान, मरीमाता व बड़ी गणपति, श्री मोहन मोबाइल नम्बर 95847-18819 धार रोड, सिरपुर, चंदन नगर, श्री सतीश मोबाइल नम्बर 98265-73811 सेवा क्षेत्र राऊ, महू परिक्षेत्र, पीथमपुर, श्री रमेश मोबाइल नम्बर 9111773630 सेवा क्षेत्र बॉम्ब अस्पताल शीतल नगर, श्री लीलाधर मोबाइल नम्बर 98260-76748 सेवा क्षेत्र एयरपोर्ट गांधी नगर, कालानी नगर, श्री राजेश मोबाइल नम्बर 98648-94024 सेवा क्षेत्र सुखलिया, बापट चौराहा शामिल हैं। दृष्टिबाधित पंचस्पर्श एक्यू मसाज थैरेपी के तहत हेड, सोल्डर, फूट एण्ड कम्पलीट बॉडी रिलेक्स एक्यू मसाज, स्पोर्टसमैन बाडी रिलेक्स एण्ड स्टूडेन्टस माइंड रिलेक्स एक्यू मसाज के अलावा वृद्धजनों एवं बच्चों की रेग्युलर एक्यु मसाज व एक्यूप्रेशर थैरेपी सेवाएं देते हैं।
 भदौरिया/कपूर




युवाओं का दल आज होगा रवाना
इंदौर 13 सितम्बर, 2017
युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाने तथा उन्हें सैन्य गतिविधियों से अवगत कराने के लिये मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर संभाग के 75 युवाओं का दल आज 14 सितम्बर को देश की सीमा पर स्थित विभिन्न जिलों के लिये रवाना होगा। यह दल डीआईजी कार्यालय इंदौर से जायेगा। दल को शाम 6 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इस दल को खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा विशेष ट्रेन के माध्यम से भिजवाया जा रहा है। यह दल देश की सीमा पर स्थित जैसलमेर, लोगोवाला सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा करेगा और सैन्य गतिविधियों से अवगत होगा। दल में शामिल युवा सैनिकों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी दिनचर्या की जानकारी लेंगे।
 महिपाल/कपूर

Tuesday, 12 September 2017


"ब्लू व्हेल गेम' पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
इंदौर 12 सितंबर, 2017
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने पत्र लिख कर ब्लू व्हेल गेम पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होने इंदौर, छत्तरपुर, शहडोल, होशंगाबाद, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर जिले के कलेक्टरों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होने कहा है कि इस गेम की प्रवृत्ति को रोकने के लिए शासकीय एवं निजी विद्यालयों में एंड्रॉयड/स्मार्ट फोन स्कूल समय के दौरान पूर्णत: प्रतिबंधित करने की कार्यवाही करें तथा सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भी जागरूक किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें तथा तत्काल निर्देश जारी करें। 
महिपाल/जी.



स्वाइन फ्लू से बचाव एवं सावधानियां विषय पर कार्यशाला आज
इंदौर 12 सितंबर, 2017
इंदौर जिले में स्वाइन फ्लू से बचाव एवं सावधानियां विषय पर कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देश पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इस सिलसिले में 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई हैं। इस कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े करेगें। कार्यशाला में विभिन्न चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधि तथा जिले के बड़े अस्पतालों के प्रतिनिधि चिकित्सक मौजूद रहेंगे। 
इसी तरह की दूसरी कार्यशाला 14 सितंबर को एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। इसमें विभिन्न शासकीय, निजी शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य उपस्थित रहेगें।
/सिंह/जी.





सांसद निधि से 6 निर्माण कार्य स्वीकृत
इंदौर 12 सितंबर, 2017
क्षेत्रीय सांसद एवं लोक सभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर सांसद स्थानीय विकास योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने सामुदायिक भवन निर्माण कालासुरा के लिए 4 लाख रूपये, शमशान घाट में शोक सभागृह निर्माण ग्राम रोलाय के लिए 5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम बोरसी के लिए 5 लाख रूपये, नाली निर्माण ग्राम भीलबड़ोली के लिए 2 लाख रूपये और ग्राम रूद्राख्या में सामुदायिक भवन की बॉउण्ड्रीवाल हेतु 5 लाख रूपये और सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम पेमलपुर के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृति जारी कर संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया हैं।
समस्त निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा सांसद, क्षेत्र विकास योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
सिंह/जी.






इंदौर जिले में 656.38 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
इंदौर 12 सितंबर, 2017
कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से अब तक 656.38 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर तहसील क्षेत्र में 746.20 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 713.70 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 582.00 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 650 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 590 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। गत वर्ष अबतक 851.76 मि.मी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
राठौर/जी
 







इंदौर जिले में मधुमक्खी पालन को दिया जायेगा बढ़ावा
इंदौर 12 सितम्बर, 2017
इंदौर जिले में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत जिले में किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित किया जायेगा। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में सोमवार को किसान कल्याण तथा कृषि विभाग विभाग की आत्मा गवर्निंग बोर्ड की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, परियोजना संचालक आत्मा शर्ली थॉमस, उप संचालक उद्यानिकी श्री जाटव, सहायक संचालक मत्स्य श्री रायकरवार के अलावा बोर्ड के अशासकीय सदस्यगण के रूप में उन्नत कृषक उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017-18 में आत्मा योजनांतर्गत मधुमक्खी पालन को नवाचार के घटक के रूप में लिया गया। इसके लिये कृषि विज्ञान केन्द्र कस्तुरबा ग्राम इंदौर में जिले के 30 कृषकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। इच्छुक कृषकों को प्रशिक्षण उपरांत बुरहानपुर जिले में मधुमक्खी पालन प्रक्षेत्र का भ्रमण भी कराया जा चुका है, जहां उन्हें समक्ष में मधुमक्खी पालन की तकनीक संबंधी बारीकियों को सिखाया गया, ताकि कृषक बंधु अपने खेत पर मधुमक्खी पालन कर सकें। बैठक में दुधारू पशुओं के लिये एजोला के उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों को हुये लाभ की सराहना की गयी। बताया गया कि एजोला से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हुई, वहीं सुदाना पर होने वाले खर्च की बचत हुयी।
कलेक्टर श्री वरवड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जैविक खेती अपनाने वाले कृषकों को सतत रूप से प्रोत्साहित किया जाये। जैविक उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि कृषकों को उनकी जैविक उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके। परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि इंदौर जिले में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिये 10 जैविक क्लस्टर बनाये गये हैं। इन क्लस्टरों से कुल 482 कृषक जुड़े हुये हैं। बैठक में पी.के.व्ही.वाय. योजना अंतर्गत 2016-17 में संपादित कार्यों के संबंध में भी चर्चा की गयी। योजना के तहत मृदा परीक्षण, कृषक भ्रमण, वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण कृषक प्रशिक्षण आदि कार्य किये गये हैं। सांसद आदर्श ग्राम माचल में अजोला उत्पादन को बढ़ावा देने तथा बीज उत्पादन समिति के गठन के संबंध में भी चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री वरवड़े ने सांसद आदर्श ग्राम में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत शामिल सभी घटकों के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों के साथ ही उनकी उपलब्धियों की समीक्षा की गयी। उप संचालक कृषि ने मिशन के तहत 
लिये गये घटकों में मूंग व उड़द की फसलों के साथ क्रापिंग सिस्टम बेज्ड डिमोस्ट्रेशन तथा इंटर क्रोपिंग डिमोस्ट्रेशन संबंधी लक्ष्यों की पूर्ति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दलहन की बीज उत्पादन कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया। 150 कृषकों को Ïस्प्रकलर सेट वितरित किये गये। कलेक्टर श्री वरवड़े ने हितग्राहियों के चयन के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिये। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रजनक एवं प्रमाणित बीज वितरण कार्यक्रम की समीक्षा की बताया गया कि जिले में स्वीट कार्न (मक्का) की फसल को 400 एकड़ में  लगाने का लक्ष्य रखा गया था तथा इस योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की गयी। नेशनल मिशन फॉर सस्टेनेवल एग्रीकल्चर के तहत प्रस्तावित क्लस्टरों पर चर्चा की गयी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि वे क्लस्टरों के चयन को देखें। उन्होंने कहा कि क्लस्टरों का चयन सही हो ताकि वास्तविक किसानों को लाभ मिल सके। 
बैठक में उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत प्याज भण्डार गृह निर्माण की समीक्षा की गयी। बताया गया कि जिले में कुल 152 प्याज भण्डारगृह निर्माण हेतु कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं। 50 भण्डारगृहों का निर्माण किसानों द्वारा प्रारंभ भी कर दिया गया है। बैठक में उन्नत कृषि यंत्रों पर अनुदान के संबंध में भी चर्चा की गयी। बताया गया कि किसानों को रोटावेटर, रिवर्सीवल प्लाऊ, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल आदि उन्नत कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराये गये हैं। सहायक संचालक मत्स्य पालन को बारह मासी पानी वाले तालाबों में मछली पालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन हेतु सोसायटियों के माध्यम से मत्स्य  बीज तालाबों में डाला जाये। उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम माचल के तालाबों में मत्स्य पालन को विशेष रूप बढ़ावा देने के निर्देश दिये। 
भदौरिया/जी.

शालेय विद्यार्थियों के लिये राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता
--------------------
प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी
---------------------
जिला स्तर पर 25 सितम्बर को होगी प्रतियोगिताएँ

इंदौर 12 सितंबर 2017
          स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिये केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएँ जिलासंभाग और राज्य स्तर पर होंगी। इनके लिये तिथियाँ निर्धारित कर ली गई हैं।
          कला उत्सव में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित विद्यालय टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 लाखद्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 लाख और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। प्रतियोगिता में शासकीय और गैर-शासकीय स्कूलों के कक्षा 9, 10, 11 और 12वीं के विद्यार्थी के दल शामिल हो सकेंगे। जिला स्तर पर 25 सितम्बर कोसंभाग स्तर पर 3 अक्टूबर को और राज्य स्तर पर 6 और 7 अक्टूबर 2017 को ये कला प्रतियोगिताएँ होगी। प्रतियोगिता में नाट्य कलानृत्य कलासंगीत कला में स्कूल के विद्यार्थी अपना प्रदर्शन दे सकेंगें। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी केन्द्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट http://mhrd.gov.in पर देखी जा सकती है। आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय ने राज्य स्तर पर सहायक संचालक श्री पी.के. सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। उनसे मोबाइल नम्बर 9425344275 और 0755-2581067 पर सम्पर्क किया जा सकता है।





जिले में कम वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए रबी फसलों की बनाये कार्ययोजना
- कलेक्टर ने दिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश
इंदौर 12 सितम्बर, 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि जिले में कम वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए आगामी रबी फसलो के लिए कार्यायोजना तैयार की जावें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग कृषि वैज्ञानिकों की मदद से पहले यह तय करे कि कम पानी की स्थिति में किस क्षेत्र में कौन सी फसल व किस्म लगाना उपयुक्त होगा। किसानों को फसल लगाने की सलाह देने के लिये मैदानी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित करें। इसके लिये किसान मित्र व किसान दीदी के साथ ही उन्नत कृषकों का भी सहयोग लिया जा सकता है। कलेक्टर श्री वरवड़े सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में अंतर्विभागीय समन्वय संबंधी बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री मनीष सिंह, अपर कलेक्टर रूचिका चौहान, अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतम सिंह गौतम विशेष रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री वरवडे ने कहा कि जिले में चालू वर्ष में औसत से कम वर्षा हुई है और जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है तथा सूखा की स्थिति बनने की संभावना है उन क्षेत्रों में आमजन व मवेशियों के लिये पेयजल की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, वहीं किसानों को पानी की उपलब्धता के मान से उपयुक्त फसलों का चयन कर बोने की सलाह दिया जाना दूसरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को अभी से तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करने व किसानों से संवाद कर उपयुक्त सलाह देने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री वरवड़े ने कहा कि कृषि विभाग पटवारी हल्कावार रबी के लिये फसलों को लगाने हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करे तथा अपने मैदानी अधिकारियों के माध्यम से कार्ययोजना को क्रियान्वित कराये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सूखा मैन्युअल को डाउनलोड कर निर्धारित प्रपत्र में अभी से जानकारी भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सूखा-राहत राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये। कलेक्टर श्री वरवड़े ने सूखे से निपटने के लिये जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाने हेतु बैठक भी आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि 15 सितम्बर को जिला जल उपयोगिता समिति की भी बैठक रखी गयी है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया।
अंतर्विभागीय समन्वय से संबंधित इस बैठक में नगर निगम के आयुक्त श्री मनीष सिंह तथा आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतमसिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया तथा नगर निगम व आईडीए के साथ दूसरे विभागों से संबंधित समन्वय संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018, नगरीय क्षेत्र के स्कूलों में शौचालयों की स्थिति व मरम्मत, स्कूलों में विद्युत व्यवस्था,पंखे व प्रकाश की व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा की गयी तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इस कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में लोहा मण्डी को नवीन स्थल पर शिफ्ट करने, लोक निर्माण विभाग व हाउसिंग बोर्ड के जीर्णशीर्ण भवनों को डिशमेंटल करने के अलावा आईडीए से संबंधित अन्य समन्वय संबंधी मामलों पर चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में भावांतर योजना के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गयी तथा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग को हम्माल व तुलावटी के बच्चों की छात्रवृत्ति से संबंधित मामले के लिये अलग से प्रकोष्ठ बनाने व इनके पंजीयन कराने के निर्देश दिये। बैठक में शासकीय कार्यक्रमों के लिये अधिग्रहित की गयी बसों के लंबित भुगतान के संबंध में त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। 
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑन लाइन, लोक सेवा गारंटी व उत्तरा में लंबित आवेदनों व पत्रों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री वरवड़े ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह की समाधान ऑन लाइन में सीएम हेल्पलाइन में लंबित पुराने मामलों में से भी प्रकरणों का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सीएम हेल्प लाइन में लंबित पुरानी शिकायतों को संबंधित आवेदकों से चर्चा कर शीघ्रता से निराकृत करें। यदि आवेदक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद भी संतुष्ट नहीं होता है तो एकल नस्ती के माध्यम से फोर्स क्लोजर हेतु भिजवायें। उन्होंने कहा कि आगामी टीएल बैठक में पुराने लंबित मामलों की रेण्डम आधार पर समीक्षा की जायेगी तथा चयनित प्रकरण में की गयी कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर श्री वरवड़े ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित मामलों पर पुन: ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि जो मामले समयावधि से बाहर के पाये जायेंगे उनमें नियमानुसार अर्थदण्ड आरोपित किया जाएगा। उन्होंने उत्तरा पोर्टल पर लंबित ऐसे मामला,ें जिनमें अभी तक कोई पहल कर कार्यवाही नहीं की गयी है, पर नाराजगी प्रकट की और निर्देशित किया कि उत्तरा पोर्टल के लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करें और की गयी कार्यवाही को उत्तरा पोर्टल पर भी दर्ज करायें।
भदौरिया/जी.
 







पशुओं के पौष्टिक आहार व पशु चारे के रूप में
किसानों ने शुरू किया एजोला का उपयोग
------
गायों के दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मिली सफलता
इंदौर 12 सितम्बर,2017
एजोला को पशुपालक हरे चारे के रूप में उपयोग कर रहें हैं। एजोला दूध उत्पादन में वृद्धि के लिये मददगार साबित हो रहा है उसे पशु आहार के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कैलोद करताल खण्डवा रोड निवासी श्री कैलाश पटेल ने नवाचार के रूप में सबसे पहले एजोला की खेती की तथा अपनी 5 गायों को पशु आहार के रूप में खिलाया जिसके सुफल के रूप में गायों से दूध उत्पादन में वृद्धि के रूप में देखने को मिला।
किसान श्री कैलाश पटेल ने बताया कि परियोजना संचालक आत्मा की सलाह पर उन्होंने पिछले वर्ष अपने यहां 12 फीट लंबा, तीन फीट चौड़ा एवं एक फीट गहरा टैंक बनवाया तथा पानी भरवाकर एजोला की खेती प्रारंभ की और अपनी गायों को खिलाना शुरू किया। प्रत्येक गाय को साढ़े 7 सौ ग्राम से एक किलोग्राम एजोला खिलाया, जिससे उनको हरे चारे के रूप में चरी की जरूरत नहीं पड़ी। एजोला सीधे ही भूसा में मिलाकर गायों को खिलाया। एजोला को गाय बड़े चाव से खाती हैं। उन्होंने बताया कि एजोला को खिलाने के बाद से सुदाना भी खिलाने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे उन्हें 5 गायों हेतु सुदाना खरीदने के लिये प्रतिमाह होने वाले तीन हजार रुपये के खर्च की सीधी बचत भी हुयी। वहीं गर्मी में हरे चारे की समस्या से भी निजात मिली। अब उन्हें हरे चारे के लिये चरी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। श्री पटेल ने बताया कि जनवरी 2017 से गायों को एजोला पशु आहार के रूप में खिला रहे हैं तथा सुदाना खिलाना बंद कर दिया है, फिर भी दूध का उत्पादन पहले से बढ़ा है। किसान श्री पटेल ने यह भी बताया कि गाय के दूध में एजोला खिलाने के बाद 0.5 प्रतिशत वसा की वृद्धि हुयी है, जिससे प्रतिकिलो दूध की अधिक कीमत भी प्राप्त हुई है।
किसान श्री पटेल ने बताया कि जब से उन्होंने एजोला उत्पादन को शुरू किया है तथा दूसरे किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किये हैं, तब से देखादेखी के रूप में 22 किसानों ने अपने यहां एजोला की खेती शुरू कर दी है तथा वे भी अब अपने मवेशियों को एजोला खिलाकर दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने में सफल हो रहे हैं। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े को जब श्री कैलाश पटेल व अन्य किसानों ने एजोला से हुये फायदे के संबंध में अवगत कराया तो वे उनके इस नवाचार को अपनाने के लिये प्रशंसा किये बिना न रह सके तथा उनको साधुवाद देते हुये कहा कि वे अपने इन अनुभवों को जिले के अन्य किसानों के साथ साझा करें, ताकि वे भी आगे आकर लाभ उठा सकें।
भदौरिया/जी.






तीन आरोपी जिला बदर
इंदौर 12 सितंबर, 2017
जिला प्रशासन द्वारा जिले में शान्ति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी हैं। इस सिलसिले में कार्यवाही करते हुए अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजय देव शर्मा ने तीन आरोपियों को जिला बदर कर दिया हैं। 
जारी आदेशानुसार अपर जिला दण्डाधिकारी श्री शर्मा ने आरोपी नितिन उर्फ गोलू पिता लालचंद सोलंकी निवासी रूस्तम का बगीचा थाना एम.आई.जी, आरोपी शुभम पंडित पिता शिवा पंडित निवासी जनता क्वाटर थाना परदेशीपुरा और आरोपी अशोक उर्फ राजा पिता भोला खटीक निवासी लुनियापुरा थाना छोटी ग्वालटोली को लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिला बदर कर उज्जैन, देवास, धार, इंदौर, खरगोन और खण्डवा जिले की राज्य सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया हैं। 
सिंह/जी.