Sunday, 29 April 2018

राज्यपाल द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई और शुभकामनाएँ
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
     राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग पर चलने का उपदेश और अहिंसाक्रोधईर्ष्या और अज्ञानता से दूर रहने का संदेश दिया।
            राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना की है।
मेहरम सीट के लिये प्रदेश की 52 मुस्लिम महिलाओं का चयन
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
      हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाएं, जिनके मेहरम हज-2018 में सफल घोषित हो चुके हैं, उन्होंने हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी मेहरम प्रकरण के अंतर्गत 500 सीट्स हेतु आवेदन किया था। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गत 21 अप्रैल, 2018 तक कुल प्राप्त 577 आवेदनों में से 500 सीट्स मेहरम कोटे से प्लस 77 सीट्स कैन्सिलेशन के विरूद्ध इस प्रकार कुल 577 महिला आवेदकों को चयनित कर सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश से 52 महिलाओं का चयन हुआ है।
      सचिव राज्य हज कमेटी श्री दाउद अहमद खॉन ने बताया कि उपरोक्त चयनित महिला आवेदकों को अपनी-अपनी केटेगरी के विकल्प अनुसार राशि पे-इन-स्लिप के माध्यम से इज कमेटी ऑफ इंडिया के भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक  32175020010 फी टाइप 25 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 318702010406009 की किसी भी कोर बैंकिंग शाखा में जमा कर हज कमेटी ऑफ इंडिया वाली मूल पे-इन-स्लिप, मेडिकल सक्रेनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट, मूल वैध मशीन रिडएबल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट एवं पासपोर्ट के पीछे एक कलर फोटोग्राफ टेप से चस्पा कर 5 मई, 2018 तक कार्यालय मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी, हज हाउस, ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन के पीछे, एयरपोर्ट रोड, भोपाल में जमा करें। अधिक जानकारी हेतु राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर संपर्क कर सकते हैं।
जन जागरण हेतु प्रदेश सहित इंदौर में जल संसद का आयोजन आज
इंदौर 29 अप्रैल 2018
      सूखती नदियों को बचाने और जन जागरुकता के लिए "जल संसद कार्यक्रम" का आयोजन समूचे प्रदेश में किया जाएगा। इंदौर जिले में भी विकासखंडों में यह आयोजन आज 30 अप्रैल 2018 को प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। जल संसद के आयोजन के पीछे उद्देश्य जिले की नदियों को पुनर्जीवित करना है। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने जल संसद कार्यक्रम के आयोजन के लिए जन अभियान परिषद को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में ग्राम उज्जैनी में नर्मदा क्षिप्रा संगम स्थल तथा विकासखंड महू के ग्राम यशवंत नगर, विकासखंड सांवेर के ग्राम कटक्या और विकासखंड देपालपुर के ग्राम बनेड़िया में जल संसद का आयोजन किया जाएगा।       
      जन अभियान परिषद और जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता का अनुरोध किया है। जल संसद के आयोजन के दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ग्राम ईंटखेड़ी छाप विकासखंड फंदा जिला भोपाल में कोलास नदी के तट पर भी होगा। यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिले के उपरोक्त स्थानों पर किया जाएगा।
मुस्लिम युवाओं को मुफ्त कोचिंग
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
     हज कमेटी ऑफ इंडियाहज हाउस मुम्बई में इंडियन मुस्लिम ग्रेज्युऐट विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग एण्ड गाइडेंस सेल प्रचलित है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई द्वारा अगले बैच के लिए 15 मई 2018 तक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर आईएस एण्ड एलाइड सर्विसेज कोचिंग एण्ड गाईडेंस 2018-19के लिए आवेदन आवमंत्रित किये गये है।     ऐसे इच्छुक आवेदक जो कि उपरोक्त कोचिंग लेना चाहते हैंवे हज कमेटी ऑफ इंडिया की उक्त वेबसाइट पर उनके दिशा-निर्देशानुसार 15 मई 2018 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते है।
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री कोठारी आज इंदौर में
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
      राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री हिम्मत कोठारी आज इंदौर आएंगे। अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री कोठारी आज 30 अप्रैल को सायं 7 बजे रतलाम से रवाना होकर रात्रि 10 बजे इंदौर आएंगे और रेसीडेन्सी में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कोठारी 1 व 2 मई को स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा मेडिकल चेकअप कराएंगे तथा 2 मई को ही सायं 6 बजे इंदौर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे।