Thursday, 29 June 2017

राजस्व मंत्री श्री गुप्ता आज इंदौर में
इंदौर 29 जून, 2017
प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता आज 30 जून, 2017 को रात्रि 8 बजे इंदौर आयेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि साढ़े 9 बजे श्री गुप्ता कार द्वारा इंदौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
 सिंह/कपूर

कृषि स्थायी समिति की बैठक आज
इंदौर 29 जून, 2017
उप संचालक कृषि ने जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की बैठक आज 30 जून, 2017 को जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे आहूत की है। बैठक की अध्यक्षता कृषि समिति के अध्यक्ष श्री श्रवणसिंह चावड़ा करेंगे।
सिंह/कपूर
बाल निकेतन संघ द्वारा संचालित आगंनवाड़ी केन्द्रों का
 संचालन असंतोषजनक प्राप्त
इंदौर 29 जून, 2017
संभागीय संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा इंदौर संभाग राजेश मेहरा द्वारा अशासकीय संस्था बाल निकेतन संघ द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। शिवाजी नगर सामुदायिक भवन में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज 50 बच्चों में से मात्र 07 बच्चे केन्द्र में उपस्थित पाये गये। कुपोषित बालक गणेश और रणवीर लगभग 03 वर्ष से कुपोषण की श्रेणी में पाये गये तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंगला पुजारी द्वारा कुपोषण कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं करना पाया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र शिवाजी नगर क्रमांक 03 में बच्चों की उपस्थिति शून्य पायी गयी, जबकि केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या 50 है। वार्ड क्रमांक 56 में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में मात्र 01 बच्चा ही केन्द्र में उपस्थित पाया गया, जबकि दर्ज बच्चों की संख्या 50 हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र जीवन की फेल में मात्र 05 बच्चे ही उपस्थित पाये गये। आंगनवाड़ी केन्द्र फिरोज गांधी नगर में 45 बच्चों में से मात्र 05 बच्चे ही आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित पाये गये। केन्द्र में बच्चों का जन्मदिवस और किशोर बालिक दिवस मनाना नहीं पाया गया। अन्नप्राशन की राशि का उपयोग करना भी नहीं पाया गया।
बाल निकेतन संघ द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषण में कमी लाने हेतु कोई प्रयास किया जाना नहीं पाया गया हैं। इसी प्रकार शालापूर्व शिक्षा का क्रियान्वयन भी अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया हैं।
संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि लापरवाह कर्मचारी एंव अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, इंदौर को निर्देशित किया गया हैं तथा भविष्य में स्थिति में सुधार नहीं पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
सिंह /गरिमा
बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु
व्यक्तियों को राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार 
------
पुरस्कार के लिये 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
इंदौर 29 जून, 2017
बच्चों की सेवा, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार दिया जायेगा। इस पुरस्कार के लिये इंदौर जिले के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित व्यक्तियों को उपरोक्त तीनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये जायेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री के.सी.पाण्डे ने बताया कि इस पुरस्कार के इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई, 2017 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन इंदौर के प्रभु नगर स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी उक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0731-2792100 से भी प्राप्त की जा सकती है। बताया गया कि पुरस्कारों के लिये चयनित व्यक्तियों को उक्त तीनों अलग-अलग श्रेणियों में प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पट्टिका और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।
सिंह/गरिमा
खरीफ 2017 सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह
----
भूमि में पर्याप्त नमी होने की स्थिति में ही बोनी करें
-----
रोगों से बचाव हेतु बीजोपचार अवश्य करें
इंदौर 29 जून, 2017
सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में मानसून का आगमन होने की सूचना प्राप्त हो चुकी हैं। सोयाबीन की बोवनी के लिए जून के तृतीय सप्ताह से जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक अत्यंत उपयुक्त होता हैं। इस स्थिति में सोयाबीन कृषकों को निम्न सलाह दी जाती हैं - मानसून के आगमन के पश्चात भूमिमें पर्याप्त नमी होने की स्थिति में सोयाबीन की बोवनी करें। सोयाबीन के बीज का आकार एंव अंकुरण क्षमता (न्यूनतम 70)के अनुसार छोटे दाने वाली प्रजातियों का बीज दर 55-60 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर, मध्य आकार की किस्म के लिये 60-65 कि.ग्रा प्रति हेक्टेयर एवं बड़े दाने वाली किस्म के बीज का 70-75 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर रखें। बीज का अंकुरण 70 प्रतिशत से कम होने पर उसी अनुपात से बीज दर बढ़ाकर बोवनी करें। सोयाबीन बोवनी करते समय बीज की गहराई अधिकतम 3 से.मी. एवं कतार से कतार की दूरी 45 से.मी. का प्रयोग करें। 
विभिन्न रोगों से बचाव विशेषत: पीला मोजाइक बीमारी के लिए सुरक्षात्मक तरीके के रूप में बोवनी के समय सोयाबीन के बीज को अनुशंसित फफॅूद नाशक थायरम एवं कार्बेन्डाजिम 21 अनुपात में (3 ग्राम प्रति कि.ग्रा. बीज) उपचारित करने के तुरंत बाद अनुशंसित कीटनाशक थायोमिथाक्सम 30 एफ.एस (10 मि.ली प्रति कि.ग्रा. बीज) या इमीडाक्लोप्रिड 48 एफएस (1.25 मि.ली प्रति कि.ग्रा. बीज) से उपचारित करें। तत्पश्चात राइझोबियम पी.एस.एम कल्चर का प्रयोग करें। रासायनिक फफूंदनाशक (थायरम/कार्बेन्डिजम) के स्थान पर जैविक फफूंदनाशक ट्रायकोडर्मा विरीडी (8-10 ग्राम /कि.ग्रा बीज) का उपयोग किया जा सकता हैं लेकिन इसका उपयोग कीटनाशक से उपचारित करने के पश्चात राइजोबियम पी.एस.एम कल्चर के साथ में उपयोग किया जा सकता हैं।
वर्षा की अनिश्चितता एंव सूखे की समस्या के कारण सोयाबीन की फसल में होने वाली संभावित उत्पादन में कमी को देखते हुए बी.बी.एफ सीड ड्रील फब्र्स सीड ड्रील का उपयोग कर सोयाबीन की बोवनी करें। इन मशीनों की उपलब्धता न होने पर सुविधानुसार 6 से 9 कतारों के पश्चात् देशी हल चलाकर नमी संरक्षण नालियां बनाएं। सोयाबीन की फसल में पोषण प्रबंधन हेतु अनुशंसित पोषक तत्वों की मात्रा नत्रजन, स्फुर, पोटाश एंव गंघक बोवनी के समय ही सुनिश्चित करें। बोवनी के तुरंत बाद उनयोग में लाये जाने वाले अनुशंसित खरपतवार नाशक जैसे डायक्लोसूलम (26 ग्राम प्रति हेक्टेयर) या सल्फेन्ट्राजोन (750 मि.ली. प्रति हेक्टेयर) या पेन्डीमिथिलीन (3.25 ली. प्रति हेक्टेयर) की दर से किसी एक खरपतवार नाशक का चयन कर 500 लीटर पानी के साथ फ्लेड जेट या फ्लेड फेन नोझल (कट नोझल) का उपयोग कर समान रूप से खेत में छिडकाव करें। एकल पद्धति की तुलना में सोयाबीन की अंर्तवर्तीय खेती आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी एंव स्थिर होती हैं। सलाह है कि सोयाबीन/मक्का/ ज्वार/ अरहर/ कपास को 4:2 के अनुपात में 30 से.मी. कतारों की दूरी पर बोबनी करें। अंर्तवर्तीय फसल की स्थिति में केवल पेन्डीमिथलीन नामक बोवनी पूर्व खरपतवार नाशक का ही प्रयोग करें। 
संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि जिन किसानों ने बोबनी के तुरंत बाद उपयोगी अनुशंसित खरपतवार नाशक का प्रयोग नहीं किया हो, सोयाबीन की फसल 15 दिन की होने की पर खड़ी फसल में अनुशंसित खरपतवारनाशक जैसे क्लोरीम्यूरान इथाइल (36 ग्राम प्रति हेक्टेयर) या इमाझेथापायर (1.0 ली. प्रति हेक्टेयर) या क्विजालोफाप इथाइल (1.0 ली. प्रति हेक्टेयर) या क्विजालोफॉप-पी-टेफूरील (1.0 ली. प्रति हेक्टेयर) या फेनाक्सीफॉप-पी-ईथाइल (0.75 ली. प्रति हेक्टेयर) में से किसी एक का 500 लीटर पानी के साथ फ्लेड जेट या फ्लेड फेन नोझल (कट नोझल) का उपयोग कर समान रूप से खेत में छिड़काव करें।
सिंह/गरिमा

कलेक्टर द्वारा 2 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण की पुन: समीक्षा
-----
30 जून तक हर हालत में पूर्ण कर ली जायें सभी व्यवस्थाएं - कलेक्टर श्री वरबडे
इंदौर 29 जून 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरबडे द्वारा नर्मदा बेसिन में 2 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्य की प्रतिदिन के आधार पर समीक्षा की जा रहीं हैं। गुरूवार को भी कलेक्टर श्री वरबडे ने वृक्षारोपण से संबंधित व्यवस्थाओं की प्रगति की पुन: समीक्षा की। बैठक में ए.डी.एम श्री शमीमुद्दीन व श्री अजय देव शर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरासिया के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 जुलाई को होने वाले वृहद पौधेरोपण से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 30 जून तक हर हालत में संपन्न कर ली जायें।  कलेक्टर श्री वरबडे ने पौधेरोपण के लिए चयनित सभी स्थलों पर अधिकारियों की डयूटी लगाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री वरबडे ने वन विभाग, उद्यानिकी, कृषि, ग्रामीण विकास तथा जल ग्रहण मिशन को पौधेरोपण हेतु दिए गए लक्ष्य अनुसार पौधों की व्यवस्था,गडढों की तैयारी, पौधों को वृक्षारोपण स्थल पर पहुंचाने, वृक्षारोपण हेतु वालन्टीयर्स व मजदूरों की व्यवस्था होने की प्रगति की समीक्षा की। राज्य शासन द्वारा इंदौर जिले को नर्मदा बेसिन में 2 जुलाई को कुल 13 लाख 70 हजार पौधों के रोपने का लक्ष्य दिया गया हैं। इसमें से अकेले वन विभाग द्वारा नर्मदा बेसिन में 11.21 लाख पौधे रोपे जाएगें। वन विभाग इसके अलावा 5 लाख रूटशूट भी रोपेगा। 2 जुलाई को वन विभाग के अलावा कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास विभाग तथा जल ग्रहण मिशन को भी वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया हैं।   
कलेक्टर श्री वरबडे ने 2 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देने के लिए  आम लोगों की बढ-चढकर भागीदारी हेतु हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रभात फेरियां निकालने के लिए निर्देशित किया। वहीं कालेज के छात्र-छात्राओं को इस महाअभियान से जोडने हेतु निर्देश दिए। वृक्षारोपण के इस महाअभियान में हर स्तर पर जनप्रतिनिधियो, किसानों, स्वैच्छिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक एशोसिएशन, अधिकारियों-कर्मचारियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। नगरीय क्षेत्र में भी 2 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शहरी नागरिकों, संगठनों, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों को जोडने हेतु निर्देशित किया। 
भदौरिया/गरिमा

Tuesday, 27 June 2017

बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु
व्यक्तियों को राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार 
---
पुरस्कार के लिये 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
इंदौर 27 जून, 2017
बच्चों की सेवा, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार दिया जायेगा। इस पुरस्कार के लिये इंदौर जिले के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित व्यक्तियों को उपरोक्त तीनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये जायेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री के.सी.पाण्डे ने बताया कि इस पुरस्कार के इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई, 2017 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन इंदौर के प्रभु नगर स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी उक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0731-2792100 से भी प्राप्त की जा सकती है। बताया गया कि पुरस्कारों के लिये चयनित व्यक्तियों को उक्त तीनों अलग-अलग श्रेणियों में प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पट्टिका और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।
सिंह/कपूर

एक दिवसीय रोजगार मेला आज
इंदौर 27 जून, 2017
नेशनल कैरियर सर्विस भारत सरकार एवं जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा शिक्षित आवेदक हेतु सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार की कमी को देखते हुये एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय, 10 पोलोग्राउण्ड इंदौर के परिसर में  आज 28 जून, 2017 को प्रात: साढ़े 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक रखा गया है।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे सैफएज्यूकेट लर्निंग, फ्लीपकार्ट, पे-टीम, डोमिनो पिज्जा, एयरटेल आदि में आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने के लिये कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयनित करेंगे।
उक्त मेले में 18 से 32 वर्ष के आवेदक, जो कि हाई स्कूल से लेकर स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण हों, वह सभी मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें।
भारत सरकार का कॉरियर पोर्टल www.ncs.gov.in पर अपना रोजगार हेतु पंजीयन भी करायें ताकि भविष्य में रोजगार हेतु अवसर प्राप्त हो सकें।
सिंह/कपूर
कृषि विभाग द्वारा सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह
इंदौर 27 जून 2017
प्रदेश के कई जिलों में दो सप्ताह पूर्व हुई मानसून पूर्व वर्षा को देखते हुए किसानों द्वारा सोयाबीन की बोवनी किये जाने के समाचार हैं। जिन किसानों ने सोयाबीन की बोवनी की है, उन्हें नवजात पौधों को बचाने एंव नमी संरक्षण हेतु डोरा/कुलपा चलाने की सलाह दी गई हैं। साथ ही कहा गया है कि संभव होने पर सिचांई भी करंे। ऐसे क्षेत्र जहां अभी तक सोयाबीन की बोवनी नहीं हुई हैं, वहां के किसानों को सलाह दी गई है कि वे मानसून के आगमन के पश्चात लगभग 100 मिलीमीटर वर्षा होने पर ही सोयाबीन की बोवनी करें।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि वह बोनी के पूर्व बीज अंकुरण क्षमता की जांच कर लें, न्यूनतम 70 प्रतिशत बीज अंकुरण क्षमता पाएं जाने पर ही बोनी करें। इससे कम अंकुरण क्षमता मिलने पर उसी अनुपात से बीज दर बढ़ाकर बोनी करें। फसलों को विभिन्न बिमारियों विशेष कर पीला मोजाइक बीमारी से बचाने के लिए बीज को उपचारित कर ही बोनी की जाए। कीटनाशक औषधि से उपचारित करने के पश्चात कल्चर का उपयोग भी करें। 
सिंह/कपूर
संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
इंदौर 27 जून, 2017
उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय या जिला एवं सत्र न्यायालय से सेवानिवृत्त द्वितीय/तृतीय श्रेणी अधिकारी/कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश खण्डपीठ इंदौर की स्थापना पर डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत कार्य करने हेतु इच्छुक सेवानिवृत्त अनुभवी कर्मचारी निर्धारित आवेदन-पत्र, जो कि उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट www.mphc.gov.in  पर उपलब्ध है, में वांछित जानकारियों की पूर्ति कर कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
सिंह/कपूर
8 जुलाई को लोक अदालत में होगा पारिवारिक विवादों का निराकरण
इंदौर 27 जून, 2017
आगामी 8 जुलाई, 2017 को नेशनल लोक अदालत का जिला न्यायालय परिसर में आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुटुम्ब न्यायालय इंदौर में लंबित प्रकरण जिनमें राजीनामा या सुलह के आधार पर प्रकरणों का निराकरण का प्रयास किया जायेगा।
सभी अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण, जो राजीनामा या सुलह के आधार पर समझौता योग्य वैवाहिक विवाद के प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में नियत कराना चाहते हैं, इस हेतु कार्यवाही कर सकते हैं और अपने प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत में रखवा सकते हैं।
सभी अधिवक्तागण से भी कुटुम्ब न्यायालय द्वारा अपील की गयी है कि वे नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करेंगे एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सहभागी बनेंगे।
 सिंह/कपूर

नवागत कलेक्टर की पहली जनसुनवाई 
------
आवेदकों को सामने कुर्सी पर बिठाकर वन-टू-वन शिकायतों को सुना 
----
जनसुनवाई में हर कोई आवेदक दिखा संतुष्ट 
------
आगामी मंगलवार से आवेदकों को वितरित होंगे टोकन
------
जिला अधिकारियों ने भी की अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई 
इंदौर, 27 जून 2017 
नवागत कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में पहली जनसुनवाई की। जनसुनवाई का स्वरूप बदला हुआ नजर आया। कलेक्टर ने आवेदकों को सामने कुर्सी पर बिठाकर वन-टू-वन शिकायतों को सुना। जनसुनवाई की नवीन व्यवस्था से हर आवेदक संतुष्ट दिखाई दिया। कई आवेदकों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े द्वारा संजीदगी से समस्याएं सुने जाने व त्वरित कार्यवाही किये जाने की प्रशंसा भी की। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। 
जनसुनवाई में भारी संख्या में आवेदकों की उपस्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि आगामी मंगलवार से आवेदकों को टोकन वितरण किया जायेगा, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और अपने बारी का इंतजार बैठे-बैठे कर सकें। कलेक्टर श्री वरवड़े ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई को सीएम हेल्पलाइन के साथ जोड़ दिया गया है तथा जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की इंट्री अब सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में आवेदन दर्ज होने से आवेदकों को बार-बार नहीं आना पड़ेगा। एक बार आवेदन देने के बाद जब तक आवेदक संतुष्ट नहीं हो जायेगा, तब तक वह आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में रहेगा। 
जनसुनवाई में आवेदक चुन्नीलाल ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता था। 6-7 माह से उसके हाथ रह गये हैं, जिससे वह अब मिस्त्री का काम नहीं कर पाता है। आवेदक चुन्नीलाल ने इलाज हेतु सहायता दिये जाने की माँग की। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने आवेदक से भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल के कार्ड के संबंध में पूछताछ की। कार्ड नहीं होने से उन्होंने लोक सेवा गारण्टी में आवेदन दर्ज कराने तथा बीपीएल की पात्रता का संबंधित एसडीएम के माध्यम से जाँच कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आवेदक को समझाईस दी कि यदि वह बीपीएल में पात्र पाया जायेगा तो उसका नि:शुल्क इलाज शासकीय योजना में करवाया जायेगा। 
पंचशील नगर निवासी सोनू ने बताया कि उसको दाँत व गले में गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के इलाज के लिये मदद की आवश्यकता है। आवेदिका ने बताया कि वह अरविंदो अस्पताल में अपना इलाज कराना चाहती है। कलेक्टर श्री वरवड़े ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला बीमारी सहायता निधि में प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में गाँधी नगर निवासी दृष्टिहीन दंपति श्री लीलाधर ढोटे व अनिता ढोटे ने हाउसिंग फॉर आल योजना में आवास आवंटित किये जाने की गुहार लगाई। आवेदकों ने बताया कि उन्होंने इसके लिये नगर निगम में भी आवेदन दिया है। दोनों बीपीएल श्रेणी में भी आते हैं। कलेक्टर श्री वरवड़े ने दंपति को आश्वस्त किया कि नगर निगम के आयुक्त से चर्चा कर वह हाउसिंग फॉर आल योजना में आवास की उपलब्धता को चेक कराएंगे। यदि दिव्यांग श्रेणी के लिये आरक्षित आवासों में कोई आवास उपलब्ध हुआ तो आवास प्रदान करने के लिये निर्देशित करेंगे। जनसुनवाई में राजवाड़ा इंदौर निवासी आंशिक दृष्टिहीन गुलबसा खान ने बताया कि उसके पिता बेरोजगार है तथा बीपीएल श्रेणी में हैं। दृष्टिहीन होने के बावजूद उसे कोई पेंशन नहीं मिल रही है और रोजगार की व्यवस्था न होने से आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री वरवड़े ने आश्वस्त किया कि वे स्वरोजगार व नि:शक्त पेंशन संबंधी पात्रता का परीक्षण कराकर उपयुक्त कार्यवाही करवाएंगे। 
जनसुनवाई में चितावड़ इंदौर निवासी संजय यादव ने अपने पुत्र अंश यादव के ह्मदय में छेद होने से हार्ट का ऑपरेशन कराये जाने हेतु सहायता की माँग की। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम को बुलाकर मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना में प्रकरण तैयार करने व वाल्व का ऑपरेशन नि:शुल्क करवाये जाने हेतु निर्देशित किया। आवेदक ने बताया कि अस्पताल द्वारा हार्ट के ऑपरेशन के लिए 95 हजार रूपये का स्टीमेट दिया गया है। कलेक्टर श्री वरवड़े ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में बच्चों के ह्मदय में छेद के यदि अन्य प्रकरण भी हो तो उनके ऑपरेशन के लिये मुख्यमंत्री बाल ह्मदय उपचार योजना में प्रकरण तैयार कर नि:शुल्क ऑपरेशन कराये जायें। 
 /भदौरिया/वटके 
 
Saturday, 24 June 2017

समर्थन मूल्य पर खरीदे गये प्याज की होगी नीलामी 
-----
कलेक्टर श्री वरबडे ने प्याज खरीदी के कार्य की समीक्षा की
इंदौर 24 जून 2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहें प्याज की नीलामी की जायेगी। नीलामी न्यूनतम एक रैक के मान से की जाएगी। विक्रय की न्यूनतम बोली 200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रारंभ होगी। नीलामी के लिए एक समिति का गठन भी मंडीवार किया जाएगा। नीलामी का कार्य 25 जून से ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। 
यह जानकारी आज यंहा कलेक्टर श्री निशांत वरबडे द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन, एडीएम श्री अजय देव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री वरबडे ने समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी कार्य के प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर बताया गया कि जिले में अभी तक 4868 किसानों से 3 लाख 73 हजार 125 Ïक्वटल प्याज समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका हैं। इसमें से 2 लाख 70 हजार 717 Ïक्वटल प्याज का भंडारण कर दिया गया हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष प्याज का सुरक्षित भंडारण भी एक-दो दिन में सुनिश्चित कर लिया जाए। यह भी निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें जायें। यह ध्यान रखें कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में बताया गया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए प्याज को नीलाम करने के निर्देश राज्य शासन से प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए की प्याज की नीलामी के लिए सभी मंडियों में एसडीएम के नेतृत्व में समिति बनायी जायें। प्याज की नीलामी का कार्य 25 जून से ही प्रारंभ कर दिया जाए। 
श्व्
महिपाल /गरिमा

बायपास रोड के आसपास भी किया जायेगा सघन वृक्षारोपण
शहर में रिक्त शासकीय भूमियों को वृक्षारोपण के लिए किया जाएगा चिन्हित

इंदौर 24 जून 2017
इंदौर जिले में नमामि देवी नर्मदे अभियान के अंतर्गत आगामी 2 जुलाई किये जाने वाले वृक्षारोपण कार्य की व्यापक तैयारियां जारी हैं। इस अभियान के अंतर्गत 2 जुलाई को नर्मदा बेसिन के अंतर्गत आने वाले गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। बायपास रोड के दोनों ओर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा साथ ही शहर में रिक्त शासकीय भूमियों को भी वृक्षारोपण के लिए चिन्हित किया जाएगा। 
यह जानकारी आज यंहा कलेक्टर श्री निशांत वरबडे द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कीर्ति खुरासिया, अपर कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन, एडीएम श्री अजय देव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री वरबडे ने पौधरोपण कार्य की तैयारियां की समीक्षा की। उन्होने बैठक में निर्देश दिए कि वृक्षारोपण कार्य को जन आंदोलन बनाया जाए। खदानों में खुदाई के कारण बन गए गडढों को फेंसिंग करते हुए उसके आसपास भी वृक्षारोपण किया जायें। 
महिपाल /गरिमा

अब सभी कार्यालयों में होगी प्रति मंगलवार जनसुनवाई
-----
कलेक्टर द्वारा किया जाएगा जनसुनवाई का आकास्मिक निरीक्षण
इंदौर 24 जून 2017
कलेक्टर श्री निशांत वरबडे ने एक आदेश जारी कर सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रति मंगलवार को अपने- अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करें। जनसुनवाई में कार्यालय प्रमुख स्वंय उपस्थित रहें तथा राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उसका निराकरण करें। 
 कलेक्टर श्री वरबडे ने निर्देशित किया हैं कि प्राप्त आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। कलेक्टर द्वारा किसी भी कार्यालय में चल रही जनसुनवाई का आकास्मिक निरीक्षण किया जाएगा। 
श्व्
महिपाल /गरिमा

उप महाप्रबंधक विजया बैंक श्री डालाकोटी द्वारा 
उद्यमिता विकास प्र’िाक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 

इंदौर 24 जून, 2017
विजया बैंक द्वारा संचालित विजया बैंक स्वरोजगार प्र’िाक्षण संस्थान इन्दौर में विजया बैंक  क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के उप महाप्रबंधक श्री गिरी’ा डालाकोटी का दौरा हुआ, जिसमें उन्होंने उद्यमिता विकास प्र’िाक्षण के प्र’िाक्षणार्थियों से बैंकिंग के बारे मे विस्तृत चर्चा की एवं उन्होने प्र’िाक्षणार्थीयों को जिवन मे बचत का महत्व समझाया एवं बैंकों द्वारा दिए जाने वाले सहयोग के बारे मे बताया एवं इस बात पर जोर दिया की बैंक का अच्छा ग्राहक बनकर सफलता के मार्ग पर पंहुचा जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्र’िाक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्र’िाक्षण कार्यक्रम की सराहना की। संस्थान द्वारा ’ाीघ्र ही फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के प्र’िाक्षण का आयोजन किया जायेगा। 

वालेंटीयर्स बच्चों को ज्ञान बांटना चाहते हैं तो विद्यादान से जुडे  - संभागायुक्त श्री दुबे
इंदौर 24 जून, 2017
गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी उपयोगी विषय हैं इन विषयों में बच्चों को पारंगत बनाना अत्यंत जरूरी है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुये नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे जो भी वालेंटीयर्स के रूप में विद्यादान योजना के अंतर्गत इन विषयों को बच्चों को पढाना चाहते हैं वे विद्यादान योजना से जुडें।  
यह अपील संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने करते हुये कहा कि इन विषयों के वालेटीयर्स विद्यादान योजना की वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। विद्यादान योजना से जुडने के लिए वालेंटियर्स अपने शहर के सरकारी स्कूलों में से कोई भी स्कूल चुन सकते हैं, और अपनी रूचि के विषय व सहूलियत के समय पर बच्चों को सप्ताह में एक दिन पढ़ा सकते हैं। इसी क्रम में एक शिक्षित समाज के विकास में योगदान देने हेतु संभागायुक्त इंदौर द्वारा एक प्रयास ‘विद्यादान’ के रूप में पिछले दो वर्षो से इंदौर संभाग में किया जा रहा है। जिसके तहत वर्ष 2015 - 16 में 734 एवं 2016 - 17 में 1251 स्वय सेवियों द्वारा संभाग के विभिन्न  स्कूलो में जाकर कक्षा 1 से 8वी तक के छात्र@छात्राओं को विभिन्न विषयों में ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। उक्त योजना से कोई भी वालेंटियर्स जुड़कर अपने ज्ञान को सांझा कर सकते है जिससे सरकारी स्कूल के छात्र@छात्राएं भी अपना सुगम भविष्य  बना सके। इस हेतु वालेंटियर्स योजना की वेबसाइट www.vidhyadaan.com पर जाकर पंजीयन  कर अपनी रूचि व सुविधा अनुसार अपने घर के पास कोई भी सरकारी स्कूल का चयन कक्षा, विषय, समय एवं दिन के साथ कर सप्ताह में किसी भी एक दिन 02 घंटे की न्यूनतम अवधि में पढ़ा सकते है । इसी क्रम में संभागायुक्त श्री संजय दुबे, द्वारा दिनांक 25 जून 17 को रजिस्टर्ड विद्यादान वालेंटियर्स का इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें उनके द्वारा सरकारी स्कूल में पढाने संबंधी दिशा-निर्देश दिये। इसी प्रकार प्रति सप्ताह इंटरेक्शन सेशन आयोजित किया जाता है। किसी प्रकार की तकनीकि समस्या  या अधिक जानकारी हेतु श्री धीरेन्द्र शर्मा, 9926013800, आयुक्त कार्यालय, इंदौर सम्पर्क कर सकते हैं।

विद्यादानी बेसिक चीजों का ज्ञान कराकर बच्चों के शेक्षणिक स्तर को उंचा करें 
                                                               - ----संभागायुक्त श्री दुबे

संभागायुक्त कार्यालय में नव विद्यादानियों की बैठक संपन्न
इंदौर 24 जून 2017
नव विद्यादानी स्कूलों में बच्चों को पढाते समय चयनित विषय की बेसिक चीजों को सिखायें तथा बच्चों के ज्ञान के स्तर को उंचा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं ताकि बच्चे की नींव मजबूत हो सके। यह अपेक्षा शनिवार को संभागायुक्त कार्यालय में विद्यादान योजना में नव पंजीकृत विद्यादानियों की बैठक में संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने नव विद्यादानियों से की।
उन्होंने कहा कि विषयों के सिलेबस को पूरा करने की जिम्मेदारी नियमित शिक्षको की हैं। विद्यादानी सप्ताह में एक दिन में दो घंटे का शिक्षा दान करें तथा अपने द्वारा चयनित विषय की आधारभूत जानकारी बच्चों को दें ताकि उनके ज्ञान का स्तर कक्षा के अनुरूप हो सके। श्री दुबे ने बताया कि एक एनजीओ ने अपने अध्ययन में यह पाया कि शासकीय स्कूलों में बच्चों के बेसिक चीजों के ज्ञान का स्तर कक्षा के अनुरूप नहीं हैं। नव विद्यादानी इसे चुनोती के रूप में लें तथा अपने दो घंटे के पीरियड में समय का विभाजन इस प्रकार करें कि पहले आधा घंटा में बच्चों को पिछली कक्षा की बेसिक बातों का ज्ञान करायें, फिर एक घंटा वर्तमान कक्षा के विषय के पाठ का ज्ञान करायें फिर शेष आधे घंटे में बच्चों को पाठ का रिविजन करायें।
संभागायुक्त श्री दुबे ने कहा कि विद्यादानी सप्ताह में कम से कम एक दिन दो घंटे अनिवार्य रूप से पढायें, यदि सप्ताह में एक से ज्यादा दिन पढाना चाहते हैं तो उसका भी स्वागत हैं। उन्होंने कहा कि  जो दिन व समय नियत किया हैं उस दिन व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की कोशिश करें। आकस्मिक परिस्तिथियों में यदि समय व दिन में परिवर्तन की आवश्यकता हैं तों प्रधानाचार्य से चर्चा कर समय परिवर्तन कर लें किन्तु यह परिवर्तन बार-बार न करें क्योकि बच्चें नियत दिन को पढ़ने हेतु आपकी प्रतीक्षा करते हैं। संभागायुक्त ने बताया कि विद्यादानी की कक्षा में पढ़ाते समय कक्षा का अध्यापक भी मौजूद रहेगा जिससे वह बच्चों को अनुशासित रखेगा, साथ ही विषय के पढाने में दोनों के बीच सामंजस्य व निरंतरता भी बनायें रखने में एक दूसरे को मदद मिलेगी। 
बैठक में संभागायुक्त श्री दुबे ने नव विद्यादानियों से यह भी अपेक्षा की कि वे कक्षा में पढाते समय का फोटो व स्कूल संबंधित जानकारी को विद्यादान योजना की बेवसाइट पर अपलोड करें ताकि दूसरे लोग भी इससें प्रेरणा लें सकें और विद्यादान योजना से जुड सकें। उन्होंने कहा कि यदि व्हाटसअप या फेसबुक का उपयोग करते हैं तो इनके माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकते हैं तथा फोटो अपलोड कर सकते हैं। उन्होने बताया कि पिछले दो वर्षो से विद्यादान योजना क्रियान्वित हैं तथा इस योजना से लगभग 1200 वोलेंटियर्स जुड़कर व शिक्षा दान में सहभागी बन कर अपने आप को संतुष्ट महसूस कर रहें हैं। 
/भदौरिया /गरिमा

Friday, 23 June 2017

जन सहयोग से जनआंदोलन बनाने की अपील
------
जिले में 15 लाख से अधिक पौधे लगाने के लिए 
कलेक्टर श्री निशांत वरबडे ने ली समीक्षा बैठक
इंदौर 23 जून, 2017
नमामि देवी नर्मदे अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में होने वाले व्यापक वृक्षारोपण के लिए इंदौर जिले में चल रहीं तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर निशांत वरबडे ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में 2 जुलाई को होने वाले पौधारोपण में 15 लाख से अधिक पौधे रोपने के लिए प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें। आगामी 3-4 दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों का अकास्मिक निरीक्षण दौरा करेगें।
कलेक्टर श्री निशांत वरबडे ने जिले में कलेक्टर प्रभार लेने के बाद प्रथम बैठक लेते हुए कहा कि सभी विभागों को पौधारोपण के दिये गये लक्ष्यों के हिसाब से तैयारियां कर लें। कितने गड्ढे किये गये हैं, उनके लिए पौधों की उपलब्धता, ट्रान्सपोर्ट, मजदूर और मजदूरी की राशि का भुगतान की व्यवस्था का रोडमेप बना लें। उसकी कार्ययोजना बनाने के लिए जिला पंचायत सी.ई.ओ श्रीमती कीर्ति खुरासिया को कहा। शहरी क्षेत्र में पौधरोपण के लिए नगरीय क्षेत्र के एस.डी.एम को नुजुल भूमि का भूमि बैंक बनाने और छोटे झाड़ के जंगल आदि की भूमि लेण्ड बैंक बनाकर शनिवार सुबह बैठक में लाने के निर्देश दिये हैं। 
नमामि देवी नर्मदे अभियान के अन्र्तगत प्रदेश में 2 करोड पौधे रोपें जायेगें। इनके लिए इंदौर में भी व्यापक जनआंदोलन बनाया जायेगा। इस अभियान में सहभागिता के लिए एनजीओ, प्राइवेट कम्पनी,  होटल, व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन को सहभागी बनाया जायेगा। उन्हें शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जायेगी और तीन साल तक उसका संरक्षण, संधारण संबंधित एजेंसी करेंगी। जिसको भूमि उपलब्ध करायी जायेगी। नगर निगम क्षेत्र में 5 फीट से कम के पौधे न लागाये जायें।
इंदौर जिले के आसपास रिंग रोड, बायपास रोड के दोनों ओर जिले की सीमा तक बांस का रोपण करने की व्यवस्था की जाये।
उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और महिला बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण की सभी व्यवस्थाएें पूर्ण कर लें। स्कूल शिक्षा विभाग के बाउण्ड्री वाले सभी स्कूलों में पौधारोपण किया जायेगा। बैठक में एडीएम श्री शमीमुद्दीन, जिला पंचायत सी.ई.ओ, एस.डी.एम एंव अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
श्व्
राठौर /गरिमा
बाल निकेतन संघ द्वारा संचालित आगंनवाड़ी केन्द्रों का
 संचालन असंतोषजनक प्राप्त
इंदौर 23 जून, 2017
संभागीय संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा इंदौर संभाग राजेश मेहरा द्वारा अशासकीय संस्था बाल निकेतन संघ द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। शिवाजी नगर सामुदायिक भवन में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज 50 बच्चों में से मात्र 07 बच्चे केन्द्र में उपस्थित पाये गये। कुपोषित बालक गणेश और रणवीर लगभग 03 वर्ष से कुपोषण की श्रेणी में पाये गये तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंगला पुजारी द्वारा कुपोषण कम करने हेतु कोई प्रयास नहीं करना पाया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र शिवाजी नगर क्रमांक 03 में बच्चों की उपस्थिति शून्य पायी गयी, जबकि केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या 50 है। वार्ड क्रमांक 56 में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में मात्र 01 बच्चा ही केन्द्र में उपस्थित पाया गया, जबकि दर्ज बच्चों की संख्या 50 हैं। आंगनवाड़ी केन्द्र जीवन की फेल में मात्र 05 बच्चे ही उपस्थित पाये गये। आंगनवाड़ी केन्द्र फिरोज गांधी नगर में 45 बच्चों में से मात्र 05 बच्चे ही आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित पाये गये। केन्द्र में बच्चों का जन्मदिवस और किशोर बालिक दिवस मनाना नहीं पाया गया। अन्नप्राशन की राशि का उपयोग करना भी नहीं पाया गया।
बाल निकेतन संघ द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषण में कमी लाने हेतु कोई प्रयास किया जाना नहीं पाया गया हैं। इसी प्रकार शालापूर्व शिक्षा का क्रियान्वयन भी अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया हैं।
संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि लापरवाह कर्मचारी एंव अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, इंदौर को निर्देशित किया गया हैं तथा भविष्य में स्थिति में सुधार नहीं पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
श्व्
सिंह /गरिमा
इंदौर में पिछले 24 घण्टे में 12 मिलीमीटर (आधा इंच) वर्षा
इंदौर 23 जून, 2017
इंदौर में आज सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुये पिछले 24 घण्टे में 12 मिलीमीटर (आधा इंच) वर्षा दर्ज की गयी है। इसे मिलाकर जारी मानसून सत्र में इंदौर में अब तक कुल 207.10 मिलीमीटर (आठ इंच से अधिक) हो चुकी है। 
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में इसे मिलाकर कुल अब तक जिले में 134.50 मिलीमीटर (पाँच इंच) से अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में इस अवधि में गत वर्ष 87.78 मिलीमीटर (साढ़े तीन इंच) औसत वर्षा हुयी थी।
श्व्
 महिपाल/कपूर
हुक्काबार/शीशा लाउंज एवं हुक्का केन्द्रों पर हुक्का पीने की गतिविधियां प्रतिबंधित
-----
धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
इंदौर 23 जून, 2017
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर हुक्काबार/शीशा लाउंज/हुक्का केन्द्रों एवं अन्य स्थानों पर हुक्का पीने की गतिविधियां प्रतिबंधित की हैं। इस संबंध में जारी आदेश का पालन न करने पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर हुक्काबार/शीशा लाउंज/हुक्का केन्द्रों एवं अन्य स्थानों पर जहां हुक्का पीने की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उन हुक्का पीने हेतु कैफे एवं रेस्टोरेंट में टेबल टू टेबल हुक्का उपलब्ध कराये जाने की सर्विस प्रोवाइड की जा रही है, इन केन्द्रों की गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। इनके द्वारा सर्विस देना किसी भी नियम/अधिनियम में प्रावधानित नहीं है। इसके मद्देनजर इस प्रकार की एवं अन्य संबंधित गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। जारी आदेश का पालन संबंधित एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर निगम एवं पुलिस के अधिकारी सुनिश्चित करायेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश 21 जून, 2017 से लागू होकर आगामी 19 अगस्त, 2017 तक प्रभावशील रहेगा।
श्व्
बच्चों की सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले असाधारण व्यक्तियों को 
दिया जायेगा राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार
इंदौर 23 जून, 2017
बच्चों की सेवा, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार दिया जायेगा। इस पुरस्कार के लिये इंदौर जिले के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित व्यक्तियों को उपरोक्त तीनों श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिये जायेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री के.सी.पाण्डे ने बताया कि इस पुरस्कार के इच्छुक व्यक्ति 15 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन इंदौर के प्रभु नगर स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी उक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0731-2792100 से भी प्राप्त की जा सकती है। बताया गया कि पुरस्कारों के लिये चयनित व्यक्तियों को उक्त तीनों अलग-अलग श्रेणियों में प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पट्टिका और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।
श्व्
 महिपाल/कपूर
रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टि’ानर की लिखित प्रिस्क्रिप्’ान के आधार 
पर ही मिलेंगी नींद एवं ट्रंक्वेलाईज श्रेणी तथा गर्भपात,गर्भ समापन की दवाइयां
-------
धारा 144 के अंतर्गत आदे’ा जारी
इंदौर 23 जून, 2017

इंदौर जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दण्डप्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदे’ा जारी करते हुए निर्दे’ा दिये हैं कि नींद एवं ट्रंक्वेलाईज श्रेणी तथा गर्भपात@गर्भ समापन की दवाईयों का विक्रय केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के लिखित प्रिस्क्रिप्शन पर ही किया  जाए।  
  इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत जन सामान्य के हित@जानमाल एवं लोक शांति को बनाये रखने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार इन्दौर जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र में  समस्त नाईट्राजेपाम टेबलेट्स (समस्त नाइट्रावेट टेबलेट्स), समस्त क्लोनेजेपाम टेबलेट्स, समस्त डायजेपाम टेबलेट्स  (समस्त वेलियम-10 टेबलेट्स, काॅम्पोज टेबलेट्स), आॅक्साजेपाम टेबलेट्स इत्यादि,समस्त इटिझोलाम टेबलेट्स , समस्त एल्प्राजोलम टेबलेट्स, (रिवोट्रिल आदि), समस्त कोडीन फास्फेट सिरप@ टेबलेट्स (कोरेक्स सिरप@टेबलेट्स आदि), क्लोजापाम टेबलेट्स (फ्रीजीयम टेबलेट्स आदि) इत्यादि का विक्रय केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के लिखित प्रिस्क्रिप्शन पर ही किया  जा सकेगा । साथ ही गर्भपात@गर्भ समापन संबंधित औषधियां जैसे त्न 486, Misoprostal एवं उसके ग्रुप व  prostaglandin  श्रेणी की दवाइयों, गोली, इंजेक्शन, जैल का विक्रय केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के लिखित प्रिस्क्रिप्शन पर ही हो सकेगा। लिखित प्रिस्क्रिप्शन की छायाप्रति संबंधित मेडिकल स्टोर पर रखना होगी। आदेश में निर्देश दिये गये हैं कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं पदेन उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, इन्दौर अपने अधीनस्थ औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारियों के माध्यम से नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर उक्त आदेश का प्रभावी परिपालन सुनिश्चित् करेंगे । अनियमितता पाई जाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित् करेंगे।  यह आदे’ा 21 जून, 2017 से लागू होकर 19 अगस्त, 2017 तक प्रभाव’ाील रहेगा। उक्त  अवधि में उक्त आदे’ा का उल्लघंन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा । 

Thursday, 22 June 2017

नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री आर्य आज इंदौर में
इंदौर 22 जून, 2017
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य आज 23 जून को शाम 4 बजे इंदौर आयेंगे तथा स्वर्गीय श्री प्रकाश सोनकर की पुण्यतिथि में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री आर्य रात्रि 9 बजे कार द्वारा इंदौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

सिंह/कपूर
लगातार अनुपस्थित पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त 
इंदौर 22 जून, 2017
परियोजना सांवेर के आंगनवाड़ी केन्द्र जस्सा कुराडिया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अरूणा शर्मा लगभग एक वर्ष से बिना अनुमति व सूचना के अनुपस्थित थीं। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती पूनम ठाकुर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनुपस्थिति के बारे में संभागीय संयुक्त संचालक को बताया गया। पर्यवेक्षक द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमती अरूणा शर्मा की सेवाएं संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा समाप्त कर दी गयी हैं।
संभागीय संयुक्त संचालक महिला बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने बताया कि हितग्राहियों का हित सर्वोपरि है तथा कार्य में लापरवाही पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गयी है और आगे भी की जाती रहेगी।
श्व्
सिंह/कपूर

पुनर्वास स्थल पर मुहैया करायी जायेंगी सभी मूलभूत सुविधायें -- कमिश्नर श्री दुबे
-----
पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
------
पुनर्वास स्थल पर प्रति दो सौ परिवार पर होगा एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
इंदौर 22 जून, 2017
कमिश्नर श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर श्री संजय दुबे ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों तथा स्वास्थ्य, वन, पशु पालन विभाग और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि 15 दिन के भीतर युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पुनर्वास स्थल पर सभी मूलभूत सुविधायें मुहैया करायी जायें। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध से प्रभावित लोगों को पेयजल के लिये पर्याप्त हैण्डपंप और नलजल योजना, पशुओं के लिये शेड, चारा और भूसा, आने-जाने के लिये सम्पर्क मार्ग, निस्तार के लिये नाली, स्ट्रीट लाइट आदि की सुविधा मुहैया करायी जाये। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आगामी 31 जुलाई, 2017 तक डूब क्षेत्र में आने वाली आबादी को पुनर्वास स्थल पर जाना ही होगा। डूब क्षेत्र में एक अगस्त, 2017 से पेयजल और विद्युत सप्लाई बंद कर दी जायेगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 31 जुलाई तक सभी डूब प्रभावितों को डूब क्षेत्र से हटना अनिवार्य है। 
श्री दुबे ने कहा कि राज्य शासन द्वारा डूब प्रभावितों को अनेक सुविधायें दी जा रही हैं, उन्हें इसका लाभ उठाया चाहिये। डूब प्रभावितों को नई बस्ती में पानी, बिजली, सड़क के अलावा आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा दी जा रही है। पुनर्वास का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मेरे द्वारा समय-समय पर उसका निरीक्षण भी किया जा रहा है। पुनर्वास स्थल पर और राहत शिविर में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस बल के लिये टेंट, जनरेटर, मोटरबोट, भोजन, वाहन, लाइफ जैकेट, टार्च आदि की भी सुविधा मुहैया करायी जा रही है। गृह विभाग द्वारा मोटरबोट चलाने के लिये प्रशिक्षित होमगार्ड के जवानों की ड¬ुटी लगायी जा रही है। सारे काम के लिये नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा पर्याप्त बजट कलेक्टरों को और संबंधित विभागों को मुहैया कराया गया है। राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल सुविधा मुहैया कराने का दायित्व सौंपा गया है। निर्माण कार्यों का दायित्व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। सभी विभागों के टेण्डर हो गये हैं और काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। डूब प्रभावित जिले बड़वानी, खरगोन, धार और अलीराजपुर के कलेक्टरों को पुनर्वास कार्य युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिये गये हैं। सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आवास के लिये शेड बनाने का काम जारी है। कल से निस्तार के लिये पक्की नाली और पशु शेड बनाने का काम शुरू होगा। बैठक को आयुक्त नर्मदा घाटी विकास श्रीमती रेणु पंत ने भी सम्बोधित किया। 
कमिश्नर श्री संजय दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक दो सौ परिवार पर  एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जा रही है। नये निसरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किया जा रहा है। ग्राम गणपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। पैरामेडिकल स्टाफ को सांप काटने, डूबने और कालरा से पीड़ित रोगियों के इलाज का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शासकीय अधिकारियों के प्रत्येक वाहन में फस्ट एड किट रखी जा रही है। पुनर्वास स्थल पर फायर ब्रिागेड की भी व्यवस्था की जा रही है। संकट के समय होमगार्ड के लोग नर्मदा नदी में मोटरबोट भी चलायेंगे।
श्री दुबे ने बताया कि वन विभाग को पुनर्वास स्थल पर बांस,बल्ली मुहैया कराने और डूब क्षेत्र में आने वाले पेड़ों को काटने के निर्देश दिये गये हैं। डूब क्षेत्र में आने वाले धार्मिक स्थलों को भी हटाने के निर्देश दिये गये हैं। 
  इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा ने डूब प्रभावित चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सतर्क रहें और कानून और व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन की मदद करें। पुलिस बल को मूलभूत सुविधायें टेंट, भोजन, वाहन, लाइफ जैकेट,टार्च आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पुलिस बल में आवश्यक वृद्धि की जायेगी। महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जा रही है।
बैठक में वन, पुलिस, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य, नर्मदा घाटी विकास, ग्रामीण विकास आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सिंह/कपूर

इन्दौर संभाग में नमामि देवी नर्मदे अभियान के अन्तर्गत 
दो जुलाई को एक साथ रोपे जाएंगे एक करोड़ से अधिक पौधे 
---
संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने पौधरोपण कार्य की तैयारियों और संभाग में अतिवृष्टि तथा 
बाढ़ की स्थिति से निपटने के एहतियाती प्रबंधों की समीक्षा की 
इंदौर, 22 जून 2017 
संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने आज संभागायुक्त कार्यालय में संपन्न कलेक्टर कान्फ्रेंस के पहले सत्र में नमामि देवी नर्मदे अभियान के अन्तर्गत 2 जुलाई को रोपे जाने वाले पौधों की तैयारियों और अतिवृष्टि तथा बाढ़ की स्थिति से निपटने के एहतियाती प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि संभाग में आगामी 2 जुलाई को व्यापक स्तर पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण का कार्य किया जाये। पौधरोपण का यह कार्य गिनीज वल्र्ड बुक में रिकार्ड करने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्य की समीक्षा गूगल मेप के माध्यम से की जायेगी। संभाग में 2 जुलाई को एक करोड़ से अधिक पौधों का रोपण नर्मदा बेसिन में होगा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग, सिंचाई तथा नर्मदा घाटी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सबसे पहले संभागायुक्त श्री दुबे ने संभाग में जारी मानसून सत्र में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से उत्पन्न होने वाली स्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि संभाग में ऐसे प्रबंध सुनिश्चित किये जाये, जिससे कि जानमाल की हानि नहीं हो। उन्होंने नर्मदा, ताप्ती सहित अन्य बड़ी नदियों में आने वाली बाढ़ तथा इन नदियों पर बने डेम के बेक वाटर से प्रभावित गाँवों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जब भी डेम के गेट बंद करें या पानी छोड़ा जाये, उसकी सूचना पूर्व से ही नागरिकों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दी जाये। सायरन बजाकर भी ग्रामीणों को सतर्क किया जाये। इसके लिये उन्होंने सक्रिय सूचना प्रणाली विकसित करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करें। ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली वर्षा के कारण भी नदियों में जल स्तर बढ़ जाता है। इसलिये यह ध्यान रखा जाये कि जब भी ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा हो तो सभी सतर्क रहें। सूचना के आदान-प्रदान के लिये सभी अधिकारी वाट्सअप ग्रुप बनाकर उससे जुड़ें। कंट्रोल रूम को प्रभावी बनायें। 
अतिरिक्त  पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा ने कहा कि वाहन चालकों विशेषकर लोक सेवा वाहनों के संचालकों को हिदायत दी जाये कि वे जब भी पुल या पुलिया पर पानी हो तो वाहन पार नहीं करें। इसके लिये पीडब्ल्यूडी द्वारा ड्राप गेट लगवाये जाये। साथ ही तत्संबंधी सूचना पटल भी लगाये जायें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पहाड़ी नदियों के जल स्तर पर भी विशेष ध्यान दें। 
संभाग के नर्मदा बेसिन क्षेत्र में लाखों पौधे रोपे जायेंगे
बैठक में बताया गया कि आगामी 2 जुलाई को संभाग के इंदौर जिले में 15 लाख, बड़वानी जिले में 25 लाख, खरगोन जिले में 48 लाख, अलीराजपुर जिले में 25 लाख, धार जिले में 38 लाख खण्डवा जिले में 35 लाख पौधे नर्मदा बेसिन क्षेत्र में रोपे जायेंगे। इन पौधों के रोपण की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई है। गड्ढे खुदवा लिये गये हैं। संभागायुक्त श्री दुबे ने निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों की तरह ही पौधरोपण के लिये किये गये गड्ढों का भौतिक सत्यापन किया जाये। रोपण के लिये पौधों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। यह ध्यान रखा जाये कि पौधे पूर्ण स्वस्थ ही हों। रोपे गये पौधों की सिंचाई और सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाये। बताया गया कि रोपे गये पौधों की मॉनीटरिंग गूगल मेप के माध्यम से की जायेगी। 

महिपाल/वटके

Wednesday, 21 June 2017

बगैर अनुमति के जुलूस, रैली, सभा, आमसभा, धरना प्रदर्शन आदि
आयोजित करने पर लगाया गया प्रतिबंध
-----
अस्त्र-शस्त्र धारण करने पर भी प्रतिबंध रहेगा
------
धारा-144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
इंदौर 21 जून , 2017
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये इंदौर जिले में किसी भी स्थल पर बगैर अनुमति के जुलूस,मौन जुलूस, रैली, सभा, आमसभा, धरना प्रदर्शन आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक अवधि में अस्त्र-शस्त्र धारण करने तथा उनके प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शमीमुद्दीन ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। 
जारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं अन्य दण्डात्मक प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश 21 जून, 2017 से लागू होकर आगामी 18 अगस्त, 2017  तक प्रभावशील रहेगा। इस अवधि में इंदौर जिले की सीमा के अंतर्गत किसी भी स्थल पर बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस, मौन, जुलूस, रैली, सभा, आमसभा, धरना प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सभी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र धारण करने तथा उनके प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। न्यायाधिपति, न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, शासकीय अभिभाषक, सुरक्षा एवं अन्य किसी शासकीय कत्र्तव्य पालन के समय ड¬ुटी पर लगाये गये सुरक्षा बलों एवं अद्र्ध सैनिक बलों, विशिष्ट व्यक्तियों/अधिकारी की सुरक्षा हेतु लगाये गये पुलिसकर्मी, बैंक गार्ड उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। प्रतिबंधात्मक अवधि में किसी भी प्रकार के कटआउट, बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स, होर्डिंग, झण्डे आदि जिन पर किसी भी धर्म,व्यक्ति,सम्प्रदाय,जाति या समुदाय के विरुद्ध नारे या अन्य भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया हो, का प्रकाशन एवं उसका किसी भी निजी एवं सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सार्वजनिक अथवा निजी भवन/संपत्ति पर आपत्तिजनक भाषा अथवा भड़काऊ नारे लिखे जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के आयोजनों में आतिशबाजी का उपयोग उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रतिबंधित रहेगा।
सिंह /गरिमा

कलेक्टर कान्फ्रेंस आज
इंदौर 21 जून, 2017
संभागायुक्त श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में आज 22 जून, 2017 को प्रात: साढ़े 10 बजे कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर कान्फ्रेंस आयोजित की गयी है। बैठक में वन विभाग से संबंधित मुद्दे, 2 जुलाई के वृक्षारोपण, बाढ़ राहत की तैयारी, वन राजस्व भूमि सीमा विवाद निराकरण की प्रगति, जंगल मद की राजस्व भूमि उपलब्ध कराने, वन व्यवस्थापन कार्यों के अनुश्रवण की प्रगति, विवादित नामांतरण, विवादित बंटवारा, सीमांकन, डायवर्शन की धारा 59 के प्रकरणों की प्रगति, डायवर्शन की धारा 172 की प्रगति, नक्शा तरमीम, नजूल लीज नवीनीकरण आदि पर चर्चा होगी।
महिपाल/कपूर
किरायेदारों, घरेलू नौकरों, होटल, लॉज, धर्मशाला में रुकने वाले 
व्यक्तियों की जानकारी देना अनिवार्य
----
धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
इंदौर 21 जून, 2017
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शमीमुद्दीन ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर किरायेदारों, घरेलू नौकरों, विद्यार्थियों, होटल, लॉज, धर्मशाला में रुकने वाले व्यक्तियों, भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में संलग्न मजदूरों और पेर्इंग गेस्ट आदि की सूचना संबंधित थाने में देना जरूरी किया है। इस संबंध में जारी आदेश का पालन न करने पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
श्री शमीमुद्दीन  द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के संबंधित थाने में किरायेदारों की सूचना उनके आईडी प्रूफ के साथ प्रस्तुत करना होगी। इसी प्रकार घरेलू नौकरों व व्यवसायिक नौकरों, छात्रावासी विद्यार्थियों, होटल, लॉज, धर्मशाला आदि में रुकने वाले व्यक्तियों, भवन निर्माण के मजदूरों, पेर्इंग गेस्ट आदि की सूचना आईडी प्रूफ के साथ आवश्यक रूप से दी जाना जरूरी होगा। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश 21 जून, 2017 से लागू होकर आगामी 18 अगस्त, 2017 तक प्रभावशील रहेगा।
सिंह /गरिमा

प्याज बेचने के लिये राजस्व अधिकारियों का प्रमाण जरूरी
इंदौर 21 जून, 2017
कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा किसानों से क्रय की जा रही प्याज की खरीदी हेतु व्यवस्था आदेशित कि गयी है कि 26 जून, 2017 से कृषकों की प्याज उनके द्वारा वास्तविक बोये गये क्षेत्र एवं औसत उत्पादन का प्रमाणीकरण राजस्व अधिकारियों से लिखित रूप से प्राप्त करने के पश्चात ही उपार्जन केन्द्र पर यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के बाद प्याज क्रय किया जायेगा। ऐसे कृषक, जिन्होंने प्याज विक्रय हेतु इस तिथि के बाद के टोकन प्राप्त कर लिये हैं, उन कृषकों को भी राजस्व अधिकारियों से यह प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। घोषणा-पत्र एवं रकबे का मिलान जिले की उत्पादकता अनुसार न होने पर प्याज नहीं खरीदी जाएगी। 30 जून, 2017 प्याज खरीदी की अंतिम तिथि है।
सिंह/कपूर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर जिला हुआ योग-मय
-------
समाज के हर वर्ग  की भागीदारी से जगह-जगह आयोजित हुए योग के कार्यक्रम
--------
ब्रिालियन्ट कन्वेंशन सेंटर में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता,
महापौर श्रीमती मालिनी गौड सहित अन्य जनप्रतिनिधि 
------
अधिकारी-कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने हजारों की संख्या में किया एक साथ योग
-------
इंदौर, 21 जून,2017
पूरे विश्व के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा जिला योग-मय हुआ। यहां समाज के हर वर्ग की भगीदारी से जगह-जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बच्चों, बुजुर्गो, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित हर वर्ग के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ एक साथ योग किए। इंदौर के ब्रिालियन्ट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता के साथ महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, संभागायुक्त श्री संजय दुबे, कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन  ने भी योग किया। 
इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, नगर निगम सभापति श्री अजय सिंह नरूका, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरसिया, एडिशनल एस.पी श्री पंकज श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह सहित हजारों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, समाजसेवियों आदि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम आकाशवाणी द्वारा प्रसारित पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ। प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का एल.ई.डी के माध्यम से प्रसारण भी हुआ। 
मुख्यमंत्री जी के संदेश उपरान्त योग/आसन की 21 मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों ने सिर व गर्दन की चालन क्रियाएं,  ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन/वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, मरीच्यासन/वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन,उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्राणायम, ध्यान, संकल्प एंव शांति पाठ एक साथ उपस्थित लोगों ने किया। इस कार्यक्रम में लगभग तीन हजार की संख्या में विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों  ने एक साथ योग किया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति व परम्परा की अनूठी देन है। ऋषियों और मुनियों ने इस विधा को जीवित रखा तथा आम जनमानस को योग के महत्व से अवगत कराया। योग न केवल व्यक्ति को निरोगी रखता है बल्कि मन को शांत, प्रसन्न व एकाग्रचित रखता हैं। योग से व्यक्ति को नई उर्जा मिलती है वही स्फूर्ति का भी अनुभव होता हैं, इससे कार्य करने में मन लगता हैं। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। 
राष्ट्र की सीमा के प्रहरियों ने भी किया योग
तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग  दिवस पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल इंदौर के बिजासन प्रांगण में भी योग का कार्यक्रम आयेजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पतंजली योगपीठ के श्रीकांत कलवडे एंव श्रीमती सुहासिनी कलवडे के द्वारा बल कार्मिकों को योगा के महत्व के बारे में बताया गया। तत्पश्चात् आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बिजासन के मनमोहक व हरे भरे खेल मैदान पर सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के द्वारा योग के विभिन्न आसनों की प्रस्तुति दी गयी।
योग कार्यक्रम के दौरान 13 अधिकारियों, 47 अधिनस्थ अधिकारियों व 132 कार्मिकों के साथ 558 एमपीएसएएफ के नवआरक्षक एंव विभिन्न प्रशिक्षणार्थी जो कि सीमा सुरक्षा बल के बिजासन कैम्पस में उच्च दर्जे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रहरी परिवार के 25 महिलाओं व बच्चों ने भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन योगा के विकास व उत्थान में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल इंदौर श्री बी.के.मेहता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल का योग कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा आयोजित योग कार्यक्रमों को सफल बनाने के पथ पर एक छोटा सा योगदान हैं। श्री मेहता ने बल में कार्मिकों के लिए योग की उपयोगिता को स्थापित करते हुए कहा कि योग सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गया हैं, जिससे कि बल के कार्मिक अपने तन व मन का संपूर्ण विकास कर भारत माता की सेवा में अपना उत्कृष्टतम योगदान दे सकें।  
भदौरिया /गरिमा