Saturday, 19 May 2018


बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा
इंदौर, 19 मई 2018
            प्रदेश के हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं परंपरागत संस्कृति का संरक्षण करने वाले बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए मप्र शासन एवं कुटीर व ग्रामोद्योग मंत्रालय हथकरघा संचालनालय द्वारा कबीर बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
            योजनांतर्गत प्रदेश के बुनकरों द्वारा उत्कृष्ट एवं परंपरागत आदि के चयन, रंग समन्वय, रंग संयोजन, विशेष डिजाईन आदि के आधार पर सक्षम कमेटी द्वारा किया जाता है। चयनित प्रतिष्टियों को प्रथम पुस्कार 1 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए एवं प्रतीक चिन्ह व शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा। योजना के लिए 15 जून तक जिला हथकरघा कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
--
/महिपाल/वटके



समस्त पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर की सीडिंग पेंशन पोर्टल पर होगी
इंदौर, 19 मई 2018
    भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, द्वारा एन.एस..पी. योजना के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृदधावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना के समस्त पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर की सीडिंग 30 जून 2018 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
    इस संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि वर्तमान में 37.80 लाख पेंशन हितग्राहियों में से 36.34 लाख पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर पोर्टल पर उपलब्ध है। अर्थात अभी भी लगभग 1.46 लाख पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर पेंशन पोर्टल पर दर्ज नहीं है। सीडिंग से पता चलेगा कि संभवत: हितग्राही वर्तमान में संबंधित ग्राम पंचायत व वार्ड में निवासरत है कि नहीं? क्या आधार में उनका पंजीयन नहीं हो सका हों। निर्देश दिये गये हैं कि यदि किसी पेंशन हितग्राही के पास आधार नंबर उपलब्ध नहीं है, उक्त स्थिति में 30 जून से पूर्व हितग्राहियों का आधार हेतु पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। 30 जून 2018 तक पेंशन हितग्राहियों के आधार नंबर की सीडिंग पेंशन पोर्टल पर सुनिश्चित करने हेतु पेंशन पोर्टल से ऐसे पेंशन हितग्राहियों की सूची प्राप्त करें, जिनके आधार नंबर पेंशन पोर्टल पर दर्ज नहीं है। ग्राम पंचायत स्तर पर पेंशन हितग्राहियों से समन्वय कर हितग्राही का आधार नंबर प्राप्त करने की सहमति लें। यदि किसी हितग्राही के पास आधार नंबर उपलब्ध नहीं है, तो ग्राम पंचायत में वार्ड स्तर पर कैम्प लगाकर आधार हेतु पंजीयन की कार्यवाही की जाये। कैम्प हेतु जिला प्रशासन द्वारा तिथि निर्धारित की जाये व आधार पंजीयन हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाये।

/महिपाल/वटके


वर्चुअल क्लास के माध्यम से कैरियर काउन्सलिंग प्रारंभ
21 मई को मुख्यमंत्री करेंगे सम्बोधित
इंदौर, 19 मई 2018
            माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 14 मई 2018 को घोषित किये गये है। कक्षा 12 वीं की परीक्षा मे 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कैरियर काउन्सलिंग के लिए मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है। कैरियर काउन्सलिंग की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान माडल स्कूल भोपाल मे आयोजित कार्यक्रम मे करेंगे। 21 मई को मुख्यमंत्रीजी द्वारा वर्चुअल क्लास को दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में वे प्रदेश के समस्त 313 विकासखंड मुख्यालयों पर कक्षा 12 वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की वर्चूअल क्लास को दूरदर्शन एवं अन्य माध्यम से संबोधित करेंगे। विकासखंड मुख्यालय पर उपस्थित मेधावी विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे अर्थात उनसे सीधा संवाद स्थापित करेंगे। जिले मे 16 मई से प्रतिदिन वर्चुअल क्लास प्रातः 11.00 से 12.00(एक घण्टे) की अवधि मे संचालित हो रही हैं। वर्चुअल क्लास 21 मई 2018 तक निरंतर संचालित रहेगी।  

/महिपाल/वटके

दस्तक अभियान“ का प्रथम चरण जून माह से होगा शुरू
इंदौर, 19 मई 2018
      दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 14 जून 2018 से 31 जुलाई 2018 तक किया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं के संयुक्त दल (.एन.एम.,आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताद्वारा 5 वर्ष से छोटे उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की दस्तक दी जायेगी एवं इस उम्र के बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान सुनिश्चित की जायेगी।
            दस्तक अभियान का उद्देश्य है कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों मे प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान द्वारा त्वरित प्रबंधन ताकि बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान की जायेगी। प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों मे शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचानप्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एसएवं जिंक के उपयोग संबंधी समझाईश व प्रत्येक घर में ओ.आर.एसपहुंचाना, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचानरेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों मे गंभीर एनिमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधनबच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों की पहचान की जायेगी। 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण,गृहभेंट के दौरान आंशिक रुप से टीकाकृत व छूटे हुए बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी ली जायेगी। समुचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति व्यवहार को बढावा देने के लिए समझाईश दी जायेगी। एस.एन.सी.यूएवं एन.आर.सीसे छुट्टी प्राप्त बच्चों मे बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फालोअप को प्रोत्साहनबाल मृत्यु (विगत 6 माह मेकी जानकारी एकत्रित की जायेगी।

/महिपाल/वटके
लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु शिविर आयोजित होगा
इंदौर, 19 मई 2018
    सेवानिवृत्त/मृत शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 28 मई एवं 29 मई 2018 को दो दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन कार्यालय संभागीय पेंशन अधिकारी 202 सेटेलाईट भवन प्रशासनिक संकुल कलेक्टोरेट इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। निर्देश दिये गये हैं कि विभिन्न शासकीय कार्यालयों के समस्त लंबित पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरणस्थापना प्रभारी के साथ स्वयं उपस्थित रह कर करवाना सुनिश्चित करें। पेंशन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण उपरांत भी यदि कोई पेंशन प्रकरण लंबित रहता हैतो कार्यालय प्रमुख को कारण सहित व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना होगा। उक्त पेंशन शिविर में वेतन निर्धारण के लिये संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा का एक दल भी रहेगा।

/महिपाल/विजय

पशु वाहन से वजन/सवारी नहीं ढोने के आदेश
इंदौर19 मई 2018
    इंदौर जिले में भीषण गर्मी की स्थिति में प्रतिदिन दोपहर के समय 11 बजे से सायं 5 बजे के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक निरंतर बना हुआ है। इस दौरान पशुओं पर सामग्री रख कर या सवारी कर उपयोग करने से अथवा पशुओं पर तांगे/बैलगाड़ी/भैंसागाड़ी/ऊट गाड़ी/खच्चर गाड़ी/टट्टू गाड़ी एवं गधे पर वजन ढोने से पशुओं को बीमारियां या उनकी मृत्यु भी हो सकती है।
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने पशुक्रूरता अधिनियम(पी.सी..) 1960 के प्रावधानांतर्गत जिले में प्रतिदिन दोपहर 11बजे से सायं बजे के बीच पशुओं की सहायता से चलने वाले साधनजिनसे वजन या सवारी ढोने का कार्य किया जाता है और ऐसे पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया है। उक्त आदेश 15 जुलाई 2018 तक प्रभावशील रहेगा।

/महिपाल/विजय
इंदौर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए एक माह का लगेगा विशेष शिविर
21 मई से लेकर 21 जून तक विशेष ग्राम सभाओं का
आयोजन कर निराकृत किये जायेंगे प्रकरण
इंदौर 19 मई  2018
इंदौर जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक माह का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है  इस अभियान के अंतर्गत21 मई से लेकर 21 जून तक तीन चरणों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा और राजस्व प्रकरण निराकृत किये जायेंगे।  इनके माध्यम सेसीमांकन, अविवादित नामांतरणअविवादित बंटवाराऋण पुस्तिका वितरण, खसरा प्राप्त न होना,  भूमि संबंधी विवाद, सीमांकन का लंबित होना, नक्शा प्राप्त न होना, भूमि संबंधी विवाद, रास्ता विवाद, पट्टा प्राप्त न होना आदि शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा।  इस अभियानके अंतर्गत राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे । अभियान के अंतर्गत अभिलेख सुधार का कार्य भी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने इस संबंध में सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करें । यहसुनिश्चित करें की अभियान के अंतर्गत कोई भी प्रकरण जिनका आवेदन आता है निराकरण से वंचित नहीं रहे
अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने बताया कि अभियान के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा 
ग्राम पंचायतवार ग्राम सभाएं आयोजित करने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडलअधिकारी बनाया गया है 
इस अभियान के अंतर्गत मैदानी अधिकारी ग्राम सभाओं में पहुंचकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे और उनका निराकरण करेंगे।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न अधिनियम के तहत आवासीय पट्टे जारी किए जाएंगे । यह पट्टे विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे।  
अभियान के अंतर्गत ग्राम सभाओं में प्राप्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर सरपंच  सचिव के हस्ताक्षर से पत्र तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार के साथ ही राजस्वनिरीक्षकों को आवेदन पत्र दिए जाएंगे । तहसीलदारनायब तहसीलदार वर्गीकृत कर उन्हें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अगले दिन प्रस्तुत करेंगे। अपरकलेक्टर के समक्ष उपरोक्त आवेदनों की सूची के साथ लंबित सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, विविध आयोग, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का एकत्र कर प्रस्तुत किया जायेगा। प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की समीक्षा अपर कलेक्टर द्वारा की जायेगी।
द्वितीय चरण की ग्राम सभाएं 29 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की ग्राम सभा में प्राप्त आवेदनों पर विचार कर उनका निराकरणकिया जाएगा। इन आवेदनों को ग्राम सभा में संकल्प की श्रेणी में रखकर पंजी में विवरण अंकित किया जाएगा। अविवादित नामांतरण और बंटवारा के आवेदनों कावाचन किया जाएगा। नए आवेदन भी स्वीकार कर उन पर विचार किया जायेगा और ग्राम सभा के द्वारा निर्णय लिया जाएगा। बंटवारे के बारे में ग्राम सभा द्वारासंख्या प्राप्त कर उन्हें सूचीबद्ध कर ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा नामित अधिकारी को दिए जाएंगे । तहसीलदारोंको उन निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद द्वारा संपूर्ण आवेदनों पर दिये गये निर्णयों के साथ पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।               
तीसरे चरण की ग्राम सभाएं 10 जून से 15 जून के बीच आयोजित की जाएगी ।  ग्राम सभाओं में पंचायत पंजी में विवरण को लेखबद्ध किया जाएगा। सीमांकनऔर अन्य आवेदनों का निराकरण समस्त लंबित सीमांकन प्रकरणों  के निराकरण के लिए तहसीलदार द्वारा सीमांकन दिवस निश्चित किया जाएगा।
 सीमांकनप्रकरणों का निराकरण शासन के निर्देशानुसार किया जाना है। प्रत्येक लंबित सीमांकन हेतु तारीख का निर्धारण कर अधीक्षक भू अभिलेख को उसकी जानकारी दीजाएगी।  सीमांकन का कार्य सतत चलता रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व निरीक्षक द्वारा प्रतिदिन किए गए सीमांकन की जानकारी तहसीलदार और नायबतहसीलदार को दी जाएगी। अभियान के दौरान अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारासतत भ्रमण कर अभियान की समीक्षा की जायेगी 

/महिपाल/वटके