Monday, 2 April 2018

मुख्यमंत्री ने इंदौर भवन दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के दिये निर्देश
अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित 
इंदौर, 02 अप्रैल 2018
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के सरवटे बस स्टैण्ड क्षेत्र में बहुमंजिला भवन के गिरने की दुर्घटना की उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना की जांच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित की है। समिति को सात दिन में जाँच पूरी करने के लिये कहा है।
      अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में प्रमुख सचिवनगरीय विकास एवं पीआईयूलोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यह समिति बहुमंजिला भवन गिरने की दुर्घटना के कारणों की जाँच करेगी। प्रदेश के अन्य पुराने भवनों की स्थिति के संबंध में भी यह समिति अपना प्रतिवेदन देगीताकि इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
क्रमांक 16/844/महिपाल/विजय
किसानों को मेहनत का पूरा लाभ और सम्मान मिलेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
शस्त्र लायसेंस नवीनीकरण फीस माफ करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने मुरैना में की किसान सम्मान यात्रा की अगवानी 
इंदौर, 02 अप्रैल 2018 
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना जिले में किसान सम्मान यात्रा के अंतर्गत आयोजित किसान सभा में कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ और सम्मान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शस्त्र लायसेंस के नवीनीकरण पर लगने वाली फीस माफ करने की घोषणा की। श्री चौहान ने इस मौके पर जिले के किसानों को सम्मानित भी किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मेहनत से ही प्रदेश को पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता ही खुश नहीं होगातो प्रदेश कैसे सुखी हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई क्षमता 40 लाख हेक्टेयर है। वर्ष 2025 तक सिंचाई क्षमता 80 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिये सरकार कई योजनाएँ संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब फसल का मूल्य निर्धारण करने के लिए प्रदेश स्तर पर समिति गठित की गई है। फसलों के निर्यात के लिए कृषि उत्पाद निर्यात एजेंसी बनाई जा रही है।
    श्री चौहान ने कहा कि किसान के घाटे की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। किसी भी आपदा से किसान की फसल को 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होता है,तो उसे प्रति हेक्टेयर 30 हजार की राहत राशि दी जाएगी। असंगठित श्रमिक कल्याण योजना में ढाई एकड़ से कम भूमि वाले किसान को भी शामिल किया गया है। चंबल क्षेत्र के विकास के लिए सरकार किसानों के साथ है। चंबल नहर का पानी पूरे चंबल रीजन में पहुँचाया जा रहा है। चंबल के बीहड़ों को गुलजार करने के लिए चंबल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ चंबल रीजन में आर्मी की भर्ती के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान यात्रा का उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ देना तथा खेती को लाभ का धंधा बनाना है। यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और किसानों का सम्मान करेगी।
    किसानों को मिलेंगे पूर्व वर्ष के 200 रूपए : मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के पंजीकृत किसानों को भी 200 रूपए प्रति क्विंटल के मान से उनके खाते में राशि प्रदान की जायेगी। जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसानों को दी जायेगी। किसानों द्वारा खाता नम्बर में कोई परिवर्तन किया गया हैतो वे इसमें संशोधन करा सकते हैं। राशि किसानों को 16 अप्रैल को प्रदान की जायेगी।
    किसान समृद्धि योजना में मिलेंगे 265 रूपए : श्री चौहान ने कहा कि किसानों को किसान समृद्धि योजना के तहत 265 रूपए प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। कोई कृषक समर्थन मूल्य पर गेंहू की फसल अगर मंडी में बेचता हैतब भी उसे प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।
  
    अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि अब 27 अप्रैल : मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ वर्ष 2017 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज पर वितरित अल्पावधि फसल ऋण की देय तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दी गई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य से जुड़े युवा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगायें। इसके लिए सरकार 10 लाख से लेकर करोड़ रूपये तक लोन दिलवाएगी। लोन की गांरटी भी सरकार देगी। योजना में 15 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा और वर्ष तक ब्याज सरकार भरेगी।
    केन्द्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2003 के पहले गेंहू उत्पादन में लोग पंजाब और हरियाणा का नाम लिया करते थे। आज मध्यप्रदेश इस क्षेत्र में देश में नम्बर वन प्रदेश बन गया है। सांसद श्री नन्द कुमार चौहान ने भी समारोह को संबोधित किया।
    इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती माया सिंहस्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंहसामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्यमहापौर श्री अशोक अर्गलजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षानासांसद श्री भागीरथ प्रसादविधायक श्री सत्यपाल सिंह सिकरवारश्री भारत सिंह कुशवाहश्री सूवेदार सिंह रजौधा,श्री दुर्गालाल विजयश्री नरेन्द्र सिंह कुशवाहपूर्व मंत्री श्री मुंशीलालसंगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र वरूआप्रदेश महामंत्री श्री बी.डी. शर्माप्रदेश संगठन मंत्री सुभाष भरत,जनप्रतिनिधिबड़ी संख्या में कृषक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    किसान सम्मान यात्रा की अगवानी : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की सीमा आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरैना के समीप किसान सम्मान यात्रा की अगवानी की। तत्पश्चात रथ में किसान सम्मेलन में पहुँचे। यात्रा मथुरा के बलदाऊ मंदिर से चलकर मुरैना पहुँची थी।
क्रमांक 15/843/महिपाल/विजय
पुराने पट्टों पर बने मकान-दुकानों का नियमितीकरण होगा-मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास से मना चैटी-चंड 
इंदौर, 02 अप्रैल 2018
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विस्थापितों के पुराने पट्टों पर बने मकान और दुकानों का नियमितीकरण होगा। पुराने कब्जों को भी पट्टा देकर वैध किया जायेगा। नामांतरणविक्रय और बंटवारे के अधिकार भी होंगे। श्री चौहान चेट्री चंड्र महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। चेट्री चंड्र महोत्सव का आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजन किया गया था। यहां भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव समारोह पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रित सिंधी समाज के सदस्यों को चेट्री चंड्र की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल के 13 गांवों में लगी भूमि के नामांतरणबंटवारे और विक्रय पर रोक हटा ली गई है। आठ गांवों को दिये गये नोटिस को भी वापस लिया गया है। भूमि के उपयोग का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि सिन्धी संस्कृति भारतीय संस्कृति की माथे की बिन्दी है। हजारों साल पहले सिन्धु नदी तट पर विकसित सभ्यता हिन्दु सभ्यता है। जब आधुनिक उन्नत प्रगतिशील देश सभ्यता के आरंभिक चरण में थे तब भारत में वेदों की ऋचायें रची जा रही थीं। उन्होंने कहा कि सिन्धु संस्कृति ने मानव जाति को नई ऊंचाईयां दी हैं। मानवता को धन्य करने वाले संत दिये हैं। प्रदेश और देश के विकास और समृद्धि में उनका अतुलनीय योगदान है। सिन्धी सहित्य और भाषा संरक्षण के कार्य किये जायेंगे।
श्री चौहान ने कहा कि सिन्धी वीर और पुरुषार्थी समाज है। भारत विभाजन की विभीषिका के दौरान विस्थापन का दु:ख और दर्द झेला हैं। उन्हें अब कोई कष्ट और दर्द नहीं रहेगा। कहीं जाने की जरुरत नहीं है। नागरिता के अधिकार दिये जा रहे हैं। यह देश-प्रदेश उनका है। इसे प्रगति के पथ पर ले जाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। उन्होंने भगवान झूलेलाल के चरणों में नमन करते हुये सबकी सुख-समृद्धिरिद्धि-सिद्धी की कामना की। मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से आये सिन्धी परिवारों की बालिकाओं ने रक्षा सूत्र बांधा। श्री चौहान ने सिन्धी समाज के चेट्री-चंड्र पर्व के आनंद और उल्लास में उमंग के साथ भागीदारी की। समाज के सदस्यों के साथ समूह नृत्य में भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्री जतिन उदासी और सुश्री मंजूश्री ने सिन्धी गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानीनगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहानविधायक श्री अशोक रोहाणीसिन्धु सभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवानीमध्यप्रदेश सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवानदास सबनानीसिन्धी पंचायत भोपाल के अध्यक्ष श्री भगवानदेव इसराणीपूर्व विधायक श्री शिवा कोटवानी विभिन्न धर्म गुरुसंत महात्माप्रबुद्ध नागरिक और प्रदेश के विभिन्न अंचलों के सिन्धी समाज के सदस्य उपस्थित थे।

क्रमांक 14/842/महिपाल/विजय

पुलिस बल में आठ हजार नये आरक्षक शामिल होंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री 
इंदौर, 02 अप्रैल 2018
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस बल की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। इस वर्ष भी पुलिस बल में आठ हजार नये आरक्षक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहां पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस बल में आज से शामिल हो रहे अधिकारी अपनी संपूर्ण क्षमता से कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर बनायें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी देश-भक्ति और जनसेवा का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को देश-दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनायेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री चौहान ने नव-नियुक्त अधिकारियों से कहा कि पूरी प्रमाणिकता से जनता की सेवा करें। जनता के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सज्जनों के साथ फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के साथ वज्र से ज्यादा कठोर व्यवहार करें। प्रदेश को शांति का टापू बनाये रखने में अहम भूमिका निभायें। मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुरस्कृत किया और 'पुलिस हित मेन्यूअल-2017' का विमोचन किया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक श्री सुशोभन बैनर्जी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अकादमी में 832 पुलिस अधिकारियों को एक वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश की पुलिस अकादमी का चयन राष्ट्रीय पुलिस अकादमीहैदराबाद द्वारा क्षेत्रीय उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्लावरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित थे।
क्रमांक 13/841/महिपाल/विजय
प्रदेशवासी शांतिसदभाव बनाये रखें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अपील 
इंदौर 02 अप्रैल 2018 
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि शांति और सदभाव बनाये रखें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी सजगता से निभायेगी।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील में कहा है कि कुछ लोगों ने प्रदेश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की है। इससे कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनायें घटित हुई हैं। उन्होंने कहा है कि अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा।
क्रमांक 12/840/महिपाल/विजय
दो आरोपी जिला बदर
इंदौर 02 अप्रैल 2018
      इंदौर जिले में शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले मेंअपर जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े ने दो आरोपियों को जिला बदर किया हैं। उन्होंने आरोपी राकेश पिता श्रीराम लोहानी तथा आरोपी अशोक पिता श्रीराम लोहानी दोनो निवासी सात मील असरावद बुजुर्ग थाना खुडैल जिला इंदौर  को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेशानुसार इन्हें इंदौर सहित इससे लगे उज्जैनदेवासधारखरगोनखण्डवा जिलों की राजस्व सीमाओं से 6-6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।
क्रमांक 09/837/महिपाल/विजय
युवाओं को रोजगार देने के लिए 07 अप्रैल को लगेगा विशाल मेला
इंदौर 02 अप्रैल,2018
            इंदौर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रति‍ष्ठित कंपनियों में रोजगार देने के लिए आगामी 07 अप्रैल 2018 को राज मौहल्ला स्थित एमबी खालसा कॉलेज में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा हैं। यह मेला जिला प्रशासन एवं सार्थक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेगें और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप अपनी कंपनी में नौकरी के लिए चयनित करेगें। मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं का पूर्व पंजीयन किया जायेगा।
       कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने इस मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्‍होने कहा है कि मेले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कि किसी भी युवा को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आये। उन्होने मेले की व्यवस्था के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे हैं। औद्योगिक विकास निगम इंदौर के प्रबंध संचालक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महा प्रबंधक, जिला रोजगार अधिकारी, संयुक्त संचालक कौशल उन्नयन तथा प्राचार्य आईटीआई को यह दायित्व सौंपा है कि वे विभिन्न कंपनियों से चर्चा कर अधिक से अधिक कंपनियों को मेले में लाये। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था का जिम्मा अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टेगौर को, आपातकालीन व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को, कानून व्यवस्था पुलिस अधीक्षक पश्चिम को, कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को लेने ले जाने की व्यवस्था श्री भरत सिंह गौर को, यातायात की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई हैं। जिला रोजगार अधिकारी श्री आईएस मंडलौई को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
       मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं का 5 अप्रैल तक पूर्व पंजीयन किया जायेगा। पूर्व पंजीयन के लिए 3 जगहों पर व्यवस्था की गयी है। इच्छुक युवा अपने पासपोर्ट साईज के चार फोटो, अपने बायोडाटा/रिज्युम की तीन प्रतियां, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा अन्य दस्तावेजों की फोटोप्रतियों सहित सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक निम्नलिखित जगहों पर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन के लिए उन्हें दीपक जैन (टिनु) पार्षद मोबाइल नंबर (9753891890) के यहां 82 कैलाश मार्ग गुरूनानक धर्मशाला अंतिम चौराहे के पास अथवा पी एम के व्ही वाय सेन्टर मोबाइल नंबर (8357828131) फर्स्ट बटालियन एसएएफ पोलोग्राउण्ड चौराहा पुलिस पेट्रोल पम्प  के पास या स्पल्स इंडिया मोबाइल नंबर (9893145678)(9893356789) 6 ए छठवीं  मंजिल सेन्ट्रेल मॉल,आर एनटी मार्ग पहुंच कर पंजीयन कराया जा सकता है।
क्रमांक 08/836/महिपाल/जी
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय,इंदौर
समाचार
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश
.........................................
जिले में अब तक 56 हजार से अधिक हुए पंजीयन
.........................................
दिव्यांग युवकों के कौशल विकास हेतु विशेष बैचेज लगवाने के लिए
 आई.टी.आई. प्राचार्य को दिए निर्देश
.........................................
300 दिवस से अधिक की लंबित सीएम हेल्पलाइन आवेदनों का
प्राथमिकता से निराकरण करें
.........................................
समयसीमा संबंधी बैठक में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने
अधिकारियों को दिए निर्देश
इंदौर 02 अप्रैल,2018
      कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में सोमवार को प्रशासनिक संकुल के सभाकक्ष में समय सीमा संबंधी पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतर्विभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने एक अप्रैल 2018 से असंगठित मजदूरों के पंजीयन संबंधी शुरू किये गये अभियान के तहत पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि अबतक जिले में लगभग 56 हजार मजदूरों के पंजीयन हो चुके हैं।
      बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने नगरीय निकायवार तथा जनपदवार पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की। नगर परिषद मानपुर, गौतमपुरा, सांवेर, हातौद, देपालपुर, महू गांव तथा राऊ में पंजीयन की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को भी नगरीय क्षेत्रों में जाकर पंजीयन कार्य की मॉनीटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी कहा कि पंजीयन शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें तथा उनका सहयोग लेकर पंजीयन कार्य में तेजी लाये। उन्होने कहा कि पंजीयन कार्य की प्रगति प्रतिदिन शाम 6 बजे भिजवाना सुनिश्चित करें।
      बैठक में मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना तथा समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहू की राशि को संबंधित किसानों के खातों में भुगतान की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए कि वि‍क्रित उपज का किसानों को शीघ्रता से भुगतान सुनिश्चित किया जाये। किसानों का भुगतान समय से भी सुनिश्चित हो। बैठक में समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय हेतु किसानों को एसएमएस भेजने की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित संख्या में किसानों को एसएमएस आवश्यक रूप से भिजवाने के निर्देश दिए।   
      बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि अधिकारीगण सीएम हेल्पलाइन को प्रतिदिन पोर्टल खोलकर देखे तथा प्रतिदिन निराकरण सुनिश्चित कराये। उन्होने 300 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि 300 दिवस से अधिक की सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराये।
      बैठक में समाधान ऑनलाइन के लिए निर्धारित विषयों पर भी चर्चा की। बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा पेयजल समस्या संबंधी मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मवेशियों के लिए भी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी व चारे की व्यवस्था की समीक्षा कर ली जाये। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा हेतु निर्देशित किया।
रोजगार की पढ़ाई-चले आईटीआई अभियान
      बैठक में रोजगार की पढ़ाई-चले आईटीआई अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि यह बभियान 02 अप्रैल 2018 से 30 अप्रैल 2018 तक संचालित किया जा रहा हैं। अभियान के प्रथम चरण में स्कूलों में प्रवेषित छात्र-छात्राओं का आईटीआई में भ्रमण, विद्युत कार्य एवं कम्प्यूटर व्यवसाय के प्रायोगिक कक्षों का भ्रमण कराया जायेगा। द्वितीय चरण में 10 वीं से 12वीं तक के ऐसे छात्र जो बीच में पढ़ाई छोड़ देते है, उनको कौशल संवर्धन से संबंधित प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया जायेगा। साथ ही 10वीं पास नियमित छात्रों को भी आईटीआई में प्रवेश हेतु प्रेरित किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य कौशल विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हैं तथा प्रदेश की अधिक से अधिक जनशक्ति को कौशल बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना हैं। कलेक्टर श्री वरवड़े ने ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा महिला सशक्तिकरण विभाग को सहयोग हेतु निर्देशित किया। उन्होने सामाजिक न्याय विभाग को दिव्यांगों में कौशल विकास हेतु उनकी रूचि के अनुसार ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु सूची तैयार करने के निर्देश दिए वहीं आईटीआई के प्राचार्य को दिव्यांगों में कौशल विकास हेतु विशेष बैचेज लगवा कर प्रशिक्षित किये जाने के लिए निर्देशित किया।
क्रमांक/भदौरिया/जी
विश्व ऑटिज्म दिवस पर ऑटिज्म के प्रति जन-जागरूकता हेतु कलेक्टर द्वारा लघु फिल्म की सीडी का विमोचन
 इंदौर 02 अप्रैल,2018
      विश्व ऑटिज्म दिवस 02 अप्रैल 2018 के उपलक्ष्य में ऑटिज्म के प्रति जन-जागरूकता हेतु सामाजिक न्याय विभाग तथा स्वैच्छिक संगठन पार्थ वूमन एण्ड स्पेशल चाइल्ड डवलप्‍मेंट सोसायटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के हाथों डॉक्यूमेंटरी फिल्म की सीडी का विमोचन कराया गया। इस अवसर पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
      बताया गया कि ऑटिज्म एक मस्तिष्क संबंधी विकार है जो अकसर इससे ग्रस्त व्यक्ति का दूसरे व्यक्तियों के साथ संबंधित होना कठिन बनाता हैं। ऑटिज्म में मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्र एक साथ काम करने में विफल हो जाते हैं। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रति 100 बच्चों में एक बच्चा ऑटिज्म के स्पेक्ट्रम में होने की संभावना रहती हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में लगभग 13 मिलियन लोग ऑटिज्म के स्पेक्ट्रम में हैं।
      कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने कहा कि जिले में समर्पण अभियान इसलिए संचालित किया गया है कि बच्चों में शुरूआती उम्र में ही ऐसे विकारों का पता लगाकर उपचार किया जा सके। शुरूआती अवस्था में उपचार हो जाने से बच्चों को भावी जीवन में इस प्रकार के विकारों से छुटकारा मिल सकेगा। इस अवसर पर एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े, मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरासिया, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री बीसी जैन तथा स्वैच्छिक संगठन के प्रतिनिधिगण मौजूद थे
 विभिन्न नियोजनों के श्रमिकों की पुनरीक्षित मासिक और दैनिक दरें घोषित

...............................................

एक अप्रैल से परिवर्तनशील महंगाई भत्तों में 200 रूपये प्रति माह की वृद्धि 
इंदौर 02 अप्रैल 2018 
       न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत प्रदेश में 67 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों की मासिक एवं दैनिक वेतन की पुनरीक्षित दरें घोषित की गई हैं। तद्नुसार एक अप्रैल 2018 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में 200 रूपये प्रति माह की वृद्धि घोषित की गई है। अब परिवर्तनशील महंगाई 1125 रूपये प्रतिमाह अथवा 43.27 रूपये प्रति दिन हो गई हैं।
       श्रमायुक्त द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की दरों के अनुसार दिनांक एक अप्रैल 2018 से आगामी माहों के लिये अनुसूचित नियोजनों में अकुशल श्रमिकों को प्रति माह 1325 रूपये अथवा प्रतिदिन 282 रूपयेअर्द्धकुशल श्रमिकों को प्रति माह 8182 रूपये अथवा 315 रूपये प्रतिदिनकुशल श्रमिकों को प्रति माह 9560 रूपये अथवा प्रति दिन 368 रूपये तथा उच्च कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह 10 हजार 860 रूपये अथवा 418 रूपये प्रति दिन देय होगा।
कृषि नियोजन में उपभोक्ता मूल्य संचकांक में प्रति माह 768 रूपये की वृद्धि श्रमायुक्त द्वारा घोषित की गई है। इसके आधार पर अकुशल श्रमिकों को प्रति माह 6118 रूपये अथवा प्रतिदिन 204 रूपये की मजदूरी महंगाई भत्ते सहित दिनांक एक अप्रैल 2018 से देय होगी।
बीड़ी नियोजन के संबंध में न्यूनतम वेतन के लिए दिनांक एक अप्रैल 2018 से आगामी एक वर्ष के लिये महंगाई भत्ते की दरें श्रमायुक्त द्वारा घोषित की गई है। तद्नुसार बीड़ी रोलर को मजदूरी 85.19 रूपये प्रति हजार 11.19 रूपये महंगाई भत्ता प्रति हजार बीड़ी बनाने पर न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। बीड़ी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन के अलावा अवकाश के रूप में 4.26 रूपये तथा बोनस के रूप में 8.99 रूपये प्रति हजार बीड़ी बनानें पर भुगतान देय होगा। भविष्य निधि कटौती 17.98 रूपये की होगीभविष्य निधि कटौती के उपरान्त एक हजार बीड़ी बनाने पर शुद्ध राशि 87.91 रूपये देय होगी।
अगरबत्ती नियोजन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक औसत में 08 बिन्दुओं की वृद्धि होने के कारण दिनांक एक अप्रैल 2018 से जारी दरें देय हैं। परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मिलाकर साधारण अगरबत्ती के लिये 32.65 रूपये तथा सुगंधित अगरबत्ती के लिये 33.25 रूपये प्रति हजार मजदूरी देय होगी।

विभिन्न विभागों में इस वर्ष करीब 89 हजार से अधिक पदों पर भर्तियाँ होंगी

इंदौर 02 अप्रैल,2018
       राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 89 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों के लिये इस वर्ष के अगले माहों में भर्तियाँ की जायेंगी।
       विभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में 9500 पटवारियों, 400 नायब तहसीलदार और 100 अन्य पद सहित कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की जायेगी। स्कूल शिक्षा विभाग में 60 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग में 3500 पदों पर भर्ती होना है। इनमें 1300 चिकित्सक, 700 पैरामेडिकल स्टॉफ, 1053 स्टॉफ नर्स और शहरी क्षेत्र में 500 एएनएम की भर्ती होगी।
       पुलिस में हजार पदों पर भर्ती के अलावा होमगार्ड में रिक्त हजार पदों पर भर्ती होगी। महिला-बाल विकास विभाग में 3300 आँगनवाड़ी कार्यकर्तासहायिका और 700 पर्यवेक्षक सहित कुल हजार पदों पर भर्ती होगी।
युवाओं को रोजगार देने के लिए 07 अप्रैल को लगेगा विशाल मेला
इंदौर 02 अप्रैल,2018
          इंदौर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रति‍ष्ठित कंपनियों में रोजगार देने के लिए आगामी 07 अप्रैल 2018 को राज मौहल्ला स्थित एमबी खालसा कॉलेज में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा हैं। यह मेला जिला प्रशासन एवं सार्थक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेगें और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप अपनी कंपनी में नौकरी के लिए चयनित करेगें।
      कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने इस मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्‍होने कहा है कि मेले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कि किसी भी युवा को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आये। उन्होने मेले की व्यवस्था के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे हैं। औद्योगिक विकास निगम इंदौर के प्रबंध संचालक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महा प्रबंधक, जिला रोजगार अधिकारी, संयुक्त संचालक कौशल उन्नयन तथा प्राचार्य आईटीआई को यह दायित्व सौंपा है कि वे विभिन्न कंपनियों से चर्चा कर अधिक से अधिक कंपनियों को मेले में लाये। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था का जिम्मा अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टेगौर को, आपातकालीन व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को, कानून व्यवस्था पुलिस अधीक्षक पश्चिम को, कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को लेने ले जाने की व्यवस्था श्री भरत सिंह गौर को, यातायात की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई हैं। जिला रोजगार अधिकारी श्री आईएस मंडलौई को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।

पर्यटन परियोजनाओं के लिए 49 जिलों में 850 हेक्टेयर शासकीय भूमि का लैण्ड-बैंक

इंदौर 02 अप्रैल,2018
प्रदेश में पर्यटन के विस्तारनिजी निवेशकों को आकर्षित करनेपर्यटन नीति के क्रियान्वयन और पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन कार्य के बेहतर सम्पादन के उद्देश्य से नवगठित 'टूरिज्म बोर्ड'' ने निजी निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बोर्ड द्वारा अब तक पर्यटन विभाग के लिए 49 जिलों के 144 स्थानों पर 849.77 हेक्टेयर शासकीय भूमि हस्तानांतरित कराई जाकर लैण्ड-बैंक बनाया है।
इसके अलावा 71 स्थान पर 432 हैक्टेयर भूमि चिन्हित भी की जा चुकी है। इसका हस्तानांतरण भी प्रक्रिया में है। लैण्ड बैंक में से पर्यटन क्षेत्र के निजी समूह को भूमि आवंटित भी की जा चुकी हैजिससे 23 करोड़ 50 लाख की राशि का प्रीमियम मिला है।
पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने बताया कि प्रदेश को पर्यटन क्षेत्रों में विभाजित कर निवेश की संभावनाओं को चिन्हांकित किया गया है।
 इंदौर क्षेत्र में इंदौरधारखण्डवाबुरहानपुर, खरगोनबड़वानीअलीराजपुरझाबुआउज्जैनरतलामदेवासआगर-मालवामंदसौर और नीमच जिले के 43 स्थानों पर 233 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हस्तांतरित होने के साथ ही इन जिलों के 17 स्थानों पर 81 हेक्टेयर से ज्यादा अतिरिक्त भूमि चिन्हित हुई है।
भोपाल क्षेत्र में भोपालसीहोरराजगढ़विदिशारायसेनहोशंगाबादबैतूल और हरदा जिले के 33 स्थानों की 135 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हस्तांतरित होने के बाद इन्हीं जिलों के 16 स्थान पर 82 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि चिन्हित हुई है।
जबलपुर क्षेत्र में जबलपुरकटनीनरसिंहपुरछिन्दवाड़ासिवनीमण्डलाबालाघाट, डिन्डौरीशहडोलउमरिया और अनूपपुर जिले के 28 स्थान पर करीब 82 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि हस्तांतरित करने के बाद इन्हीं जिलों के 10 स्थान पर करीब 32 हेक्टेयर भूमि अतिरिक्त रूप से चिन्हित हुई है।
ग्वालियर क्षेत्र में ग्वालियरगुनाशिवपुरी,अशोकनगरश्योपुरमुरैनाभिण्ड एवं टीकमगढ़ जिले के 15 स्थान पर पर करीब 111 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित और 10 स्थान पर करीब 32 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि चिन्हित की गई है।
इसी तरह रीवा क्षेत्र में रीवासीधीसतनासिंगरौलीसागरछतरपुरपन्ना और दमोह जिले के 25 स्थानों पर 285 हेक्टेयर से ज्यादा शासकीय भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित और 71 स्थान पर 24 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि अतिरिक्त रूप से चिन्हित हुई है।
लैण्ड-बैंक के माध्यम से निजी निवेशकों को भूमि निर्वतन नीति के अंतर्गत पर्यटन परियोजना में 94 हैक्टेयर भूमि के 19 भू-खण्ड होटलरिसॉर्ट आदि स्थापना के लिए निविदाएँ आमंत्रित कर आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें सुप्रसिद्ध समूह महेन्द्रा हॉलिडेऑरेज काउंटीस्टेट एक्सप्रेसजहॉनुमा पैलेस होटलजेनेक्स होटल्ससृष्टि बेंचर्स आदि शामिल हैं। भू-आवंटन से लगभग 23 करोड़ 50 लाख रूपये प्रीमियम के तौर प्राप्त हुए हैं।
क्रमांक/राठौर/जी
इंदौर 02 अप्रैल,2018
      विश्व ऑटिज्म दिवस 02 अप्रैल 2018 के उपलक्ष्य में ऑटिज्म के प्रति जन-जागरूकता हेतु सामाजिक न्याय विभाग तथा स्वैच्छिक संगठन पार्थ वूमन एण्ड स्पेशल चाइल्ड डवलप्‍मेंट सोसायटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के हाथों डॉक्यूमेंटरी फिल्म की सीडी का विमोचन कराया गया। इस अवसर पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
      बताया गया कि ऑटिज्म एक मस्तिष्क संबंधी विकार है जो अकसर इससे ग्रस्त व्यक्ति का दूसरे व्यक्तियों के साथ संबंधित होना कठिन बनाता हैं। ऑटिज्म में मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्र एक साथ काम करने में विफल हो जाते हैं। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रति 100 बच्चों में एक बच्चा ऑटिज्म के स्पेक्ट्रम में होने की संभावना रहती हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में लगभग 13 मिलियन लोग ऑटिज्म के स्पेक्ट्रम में हैं।
      कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने कहा कि जिले में समर्पण अभियान इसलिए संचालित किया गया है कि बच्चों में शुरूआती उम्र में ही ऐसे विकारों का पता लगाकर उपचार किया जा सके। शुरूआती अवस्था में उपचार हो जाने से बच्चों को भावी जीवन में इस प्रकार के विकारों से छुटकारा मिल सकेगा। इस अवसर पर एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े, मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरासिया, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री बीसी जैन तथा स्वैच्छिक संगठन के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।