इंदौर 30 जनवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी. नरहरि की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में आज जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला स्तरीय वन समिति द्वारा इंदौर जिले के 80 अनुसूचित जनजातियों और परम्परागत वन निवासियों के लिये पट्टे स्वीकृत किये गये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्री इंदरसिंह, जिला वन मण्डलाधिकारी श्री बी.के. वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी महू श्री वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
बैठक में जगदीश, रतनलाल, सीताराम, मांगीलाल, लालसिंह, दिलीप, कन्हैया, भगवानसिंह, देवकरण, रामप्रसाद, सोहन, संतोषबाई, हीरालाल, फूंदीबाई, मनोहर सिंह, मूंगालाल, ज्ञानसिंह, सायरबाई, देवीसिंह, गुलाबसिंह, ज्ञानसिंह, राजूबाई, ईश्वरसिंह, कमलसिंह, नदानसिंह, देवकरण, रेवलसिंह, बाबूलाल, चंदरसिंह, बजरसिंह, दिलीपसिंह, कालूसिंह, दिनेश, मिश्रीलाल, मोतीलाल, कान्हा, छोटू, सुभाष, शेरसिंह, यशोदाबाई, अमरसिंह, रामप्रसाद, नादानसिंह, कैलाश, किशोर, जादूराम, भेरूलाल, बुरखीराम, सुमित्राबाई, रेखाबाई, गुजरबाई, दिनेश, ललिताबाई, सूरज, कैलाश, भेरूसिंह, नादानसिंह, राधाबाई, गीताबाई, प्रेमसिंह, धनसिंह, सुभाष ओझा, हेमराज, रमलीबाई, कमल, भेरूसिंह, फून्दीबाई, मनोहर, हरिसिंह, देवराज, सुभाष, आत्माराम, भीमा, मोहन, कमलीबाई, करणसिंह और रामसिंह आदि को वन अधिकार पट्टे स्वीकृत किये गये।