Tuesday, 18 July 2017

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने रूबरू होकर सुनी लोगो की समस्याएं
-----
200 से अधिक में आवेदन प्राप्त हुये
इंदौर 18 जुलाई, 2017
मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को रूबरू सुना। अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने भी जनसुनवाई में सहयोग किया। कलेक्टर श्री वरवड़े के निर्देशानुसार जिला अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुये।
जनसुनवाई में संचार नगर एंक्सटेशन इंदौर निवासी श्री भीमसिंह कटारिया पिता बाबूलाल कटारिया ने शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान न मिलने की शिकायत की। आवेदक ने बताया कि उसने अपने पुत्र राहुल कटारिया तथा पुत्री नीलम कटारिया के लिए उच्च शिक्षा हेतु यूको बैंक शाखा तिलक नगर से शिक्षा ऋण लिया था। यूको बैंक को ब्याज अनुदान के लिए आय प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया था। फिर भी बैंक द्वारा अभी तक ब्याज अनुदान की राशि खातों में नहीं दी गई हैं तथा बैंक द्वारा ऋण पर ब्याज सहित वसूली की जा रही हैं। मामले में नियमानुसार कार्यवाही हेतु उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया हैं।
एक अन्य मामले में आवेदिका बसंती बाई श्रीकृष्ण निवासी बुरानाखेडी ने आवास हेतु कुटीर एवं वृद्धावस्था पेंशन की राशि में वृद्धि किए जाने की गुहार लगाई। आवेदिका ने बताया कि उसकी उम्र 85 वर्ष हैं और देखरेख करने वाला कोई नहीं हैं। आवेदिका के पास बीपीएल कार्ड भी है। आवेदिका की उम्र 80 वर्ष से अधिक होने के कारण वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि की जावें तथा शासन की योजना अंतर्गत कुटीर का लाभ दिलाया जायें। मामले में त्वरित कार्यवाही हेतु जनपद पंचायत इंदौर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया हैं।
जनसुनवाई में बेटमा के तंबोली मौहल्ला निवासी राजेश कुमरावत पिता राधेश्याम कुमरावत ने अपने मकान पर दूसरे के द्वारा जबरदस्ती किए गए कव्जा को हटवाए जाने की मांग की। आवेदक ने बताया कि प्रार्थी द्वारा एक वर्ष पूर्व उपाध्याय नगर में एक मकान खरीदा था जिसकी रजिस्ट्ररी उनके द्वारा करवाई गई हैं तथा नगर पंचायत बेटमा में नामांतरण भी करा लिया गया हैं। मामले में वैधानिक कार्यवाही हेतु एस.डी.एम देपालपुर को निर्देशित किया गया हैं।
एक अन्य मामले में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणगंगा इंदौर से सेवा निवृत शिक्षक श्री त्रिलोक चंद ने समर्पित अवकाश तथा ग्रेज्युटी की महगाई भत्ता अनुसार बडी हुई राशि के भुगतान करवाए जाने का अनुरोध किया। आवेदक ने बताया कि एक साल से ज्यादा समय हो गया हैं किन्तु समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं। मामले में कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर को लिखा गया था।
जनसुनवाई में सरिता चौहान पत्नी स्व0 महेश चौहान निवासी जनपद पंचायत परिसर इंदौर ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलवाए जाने की मांग की हैं। आवेदिका ने बताया कि उनके पति महेश चौहान जनपद पंचायत इंदौर में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। 6 मई 2017 को पैरालायसिस अटैक के कारण निधन हो गया हैं। मामले में कार्यवाही हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर को लिखा गया हैं।
एक अन्य मामले में सुनीता कमल मालवीय निवासी कर्मा नगर ने विद्युत बिल ज्यादा आने की शिकायत की। आवेदिका ने बताया कि दिन में घर से बाहर रहते है घर में केवल दो पंखे व दो सी.एफ.एल ही उपयोग में आती हैं। इसी तरह की शिकायत रामकृष्ण पवार निवासी हनुमान मंदिर के पास इंदौर ने भी की तथा बताया कि मीटर रीडर मीटर की रीडिंग लेने नहीं आता हैं तथा ज्यादा युनिट के बिल दिए जा रहें हैं। मामले में कार्यवाही हेतु पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को लिखा गया हैं।
भदौरिया/ गरिमा

किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली दवा, बीज एवं 
खाद कम्पनियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही
इंदौर 18 जुलाई, 2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले खाद, बीज एवं दवा कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कृषकों को उच्च गुणवत्ता की आदान उपलब्ध हो इसके लिये मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है इसलिए दवा, बीज एवं खाद के नमूने लिए जायेंगे। परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजे जायेगे तथा अमानक नमूना पाये जाने पर संबंधित कंपनी पर एफ.आई.आर. भी दर्ज की जायेगी। साथ ही संबंधित के उत्पाद पर क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध किया जाकर उनको प्रदाय लायसेंस को भी निरस्त किया जायेगा।
उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने बताया कि इंदौर जिले के कृषकों द्वारा श्री जी.पेस्टीसाइड प्रायवेट लिमिटेड बड़ौदा गुजरात द्वारा निर्मित बिलोबेन खरपतवारनाशी से हुए नुकसान का सर्वे किया जाकर कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदाय की जायेगी तथा कंपनी के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही राज्य शासन द्वारा की जायेगी।
श्व्
सिंह/कपूर







श्रमिकों को बैंक के माध्यम से वेतन भुगतान के निर्देश
इंदौर 18 जुलाई, 2017
श्रमायुक्त श्री शोभित जैन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नियोजित सभी श्रमिकों को नियोक्ताओं द्वारा वेतन का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से या चैक के माध्यम से किया जाये। इस संबंध में गत 30 जून 2017 को गजट नोटिफिकेशन हो चुका हैं। 
श्री जैन ने इस संबंध में श्रम विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शासन के इस निर्णय की सूचना श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी दी जायें। 
श्व्
सिंह/कपूर



विद्यादान कार्यकर्ता गरीब बच्चों को पढ़ायें - कमिश्नर श्री दुबे
-------
कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीयन जारी
--------
इंदौर जिले में 193 कार्यकर्ताओं ने कराया ऑनलाइन पंजीयन
इंदौर 18 जुलाई 2017
कमिश्नर श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में विद्यादान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यादान कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कमिश्नर श्री दुबे ने कहा कि विद्यादान योजना में गरीब बच्चों को पढ़ायें। यह एक नि:शुल्क समाजसेवी कार्य है, और यह योजना पूरी तरह पेपरलेस है। कार्यकर्ताओं को 50 घंटे पढ़ाने के बाद ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा। 
कमिश्नर श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अपनी रुचि अनुसार सप्ताह में सिर्फ दो घंटे पढ़ाना है। समय, विषय और स्कूल कार्यकर्ताओं को स्वयं तय करना है। वैसे तो सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, मगर गणित, अंग्रेजी और हिन्दी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शासकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के मामले में निश्चित रूप से समस्याएं हो सकती हैं, मगर हमें समर्पित भाव से काम करना है। सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ता काम करने के लिये तत्पर रहें और उन्होंने जो विद्यार्थी जीवन में समाज से हासिल किया है, अब उन्हें वापस करने का समय आ गया है। कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्व से बच नहीं सकते। कार्यकर्ताओं की सुविधा अनुसार स्कूल के समय में परिवर्तन नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ता जिस समय अध्यापन करेंगे, उस समय संबंधित स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे। स्कूल में पाठ¬क्रम पूरा करना संबंधित शिक्षक का दायित्व होगा। विद्यादान योजना से शैक्षणिक स्तर कितना ऊंचा हुआ, यह मूल्यांकन करना हेड मास्टर का काम है। 
उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं सदैव विद्यार्थी होता है। विद्यादान योजना से कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखने को मिलेगा। विद्याधन एक ऐसा धन है, जो खर्च करने पर सदैव बढ़ता जाता है। शासकीय स्कूलों में भवन, फर्नीचर, किताब आदि की भी समस्याएं हो सकती हैं। समाज के सबसे गरीब वर्ग के लोग शासकीय स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। कोई भी विद्यादान कार्यकर्ता अपने दो घंटे के अध्यापन काल में प्रथम पन्द्रह मिनट पिछले पुनस्र्मरण पर उसके बाद एक घंटे विषय अध्यापन पर और अंतिम 45 मिनट उसी दिन पढ़ाये गये विषय का पुनस्र्मरण करें। उन्होंने बताया कि एक समय, एक दिन में उसी स्कूल में सिर्फ एक विद्यादान कार्यकर्ता ही अध्यापन कार्य कर सकेगा। 
उन्होंने कहा कि वाट्सअप, फेसबुक के इस युग में विद्यादान कार्यकर्ता अपने फोटो और विचार भी वाट्सअप, फेसबुक और ध्र्ध्र्ध्र्.ध्त्ड्डण्न्र्ठ्ठड्डठ्ठठ्ठद.ड़दृथ्र् पर शेयर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो पढ़ाने के लिये इच्छुक है, वह इस विद्यादान वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन घर बैठे कर सकता है। बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा श्री जी.एस. बामनिया भी मौजूद थे। 
सिंह/वटके