Thursday, 11 January 2018

आरटीओ ने जांच उपरान्त 33 स्कूली वाहनों के फिटनेस किये निरस्त
इंदौर 11 जनवरी, 2018
स्कूल बसों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट, केन्द्र शासन, राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु शैक्षणिक वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित विशेष चैकिंग अभियान के तहत लगातार सघन चैकिंग की जा रही हैं।
 कार्यवाही में एमराल्ड हाइट्स स्कूल की 6 स्कूल बसों की आयु 20 वर्ष से अधिक होने से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार इन वाहनों के अनुज्ञापत्र स्वत: ही निरस्त हो गये हैं। अत: मौके पर ही इन वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुये जनसुरक्षा एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से एमराल्ड हाइट््स के पिं्रसिपल को उक्त वाहनों का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिये गये।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार निम्नांकित शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा गाइडलाइन का पालन नहीं किय जाने के कारण कुल 33 वाहनों के फिटनेस निरस्त किये गये हैं और रूपये 67 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया हैं। एमराल्ड हाईट्स-06, प्रस्टीज कालेज - 06, सत्यसांई विद्या विहार - 04, गुजराती कालेज - 02, रूकमादेवी - 04, माउंट लिटेरा स्कूल - 09, चमेलीदेवी - 01, मिनी हायर सेकण्डरी स्कूल - 01 के फिटनेस निरस्त किये गये हैं। 


क्रमांक/95/95/सिंह/जी.
अजा-जजा अभ्यर्थियों को सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा 
हेतु मुफ्त प्रशिक्षण 
इंदौर 11 जनवरी, 2018
संघ लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित रक्षा सेवा 2018 हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी की हैं। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 50 सीटों हेतु क्क़्च्   प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाना हैं। क्क़्च् (सम्मिलित रक्षा सेवा) की शैक्षणिक व अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए छघ्च्क् दृदथ्त्दड्ढ.दत्ड़.त्द  पर जाए।
क्क़्च् हेतु चयन रिक्रूटमेंट टेस्टव एस.एस.बी. साक्षात्कार द्वारा किया जाता हैं। अत: इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन शा. परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर से प्राप्त करें व भरकर निर्धारित दिनांक तक कार्यालय में जमा करें। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2018, अंतिम चयनित प्रशिक्षणार्थियों की सूची चस्पा 15 फरवरी 2018  और कक्षाएं प्रारंभ संभावित तिथि 19 फरवरी 2018 हैं। प्रशिक्षण हेतु योग्यताएं केवल  19 वर्ष से 24 वर्ष तक की आयु वाले ही पात्र, स्नातक परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण, उम्मीदवार की/पालक की वार्षिक आय 4 लाख तक होनी चाहिए, वजन 50 कि.ग्रा. से कम न हो, ऊंचाई कम से कम 156 से.मी. होनी चाहिए, दोनों घुटने आपस में न मिलते हो तथा फ्लैट फुट न हो। 
क्रमांक/94/94/सिंह/जी.
विज्ञान मेला 13 जनवरी को
इंदौर 11 जनवरी 2018
विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रूचि जागृत करने तथा उन्हें अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करने के लिए अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय विज्ञान मेला 13 जनवरी 2018 को महाराणा प्रताप नगर स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम क्रमांक-2 में आयोजित किया गया हैं। मेले की नोडल अधिकारी एवं अहिल्या आश्रम क्रमांक-2 की प्राचार्य श्रीमती सुनीता ठक्कर ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंदौर जिले के 200 विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें। 
क्रमांक/89/89/महिपाल/जी.
लालबाग पैलेस में चित्रकला प्रतियोगिता 13 को 
इंदौर 11 जनवरी 2018
राज्य शासन के निर्देशानुसार नेहरू केन्द्र लालबाग पैलेस परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन 13 जनवरी 2018 किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में कोई व्यक्ति भी भाग ले सकता हैं। प्रतियोगिता में आमजन आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता का आयोजन विश्व धरोहर के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता हेतु किया गया है। 
क्रमांक/88/88/सिंह/जी.
सांसद निधि से सोलर पम्प स्वीकृत
इंदौर 11 जनवरी 2018
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर सौर ऊर्जा को बढावा देने के लिए ग्राम पंचायत पेडमी ग्राम मोहाणा घाठ में सोलर पम्प लगाने हेतु 3 लाख 61 हजार 235 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की हैं। निर्माण कार्य के लिए जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी को निर्माण एजेंसी बनाया गया हैं। सोलर पम्प क्रय करते समय म.प्र. भण्डार क्रय नियम एवं सेवा उपार्जन नियम - 2015 के अंतर्गत क्रय करने की जिम्मेदारी क्रियांवयन एजेंसी की तय की गई हैं। कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 तय की गई हैं। सोलर पम्प के उपयोग एवं भविष्य में रखरखाव तथा मरम्मत आदि का दायित्व क्रियान्वयन एजेंसी/निकाय को सौंपा गया हैं। 
क्रमांक/87/87/सिंह/जी
दो आरोपी जिला बदर
इंदौर 11 जनवरी 2018
जिले में शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी हैं। इस सिलसिले में अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजय देव शर्मा ने लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दो आरोपियों को जिला बदर कर दिया हैं। जारी आदेशानुसार श्री शर्मा ने आरोपी भारत पिता किशन कंजर निवासी लाबरियाभेरू झोपड पट्टी थाना छत्रीपुरा और आरोपी डेनी उर्फ हितेश पिता हरीसिंह सौलंकी निवासी दिलीप नगर थाना गांधी नगर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिला बदर कर इंदौर, उज्जैन, देवास, खण्डवा,खरगौन की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया हैं।
क्रमांक/86/86/सिंह/जी.
राज्य शासन के खर्च पर बुजुर्गों को कराई जायेगी
 जगन्नाथ पुरी की तीर्थ यात्रा 
--------------
आवेदन की अंतिम तिथि आज
इंदौर, 11 जनवरी 2018
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत इंदौर जिले के बुजुर्गो को राज्य शासन के खर्च पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थली जगन्नाथ पुरी की यात्रा कराई जायेगी। इनके लिये प्रसिद्ध तीर्थ स्थली जगन्नाथ पुरी हेतु 31 जनवरी 2018 को विशेष ट्रेन रवाना होगी तथा वापसी 05 फरवरी, 2018 को होगी। उक्त तीर्थदर्शन यात्रा के लिये इंदौर जिले के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिये तहसील कार्यालय और जिला कार्यालयों में नि:शुल्क आवेदन प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आज है।
तीर्थ यात्रा में यात्रा करने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। साथ ही आयकरदाता भी न हो और इसके पूर्व तीर्थदर्शन यात्रा के अन्र्तगत पहले यात्रा न की हो। आवेदक को आवेदन के साथ दो प्रतियों में निर्धारित प्रारुप के अन्तर्गत रंगीन फोटो के साथ आवेदन करना अनिवार्य है। इंदौर से 420 यात्रियों के लिये सीटें आरक्षित की गई है। यह ट्रेन इंदौर, देवास, सीहोर होते हुए जगन्नाथ पुरी के लिये प्रस्थान करेगी। अधिक जानकारी के लिये जिला पंचायत इंदौर से सम्पर्क किया जा सकता है। 
क्रमांक/93/93/महिपाल/जी.
एकात्म यात्रा 20 जनवरी को इंदौर शहर में रहेगी
---------
जगह-जगह होगा भव्य स्वागत 
इंदौर 11 जनवरी 2018
आदि गुरू शंकराचार्यजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही एकात्म यात्रा 19 जनवरी को इंदौर आएगी। यह यात्रा 20 जनवरी को इंदौर शहर का भ्रमण करेगी तथा 21 जनवरी को औंकारेश्वर के लिए रवाना होगी। यात्रा 20 जनवरी को इंदौर शहर के बड़ा गणपति से शुरू होकर गांधी हॉल में समाप्त होगी। समापन अवसर पर गांधी हॉल परिसर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा की व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
यात्रा की व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, एकात्म यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, श्री ओमप्रकाश परसावदिया, अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेडे सहित अन्य सदस्य, साधु-संत और विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी ने एकात्म यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 19 जनवरी को इंदौर आएगी। अगले दिन 20 जनवरी को बड़ा गणपति से शुरू होगी, जो गौराकुण्ड, राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री होते हुए गांधी हॉल पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत भी होगा। कार्यक्रम का समापन गांधी हॉल परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने एकात्म यात्रा के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शासन-प्रशासन का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का है। उन्होंने समाज के हर वर्ग तथा हर संगठन से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।
उप यात्राएं भी निकलेगी
एकात्म यात्रा के अंतर्गत इंदौर शहर के चारों दिशाओं से उप यात्राएं भी निकलेंगी। यह उप यात्रा राजवाड़ा से मुख्य एकात्म यात्रा में शामिल होंगी। इस्कान संस्था द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य यात्रा का आकर्षण का केन्द्र रहेगी। एकात्म यात्रा में जगह-जगह से निकली अनेक उप यात्राएं और साधु-संत भी राजवाड़ा से शामिल होंगे। यात्रा में संस्कृत विद्यालय तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी श्लोक पाठ करते हुए तथा शंखनाद करते हुए साथ चलेंगे।
भव्य मंच बनेंगे
गांधी हॉल परिसर में यात्रा के समापन के मुख्य कार्यक्रम के लिए भव्य मंच बनाये जाएेंगे। इनमें एक मंच मुख्य कार्यक्रम के लिए तथा अन्य मंच साधु-संत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिए रहेंगे। मंच की विशेष साजसज्जा की जायेगी।                                         
सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं प्रवचन भी होंगे
गांधी हॉल परिसर में यात्रा के समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं विभिन्न संतों के प्रवचन कार्यक्रम भी रखे गये है। 
सात दिन तक होगी प्रति दिन आरती
बैठक में बताया गया कि एकात्म यात्रा के संबंध में जनजागृति लाने के लिए राजवाड़ा पर आदि गुरू शंकराचार्यजी के संदेश को प्रदर्शित करती हुई झाँकी रखी जाएगी। यहीं पर शंकराचार्यजी का चित्र भी रहेगा। यहां पर प्रतिदिन शाम को आरती की जाएगी। यह कार्यक्रम 14 जनवरी से प्रारंभ होगा।
क्रमांक/92/92/महिपाल/जी
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में होगा
-------
गरिमामय भव्य समारोह  की तैयारिया प्रारंभ
-------
तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
इंदौर 11 जनवरी, 2018
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को इंदौर जिले में परम्परा के अनुसार भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किये जायेंगे । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे ।  समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी। साथ ही आकर्षक परेड भी होगी।
समारोह की व्यापक तैयारियॉ प्रारंभ हो गई है। समारोह की रूपरेखा तय करने और प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा के लिये आज यहां कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वय श्री अवधेश गोस्वामी और श्री विवेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समारोह की गरिमा के अनुरूप निर्धारित  समय सीमा में पूरी हो जाये। बैठक में बताया गया कि समारोह में विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिये जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कीर्ति खुरासिया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जायेगा। निर्देश दिये गये की सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह की गरिमा के अनुरूप सुरूचिपूर्ण होना चाहिये। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान के साथ लाने तथा वापस ले जाने के लिये बसों की व्यवस्था की जायेगी ।  समारोह में बीएसएफ, पुलिस, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एन.सी.सी., स्काउट एवं गाइड, एयरविंग सशस्त्र पुलिस बल, जेल, वन विभाग आदि के जवानों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी ।  स्वास्थ्य, जेल, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, विद्युत मण्डल, ए.के.वी.एन., एन.व्ही.डी.ए.,उद्योग, वन, आदिम जाति कल्याण सहित अन्य विभागों की झांकियां भी समारोह में आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी । झांकियों की विषय वस्तु  तथा  उनकी प्रस्तुती का सूक्ष्मता के साथ परीक्षण किया जायेगा। इसके लिये अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेडे को जवाबदारी सौंपी गयी है। बताया गया कि परेड और अन्य कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में फुल ड्रेस में होगी। 
समारोह में वर्ष भर के उत्कृष्ट कार्यों के विभिन्न तथा व्यक्तिगत उपलब्धियों के पुरस्कार तथा उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के पुरस्कार वितरित किये जायेंगे ।  विभिन्न कार्यालय इस पुरस्कार के लिये अपने कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के नाम कलेक्टोरेट में 20 जनवरी 2018 तक भेज सकते हैं । इन नामों में से पुरस्कार हेतु नामों का चयन कलेक्टर द्वारा गठित चयन समिति करेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों तथा सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण किये जायेंगे। विभिन्न स्थलों पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम होंगे। नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किये जायेंगे। शहर में स्थित ऐतिहासिक महत्व के स्थलों तथा प्रमुख चौराहों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जायेगी। 
क्रमांक/91/91/महिपाल/जी

सामूहिक सूर्य नमस्कार

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, इंदौर
समाचार
सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन आज 
-------------------------
चिमनबाग मैदान में होगा सूर्य नमस्कार का मुख्य समारोह
-------------------------
जिले के अन्य स्कूलों और महाविद्यालयों में भी 
सूर्य नमस्कार के होंगे कार्यक्रम
इंदौर 11 जनवरी, 2018
स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा दिवस के तहत पूरे प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी  आज 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । स्कूलों में यह आयोजन सुबह ठीक 9 बजे से शुरू होंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम 12 जनवरी को चिमनबाग मैदान पर ठीक सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक होगा। 
जिले में इस आयोजन की व्यापक तैयारियां की गयी हैं।  कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने निर्देश दिये हैं कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार ही किया जाए।  आयोजन में यह ध्यान रखा जाए किसी भी बच्चे को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।  जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम इंदौर के चिमनबाग मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में 11 संकुल के 6 हजार बच्चे एक साथ सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार करेंगें। बताया गया है कि सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में इंदौर जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे। सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी आयोजित होगा। इसके अलावा सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में अन्य सभी शैक्षणिक संस्थाओं से शामिल होने का अनुरोध किया गया है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र-छात्रा का भाग लेना पूर्णत: स्वैच्छिक होगा। इसमें किसी भी तरह की बाध्यता नहीं रखी जाय। शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत ही कार्यक्रम में भाग लेने का परामर्श दिया जाय। 
पल प्रतिपल का कार्यक्रम
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिये शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। बताया गया है कि युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायत और आश्रम शालाओं में सुबह 9 बजे से सुबह साढ़े 10 बजे तक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम होगा। सूर्य नमस्कार के लिये सुबह ठीक 9 बजे सभी प्रतिभागी निर्धारित स्थान पर एकत्रित होंगे। इसके बाद उद्घोषक द्वारा कार्यक्रम की भूमिका की जानकारी दी जायेगी। सुबह 9.20 पर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन होगा। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का संदेश सुनाया जायेगा। सुबह 9.45 बजे से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम की शुरूआत की जायेगी। अंत में सुबह साढ़े 10 बजे सभी प्रतिभागियों का आभार माना जायेगा। सूर्य नमस्कार में कक्षा 6 टी से 12 वीं तक तथा महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को शामिल किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। कक्षा पहली से 5 वीं तक के बच्चे सूर्य नमस्कार में शामिल नहीं होंगे। वे आयोजन देखने के लिये उपस्थित रह सकते हैं। 
रेडियो से होगा प्रसारण
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के रेडियो से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। रेडियो से सीधे प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्रीजी के संदेश का भी प्रसारण किया जायेगा। सूर्य नमस्कार के दौरान आयोजन स्थल पर रेडियो की व्यवस्था किये जाने के लिये निर्देश दिये गये हैं।
सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम
सूर्य नमस्कार भारतीय योग परम्परा का अभिन्न अंग है। यह विभिन्न आसन, मुद्रा और प्राणायम का वह समन्वय है जिससे शरीर के सभी अंगों-उपांगों का पूर्ण व्यायाम होता है। आधुनिक युग में हम अपने स्वास्थ्य के प्रति निश्चित ही अधिक सजग हुए हैं तथा इस हेतु विभिन्न उपायों को अपना रहे हैं। इन सभी उपायों में "सूर्य नमस्कार' ऐसी गतिविधि है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। 
सामूहिक सूर्य नमस्कार का यह 12 वाँ वर्ष
सूर्य नमस्कार के सर्वमान्य महत्व को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन ने 25 जनवरी 2007 से सामूहिक सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का आयोजन शुरू किया था। इसके बाद यह आयोजन हर वर्ष 12 जनवरी को आयोजित हो रहे हैं। इस तरह जारी वर्ष सामूहिक सूर्य नमस्कार का 12 वाँ वर्ष है। 
क्रमांक /90/90/महिपाल/जी.