Thursday, 5 April 2018

प्रदेश में मत्स्योद्योग विकास के कार्य करेगा राष्ट्रीय बोर्ड
इंदौर 05 अप्रैल 2018
            नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्डहैदराबाद जल्दी ही इंदिरा सागर जलाश्य में सौ फिश केजों की स्थापनाएक करोड़ स्पान उत्पादन क्षमता वाली हैचरी का विकासतीन हेक्टेयर जल संवर्धन क्षेत्र का विकासपाँच-छ: टन प्रति-दिन उत्पादन क्षमता वाले फीड़मिल की स्थापना और चालीस टन क्षमता के परिवहन वाहन आदि की व्यवस्था करेगा।          इन सभी कार्यों पर होने वाला खर्च बोर्ड वहन करेगा। इस विशेष परियोजना से प्रदेश में मत्स्य उद्योग को विशेष गति मिलेगी। यह बोर्ड प्रदेश में प्रचलित प्रावधानों के अंतर्गत काम करेगा।
राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर प्रतीक प्रतियागिता हेतु
10 अप्रैल तक प्रविष्टियां आमंत्रित
इंदौर, 05 अप्रैल 2018
      राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत शुभारंभ कुपोषण को कम करने हेतु विशेष प्रयास किये जाना है। राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत पोषण अभियान में समुदाय को जोड़ने हेतु गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर के संभागीय संयुक्त संचालत श्री राजेश मेहरा ने बताया कि पोषण अभियान में गान लेखन व कस्कॉट/शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति/संस्था भग ले सकता है। किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति प्रतिभागी बन सकता है। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 हजार रूपये का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी संचालनालय द्वारा प्रदान किया जायेगा।
        गान लेखन में 10 पंक्तियों की सीमा निर्धारित की गयी है। मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन का निर्माण इस प्रकार किया जाना है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करने वाला, उत्साहवर्धक, पोषण एवं पोषण के प्रति जागरूक करने वाला तथा समूह में प्रदर्शित करने योग्य हो।
      पोषण अभियान में गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन का वर्ड/पी.डी.एफ. फॉरमेट में प्रस्तुत किया जाना है व प्रतिभागी का नाम, फोटो और फोन नंबर सही होना चाहिए। गान लेखन व मस्कॉट/शुभंकर डिजाइन हेतु विषय सामग्री की विस्तृत जानकारी                    http:icds-wcd.nic.in/nnm/home.htm  से प्राप्त की जा सकती है। दिनांक 10 अप्रैल 2018 तक रात्रि 11.59 बजे से पहले MP.MYGOV.IN पर प्रविष्ठियां जमा की जाना है।
किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि जमा कराने के लिये  जिलों में समिति गठित
26 मई तक कृषि उपज मंडी में गेहूँ बेचने वाले किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
इंदौर 05 अप्रैल 2018
            प्रदेश में प्रमुख कृषि फसलें गेहूँचनामसूरसरसों एवं धान की उत्पादकता बढ़ाने और फेयर एवरेज क्वालिटी (एफ.ए.क्यू) गुणवत्ता उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है। योजना में खरीफ 2016 में धान और रबी 2016-17 में गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राथमिक साख सहकारी समितियों के माध्यम से ई-उपार्जित मात्रा पर 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसान के बैंक खाते मे जमा करवायी जाएगी। इसके साथ ही रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जित कराने वाले किसानों के खाते में 265 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि जमा करवायी जायेगी। यह राशि इस वर्ष 15 मार्च से 26 मई तक गेहूँ बेचने वाले किसानों के खाते में जमा करवायी जाएगी। इसके अलावा रबी सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चनामसूर एवं सरसों उपार्जित कराने वाले किसानों को 100रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के खाते में जमा करवायी जायेगी।
       योजना के क्रियान्वयन के लिये जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास डॉ. राजेश राजौरा ने जिला कलेक्टर्स को पत्र लिख कर योजना के क्रियान्वयन संबंधी निर्देश दिये हैं। क्रियान्वयन समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,अतिरिक्त कलेक्टर राजस्वउप पंजीयक सहकारी संस्थाएँजिला खाद्य अधिकारीमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकजिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम और जिला प्रबंधक मार्कफेड को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में सदस्य सचिव उप-संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास को बनाया गया है।
       किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि कृषि उत्पाद मण्डी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बेचा गया हो अथवा न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बेचा गया होदोनों ही स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को दिया जायेगा। रबी 2016-17 में गेहूँ तथा खरीफ 2017 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ई-उपार्जित कराये गये समस्त किसानवार डाटाबेस का सत्यापन एवं प्रमाणीकरण के बाद जानकारी संचालक किसान-कल्याण को उपलब्ध करवायी जायेगी। सत्यापित डाटाबेस के आधार पर 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि जिलों को उपलब्ध करवायी जायेगी।
       कलेक्टर की अध्यक्षता वाला समिति किसानों के डाटाबेस का परिक्षण कर पुष्टि करेगी। इसके बाद किसानों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा करवायी जायेगी। इसकी सूचना किसानों को मोबाईल पर एसएमएस से दी जायेगी। लाभान्वित किसानों के सत्यापित बैंक खाते में गड़बड़ी हो जाने पर अथवा किसी विवाद की स्थिति में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति स्थानीय जाँच के बाद 15 दिन के भीतर किसान के नवीन प्रमाणीकृत बैंक खाते में योजना की राशि जमा करवायी जायेगी। मुख्यमंत्री समृद्धि योजना में किसानों की संतुष्टि के आंकलन के लिये अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा आंकलन सर्वेक्षण भी करवाया जायेगा।
क्रमांक/46/874/भदौरिया/विजय
राज्य संग्रहालय बना जन-आकर्षण का केन्द्र
अन्य राज्यों से भी आ रहे हैं अध्ययन दल 
इंदौर 05 अप्रैल 2018
       पुरातत्व विभाग का राज्य संग्रहालय जन-आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस संग्रहालय में वीथिकाओं में प्रदर्शित पुराव-शेषपुरातात्विक महत्व की वस्तुएँ और प्राचीन दुर्लभ प्रतिमाओं के अवलोकन के लिए अन्य राज्यों के विद्यार्थी दल और अधिकारी निरंतर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के दल और दिल्ली से आए अधिकारियों ने गुरुवार को संग्रहालय में पुरातात्वीय और ऐतिहासिक सामग्रियों का अवलोकन किया।
       डॉ. निधि सिंह के नेतृत्व में असम राज्य के असम बैली स्कूल शोभितपुर से आये 34 विद्यार्थियों के दल ने संग्रहालय की उत्खनित वीथिकओं में पुरावशेषों की जानकारी ली। इस दल के विद्यार्थियों ने जाना कि भारत के प्राचीन-काल में व्यापार और आचार-विचारों का आदान-प्रदान की प्रक्रिया जानी। अहमदाबाद (गुजरात) की यूनाइटेड वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजायनिंग संस्था के 24 सदस्यों के दल ने भी संग्रहालय में प्रदर्शित कला अवशिष्टों को अपने नजरिए से परखा और स्केच भी बनाए। इस दल का नेतृत्व प्रो. विजय पुनिया ने किया।
       नई दिल्ली से आए डॉ. अनिल घेई राज्य संग्रहालय में प्रदर्शित ग्वालियर राज्य के अभिलेखमुद्राओंमुद्रांक लघु चित्र प्रतिमाओं के साथ ग्वालियर राज्य के इतिहास से अवगत हुए। इसी दौरान पर्यटन विभाग दिल्ली से आए श्री राज सिंह ने भी संग्रहालय का अवलोकन किया।
       विद्यार्थियों के दल की सदस्य सुश्री स्वप्निल गुप्ताप्रियंका ठक्करश्रेया और सुवर्णा सक्सेना ने मौके पर ही संग्रहालय की प्रतिमाओं की डिजाइन के स्केच तैयार किये। इन छात्राओं ने बताया कि मध्यप्रदेश की राजधानी में राज्य संग्रहालय में प्रदर्शित देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ और प्राचीन परम्पराओं से सम्बन्धित ऐतिहासिक जानकारी अद्वितीय है। खासतौर संग्रहालय के अधिकारी श्री बी.के. लोखण्डे द्वारा इतिहास संबंधी जानकारी का प्रस्तुतिकरण लाजवाब रहा है। छात्राओं का कहना था कि उनका दल ऐसे अद्वितीय संग्रहालय में बार-बार आना चाहेगा।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश पर जाने पर
 उनके शाखाओं के कार्य संपादन हेतु लिंक अधिकारी नियुक्त
इंदौर 05 अप्रैल 2018
      कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निशांत वरवड़े द्वारा जिला कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य शाखाओं का प्रभार सौपा गया है उनके प्रशासनिक कार्य अथवा अवकाश पर जाते है तो उनके शाखाओं के कार्य संपादन हेतु प्रथम एवं द्वितीय लिंक अधिकारी बनाये गये है।
      जारी आदेशानुसार श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव सुयक्त कलेक्टर के अवकाश अवधि में श्री संदीप सोनी डिप्टी कलेक्टर को प्रथम तथा डॉ राकेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर को द्वितीय लिंक अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार संदीप सोनी डिटी कलेक्टर के अवकाश पर होने से डॉ राकेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर को प्रथम तथा श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव संयुक्त कलेक्टर द्वितीय लिंक अधिकारी रहेंगे। डॉ राकेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर के अवकाश पर होने से श्री बिकहारी सिंह डिप्टी कलेक्टर प्रथम तथा श्री संदीश सोनी डिप्टी कलेक्टर द्वितीय लिंक अधिकारी, श्री बिहारी सिंह डिप्व्टी कलेक्टर के अवकाश पर होने से श्री जमील खान डिप्टी कलेक्टर प्रथम तथा श्री शाश्वत शर्मा डिप्टी कलेक्टर द्वितीय लिंक अधिकारी, श्री शाश्वत शर्मा डिप्टी कलेक्टर के अवकाश पर होने से श्री जमील खान डिप्टी कलेक्टर प्रथम तथा सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिया डिप्टी कलेक्टर द्वितीय लिंक अधिकारी, श्री जमील खान डिप्टी कलेक्टर के अवकाश पर होने से श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव संयुक्त कलेक्टर प्रथम तथा श्री बिहारी सिंह डिप्टी कलेक्टर द्वितीय लिंक अधिकारी एवं सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिया डिप्टी कलेक्टर के अवकाश पर होने से श्री बिहारी सिंह डिप्टी कलेक्टर प्रथम तथा श्री शाश्वत शर्मा डिपटी कलेक्टर द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे।
मुख्य सचिव का आज इंदौर का संभावित दौरा कार्यक्रम
इंदौर 05 अप्रैल 2018
      प्रदेश के मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह आज 6 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा  प्रात: 11 बजे इंदौर आएंगे।  वे इंदौर से 11.30 बजे वायुयान द्वारा ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
जिले में पांच उपार्जन केन्द्रों पर चना, सरसों, मसूर समर्थन मूल्य पर खरीदी का प्रस्ताव
इंदौर 05 अप्रैल 2018
    वर्ष 2018 में समर्थन मूल्य पर चना, सरसों, मसूर उपार्जन हेतु शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के पालन में जिले में कृषि उपज मण्डियों में पांच उर्पाजन केन्द्र स्थापित किये जाने के प्रस्ताव राज्य शासन का प्रेषित किये हैं। इस संबंध में गुरूवार को कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशानुसार एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े ने समर्थन मूल्य पर जिले में चना, सरसों, मसूर के उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक श्री मूजालदा, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर प्रीमियर कॉपरेटिव बैंक व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
     बैठक में बताया गया कि प्रदेश में रबी सीजन 2017-18 में प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर और सरसों खरीदी के लिये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त हो गया है। अनुमोदन के अनुसार इन दोनों जिंसों की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से शुरू होगाजो 60दिन चलेगा। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये राज्य शासन ने कृषि उपज मण्डी के अलावा खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये व्यापक व्यवस्था की है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये नाफेडभारतीय खाद्य निगम और एस.एफ.ए.सी. को निर्देश जारी किये हैं।
    जिले में चना, सरसों, मसूर के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड को खरीदी संस्था नियुक्त किया गया हैं। इंदौर जिले के लिए पांच उपार्जन केन्द्रों, कृषि उपज मण्डी सांवेर में विपणन सहकारी संस्था सांवेर, उप मण्डी देपालपुर में विपणन सहकारी संस्था देपालपुर, कृषि उपज मण्डी समिति गौतमपुरा में विपणन सहकारी संस्था गौतमपुरा, कृषि उपज मण्डी समिति लक्ष्मीबाई नगर में देवी अहिल्या विपणन सहकारी संस्था इंदौर में तथा कृषि उपज मण्डी समिति महू गांव में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति महूगांव में विपणन सहकारी संस्था महूगांव को खरीदी संस्था नियुक्त किया गया हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
इंदौर 05 अप्रैल 2018
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने राज्य निर्वाचन आयुक्त मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों के क्रम में इंदौर जिले की ग्राम पंचायतों हेतु आगामी सामान्य/उप निर्वाचन को दृष्टि में रखते हुऐ फोटोयुक्त मतदाता सूची दिनांक 01 जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर पुननिरीक्षण कार्य के लिए रजिस्ट्रीकरण/ सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपीली अधिकारी नियुक्त किये हैं।
      जनपद पंचायत इंदौर के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रीलेखा श्रोत्रिय को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार राऊ श्रीमती पल्लवी पुराणिक को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत महू के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतुल सिंन्हा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार श्री तपीष पाण्डे को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े को अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
      जनपद पंचायत सांवरे के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतुल बिहारी सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार श्री आनन्द मालवीय को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े को अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। जनपद पंचायत देपालपुर के लिए सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अदिति गर्ग को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार श्री योगेन्द्र सिंह राठौर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े को अपीली अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
फसलों के नुकसान पर अब न्यूनतम हजार और अधिकतम 1.20 लाख मिलेंगे
इंदौर 05 अप्रैल 2018
            राज्य शासन द्वारा फरवरी 2018 में हुई ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान तथा भविष्य में होने वाली इसी प्रकार की फसलों के नुकसान पर दिये जाने वाली राहत राशि में वृद्धि की गई है। इस संबंध में राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-क्रमांक में संशोधन कर दिया गया है।
       आदेशानुसार कम मूल्य की फसल की क्षति हो़ने पर अनुदान सहायता उस मूल्य के बराबर देय होगी। एक कृषक को सभी फसलों के मामलों में देय राशि 5हजार रूपये से कम नहीं होगी। पहले यह राशि हजार रूपये थी।
       इसी तरहफसल हानि के लिये अथवा फलदार पेड़उन पर लगे संतरानीबूपपीताकेलाअंगूरअनार आदि की फसलों और पान बरेजा आदि की हानि होने पर किसी भी खातेदार को आर्थिक अनुदान सहायता अधिकतम एक लाख 20 हजार रूपये तक दी जा सकेगी। पहले अनुदान सहायता की अधिकतम सीमा 60 हजार रूपये थी।
दो आरोपी जिला बदर
इंदौर 05 अप्रैल 2018
      अपर जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े  ने जिले में शांति एंव सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण दो आरोपी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया हैं। आरोपी दगडू सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह पिता गणपत सिंह राजपूत निवासी बडोदिया खान थाना सांवेर और आरोपी पप्पू उर्फ दीवाना पिता पवन सिंह राजपूत निवासी बडोदियाखान थाना सांवेर, जिला इंदौर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5- के तहत जिला बदर कर उज्जैनदेवासधारखरगोनखण्डवा और इंदौर जिलों की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया हैं।    
इंदौर 05 अप्रैल 2018
      अपर जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े  ने जिले में शांति एंव सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण दो आरोपी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया हैं। आरोपी दगडू सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह पिता गणपत सिंह राजपूत निवासी बडोदिया खान थाना सांवेर और आरोपी पप्पू उर्फ दीवाना पिता पवन सिंह राजपूत निवासी बडोदियाखान थाना सांवेर, जिला इंदौर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5- के तहत जिला बदर कर उज्जैनदेवासधारखरगोनखण्डवा और इंदौर जिलों की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया हैं।  
14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जयंती के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जायेगें पर्याप्त इंतजाम
इंदौर 05 अप्रैल 2018
      14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जन्म स्थली डॉ. अम्बेडकर नगर महू में अनुयायियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त किये जा रहें हैं। इस संबंध में गुरूवार को कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े के निर्देशन में एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इंतजामों की समीक्षा की। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
      एडीएम श्री वानखेड़े ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती समारोह में आने वाले अनुयायियों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्थाएं, सुविधाजनक आवागमन हेतु सार्वजनिक परिवहन के साथ ही विशेष बसों की व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। अनुयायियों के लिए भोजन व पेयजल के लिए काउंटर लगाकर व्यवस्था की जायेगी ताकि अनुयायियों को किसी प्रकार की कठनाई न हो। ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं। अनुयायियों को ठंडा पानी पैकेज्ड वाटर तथा वाटर केन के माध्यम से काउंटर लगाकर प्रदान किया जायेगा।
      अनुनायियों के ठहरने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किये जा रहें हैं। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी तथा परिवहन विभाग के माध्यम से अनुनायियों के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधनों के साथ ही विशेष बसों की व्यवस्था कराई जा रही हैं। समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस व प्रशासन द्वारा माकूल सुरक्षा प्रबंध किये जा रहें हैं।