Sunday, 13 May 2018

आपदा प्रबंधन पर होगी चर्चा
इंदौर 13 मई,2018
    इंदौर जिले में गठित अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आज 14 मई को सुबह साढ़े 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा होगी। इस बार की बैठक में आपदा प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। आपदा प्रबंधन से जुड़े हुए विभागों के अधिकारियों से कहा गया है कि वे पूरी जानकारी के साथ इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े करेंगे।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 16 मई को
इंदौर 13 मई,2018
    इंदौर जिले में गठित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 16 मई दोपहर साढ़े 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े करेंगे। बैठक में इंदौर में यातायात को सुगम बनाये रखने के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
/महिपाल/अभिषेक
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के परिप्रेक्ष्य में
 गठित समिति की  बैठक आज
इन्दौर 13 मई, 2018
      इन्दौर शहर की नदियों के संरक्षण के लिये किये जाने वाले कार्यों के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के परिप्रेक्ष्य में गठित समिति की बैठक आज 14 मई को दोपहर साढ़े 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री निशान्त वरवड़े करेंगे। बैठक में नगर निगम, इन्दौर विकास प्राधिकरण, जल संसाधन, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, टीएनसीपी आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
/महिपाल/अभिषेक
लीज राशि की होगी वसूली
इंदौर 13 मई 2018
      जिला प्रशासन इंदौर ने मालवा एम्यूजमेन्ट पार्क संजय नगर एम.एन. 17 खरगोन से लीज रेंट की राशि आरआरसी प्रकरण के तहत वसूलने के आदेश दिये है। इस संस्था को दशहरा मैदान की 10 हजार  वर्गफीट भूमि पर 30 दिवस  हेतु प्रदर्शनी लगाने की अनुमति अस्थाई लीजरेन्ट 7 लाख 35 हजार 288 रूपये जमा करने की शर्त पर प्रदाय की गई थी। आवेदक द्वारा 10 हजार वर्गफीट के स्थान पर 60 हजार वर्गफीट भूमि का उपयोग किया गया, जिस हेतु आवेदक को 44 लाख 11 हजार 726 रूपये शासकीय कोषालय में जमा करने थे, किन्तु उनके द्वारा कुल राशि 7 लाख 35 हजार 288 रूपये जमा किये गये है।
      संस्थान से शेष राशि वसूली हेतु आर.आर.सी. प्रकरण कलेक्टर खरगोन को प्रेषित किया जा रहा है। आवेदक संस्थान द्वारा शर्तो का उल्लंघन किया गया है। भविष्य में उक्त संस्थान को इंदौर जिले की सीमा अंतर्गत किसी प्रकार की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी। साथ ही इंदौर जिले में उक्त संस्थान की कोई चल/अचल संपत्ति की जानकारी भी संकलित की जा रही है, जिससे कि राशि वसूली संबंधी कार्यवाही की जा सके।
/महिपाल/अभिषेक
इंदौर जिले में अजा के 225 युवाओं को रोजगार के लिये दिया जायेगा
लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का ऋण एवं अनुदान
इंदौर 13 मई 2018
    इंदौर जिले में अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आर्थिक रूप स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन्ही में से एक मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 225 युवाओं को स्वरोजगार के लिये  लगभग डेढ़ करोड़ रूपये ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।
    जिला अन्त्यावसायी विकास कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल जाट ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने के इच्छुक युवाओं से 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। यह आवेदन पत्र कलेक्टर कार्यालय में कक्ष क्रमांक 205 में  जमा किये जा सकते है।  ऋण लेने  इच्छुक आवेदक के पास सक्षम अधिकारी जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है। साथ ही उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होना चाहिये। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति संलग्न करना होगी। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से व्यापार, उद्योग, सेवा आदि के लिये दिया जायेगा। कुल योजना लागत का 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 15 हजार रूपये मार्जिंन मनी के रूप में दिया जायेगा। आवेदन पत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 205 स्थित जिला अन्त्यावसायी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
    श्री जाट ने बताया कि इंदौर जिले में गत वर्ष भी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया था। इस योजना के अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष 245 युवाओं को एक करोड़ 14 लाख रूपये का ऋण एवं 35 लाख रूपये का अनुदान दिया गया।
/महिपाल/अभिषेक
अजा/जजा प्रतियोगियों को मुफ्त प्रशिक्षण
इंदौर 13 मई 2018
    मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 21 मई 2018 से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में शुरू होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा‍।
    शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2018 हैं। आगामी 18 मई, 2018 को प्रशिक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे आवेदक जिन्होने स्नातक परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो और उनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक न हो, आवेदन कर सकते हैं। 
/महिपाल/अभिषेक
मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन 30 जून तक करें
इंदौर 13 मई 2018
         राज्य स्तरीय खेल संघ के रूप मे मान्यता प्राप्त करने एवं पूर्व से प्राप्त मान्यता के नवीनीकरण हेतु आवेदन 30 जून तक खेल संचालनालय अथवा जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय मे जमा करें। आवेदन के साथ संघ के वर्ष 2017-18 का अधिकृत चाटर्ड एकांउटेंट द्वारा लेखा विवरण व बैलेन्स आयकर रिटर्न वर्ष में आयोजित संघ की बैठक का कार्यवाही विवरणवर्तमान निर्वाचित पदाधिकारी के नामपद व पताकार्यकाल अवधि,संबंधित राष्ट्रीय महासंघ से संबद्धता प्रमाण पत्रवर्षवार आयोजित गतिविधियों से संबंधित सचिव का प्रतिवेदनप्रतियोगिता का पूर्ण विवरण जैसे स्थानअवधिखिलाड़ियों की संख्यापरिणाम आयव्ययपत्रक न्यूज पेपर कटिंग्सफोटोग्राफ्सरजिस्ट्रार फार्म एवं सोसायटी के एक्ट 1973 की जानकारी प्रस्तुत करें।
/महिपाल/अभिषेक
18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जायेगा
इंदौर सहित प्रदेश के 15 जगहों पर लगेंगी छायाचित्र प्रदर्शनी
इंदौर 13 मई 2018
    पुरातत्व विभाग द्वारा 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जायेगा। इस दिन प्रदेश के 15 जगहों पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भोपाल के राज्य संग्रहालय में 'विश्व के प्रमुख संग्रहालय'' विषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
    आयुक्त पुरातत्व श्री अनुपम राजन ने बताया है कि रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में 'शिवलिंगम', तुलसी संग्रहालय रामवन (सतना) में'राग-रागिनी', केन्द्रीय संग्रहालय इंदौर में 'शिवपुत्र कार्तिकेय', त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन में 'शिवपुत्र गणेश कार्तिकेय', महाराजा छत्रसाल संग्रहालय धुवेला (पन्ना) में 'महाकाल के अद्भुत श्रृंगार', गूजरी महल संग्रहालय ग्वालियर में 'भारतीय चित्रकला में रामकथा', जिला पुरातत्व संग्रहालय व्यंकट भवन रीवा में 'मध्यप्रदेश की छत्रियाँयशोवर्मन पुरातत्व संग्रहालय मंदसौर में 'भीम बैटिका के शैलचित्र', पुरातत्व संग्रहालय दमयंती महल दमोह में 'गौरी पुत्र गणेशजिला पुरातत्व संग्रहालय पन्ना में 'कांस्य प्रतिमाओं में शैव प्रतिमाएँ', पुरातत्व संग्रहालय कसरावद (खरगौन) में 'देवी पार्वती', जिला पुरातत्व संग्रहालय भिण्ड में 'मध्यप्रदेश की कोठियाँ', देवी अहिल्याबाई होलकर संग्रहालय महेश्वर (खरगौन) में 'शिल्पकला में नायिकाएँऔर जिला पुरातत्व संग्रहालय विदिशा में 'मध्यप्रदेश के जैन स्मारकविषय पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
/महिपाल/अभिषेक
श्रमोदय आवासीय विद्यालय की 20 मई को प्रवेश परीक्षा
 इंदौर 13 मई 2018
            प्रदेश के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की कक्षा-6, 7, 8, 9 और 11वीं में प्रवेश के लिये 20 मईरविवार को प्रात: बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्डभोपाल द्वारा आयोजित यह परीक्षा सभी जिला-स्तरीय परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षा में करीब 18 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
        परीक्षा में शामिल होने के लिये परीक्षार्थी www.shramodayvidyalay.mp.gov.in  और  www.mpsos.nic.in से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय के फोन नम्बर-0755-2671066 और 2552106 से भी प्राप्त की जा सकती है।
/महिपाल/अभिषेक