Saturday, 4 February 2017

पानी में डूबने अथवा नाव दुर्घटना से मृत्यु पर 
अब मिलेंगे 4 लाख रूपये
इंदौर 4 फरवरी, 2017
पानी में डूबने अथवा नाव दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के निकटतम वारिस क¨ अब एक लाख के स्थान पर 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता दी जायेगी। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में राजस्व पुस्तक परिपत्र के खण्ड 6 में संश¨धन कर दिया गया है।
सर्प, गुहेरा या जहरीले जंतु के काटने से अथवा बस या अन्य अधिकृत पब्लिक ट्रांसप¨र्ट के नदी में गिरने या पहाड़ी आदि से खड्डर में गिरने पर इन वाहन¨ं में सवार व्यक्तिय¨ं की मृत्यु पर अब 50 हजार के स्थान पर 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता मिलेगी।
इसी तरह अग्नि या बाढ़ से दुकान के नष्ट्र ह¨ने पर सभी साधन¨ं से वार्षिक आय 35 हजार से कम ह¨ने पर आर्थिक सहायता की पात्रता थी। अब इसकी सीमा बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दी गयी है। आर्थिक सहायता भी प्रति दुकानदार 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रूपये कर दी गयी है।
प्राकृतिक प्रक¨प से निजी कुंए या नलकूप के टूटने@घँसने के प्रकरण में आकलन के आधार पर 6 हजार के स्थान पर 25 हजार रूपये तक की सहायता दी जायेगी। आग अथवा अन्य-प्राकृतिक आपदा से कृषक की बैलगाड़ी या अन्य कृषि उपकरण नष्ट ह¨ने पर 4 हजार के स्थान पर 10 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस संबध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
महिपाल@कपूर
रजिस्ट्रेशन अ©र स्टाम्प विभाग का सम्पदा प¨र्टल
इंदौर 4 फरवरी, 2017
प्रदेश में रजिस्ट्रेशन अ©र स्टाम्प विभाग ने जन-सामान्य की सुविधा के लिये वेब इनेबल्ड प¨र्टल ूूू.उचपहत.हवअ.पद तैयार किया है। प¨र्टल का इंटरनेट के माध्यम से कहीं से भी उपय¨ग किया जा सकता है। प¨र्टल हिन्दी अ©र अंग्रेजी, द¨न¨ं भाषा में उपलब्ध है।
प¨र्टल में विभाग से संबंधित सभी जानकारी, जिसमें सभी जिल¨ं की सम्पत्ति की गाइड-लाइन दरें, समस्त दस्तावेज¨ं एवं उनसे प्राप्त स्टाम्प शुल्क की जानकारी उपलब्ध है। सम्पदा प¨र्टल के माध्यम से क¨ई भी व्यक्ति अपने ई-स्टाम्प की वैधता चेक कर सकता है। साथ ही पंजीयन करवाने के पहले घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपनी सम्पत्ति के मूल्यांकन, दस्तावेज पर देय स्टाम्प शुल्क अ©र पंजीयन फीस की जानकारी प्राप्त कर सकता है। सम्पदा प¨र्टल क¨ स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) पर चलने वाला सुरक्षित यूआरएएल तैयार किया गया है।
महिपाल@कपूर



नवीन मदरस¨ं के पंजीयन के आवेदन की आॅनलाइन सुविधा
सात मार्च तक किये जा सकेंगे आवेदन
इंदौर चार फरवरी, 2017
प्रदेश में शिक्षा सत्र 2017-18 के लिये नवीन मदरस¨ं के पंजीयन अ©र समिति पंजीयन के आॅनलाइन आवेदन की सुविधा एम.पी. आॅनलाइन के प¨र्टल पर उपलब्ध करवायी गयी है। आवेदन करने के लिये फार्मेट एवं अन्य जानकारी मदरसा ब¨र्ड की वेबसाइटwww-mpigr-gov-in  पर भी उपलब्ध करवायी गयी है। 
नवीन मदरसे का आवेदन एम.पी. आॅनलाइन के प¨र्टल के किय¨स्क पर 7 मार्च, 2017 तक किया जा सकेगा। इस संबंध में अन्य जानकारी मदरसा ब¨र्ड कार्यालय के फ¨न नम्बर 0755-2735931 अ©र 2737362 पर भी प्राप्त की जा सकती है। मध्यप्रदेश मदरसा ब¨र्ड का कार्यालय तालीम घर, इस्लामी गेट, शाहजहाँनाबाद में स्थित है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन दिवस¨ं में सम्पर्क किया जा सकता है।
महिपाल@कपूर




नगर निगम को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तेजी लाने के सख्त निर्देश
इंदौर 4 फरवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में आज एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कहा कि इंदौर शहर को स्मार्ट बनाने के लिये जनता, प्रशासन और नगर निगम का सहयोग और समन्वय जरूरी है। इंदौर नगर को श्रेष्ठ नगर बनाने के लिये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तेजी से लागू करने की जरूरत है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गरीबों को आवास, चौड़ी सड़कें, सिवरेज सिस्टम, अंडर ग्राउण्ड विद्युत लाइन और अंडर ग्राउण्ड पेयजल पाइप लाइन की व्यवस्था की जा रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम इंदौर द्वारा राजबाड़ा, छत्रीबाग, गोपाल मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि का शीघ्र ही कायाकल्प किया जायेगा। सिर्फ राजबाड़ा के कायाकल्प पर लगभग 12 करोड़ रूपये खर्च होंगे। सुभाष मार्ग,बियावानी  और गणेशगंज मार्ग का चौड़ीकरण स्मार्ट सिटी के अभिन्न अंग हैं। 
कलेक्टर श्री नरहरि ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि वे कोई भी प्रोजेक्ट लागू करने से पहले जनता से ऑन लाइन दावे-आपत्तियां अवश्य प्राप्त करें और जनता के अच्छे सुझावों को लागू भी करें। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रन्ट साइड, सीपी शेखर नगर, एमओजी लाइन, जिंसी हाट आदि का भी तेजी से विकास किया जाये।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह ने बताया कि नगर निगम इंदौर विकास के लिये कृतसंकल्पित है। इंदौर नगर में नगर निगम द्वारा लगभग 10 हजार सेन्ट्रल लाइटिंगयुक्त स्मार्ट पोल लगाये जायेंगे,जिसका टेण्डर हो गया है। इंदौर नगर में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, नगर निगम गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम,एलईडी लाइटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल रिचार्जिंग,वाईफाई आदि को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय,डिप्टी कलेक्टर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, नगर निगम के जोनल अधिकारी मौजूद थे।


8 फरवरी को दशहरा मैदान में लगेगा विशाल अंत्योदय मेला
हजारों हितग्राहियों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ
इंदौर 4 फरवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में आज एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में 8 फरवरी को दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेले के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुये कलेक्टर श्री नरहरि ने कहा कि नगर निगम और जनपद पंचायत द्वारा अंत्योदय मेले में हितग्राहियों की पहचान कर अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये। अंत्योदय मेले में  स्वरोजगार मेला भी आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत विभिन्न बैंकर्स द्वारा हितग्राहियों को स्वरोजगार प्रकरण भी स्वीकृत किये जायेंगे। मेले में दोपहर 2 बजे एलईडी के जरिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का भाषण भी प्रसारित किया जायेगा। 
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने बताया कि मेले में नगर निगम के जोनल अधिकारी जोनवार हितग्राहियों का चयन कर परिवहन विभाग द्वारा दी गयी बसों में हितग्राहियों का लाया और ले जाया जायेगा। हितग्राहियों को पेयजल और भोजन की व्यवस्था भी मेले में रहेगी। मेले में नगर निगम, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास, श्रम और सामाजिक न्याय विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिला प्रशासन के प्रमुख विभागों द्वारा अंत्योदय मेले में स्टॉल लगाये जायेंगे। मेले में नगर निगम द्वारा चालकों और परिचालकों को भी लाभान्वित किया जायेगा। मेले में लगभग 25 हजार हितग्राहियों को आदान सामग्री वितरित की जायेगी। बैठक में एडीएम श्रीमती राखी सहाय,नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह, अपर आयुक्त श्री देवेन्द्र सिंह,संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय डॉ.राजश्री राय, नगरीय क्षेत्र के नगर निगम के उपायुक्त, सिटी इंजीनियर आदि मौजूद थे।





अजा-अजजा अत्याचार मामले में राहत राशि तत्काल देने की सख्त निर्देश
इंदौर 4 फरवरी, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में एआईसीटीएसएल सभागार में आज अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने पुलिस और अनुसूचित जनजाति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अजा-अजजा अत्याचार मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अंतरिम राशि पीड़ित को तत्काल दे दी जाये। इस संबंध में जो भी औपचारिकतायें हैं, वह समय सीमा में पूरी की जाये तथा समय-समय पर राज्य शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये। श्री नरहरि ने कहा कि अजा-अजजा अत्याचार का कोई मामला ज्यादा समय तक लंबित न रहे और इन मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी हेतु ईनाम की घोषणा की जाये तथा गिरफ्तारी की जाये। अजा-अजजा के मामलों में समय सीमा में जांच की जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मोहम्मद युसूफ, पुलिस अधीक्षक अजाक श्री मनोज श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मोहनी श्रीवास्तव तथाअन्य अधिकारी मौजूद थे।





सिंहस्थ-2016 में प्राकृतिक आपदा में घायलों को राशि स्वीकृत
इंदौर 4 फरवरी, 2017
उज्जैन में सम्पन्न हुये सिंहस्थ-2016 में प्राकृतिक आपदा में घायलों को मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान से सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। 
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले की श्रीमती बसंती पत्नी श्री जुगल निवासी महू, श्री सुरेश पिता श्री रणवीर सिंह निवासी इंदौर, श्री ओमप्रकाश पिता श्री मनोहरलाल निवासी  इंदौर को 50 -50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।
 इसी तरह श्री सुरेश पिता श्री फकीरचंद निवासी इंदौर, श्रीमती करिश्मा पत्नी श्री जगदीश निवासी इंदौर,श्रीमती कमलाबाई पत्नी श्री मांगीलाल निवासी इंदौर श्री रामजी पिता विजयसिंह निवासी इंदौर को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों से अपील की गयी है कि वे प्रशासनिक संकुल (कलेक्टोरेट) इंदौर के कक्ष क्रमांक 219 में उपस्थित होकर संयुक्त संचालक, संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय इंदौर से  उक्त राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें अपना आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक साथ लाना होगी।