Monday, 19 June 2017

कोचिंग संस्थाओं के पंजीयन, फीस निर्धारण आधारभूत संरचनाओं के संबंध में 
मापदण्ड तय करने के लिये राज्य शासन द्वारा बनाये जायेंगे नियम
------
होस्टलों में भी सुविधाओं के मापदण्ड तय होंगे
-----
शिक्षा मंत्री श्री विजय शाह ने कोचिंग संस्थाओं के संचालकों की बैठक ली
इंदौर 19 जून, 2017
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थाओं के पंजीयन, फीस निर्धारण, आधारभूत संरचनाओं सहित अन्य सुविधाओं एवं गुणवत्ता के लिये राज्य शासन द्वारा मापदण्ड तय करने के लिये नियम बनाये जायेंगे। इन नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराया जायेगा। प्रयास यह किये जायेंगे कि यह नियम आगामी जनवरी माह से लागू हो जायें। इसी तरह होस्टलों में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिये भी मापदण्ड तय कर नियम बनाये जायेंगे। इस तरह के नियम बनाकर मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य होगा।
यह जानकारी आज यहां स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय शाह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई बैठक में दी। इस बैठक में कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन तथा स्कूल शिक्षा विभाग की अपर संचालक श्रीमती शिल्पा गुप्ता, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री जी.एस.बामनिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.शशिकांत गुबरेले सहित विभिन्न शिक्षा अधिकारी और कोचिंग संस्थाओं के संचालकगण मौजूद थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थाओं में भी सुविधायें एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचनायें उपलब्ध कराना राज्य शासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का प्रयास है कि विद्यार्थियों एवं पालकों को कोचिंग संस्थाओं के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 
मंत्री श्री शाह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशों का जिक्र करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थाओं को रेग्युलेट करने के संबंध में नियम बनाये जायेंगे। इन नियमों में कोचिंग संस्थाओं की फीस, वहाँ उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, स्तरीय शिक्षक आदि की व्यवस्था को रेग्युलेट करने के संबंध में प्रावधान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह के नियम होस्टलों के लिये भी बनाये जायेंगे। श्री शाह ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के परिसर में ट¬ुशन एवं कोचिंग क्लॉस के संचालन की अनुमति नहीं रहेगी। अगर किसी शैक्षणिक संस्थान में कोचिंग क्लास और ट¬ुशन संचालित पायी जाती है तो उसकी मान्यता समाप्त कर दी जायेगी। उन्होंने कोचिंग क्लास संस्थाओं के संचालकों और होस्टल संचालकों से आग्रह किया कि वे तत्संबंधी मापदण्ड तय करने एवं नियम बनाने के लिये अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मापदण्ड तय करने एवं नियम बनाने के लिये शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों, मीडियाकर्मियों आदि से भी सुझाव लिये जायेंगे। इसके लिये संभाग स्तर पर भी बैठक आयोजित की जायेंगी। 
महिपाल/कपूर




राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में 
21 जून को मनाया जायेगा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
------
सामूहिक योग प्रदर्शन हेतु वृहद स्तर पर तैयारियां करने के निर्देश
इंदौर 19 जून, 2017
जिला शिक्षा अधिकारी श्री निशिकांत गुबरेले ने बताया कि 21 जून को ब्रिालियेंट कान्वेंशन सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 3 हजार विद्यार्थी और अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। जिले में सभी स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में एकसाथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर निर्धारित कॉमन प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक योग का प्रदर्शन किया जायेगा। 
  आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून, 2017 को जिला स्तर के साथ-साथ विकासखण्ड व पंचायत मुख्यालय तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सामुहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम प्रदेशभर में एक साथ ऑल इंडिया रेडियो से प्रसारित संकेतों के आधार पर किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर टेंट, साउण्ड सिस्टम, मेटिंग, चादर, पेयजल व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई, मार्किंग, फ्लैक्स, रेडियों, एलसीडी स्क्रीन आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर विस्तार से निर्देश दिये गये हैं। 
कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहर के सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भाग लेने हेतु कहा गया। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 7 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ ही महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्रायें एनसीसी व एनएसएस के दलों की भी भागीदारी हेतु शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में योग से जुड़ी संस्थाओं के साथ ही स्वैच्छिक संगठनों तथा आमजन की भागीदारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय में बनाये गये कन्ट्रोल रूम में दूरभाष क्रमांक 0731-2380709 अथवा ई-मेल आईडी deoind_mp@nic.in  पर 21 जून को ही दोपहर तीन बजे तक आवश्यक रूप से देना सुनिश्चित करें।
पल प्रतिपल कार्यक्रम जारी
आयुष विभाग भारत सरकार द्वारा जारी कॉमन प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योग कार्यक्रम किया जाना है। प्रात: साढ़े 6 बजे सभी सहभागीगण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे। प्रात: 6.45 बजे मुख्य आयोजन स्थल पर अतिथिगणों का आगमन होगा।  प्रात: 6.47 बजे मध्यप्रदेश गान का गायन, प्रात: 6.50 बजे मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन होगा। तत्पश्चात प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अंत में अतिथियों व सहभागियों का आभार प्रदर्शन किया जाकर कार्यक्रम का समापन होगा।
सिंह/कपूर



खेलकूद अधिकारी परीक्षा हेतु साक्षात्कार के लिए प्रमाण-पत्र के अनुप्रमाणन हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 27 जून  
इंदौर 19 जून, 2017
  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गत दिवस आयोजित लिखित परीक्षा में 77 उम्मीदवार अर्ह पाए गये हैं। इसमें अनारक्षित वर्ग 43, अनुसूचित जाति वर्ग के 12, अनुसुचित जनजाति वर्ग के 10 और अन्य वर्ग के 12 उम्मीदवार शामिल हैं। 
     आयोग द्वारा प्रावधिक अर्ह अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे अनुप्रमाणन फार्म एंव व्यक्तिगत विवरण फार्म डाउनलोड करके विधिवत भरकर अनुप्रमाणन फार्म की एक प्रति एंव व्यक्तिगत विवरण फार्म की एक प्रति, उसके साथ जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, बैंक विवरण के पृष्ठ की छायाप्रति एंव परीक्षा के लिए भरे गए, ऑनलाइन आवेदन पत्र अन्य समस्त प्रमाण पत्रों की प्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर 27 जून 2017 तक आयोग कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। जिन आवेदकों के अभिलेख अंतिम तिथि तक प्राप्त नहीं होगें उनके विषय में यह माना जायेगा कि वे साक्षात्कार में भाग नहीं लेना चाह रहे हैं, उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर आयोग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
      प्रावधिक अर्ह पाये गये आवेदकों के अनुप्रमाणित फार्म एंव अन्य अभिलेखों की सूक्ष्म जांच के उपरान्त ही आवेदन पत्र में दी गई अर्हता की जानकारी सही पाए जाने पर ही साक्षात्कार की पात्रता होगी। साक्षत्कार तिथि पृथक से घोषित की जाएगी। परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट www.mppsc.com, www.mppscdemo.in  और www.mppsc.nic.in  पर उपलब्ध हैं।
श्व्
सिंह/कपूर
पब्लिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 24 जून को
इंदौर 19 जून, 2017
   सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया हैं कि विभागीय पब्लिक स्कूल प्रवेश योजनान्तर्गत स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 4थी, 5वीं एंव 6ठीं में अनुसूचित जाति एंव जनजाति की रिक्त सीटों की पूर्ति की जाने हेतु प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 24 जून 2017 को दोपहर 12 से 2 बजे तक स्थानीय शासकीय संभागीय ज्ञानोदय आवासीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोरोद खंडवा रोड चमेलीदेवी कालेज के सामने टोल नाका से पहले इंदौर आयोजित की गई हैं।
     सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया हैं कि जिन पालकों ने अपने बच्चों के आवेदन पत्र विभाग को प्रषित किये हंै, वे परीक्षा की निर्धारित तिथि को समय से एक घंटा पूर्व अपनी उपस्थिति प्राचार्य को दंे।
श्व्
सिंह/कपूर
 

मुख्यमंत्री श्री च©हान की अध्यक्षता में निवेश प्रस्ताव¨ं पर हुई चर्चा 

विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र पीथमपुर में 600 कर¨ड़ रूपये का निवेश ह¨गा
इंदौर 19 जून, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च©हान से मुख्यमंत्री निवास पर निवेशक¨ं ने निवेश प्रस्ताव¨ं पर चर्चा की। इस द©रान कार्वी इलेक्ट्रानिक्स, बैंगलुरू अ©र रूसान फार्मा, मुम्बई के प्रतिनिधिय¨ं ने निवेश प्रस्ताव दिये। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी पी सिंह, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्री मन¨ज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्य¨ग श्री म¨हम्मद सुलेमान अ©र ट्रायफेक के अपर प्रबंध संचालक श्री वी.किरण ग¨पाल सहित अन्य अधिकारी म©जूद थे।
मुख्यमंत्री श्री च©हान ने निवेशक¨ं के प्रस्ताव¨ं का स्वागत किया। उन्ह¨ंने अधिकारिय¨ं क¨ निर्देशित किया कि निवेश प्रस्ताव¨ं क¨ धरातल पर लाने में सक्रिय सहय¨ग करें। निवेशक¨ं ने प्रदेश के निवेश संवर्धन वातावरण अ©र नीतिय¨ं की सराहना की। रूसान फार्मा, मुम्बई द्वारा विशेष आर्थिक ज¨न पीथमपुर में फार्माक्यूटिकल संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया। परिय¨जना में 600 कर¨ड़ रूपये से अधिक का निवेश होगा। इसी तरह कार्वी इलेक्ट्रानिक्स ने भी अपने प्रस्ताव की जानकारी दी।
भदौरिया@कपूर



पी. डी. एस. से राशन प्राप्त करने वाले अपना आधार नम्बर दर्ज करायें
खाद्य विभाग द्वारा निर्देश जारी
इंदौर 19 जून, 2017
पी.डी.एस. से राशन प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहिय¨ं से अपना आधार नम्बर दर्ज कराने के लिये कहा गया है। ऐसे हितग्राही परिवार जिनकी आधार संख्या पी.डी.एस. का डाटाबेस में दर्ज नहीं है अथवा त्रुटिपूर्ण है, उनक¨ जुलाई 2017 से राशन सामग्री का वितरण अस्थाई रूप से बंद कर दिया जायेगा। खाद्य विभाग द्वारा सभी हितग्राहिय¨ं से अनिवार्यतरू आधार संख्या दर्ज कराने क¨ कहा गया है। मई 2017 तक 5 कर¨ड़ 35 लाख में से 3 कर¨ड़ 92 लाख हितग्राहिय¨ं की आधार संख्या दर्ज की जा चुकी है। दर्ज आधार संख्या का प्रमाणीकरण भी किया जा रहा है।
खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहिय¨ं से आग्रह किया गया है कि वह अपनी सही आधार संख्या राशन दुकान@ जिला खाद्य कार्यालय@ स्थानीय निकाय में सम्पर्क करवा दर्ज करा सकते हैं। 
भदौरिया@कपूर

राजस्व निरीक्षक द्वारा किया सीमांकन भी दर्ज होगा आर.सी.एम.एस. पोर्टल में

इंदौर 19 जून, 2017
प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरूण पाण्डेय ने जिला कलेक्टरों की सीमांकन के मामले निपटाने के बारे में निर्देश जारी किये हैं। तदनुसार राजस्व निरीक्षक को प्राप्त होने वाले सीमांकन के सभी आवेदनों को पहले राजस्व न्यायालय के पीठासीन अधिकारी के यहाँ दर्ज किया जायेगा। इसके बाद राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन किया जायेगा। सीमांकन के बाद पूरी जानकारी आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज की जायेगी।