Thursday, 8 June 2017

ग्राम स्तर पर बिजली पंचायतों के आयोजनों के सिलसिला जारी
--------
इंदौर और उज्जैन संभाग में साढे तीन हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण
इंदौर 8 जून, 2017
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर द्वारा उपभोक्तओं की समस्याओं के निराकरण के लिये ग्राम स्तर पर बिजली पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है! इस सिलसिले में अभी तक साढे तीन हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंद©र के कार्य क्षेत्र में इंदौर एवं उज्जैन रीजन में 3689 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया। इनमें बिल संबंधी 1874, मीटर की 1046 अ©र विद्युत आपूर्ति क¨ लेकर 2392 शिकायतें निराकृत की गईं। बिजली की अन्य 6042 शिकायतें भी निराकृत की गईं। बिजली पंचायत¨ं में बिजली बिल, बन्द@खराब मीटर, व¨ल्टेज कम@ज्यादा ह¨ने की समस्या, नया कनेक्शन, ट्रांसफार्मर बदलने, विद्युत संय¨जन में नाम@भार परिवर्तन, संय¨जन¨ं क¨ स्थाई रूप से विच्छेदित करवाने तथा विद्युत संबंधी विभिन्न समस्या का म©के पर निराकरण किया गया है।
ज्ञात रहे कि राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में इन दिन¨ं प्रत्येक ग्राम पंचायत में बिजली पंचायत आय¨जित की जा रही है। बिजली पंचायतों के आयोजन का सिलसिला 31 मई से शुरू किया गया है। प्रदेश में बिजली पंचायत¨ं में 23 हजार 212 ग्राम पंचायत¨ं में 22 हजार 564 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया है। 
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के कार्य क्षेत्र रीवा, जबलपुर एवं सागर रीजन में 11 हजार 545 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया। इन शिकायत¨ं में बिल संबंधी 5422, मीटर की 5355 अ©र बिजली आपूर्ति क¨ लेकर 12 हजार 242 शिकायत निराकृत की गई। इसके अलावा 9069 शिकायतें भी निराकृत की गई। 
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भ¨पाल के कार्य क्षेत्र भ¨पाल एवं ग्वालियर रीजन में 7330 शिकायत¨ं का निराकरण किया गया। इन शिकायत¨ं में बिल संबंधी 2746, मीटर की 591 अ©र विद्युत आपूर्ति क¨ लेकर 5355 शिकायत निराकृत की गई। इसके अलावा 4194 अन्य शिकायतें भी निराकृत की गईं।
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
ऑनलाइन करने होंगे आवेदन
इंदौर 8 जून 2017
        अल्पसंख्यक वर्ग के नवीनीकरण छात्र-छात्राओं के प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किये गये हैं। कक्षा-1 से 10 तक के नवीन विद्यार्थी आवेदन 31 अगस्त तक कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन भारत सरकार की नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर भरा जा सकता है। इस पोर्टल की लिंक भारत सरकार की वेबसाइट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध हैऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।
अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं होगा। मध्यप्रदेश में वर्ष 2017-18 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन प्रकरणों के लिये कुल 76139 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
        छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन के लिये विद्यार्थियों द्वारा बैंक पासबुक फोटो सहित, राशन-कार्ड, पेनकार्ड, पासपोर्ट, स्कूल के हेडमास्टर/प्राचार्य द्वारा जारी एवं प्रमाणित फोटोयुक्त आईडेन्टिटी-कार्ड तथा ड्रायविंग लायसेंस संबंधी जानकारी दी जाना अनिवार्य होगा।
----------
इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अगले दो वर्ष में 5 हजार एकड़ भूमि पर
विकसित होंगे 15 औद्योगिक क्षेत्र
------------
औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर खर्च होंगे 1600 करोड़ रुपये
इंदौर 8 जून 2017
     वाणिज्य एवं उद्योग विभाग अगले दो वर्ष में इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में 5 हजार एकड़ भूमि पर सर्व-सुविधायुक्त 15 औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा। इन औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर 1600 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी। यह औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश के सभी अंचल में विकसित किये जा रहे हैं।
     जिन औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जायेगाउनमें होशंगाबाद जिले का सेकण्ड फेस मोहासा-बाबईसीहोर जिले का बड़ियाखेड़ीस्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर जिला धारइंदौर का (नॉन एस.ई.जेड.) आई.टी. पार्कशिवपुरी जिले का फूड पार्क बड़ौदीगुना जिले का कुम्भराजमुरैना जिले का पिपरसेवामुरैना जिले का ही सीतापुर (द्वितीय चरण)जबलपुर के उमरिया-डुंगरिया क्षेत्र का विस्तारउज्जैन का ताजपुररतलाम का नमकीन क्लस्टरनीमच जिले का झाँझरवाड़ाउज्जैन का विक्रम उद्योगपुरीसागर का सिद्धगवां (द्वितीय चरण) और सतना जिले का बाबूपुर है।
सात नवीन औद्योगिक क्षेत्र का हुआ विकास
     प्रदेश में वर्ष 2016-17 में 1500 एकड़ भूमि पर 5500 औद्योगिक भू-खण्ड सर्व-सुविधायुक्त 7 नवीन औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किये गये। इनमें औद्योगिक क्षेत्र भोपाल जिले का अचारपुरा और बगरोदारायसेन जिले का प्लास्टिक पार्क तामोटहोशंगाबाद जिले का कीरतपुर (प्रथम चरण)होशंगाबाद जिले का ही मोहासा-बाबई (प्रथम चरण)बड़वानी जिले का रेल्वाखुर्द खजूरी और झाबुआ जिले का कसारवार्डी है।
     पिछले वर्षों में मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक भूमि एवं औद्योगिक भवन प्रबंधन नियम में आवश्यक संशोधन किये गये हैं। अब उद्योगों के लिये 99 वर्ष की अवधि के लिये भूमि पट्टे पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा भूमि के अभिहस्तांकन और उप-पट्टे संबंधी प्रावधान शामिल किये गये हैं। ऐसा करने से निवेशकों को सुविधा होगी। निवेशकों की सुविधा के लिये औद्योगिक भूमि की जानकारी जी.आई.एस. प्रणाली के जरिये ट्रायफेक के वेबपोर्टल पर उपलब्ध करवायी गयी है। निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन कर भूमि का आवंटन प्राप्त करने की सुविधा दी गयी है।
----------------
महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुरू
 इंदौर  8 जून, 2017, 
      मध्यप्रदेश शासन के अधीनस्थ महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये इच्छुक आवेदक वेबपोर्टल epravesh.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सत्र 2017-18 में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदक विभिन्न पाठ्यक्रम के लिये विश्वविद्यालयों के लिये निर्धारित न्यूनतम अर्हताएँ एवं विस्तृत प्रवेश प्रक्रिया का अवलोकन कर ऑनलाइन पंजीयन शुल्क 100 रुपये का भुगतान कर पंजीयन करवा सकते हैं। आवेदक को पंजीयन के बाद नजदीकी शासकीय महाविद्यालय में दर्ज जानकारी एवं दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्यत: करवाना होगा। सत्यापन करवाने वाले आवेदक ही प्रवेश आवंटन के लिये पात्र होंगे।
      आवेदकों की सुविधा के लिये ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के विस्तृत दिशा-निर्देश एवं अन्य वांछित जानकारी जैसे प्रवेश के लिये पात्रतामहाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमसीट संख्या एवं शुल्क इत्यादि epravesh.nic.in एवं highereducation.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक प्रवेश के लिये आवश्यक दस्तावेज जैसे 10+2 अंक-सूचीटी.सी.जाति प्रमाण-पत्रमूल निवासअन्य कोई आवश्यक प्रमाण-पत्रपासपोर्ट साइज फोटोग्राफ इत्यादि तैयार रखें। आवेदक अपना ऑनलाइन पंजीयन इंटरनेट के माध्यम से स्वयं/इंटरनेट कैफे अथवा महाविद्यालयों में स्थापित सहायता केन्द्रों के माध्यम से करवा सकते हैं।
------------
बातचीत के लिये सरकार हमेशा तैयार है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से की शांति बनाये रखने की अपील
इंदौर  जून, 2017
            मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सरकार हैजनता की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे हमेशा जनता और किसानों के लिये काम करते रहेंगे।
            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। प्याज रूपये किलो खरीदा जा रहा है। समर्थन मूल्य पर मूंगउड़द और तुअर की खरीदी 10 जून से प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान और बातचीत के लिये वे हमेशा तैयार हैं। चर्चा करके ही समस्याओं का समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अराजक तत्व प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकना चाहते हैंउनसे हम सख्ती से निपटेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों से आग्रह किया है कि अराजक तत्वों के मनसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंशांति बहाली में सहयोग दें। उन्होंने किसानों से अपील की कि मिलजुल कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ायें।
----------
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिये आधार होगा अनिवार्य
 इंदौर 8 जून2017
      केन्द्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पात्रता पत्र में आधार नम्बर अंकित करना अनिवार्य होगा। साथ ही पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न की जानी होगी। वर्ष 2017-18 में जिलासंभाग एवं राज्य-स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता करने वाले खिलाड़ी का आधार कार्ड लेकर अंकित करना अनिवार्य किया गया है।
------------
सांसद निधि से 39 श्मशान घाट और शवदाहिनी स्वीकृत
इंदौर 8 जून, 2017
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा सांसद निधि से इंदौर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 39 श्मशान घाट और शवदाहिनी (शवदाह शाला केज) के लिये एक करोड़ 17 लाख 19 हजार 266 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। प्रत्येक श्मशान घाट के लिये 3 लाख 494 रुपये स्वीकृत कर जिला प्रबंधक एम.पी.स्टेट एग्रो इंण्डस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड इंदौर को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। 
जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सांवेर में ग्राम खाती पिपल्या, ग्राम गारिया, ग्राम काचरोट, ग्राम मोरोद हाट, ग्राम रालामण्डल, ग्राम बालोदा टाकून, ग्राम बारोदापंथ, ग्राम कछालिया, ग्राम मगरखेड़ी, ग्राम मुकाता, ग्राम पुवार्डजुनार्दा, ग्राम अलवासा, ग्राम पंचडेरिया, ग्राम सहाड़ा, ग्राम कायस्थखेड़ी, ग्राम दर्जीकराड़िया, ग्राम तराना, ग्राम अर्जुनबडौदा, जनपद पंचायत इंदौर में ग्राम धतूरिया, ग्राम बहाडिया, ग्राम लिम्बोदागारी, ग्राम पालाखेड़ी, इंदौर में शिवपार्वती, सुखनिवास,जनपद पंचायत देपालपुर ग्राम शिवगढ़, ग्राम रंगवासा, ग्राम तकीपुरा, ग्राम आगरा, ग्राम कुनगारा, ग्राम गिरोड़ा, ग्राम काकवा, ग्राम अरोदाकोट, ग्राम खिमलावदा, ग्राम पीरनलवासा, ग्राम गढ़ीबिलोदा में श्मशान घाट और शवदाहिनी का निर्माण किया जायेगा। कलेक्टर ने समस्त कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार शासकीय भूमि पर कराने के निर्देश दिये हैं।
सिंह/कपूर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में बैठक आज
इंदौर 8 जून, 2017
कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन ने आगामी 21 जून, 2017 को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम के संबंध में आज 9 जून को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष क्रमांक 210 में बैठक आहूत की है। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त योग कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस विभाग, शासकीय सेवक, जनप्रतिनिधि, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक भाग लेंगे।
सिंह/कपूर

सरकारी खर्च पर इंदौर जिले के 435 वरिष्ठ नागरिक करेंगे रामेश्वरम तीर्थ यात्रा
-------
आवेदन की अंतिम तिथि आज
इंदौर 8 जून, 2017
राज्य शासन की तीर्थ दर्शन योजना के तहत इंदौर जिले के 435 बुजुर्गों को शासकीय खर्च पर रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होना चाहिये। रामेश्वरम् के लिये ट्रेन इंदौर, देवास, सीहोर, हबीबगंज होते हुये रामेश्वरम् जायेगी। यह यात्रा 21 जून को शुरू होगी और 26 जून, 2017 को समाप्त होगी। यात्रा के लिये आवेदन की अंतिम तिथि आज 9 जून, 2017 है। यात्रियों के साथ 14 शासकीय अनुरक्षक भी जायेंगे। 
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार तीर्थ यात्री को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। आयकरदाता नहीं होना चाहिये। इस योजना के तहत पूर्व में कोई भी यात्रा न की हो। आवेदक को आवेदन दो प्रतियों में निर्धारित प्रतियों में करना अनिवार्य है। आवेदक पत्र हिन्दी में भरा जायेगा। आवेदन-पत्र तहसील कार्यालयों में उपलब्ध है। आवेदन के साथ रेसीडेंस प्रूफ के रूप में राशनकार्ड की छायाप्रति या ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति, विद्युत बिल की छायाप्रति अथवा मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।
जारी निर्देशानुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिसने कि अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन किया है, को अपने साथ एक सहायक, जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिमतम  50 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए, को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी। नियम 12 (4) के अंतर्गत व्यक्तियों के समूह द्वारा आवेदन करने पर उक्त समूह के साथ 3 से 5 व्यक्तियों के समूह को एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी, बशर्ते कि समूह का प्रत्येक व्यक्ति 65 वर्ष से अधिक आयु का हो। एक समूह से अधिक से अधिक 5 सहायक यात्रा पर जा सके। पति/पत्नी के साथ-साथ यात्रा करने पर सहायक की सुविधा नहीं होगी। सहायक का यात्री का संबंधी होना जरूरी नहीं।
 यदि आवेदक पति/पत्नी में से किसी का नाम चुना जाता है ते उसका जीवनसाथी भी यात्रा पर साथ जा सकेगी/सकेगा। आवेदन करते समय ही आवेदक को यह बताना होगा कि उसका जीवनसाथी भी उसके साथ यात्रा करने का इच्छुक है। ऐसी स्थिति में उक्त जीवनसाथी का आवेदन भी आवेदक के साथ ही संलग्न करना होगा। यदि सहायक को यात्रा पर साथ ले जाने की पात्रता है तो उस सहायक का आवेदन भी आवेदक के साथ ही जमा किया जायेगा।
जारी निर्देशानुसार 65 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी, यदि साथ यात्रा कर रहे हो तो उन्हें भी अनुरक्षक साथ ले जाने की पात्रता है। इसी प्रकार से दिव्यांग (60 प्रतिशत विकलांग) व्यक्ति भी इस यात्रा हेतु पात्र है। उस पर आयु का बंधन लागू नहीं होगा। 
सिंह/कपूर

इंदौर में पंडाल गिरने की घटना की जाँच के लिए समिति गठित
इंदौर 08 जून, 2017
राज्य  शासन द्वारा इंदौर में 5 जून को  तेज आंधी एवं वर्षा के कारण पंडाल गिरने की घटना की जाँच के लिए समिति गठित की गई है। आयुक्त इंदौर संभाग इस समिति के अध्यक्ष होंगे । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन  तथा मुख्य अभियंता इंदौर परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग जाँच समिति के सदस्य मनोनीत किए गए है। समिति घटना की जाँच कर 15 दिन में शासन क¨ अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।