Tuesday, 1 May 2018

अजा/जजा प्रतियोगियों को मुफ्त प्रशिक्षण
इंदौर 01 मई 2018
      मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 21 मई 2018 से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में शुरू होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा‍।
      शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2018 हैं। आगामी 18 मई, 2018 को प्रशिक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे आवेदक जिन्होने स्नातक परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो और उनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक न हो, आवेदन कर सकते हैं। 
पैरालीगल वालेन्टियर्स की होगी भर्ती- ..आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई
इंदौर 01 मई 2018
      न्याय सबके लिए की अवधारणा को मजबूत करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिए कि विधिक सहायता सभी वर्ग के व्यक्तियों को मिल सके। इस हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला इंदौर तथा तहसील डॉ. अम्बेडकर नगर, देपालपुर, सांवेर और हातोद के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पैरा लीगल वालेन्टियर्स की नियुक्तियां की जा रही हैं। पैरा लीगल वालेन्टियर्स को विधि एवं विधि व्यवस्था के संबंध में आमजन को जागरूक करना होगा तथा उन्हें कार्यालय के दिशानिर्देश अनुसार अपना कार्य संपादित करना होगा।
पैरा लीगल वालेन्टियर्स को कार्यालय द्वारा इस हेतु प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस कार्य को संपादित करने के लिए पैरा लीगल वालेन्टियर्स को कोई वेतन देय नहीं होगा बल्कि उनके कार्य के आंकलन के आधार पर उन्हें नियमानुसार मानदेय का भुगतान किया जावेगा।
      पैरा लीगल वालेन्टियर्स के रूप में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति, जो कि सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिेक, रिटायर्ड शासकीय सेवक, शिक्षक, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका, विद्यार्थी, विधि विद्यार्थी एवं अन्य कोई व्यक्ति, जो कम से कम मैट्रिक उत्तीर्ण हो, वे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2018 हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं।
कृषि उपज मण्डियों में हम्मालीतुलाई आदि की नई दरें निर्धारित
 इंदौर, 1 मई 2018
      प्रदेश की कृषि उपज मण्डियों में उपार्जन सीजन वर्ष 2018-19 के लिये मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने राज्य-स्तरीय हम्माली,तुलाई और अन्य दरों का निर्धारण कर दिया है। इस संबंध में सभी कृषि उपज मण्डियों को निर्देश भी जारी किये गये हैं।
   निर्धारित दरों के अंतर्गत ट्रेक्टर से उतार कर ढेरी लगाने एवं बोरे भरने की दर रुपये प्रति क्विंटलतुलाई की दर रुपये प्रति क्विंटल, 7 से बोरी की ऊँची थप्पी लगाने के लिये अतिरिक्त श्रम की दर रुपये प्रति क्विंटलबोरा सिलाई की दर 50 पैसे प्रति बोराटेग लगाने की दर 50 पैसे प्रति बोरा और बारदानों में स्टेनसील लगाने की दर एक रुपये प्रति बोरा हो गई है। उक्त सभी दरें मण्डियों में जून, 2018 तक प्रभावशील रहेंगी।
   प्रदेश की कृषि उपज मण्डियों में तुलाई और हम्माली की अलग-अलग दरें प्रचलित होने से उपार्जन एजेंसियों को केन्द्र सरकार से भुगतान प्राप्त करने के लिये बिल तैयार करने में कठिनाइयाँ होती थी। इन दिक्कतों को देखते हुए मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने नवीन दरों का निर्धारण किया है
ट्विटर पर उपलब्ध रहेंगे संभाग आयुक्त इंदौर
इंदौर, मई 2018
           संभागायुक्त इंदौर श्री राघवेंद्र सिंह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल @comindore पर उपलब्ध रहेंगे। इस ट्विटर हैंडल पर उन्हें फॉलो किया जा सकता है। इस पर संभागायुक्त के दैनंदिन के अपडेट देखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि संभाग आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह ने आज अपने पदभार ग्रहण की सूचना भी इस ट्विटर हैंडल पर दी थी
इस ट्वीटर हैंडल की लिंक निम्न है:-
टीप- इस समाचार संबंधित ट्वीटर हैंडल का स्क्रीन शॉट संलग्न है।
चार अशासकीय संस्थाओं को दिया गया 70 लाख रूपये से अधिक का अनुदान
इंदौर 01 मई 2018
      महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पंजीकृत तथा बाल कल्याण क्षेत्र में कार्यरत 4 अशासकीय संस्थाओं को विभाग द्वारा अनुदान दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश मेहरा ने बताया कि अशासकीय संस्था श्रद्धानंद बाल आश्रम कोठारी मार्केट इंदौर को 24 लाख 93 हजार रूपये, अशासकीय संस्था जीवन ज्योति राउ को 21 लाख 79 हजार रूपये, अशासकीय संस्था सागर सामाजिक संस्था नंदबाग कॉलोनी इंदौर को 13 लाख 37 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। उक्त समस्त संस्थाऐं बाल गृह का संचालन करती है। इसी प्रकार अशासकीय संस्था संजीवनी सेवा संगम सत्यसाई स्कूल के पास इंदौर को शिशु गृह संचालन हेतु 10 लाख 53 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। इस प्रकार इन संस्थाओं को कुल 70 लाख 62 हजार रूपये का अनुदान दिया गया।
मुक बधिर पहलवान राज वर्मा को मिलेगी सहायता
जनसुनवाई संपन्न- डेढ सौ से अधिक आवेदकों की सुनी गयी समस्या
इंदौर 1 मई 2018
      नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निराकरण के लिये प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, अपर कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता, अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनका यथासंभव मौके पर निराकरण किया।       जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं हुआ, उनके निराकरण के लिए समय सीमा तय की गई। जनसुनवाई में आज रानीपुरा क्षेत्र में रहने वाला 20 वर्षीय मूक बधिर पहलवान भी आया, उसने बताया कि मैं मूक बधिर संगठन में 10 वीं कक्षा का छात्र हूँ। पिछले कई वर्षो से कुश्ती लड़ रहा हूँ। मैंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक प्राप्त किये है। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मुझे किसी तरह की सहायता दी जाय। कलेक्टर श्री वरवड़े ने इस युवा की समस्या को सुना और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि उसकी समस्या का त्वरित निराकरण करें। बताया गया कि इस बालक का प्रस्ताव राज्य स्तर के अवार्ड के लिए भेजा जायेगा, साथ ही शीघ्र ही छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की जायेगी।
      इसी तरह जनसुनवाई में अरन्य नगर में रहने वाला धीरज भी आया। उसने बताया कि मेरे को किडनी की बीमारी है। डायलेसीस होता है। मदद दी जाये। नियमानुसार इसके बीपीएल कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में अधिकतर मामले भूमि संबंधी विवाद, बीपीएल राशन कार्ड बनाने, भरण-पोषण, पारिवारिक विवाद आदि के थे। इनका भी यथासंभव निराकरण किया गया।
इंदौर में होने वाले आईपीएल मैचेस में पर्यावरण संरक्षण के लिए 3-आर सिंद्धांत के तहत ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन होगा

ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन कराने में
 इंदौर बनेगा देश का पहला शहर
इंदौर 01 मई 2018
     इंदौर में आगामी 4 मई से आयोजित होने वाले आईपीएल के सभी मैचों में पर्यावरण संरक्षण के लिए 3-आर सिद्धांत के तहत ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। इंदौर में गत माह आयोजित 3-आर सिद्धांत पालन के संबंध में आयोजित विश्व सम्मेलन में की गई घोषणाओं के तहत ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन कराने वाला इंदौर देश का पहला शहर होगा। साथ ही इंदौर शहर इस दिशा में विश्व के समक्ष एक नया आदर्श भी प्रस्तुत करेगा।
     यह जानकारी कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने आज कलेक्टर कार्यालय में यू.एन. इन्वयारमेंट, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन, किंग्स एलेवन पंजाब आदि के प्रतिनिधियों के साथ् मिलकर दी। इस अवसर पर यू.एन इन्वयारमेंट के राष्ट्रीय हेड श्री अतुल बगई, किंग्स एलेवन पंजाब के सीईओ श्री सतीष मेनन, ऑपरेशन हेड श्री अनंत सरकारिया, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन के सचिव श्री मिलिन्द कनमड़ीकर, सीईओ श्री रोहित पंडित, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त निदेशक श्री आर.के. गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा भी उपस्थित थे।
     कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि इंदौर में गत 9, 10 एवं 11 अप्रैल को आयोजित 3-आर सिद्धांत के पालन के संबंध में हुए विश्व सम्मेलन में की गयी घोषणा के तहत इंदौर में होने वाले आईपीएल मैचों में ग्रीन प्रोटोकॉल का पालन कराया जायेगा। मैच के दौरान स्टेडियम में कचरे को रिसायकल, रिड्यूस और रियूज के सिद्धांत का पालन किया जायेगा। इसके लिए 72 बिन्दुओं का ग्रीन प्रोटोकॉल बनाया गया है। इस प्रोटोकॉल का जनसहयोग से मिलकर सभी लोग पालन करेंगे। इसके बाद शहर में होने वाले अन्य बड़े आयोजनों में भी इस प्रोटोकॉल का पालन कराया जायेगा। ग्रीन प्रोटोकॉल पालन के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन, किंग्स एलेवन पंजाब, दर्शक आदि मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे।
    यू.एन. इन्वयारमेंट के राष्ट्रीय हेड श्री अतुल बगई ने संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर देश में स्वच्छता में अव्वल है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इंदौर ने कलेक्टर श्री वरवड़े के मार्गदर्शन में एक और नई पहल की है। उन्होंने कहा कि ग्रीन प्रोटोकॉल लागू करवा कर इंदौर विश्व में एक नया आदर्श प्रस्तुत करेगा। इससे विश्व को पर्यावरण संरक्षण के लिए नया संदेश मिलेगा। लोगों में इस दिशा में चेतना जागृत होगी।
     इंदौर में 04 मई से होने वाले आईपीएल के मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब और अन्य टीमों के खिलाड़ी ग्रीन इंदौरक्लीन इंदौरका सन्देश देते नज़र आएंगे। इंदौर में मैच के दौरान 3-आर कांसेप्ट का पालन कराए जाने को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब के अधिकारियों ने भी ख़ुशी जाहिर कीकिंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ श्री सतीश मेनन और ऑपरेशन हेड श्री अनंत सरकारिया ने इस प्रोटोकॉल के बारे में पालन के लिए पूरी सहमति दी। उन्होंने कहा कि हमारे टीम द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। इंदौर में इस तरह की पहल के बाद देश के दूसरे शहरों में भी एक सन्देश जाएगाउन्होंने कहा कि जहां भी आगे मैच होंगे टीम की ओर से इस तरह की व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा|
     एमपीसीए के सचिव श्री मिलिंद कनमडीकर ने कहा कि इस तरह के कार्यों से शहर में एक सकारात्मक सन्देश जाएगामैच के दौरान खिलाड़ी भी इस बात का सन्देश लोगों को देंगेउन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित करने के लिए एसोसिएशन अब सभी मैच में इसकी व्यवस्था करेगा|
     एमपीसीए के सीइओ श्री रोहित पंडित ने इस मौके पर कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को इसके लिए ज्यादा समय नहीं मिला लेकिन बावजूद इसके कम से कम दिनों में इसके लिए बेहतरीन तैयारी की गई हैउन्होंने कहा कि मैदान में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो इसका ख्याल रखा जाएगा| ग्रीन प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराने के सभी संभव प्रयास किये जायेंगे।
     प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त निदेशक श्री आर.के. गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में बने नियमों एव कानूनों की जानकारी दी।