अधिकाधिक लोगों को अंगदान के लिये प्रेरित करना जरूरी-- कमिश्नर श्री दुबे
-------
इंदौर में बनेगा स्किन बैंक
-------
इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा बोनमेरो ट्रांसप्लांट का बढ़वा दिया जायेगा
इंदौर 11 मई, 2017
कमिश्नर श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में आज इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन के सचिव डॉ. संजय दीक्षित विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर चिकित्सकों,निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को सम्बोधित करते हुये कमिश्नर श्री संजय दुबे ने कहा कि इंदौर जिले में अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इसे राज्य शासन और केन्द्र सरकार ने भी स्वीकार किया है। इसके कार्य क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारा उद्देश्य है कि आम आदमी अंगदान के महत्व को समझें और समाज के अधिकाधिक लोग आगे आकर अंगदान करें, जिससे देश के जरूरतमंद लोगों को किडनी, लीवर, ह्मदय, चमड़ी आदि मिल सके।
उन्होंने कहा कि इंदौर में दान की सैकड़ों सालों से शानदार परम्परा रही है और यहां के लोगों के सहयोग से ही यह अभियान गति पकड़ रहा है। रक्तदान के क्षेत्र में भी इंदौर में अच्छा काम हो रहा है। इंदौर का सौभाग्य है कि यहां पर मेदांता,सीएचएल अपोलो, टी-चोइथराम जैसे कई सर्वसुविधा सम्पन्न निजी अस्पताल हैं, जिसके कारण इंदौर में किडनी, चमड़ी आदि का प्रत्यारोपण आसानी से हो रहा है। इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन आने वाले समय में बोनमेरो प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है। ऑनलाइन पंजीयन किया जाता है और ""पहले आयें, पहले पायें'' के आधार पर किसी भी मरीज को अंगदान का अवसर मिलता है। अंगदान के जरिये इंदौर में बड़े पैमाने पर स्किन बैंक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अंग प्राप्त करता है तो उसे अपने रिश्तेदारों से किसी अन्य व्यक्ति को अंग देने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिये। इससे अंगदाताओं की संख्या बढ़ेगी और एक बड़ी श्रृंखला बनती जायेगी। अंग प्रत्यारोपण से पूर्व अंगदाता और अंग प्राप्तकर्ता दोनों की सघन जांच की जाती है। चिकित्सकों ने बैठक में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के संबंध में तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।
बैठक में दधीचि ग्रुप, एमकेआई इंटरनेशनल, मुस्कान ग्रुप टी चोइथराम, मेदांता, सीएचएल अपोलो आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि और वरिष्ठ चिकित्सक बैठक में मौजूद थे।
सिंह/कपूर