Monday, 3 April 2017

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
इंदौर 3 अप्रैल,2017
प्राचार्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि केन्द्र द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा अयोग की मुख्य परीक्षा 2017 हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2017 में उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। 
पात्र विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे खण्डवा रोड़ पर शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय भवन के सामने स्थित शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र पी.ई.टी.सी. इंदौर में अपने आवेदन तत्काल प्रस्तुत करें। इच्छुक आवेदक आवश्यक जानकारी के लिये कार्यालय दूरभाष क्रमांक 0731-2400247 पर भी संपर्क कर सकते है।
भदौरिया/अभिषेक
डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह एसडीएम सेन्ट्रल कोतवाली पदस्थ
इंदौर 3 अप्रैल,2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने नव पदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह को सेन्ट्रल कोतवाली क्षेत्र इंदौर के लिये अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी पदस्थ किये जाने का आदेश जारी  किया है। विदित है कि हाल ही में राज्य शासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह की पदस्थापना इंदौर जिले में की गई है।
भदौरिया/अभिषेक

 




लोक सेवा गारंटी अधिनियम के समय-सीमा बाह्र प्रकरण में अर्थदण्ड की कार्यवाही 
-----
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल व अन्य कार्यों के लिये जल की सुचारु व्यवस्था हो 
------
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिये सख्त निर्देश
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने टी.एल.बैठक में समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल व अन्य कार्यों के लिये जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। कहीं भी पानी की कमी नहीं होना चाहिये। सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपंप व अन्य पानी के स्त्रोत सुचारू रूप से कार्य करते रहे। हैंडपंप खराबी की शिकायत आने पर 24 घण्टे में हैंडपंप को सुधारा जाये। एसडीएम प्रत्येक सप्ताह जनपद सीईओ और पीएचई के अधिकारियों के साथ उसकी समीक्षा करते रहें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कहीं भी दूषित पानी पेयजल के रूप में उपयोग न हो। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इंदौर जिला ओडीएफ घोषित हो चुका है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि टॉयलेट आदि जरूरी कार्यों के लिये पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो। पानी की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाय, इसके लिये भी निरीक्षण दलों को तैनात किया जाये और अधिकारी भी सुबह-सुबह इसका निरीक्षण करते रहें।
बैठक में पीएचई के अधिकारी ने बताया कि नल-जल योजना के अंतर्गत मोटर, केबल व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिये पर्याप्त राशि उपलब्ध है। ग्राम पंचायत द्वारा मांग किये जाने पर इस संबंध में तुरंत ही राशि उपलब्ध करा दी जायेगी। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में भी पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिये कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि पेयजल संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर बड़े निजी जल स्त्रोतों हैंडपंप, कुंए आदि का अधिग्रहण किया जाये और उसका उपयोग सार्वजनिक रूप से  से जनता के लिये पेयजल के लिये किया जाये।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में सभी अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं को समय सीमा में उपलब्ध कराये जाने के सख्त निर्देश दिये हैं। समय सीमा बाह्र प्रकरणों में एसडीएम के संबंध में प्रकरण संभागायुक्त को अर्थदण्ड हेतु प्रेषित कर दिये गये। साथ ही तहसीलदार के पास लंबित समय सीमा बाह्र प्रकरणों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही हेतु प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन प्रकरण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विगत एक वर्ष के एल-वन, एल-टू स्तर पर लंबित प्रकरणों में क्या कार्यवाही की गयी है। इसके पूर्ण विवरण बनाकर प्रस्तुत किया जाये। जिन अधिकारियों द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार्य किया गया है, ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध शासन व विभाग को लिखा जायेगा।
बैठक में गेहूं उपार्जन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सहकारिता व खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये कि गेहूं खरीदी के बाद किसानों के खाते में 48 घण्टे के अंदर गेहूं खरीदी की राशि का भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिये। साथ ही एडीएम श्री अजय देव शर्मा को निर्देश दिये कि किसानों को उनके खाते में भुगतान की जा रही राशि की व्यवस्था की समीक्षा करते हुये जिला खाद्य अधिकारी श्री मीणा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक 68 हजार 710 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। जिले में पंजीकृत 22 हजार 323 किसानों में से 7 हजार 972 किसानों के द्वारा गेहूं बेचा गया है। वर्तमान समय तक 63 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। 57 हजार मीट्रिक टन  से अधिक गेंहू को परिवहन किया जा चुका है।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्रीजी के घोषणा के अनुसार वृक्षारोपण किया जाना है। इसके लिये तैयारियां शुरू कर दी जायें। शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों पर वृक्षरोपण के लिये तैयारी शुरू की जाये। टीएल बैठक में सभी अधिकारी उपस्थित थे।
राठौर/कपूर


प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया का दौरा कार्यक्रम
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
जिले के प्रभारी तथा वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जंयत मलैया आगामी 5 अप्रैल 2017 को सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर एक बजे इंदौर आयेंगे तथा दोपहर 2 बजे इंदौर से पुणे के लिये रवाना होंगे। श्री मलैया अपरान्ह सवा तीन बजे पुणे में विभिन्न शासकीय और स्थानीय बैठकों में भाग लेंगे और पुणे में ही रात्रि विश्राम करेंगे। श्री मलैया 6 अप्रैल, 2017 को अपरान्ह 1.35 बजे इंदौर आयेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि 11.30 बजे क्षिप्रा एक्सप्रेस से इंदौर से दमोह के लिये प्रस्थान करेंगे।
श्व्
सिंह/कपूर




संगीता देवड़ा अगस्त-2016 से आशा कार्यकर्ता के कार्य से पृथक
''''''
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में नहीं हैं कार्यरत
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन.नायक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर के अरिहंत नगर निवासी संगीता पति विमल देवड़ा को पिछले अगस्त, 2016 से आशा कार्यकर्ता के कार्य से पृथक कर दिया गया है तथा वे वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के लिये कार्य नहीं कर रही हैं। 
उन्होंने बताया कि संगीता को वर्ष-2009 में आशा कार्यकर्ता के रूप में विकासखंड हातोद के लिये चिन्हांकित किया गया था।  तदुपरांत शहरी सीमा परिसीमन के पश्चात मल्हारगंज जोन के अंतर्गत कार्य हेतु मई 2015 में चिन्हित किया गया, किंतु इनके द्वारा आशा कार्यकर्ता के कार्य के दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करने के कारण जोनल आफिसर मल्हारगंज द्वारा दिनांक 2 जून, 2016 को चेतावनी-पत्र जारी किया गया तथा आशा के दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया था। इसके पश्चात दिनांक 17 अगस्त, 2016 को अन्य निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं के साथ संगीता को भी आशा कार्यकर्ता के कार्य से पृथक कर दिया गया था।
श्व्
सिंह/कपूर

 




आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन लालबाग पैलेस 
इंदौर में 07 से 10 अप्रैल,2017 तक
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स (एफआईसीसीआई) के साथ मिलकर अपने आरोग्य स्वास्थ्य मेले के दूसरे संस्करण का आयोजन 07 से 10 अप्रैल, 2017 तक लालबाग पैलेस इंदौर में किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य वर्तमान में उपलब्ध चिकित्सा क्षमताओं, आवश्यकताओं, मौजूदा शोध प्रथाओं एवं आयुष मंत्रालय के तहत शोध संस्थानों के कार्यों का प्रदर्शन करना एवं आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी (आयुष) प्रणाली का प्रचार करना है। आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयुष क्षेत्र के सभी पहलुओं के प्रदर्शन के लिये आयुष के सभी हितधारकों को एक साथ लाने के लिये एक समन्वित मंच प्रदान करता है। इसके अलावा आरोग्य मेले में समुदाय के सदस्यों के बीच आयुष प्रणाली की प्रभावकारिता के बारे में इसकी लागत-प्रभावशीलता और घर पर ही सामान्य बीमारियों की रोकथाम और उपचार में प्रयुक्त की जाने वाली जड़ी-बूटियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी जाती है।
इंदौर में आरोग्य के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी दवाओं के 100 से अधिक निर्माता मेले में भाग लेंगे और अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे तथा रियायती मूल्य पर बेचेंगे। औषधि विनिर्माण, उपकरण निर्माता, आयुष अस्पताल, आयुष चिकित्सा महाविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, आयुष चिकित्सक, औषधीय पौधशालाएं, ड्रग टेÏस्टग लैबोरेटरीज, स्थानीय आयुष स्कूल और कॉलेज प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
भारत सरकार व आयुष चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाओं का मुफ्त वितरण किया जाएगा। आयुष दवाओं में प्रयोग होने वाले औषधीय पौधों के प्रदर्शन और बिक्री का भी आयोजन किया जाएगा ताकि ऐसे पौधों की खेती घर पर ही की जा सके। आयुष में आम बीमारियों के उपचार के लिये घरेलू उपचार का प्रदर्शन किया जायेगा। मेले के दौरान लोगों को रोगों की रोकथाम, स्वस्थ्य जीवन शैली के बारे में शिक्षित करने और निरोगी रहने की आदतों को अपनाने, जीवंत योग प्रदर्शन, योग चिकित्सा सत्र और निसर्ग चिकित्सा पर परामर्श आयोजित किया जाएगा। योग विशेषज्ञ विभिन्न रोगों के उपचार के लिये योग आसन का जीवंत प्रदर्शन और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ, प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से सामान्य बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिये सलाह देंगे।
मेले में प्रवेश मुफ्त है तथा आम जनता के लिये प्रवेश सभी चारों दिन खुला है। मेले का समय प्रात: 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिये www.arogyoficci.com  पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
श्व्
भदौरिया/कपूर



मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों से चर्चा करेंगे
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग आज
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आज सुबह 10 वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के संबंध में चर्चा करेंगे। कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
राठौर/कपूर



प्रकरण श्रम न्यायालय को सौंपने के आदेश जारी
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
श्रम आयुक्त ने सेवानियुक्त जगदीश पटेल एवं सेवा नियोजक कारखाना प्रबंधक फलेक्सीटफ इंटरनेशनल लिमिटेड इंदौर, सेवा नियुक्त बाल गोविंद पिता सोमित्रा पटेल, सेवानियोजक कारखाना प्रबंधक सुनील ऑटो कम्पोनेंट प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद मानकर प्रकरण श्रम न्यायालय धार को सौंपने के आदेश जारी किये हैं। इसी प्रकार श्रम आयुक्त ने सेवानियुक्त संतोष पिता दगडू एवं सेवानियोजक प्रबंधक जी.बी.एक्सप्रेस लॉजिस्टक प्रायवेट लिमिटेड इंदौर, सेवानियुक्त महेश पिता हीरालाल पटेल एवं सेवानियोजक प्रबंधक जे.बी.एक्सप्रेस लॉजिस्टक प्रायवेट लिमिटेड इंदौर, सेवानियुक्त विजय पिता मांगीलाल एवं नियोजक प्रबंधक जी.बी.एक्सप्रेस लॉजिस्टक प्रायवेट लिमिटेड इंदौर के प्रकरण को अध्यक्ष न्यू सदाशिव गलैक्सी कम्पोनेंट मजदूर कर्मचारी यूनियन पीथमपुर तथा सेवानियोजकगण कारखाना प्रबंधक गैलेक्सी कम्पोनेंट मजदूर कर्मचारी यूनियन पीथमपुर, कारखाना प्रबंधक सदाशिव इंजीनियरिंग प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर जिला धार के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद मानकर प्रकरण श्रम न्यायालय इंदौर को सौंपने के आदेश जारी किये हैं।
सिंह/कपूर




नगरीय निकायों  की मतदाता-सूची में
आधार एवं म¨बाइल नम्बर भी जुड़ेंगे
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
राज्य निर्वाचन आयोग  द्वारा निर्णय लिया गया है कि नगरीय निकायों की मतदाता-सूची में आधार सीडिंग एवं म¨बाइल नम्बर भी ज¨ड़े जायेंगे। इस कार्य के लिये प्राधिकृत कर्मचारियों  के घर-घर जाकर आधार नम्बर एवं म¨बाइल नम्बर की जानकारी लेने के निर्देश दिये गये हैं।
आधार एवं मोबाइल नम्बर का संकलन जिला खण्डवा, रतलाम, बैतूल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार,  खरगोन , बड़वानी, बुरहानपुर, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला,डिंडोरी  बालाघाट, शहड¨ल, अनूपपुर, उमरिया, सतना एवं नरसिंहपुर जिले के उन नगरीय निकायों में किया जायेगा, जहाँ आगामी दिनों  में चुनाव प्रस्तावित है। 
सचिव मध्यप्रदेश राज्यनिर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र भेजकर निर्देशित किया है कि जिन मतदाताओं के आधार नम्बर नहीं हैं, उनके लिये विशेष शिविर लगवाकर आधार कार्ड बनवाये जायें।
दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के लिये एक अप्रैल से प्रदेश में नई दरें लागू
इंदौर 3 अप्रैल, 2017
श्रमायुक्त द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की दरों के अनुसार 10 जून, 2016 एवं एक अप्रैल, 2017 से लागू 4 नये नियोजन सहित कुल 67 अनुसूचित नियोजनों में अकुशल श्रमिकों को प्रतिमाह रूपये 7125 या प्रतिदिन रुपये 274 अद्र्धकुशल श्रमिकों को प्रतिमाह रूपये 7982 या प्रतिदिन 307 कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह रूपये 9360 या प्रतिदिन रूपये 360 तथा उच्च कुशल श्रमिक को प्रतिमाह रुपये 10 हजार 660 या रुपये 410 प्रतिदिन देय होगी। नई दरें पूरे प्रदेश में एक अप्रैल, 2017 से लागू हो गयी हैं।
कृषि नियोजन में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में प्रतिमाह रूपये 648 की वृद्धि श्रमायुक्त द्वारा घोषित की गयी है, जिसके आधार पर अकुशल श्रमिकों को प्रतिमाह रुपये 5998 या प्रतिदिन रूपये 199.93 की मजदूरी महंगाई भत्ते मिलाकर एक अप्रैल,2017 से देय होगी।
बीड़ी नियोजन के संबंध में न्यूनतम वेतन के लिये वर्तमान में एक अप्रैल, 2017 से आगामी एक वर्ष के लिये महंगाई भत्ते की दरें श्रमायुक्त द्वारा घोषित की गयी हैं, जिससे अब बीड़ी रोलर को मजदूरी रूपये 74 प्रति हजार तथा रूपये 9.63 महंगाई भत्ता कुल रूपये 83.63 प्रति हजार बीड़ी बनाने पर न्यूनतम वेतन दिया जायेगा। बीड़ी श्रमिकों को न्यूनतम वेतन के अलावा अवकाश के रूप में रूपये 4.18 तथा बोनस के रूप में रूपये 8.38 प्रति हजार बीड़ी बनाने पर भुगतान देय होगा। भविष्य निधि कटौती रूपये 16.76 की होगी, भविष्य निधि के कटौती उपरांत 1000 बीड़ी बनाने पर शुद्ध राशि रूपये 86.74 देय होगी।
अगरबत्ती नियोजन के लिये एक अप्रैल, 2017 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मिलाकर अब साधारण अगरबत्ती के लिये रूपये 30.65 तथा सुगंधित अगरबत्ती के लिये रूपये 31.25 प्रति हजार अगरबत्ती की मजदूरी देय होगी।
सिंह/कपूर