Tuesday, 14 February 2017

                                                         खनिज परिवहन हेतु ईटीपी इंदौर जिले में लागू
                                                                                ------------------
                                                           अभी तक 47 लाख रूपये अर्थदण्ड की वसूली
इंदौर 14 फरवरी 2017
    मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार माह जनवरी 2017 से इन्दौर जिले में स्वीकृत गौण खनिज की खदानों - पत्थर, गिट्टी, मोरम तथा रेत की खदानों पर भरे जाने वाले खनिज वाहनों को अब ईटीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) से परिवहन करना होगा। जिले में 138 पट्टेधारी, ठेकेदारों द्वारा ई-रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया है, इनमें से 20 ठेकेदारों द्वारा माह जनवरी में 25 लाख रूपये जमा कराकर ईटीपी जारी की गई। इससे अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण होगा तथा रायल्टी चोरी की रोकथाम के साथ खनिज राजस्व भी बढ़ेगा। चालू वित्तीय वर्ष-2016-17 में माह जनवरी 2017 तक कुल 207 वाहन खनिज रायल्टी चोरी में पकड़े गये, जिनसे कुल 47 लाख 29 हजार 500 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया।
कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 18 फरवरी को इंदौर में
इंदौर 14 फरवरी, 2017
    प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 18 फरवरी को इंदौर आयेंगे। वे यहां इस दिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री गौरीशंकर बिसेन 18 फरवरी को सुबह सवा 9 बजे इंदौर आयेंगे। वे यहां सुबह साढ़े 10 बजे लक्ष्मीबाई नगर स्थित कृषि उपज मण्डी को निरीक्षण करेंगे। वे साढ़े 11 बजे मण्डी सभागृह में आयोजित इंदौर संभाग की कृषि उपज मण्डी समितियों की आय एवं निर्मण कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे नंदबाग, टिगरिया बादशाह रोड़ स्थित चेतन्यधाम आश्रम जायेंगे, दोपहर तीन बजे कृषि महाविद्यालय इंदौर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर संभाग के कृषि अधिकारियों से निर्माणाधीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि विज्ञान केन्द्र, अनुसंधान विस्तार कार्य, रबी फसल, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद वे एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इसी दिन शाम पौने 7 बजे इंदौर से नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
महिपाल/कपूर
स्तन कैंसर की स्व पहचान करने की जानकारी देने के लिये
दो दिवसीय शिविर 17 फरवरी से
इंदौर 14 फरवरी, 2017
    स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला प्रमुख कैंसर है। इस कैंसर की अगर समय पर पहचान हो जाये तो इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। स्तन कैंसर की पहचान महिलायें स्वयं भी कर सकती हैं। स्तन कैंसर की पहचान स्वयं कैसे करें ?  इसकी जानकारी देने के लिये राबर्ट नर्सिंग होम में 17 और 18 फरवरी को दो दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है।
    राबर्ट नर्सिंग होम के अधीक्षक और प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.विजयसेन यशलहा ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को स्तन कैंसर की स्व पहचान के तरीके बताये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही ग्रीवा कैंसर की जांच भी नि:शुल्क की जायेगी। उन्होंने बताया कि कैंसर शब्द दिमाग में आते ही एक ही छबि उभरती है,कष्टदायक मृत्यु । कैंसर होने के सूचना मात्र से ही रोगी में निराशाभाव आ जाता है। डॉ.यशलहा ने बताया कि स्तन कैंसर के क्षेत्र में यह एक अच्छी बात है कि इसके ठीक होने की संभवना ज्यादा होती है। स्तर कैंसर का पता पहले या दूसरे चरण में चल जाता है तो उसके शरीर के अन्य अंगों में फैलने से रोका जा सकता है। स्तन कैंसर से बचने का सबसे पहला कदम जागरूकता है। जागरूकता से ही कष्टदायक स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर के साधारण लक्षण स्तन या बांह के नीचे गाठ होना, स्तन से तरल पदार्थ निकलना, निप्पल अंदर घुस जाना, स्तन में सूजन, स्तन के आकार में बदलाव, स्तन को दबाने पर दर्द न होना आदि है। डॉ.यशलहा ने बताया कि स्तन कैंसर के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिये लगातार प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में यह दो दिवसीय जागरूकता शिविर और ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिये लगाया जा रहा है।
महिपाल/कपूर
वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार आज इंदौर में
इंदौर 14 फरवरी, 2017
    वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार 15 फरवरी को रात्रि साढ़े 10 बजे इंदौर आयेंगे। वे यहां रात्रि विश्राम करने के पश्चात अगले दिन 16 फरवरी को दोपहरह 12 बजे धार के लिये प्रस्थान करेंगे। धार में वे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। धार में वे दोपहर 2 बजे नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा की समीक्षा बैठक में शामिल होकर शाम 5 बजे इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। शाम को  साढ़े 6 बजे इंदौर आयेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन 17 फरवरी को इंदौर से देवास के लिये रवाना होंगे।
महिपाल/कपूर






अजा/जजा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी मुफ्त
इंदौर 14 फरवरी, 2017
    मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2015 में उत्तीर्ण एवं साक्षात्कार हेतु अर्हता रखने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिये नि:शुल्क ""मॉक साक्षात्कार'' 25 फरवरी, 2017 से दोपहर एक बजे से परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में आयोजित किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 4 लाख से कम होना चाहिये, अभ्यर्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, अभ्यर्थी किसी भी शासकीय सेवा  में न हो। निर्धारित अर्हता रखने वाले विद्यार्थी कार्यालयीन समय में आवेदन फार्म प्राचार्य, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2017 है।
सिंह/कपूर


अजा/जजा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी मुफ्त
इंदौर 14 फरवरी, 2017
    मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2015 में उत्तीर्ण एवं साक्षात्कार हेतु अर्हता रखने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिये नि:शुल्क ""मॉक साक्षात्कार'' 25 फरवरी, 2017 से दोपहर एक बजे से परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में आयोजित किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 4 लाख से कम होना चाहिये, अभ्यर्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो, अभ्यर्थी किसी भी शासकीय सेवा  में न हो। निर्धारित अर्हता रखने वाले विद्यार्थी कार्यालयीन समय में आवेदन फार्म प्राचार्य, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2017 है।
सिंह/कपूर