Wednesday, 18 January 2017

डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिये
दशहरा मैदान में लगेगा विशाल डिजीधन मेला
-------
दो सौ से अधिक वित्तीय एवं व्यापारिक संस्थान नागरिकों को करेंगे जागरूक
------
डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन करने वाले नागरिकों को किया जायेगा पुरस्कृत

इंदौर 18 जनवरी, 2017
    राज्य शासन तथा नीति आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिये दशहरा मैदान में विशाल डिजीधन मेला आयोजित किया जायेगा। यह मेला 24 जनवरी को होगा। इस मेले में दो सौ से अधिक वित्तीय एवं व्यापारिक संस्थान अपने-अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन  के लिये प्रोत्साहित एवं जागरूक करेंगे। इस मेले में डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन करने वाले नागरिकों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस मेले की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
    इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिये आज यहां कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कीर्ति खुरासिया, अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, लीड बैंक मैनेजर श्री मुकेश भट्ट सहित विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने मेला आयोजन की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे। श्री नरहरि ने निर्देश दिये कि डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन समय की बड़ी जरूरत है। इसके लिये अधिक से अधिक नागरिकों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाना अत्यंत जरूरी है। नागरिकों को जागरूक भी बनाना होगा। यह मेला इसी उद्देश्यों की पूर्ति के लिये लगाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस मेले का प्रभावी आयोजन किया जाये। मेले में अधिक से अधिक वित्तीय एवं व्यापारिक संस्थान अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को प्रोत्साहित, प्रेरित एवं जागरूक करे। उन्होंने बताया कि मेले में डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन के संबंध में क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। साथ ही डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन करने वाले चयनित नागरिकों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिये व्यापक स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में डिजीटल डाकिया नामक अभिनव योजना भी प्रारंभ की गयी है। इसके अंतर्गत तीन सौ वालेंटियर नियुक्त किये गये हैं। उक्त वालेंटियर जगह-जगह जाकर डिजीटल तथा कैशलैस ट्रांजेक्शन के संबंध में नागरिकों को जागरूक बना रहे हैं और उन्हें प्रेरित कर रहे हैं कि वे कैशलेस ट्रांजेक्शन करें। उन्हें भीम एप भी डाउनलोड करवाकर इसके उपयोग और फायदे के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उक्त वालेंटियर भी डिजीधन मेले में मौजूद रहकर लोगों को जागरूक बनायेंगे। बैठक में श्री नरहरि ने निर्देश दिये कि मेले में सभी वित्तीय एवं व्यापारिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहें और अपने-अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने के प्रयास करें। बताया गया कि  पूरा मेला क्षेत्र वाय-फाय झोन रहेगा। वाय-फाय झोन का कार्य भारतीय एयरटेल कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। मेले में आधार पंजीयन तथा डिजीटल अकाउंट खोलने की व्यवस्था भी रहेगी।
महिपाल/कपूर
दो आरोपी रासुका में निरुद्ध
इंदौर 18 जनवरी, 2017
    इंदौर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने दो आरोपियों को रासुका में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
    जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को रासुका में निरूद्ध किया गया है,उनमें जोशी कॉलोनी निवासी आरोपी लक्की उर्फ लखन पिता राजेश भिलवारे, तथा समाजवाद नगर निवासी आरोपी पारस पिता परदेशी धानक शामिल हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
महिपाल/कपूर
कार्य पर अनुपस्थित रहने से महिला एवं बाल विकास विभाग की
चित्रकला अनुदेशक की सेवायें समाप्त
इंदौर 18 जनवरी, 2017
    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संभागीय बाल भवन इंदौर में चित्रकला अनुदेशक के पद पर कार्यरत सुश्री अश्विनी कार्ले की सेवायें समाप्त कर दी गयी हैं। उनकी यह सेवायें लगातार अनुपस्थित रहने तथा अनुबंध की शर्तें पूरी नहीं करने पर समाप्त की गयी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री राजेश मेहरा ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि इस अनुदेशक की नियुक्ति 23 मार्च, 2015 को की गयी थी। वे 24 जून, 2016 से निरंतर अनुपस्थित रही। इन्हें सुनवाई का अवसर दिया गया। उन्होंने कोई प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं किया तथा कत्र्तव्य पर उपस्थित नहीं हुई। उक्त लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुये उक्त कार्यवाही की गयी।
महिपाल/कपूर
प्राक्कलन समिति ने जिले में बीपीएल राशन कार्ड के
भौतिक सत्यापन कराने के दिये सुझाव
-------
नाप-तौल विभाग जिले में पेट्रोल पम्पों की रेण्डम चेकिंग करें
            -- प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष श्री गौतम
इंदौर 18 जनवरी, 2017
    मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभापति श्री गिरीश गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर श्री गौतम ने खाद्य और परिवहन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारी जिले के पेट्रोल पम्प की रेण्डम चैकिंग करें और जिला प्रशासन और खाद्य विभाग जिले में बीपीएल राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन करे। अपात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल सूची से शीघ्र हटाये जायें। चर्चा में विधायक एवं प्राक्कलन समिति की सदस्य श्रीमती नीना वर्मा, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, सदस्य श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा, सदस्य श्री नवलकिशोर मिश्रा ने चर्चा में भाग लिया और अमूल्य सुझाव दिये।
    परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान श्री गौतम ने कहा कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराये। जिले में उन स्थानों को चिन्हित करें, जहां पर अधिक दुर्घटनायें होती हैं। उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये विशेष मुहिम चलाने की जरूरत है। लाल बत्ती और प्रेशर हार्न आदि का दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
    खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल पम्पों पर डीजल और पेट्रोल की सही नपती होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के राशन ढोने वाले ट्रकों में जीपीएस (ग्लोबल पोजीसिनिंग सिस्टम) होना अनिवार्य है। अगर जीपीएस लगाया जा रहा है तो ठीक है और अगर नहीं लगाया जा रहा है तो खाद्यान्न और केरोसीन के ट्रकों में जीपीएस लगाया जाये। राशन ढोने वाले ट्रक ज्यादा पुराने नहीं होना चाहिये। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि बीपीएल राशन कार्ड बनाते समय उसके मापदण्डों का कड़ाई से पालन होना चाहिये।
    बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कहा कि इंदौर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जांच कर अपात्र लोगों के नाम बीपीएल सूची से हटा दिये गये हैं और शहरी क्षेत्रों में नगरोदय अभियान के तहत  बीपीएल राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड निरस्त किये जायेंगे। इंदौर जिले में एक लाख 80 हजार बीपीएल कार्ड राशन कार्डधारी हैं,जिसमें से 70 हजार बीपीएल राशन कार्डधारी शहरी क्षेत्र में हैं। बैठक में परिवहन विभाग के उपायुक्त श्री संजय सोनी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एम.पी.सिंह, जिला खाद्य नियंत्रक श्री आर.सी.मीणा तथा नाप-तौल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
प्राक्कलन समिति द्वारा पेट्रोल पम्प का आकस्मिक निरीक्षण
    प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने खण्डवा रोड़ स्थित एच.एस.रोड केरियर पेट्रोल पम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा नाप-तौल विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने सामने नाप-तौल की जांच करायी गयी, जो कि सही पायी गयी। जाँच के दौरान 5 लीटर की केन भरवाई गयी और 500 रूपये मूल्य का डीजल केन में डलवाकर उसके माप की जांच की गयी। माप सही पाया गया। इस अवसर पर प्राक्कलन समिति के सदस्य और खाद्य एवं नाप-तौल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
श्व्   
सिंह/कपूर

हज यात्रिय¨ं के लिए म¨बाइल एप हज तैयार
इंदौर 18 जनवरी, 2017
अब हज यात्री अपने म¨बाइल से भी हज यात्रा के लिए आवेदन का सकते हैं। हज कमेटी आॅफ इंडिया द्वारा यात्रिय¨ं की सुविधा के लिए ऐसा म¨बाइल एप हज तैयार किया गया है जिसमें हज यात्रा से संबंधित सभी जानकारी आवेदक क¨ मिल सकेगी। एप के माध्यम से आवेदन-पत्र डाउनल¨ड किया जा सकता है।
हज यात्री अब आॅनलाइन आवेदन भरने के साथ म¨बाइल एप से भी आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रिय¨ं क¨ किसी प्रकार की परेशानी न ह¨, इसके लिए वे म¨बाइल एप प्ले स्ट¨र से डाउनल¨ड किया जा सकता है। एप क¨ डाउनल¨ड करने पर हज कमेटी आॅफ इंडिया पेज खुलता है। इसमें हज यात्रा की गाइड लाइन, हज के लिए आवेदन, संबंधित जानकारी तथा शतर्¨ं के बारे में आॅप्शन दिया गया है। गाइड लाइन हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू भाषा में दी गई है। यात्रिय¨ं क¨ सुविधा अनुसार हज यात्रा से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस म¨बाइल एप से मिल सकेगी। साथ ही उनकी हर समस्या का निराकरण भी आसानी से ह¨ पायेगा।
महिपाल@कपूर
मुख्यमंत्रीजी के दौरे के मद्देनजर व्यवस्थाओं का
निरीक्षण किया मंत्री-सांसद एवं कमिश्नर ने
इंदौर 18 जनवरी 17
    प्रदेश के पशु पालन मंत्री एवं सेंधवा के विधायक श्री अंतरसिंह आर्य, सांसद श्री सुभाष पटेल, इन्दौर कमिश्नर श्री संजय दुबे ने बुधवार को पाटी नाका पहुंचकर 21 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के कार्यक्रम के मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों के पदाधिकारियो को दिये।
    इस दौरान कलेक्टर श्री तेजस्वी एस. नायक, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे, जिला पंचायत सीईओ श्री बी कर्तिकेयन, श्री ओम खण्डेलवाल, पूर्व विधायक श्री प्रेमसिंह पटेल एवं श्री देवीसिंह पटेल, क्षेत्र के गणमान्य सर्वश्री एस. वीरा. स्वामी, सुभाष जोशी, अजय यादव, ओम सोनी, अपर कलेक्टर श्री जयेन्द्र कुमार विजयवत, एसडीएम बड़वानी श्री महेश बड़ोले सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
    निरीक्षण के दौरान मंत्री, सांसद एवं कमिशनर ने डोम एवं स्टेज का निर्माण कर रही एजेंसी के पदाधिकारियांे से जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये । इसके तहत कहाॅ पर कौन सी व्यवस्था की जायेगी, बैठक व्यवस्था के तहत विशाल डोम में कितने सेक्टर बनाये जायेंगे, स्टेज पर कितने सोफा सेट किस प्रकार लगेंगे, जनता एवं जनप्रतिनिधियां के प्रवेश की व्यवस्था कहाॅ-कहाॅ से रहेगी, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, दूसरे जिलो से आने वाले हितग्राहियों, पत्रकारों की बैठक व्यवस्था किस प्रकार रहेगी, पार्किंग की व्यवस्था कहाॅ-कहाॅ पर व कितने क्षेत्र में रहेगी, इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही समस्त व्यवस्था 20 जनवरी की शाम तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिये।
    इस दौरान निरीक्षणकर्ताओं ने पुलिस विभाग से भी सुरक्षा के मद्देनजर की जाने वाले व्यवस्थाओं के बारे में, लोक निर्माण विभाग से स्टेज की मजबूती सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिये।
    मुख्यमंत्रीजी की उपस्थिति में 21 जनवरी को होने वाले इस राज्य स्तरीय जनजाति सम्मेलन में, दूसरे जिले से आने वाले हितग्राहियों के लिये बनाये जाने वाले पार्किंग एवं बैठक की व्यवस्था की जानकारी, संबंधित जिलो से आये विभिन्न विभागो के अधिकारियों ने एसडीएम बड़वानी से प्राप्त की । इस दौरान बड़वानी एसडीएम श्री महेश बड़ोले ने जहाॅ उन्हें आवश्यक जानकारी दी वही शहर के बाहर विभिन्न स्थानों पर बनाये जाने वाले पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण करवाया । जिससे 21 जनवरी को दूसरे जिले से आने वाले वाहनों को कहाॅ पार्किंग करवाई जायेगी, इसके बारे में संबंधित जिलांे के अधिकारी को पूर्व से अवगत रहे।
महिपाल@कपूर 





विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने खण्डवा रोड स्थित एच.एस. रोड केरियर पेट्रोल पम्प की आकस्मिक जांच की







विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुयी।




विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुयी।








इंदौर में आयोजित होने वाले डिजीधन मेले की तैयारियों की बैठक कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।