Tuesday, 22 May 2018

इंदौर जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं अन्य कार्यो के लिए लगाये गये
बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही
कलेक्टर श्री वरवड़े की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

इंदौर, 2 मई 2018

      इंदौर जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रारंभिक तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है। जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रवार बीएलओ नियुक्त किये गये है। ऐसे बीएलओ जो अपने नियुक्क्ति स्थल पर नहीं पहुंचे है तथा उनके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
      यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में दी गयी । बैठक में अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े तथा श्री अजयदेव शर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे  । बैठक में  कलेक्टर श्री वरवड़े ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिले में सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार ही की जाय। निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाय। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि मतदाता सूची को पूर्ण रूप से शुद्ध बनाया जाय। मतदाता सूची में सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किये जाय। मृत्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाये जाय। अन्यत्र चले गये मतदाताओं के संबंध में सुसंगत परीक्षण कर आदेश जारी किये जाय। सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र मिल जाय, यह भी सुनिश्चित किया जाय। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की युक्तियुक्तकरण का कार्य निर्धारित मापदण्ड अनुसार मतदाताओं की सुविधा के अनुसार ही करें। युक्तियुक्तकरण कार्य में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का भी सहयोग लें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का मौके पर जाकर जायजा लें।
      बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने पट्टा अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने पट्टा बनाने के कार्य को भी जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इंदौर में आगामी 27 मई को हितग्राही सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। इसके लिए विभागवार सूची तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

/महिपाल/विजय
पटवारियों की काउंसिलिंग 26 मई को
इंदौर, 22 मई 2018,
      पटवारी परीक्षा वर्ष 2017-18 में जिला इंदौर के लिये चयनित सफल उम्मीदवारों की काउंसिलिंग 26 मई को प्रात: 10 बजे कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 116 इंदौर में रखी गई है।
      कहा गया है कि इस हेतु सभी उम्मीदवार अपने मूल्‍ दस्तावेज एवं 50 रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र नोटरी करवाकर एवं मूल दस्तावेजों  की दो-दो छाया प्रति के साथ नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित होवें। निर्धारित दिनांक के पश्चात किसी भी उम्मीदवार को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जावेगा। कलेक्टर श्री वरवड़़े ने काउंसिलिंग के लिए विभिन्न दलों का गठन किया है।

/महिपाल/विजय
कहानी सच्ची है
शासन की मदद से सुगनी बाई के सिर पर अब पक्की छत नसीब
इंदौर 22 मई 2018
      इंदौर जिले के खुडेल-कम्पेल तहसील के ग्राम बाबल्याखुर्द निवासी श्रीमती सुगनी बाई पति शोभाराम वर्षों से मजदूरी करती हैं और मुख्य ग्राम के बाहर टीनटापरे के मकान में रहती हैं। उसे गर्मी और बरसात में टीन के मकान में रहने में कहुत परेशानी होती थी। ग्राम पंचायत द्वारा सामाजिक-आर्थिक-सर्वेक्षण-2011 उसका नाम शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर एक लाख 35 हजार रूपये में आवास बनाकर दिया गया। अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत द्वारा उसे संपर्क मार्ग, नलजल योजना, शौचालय आदि की सुविधा भी मुहिया कराई गई। उसके साथ ग्राम पंचायत के ही 20 अन्य हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये है। यह आवास दो कतारों में एक ही जगह पर मुख्य ग्राम से एक किलोमीटर की दूरी पर बनाये गये हैं। गांव वाले इसे प्रधानमंत्री कॉलोनी के नाम से पुकारते हैं।
      चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव श्री जीवन मण्डलोई ने बताया गया कि ग्राम पंचायत के कई परिवार कई पीढ़ियों से टीनटापरे के मकान में रह रहें थे। प्रधानमंत्री आवास योजना आने से इनके सिर पर छत नसीब हो गई। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना डूबते को तिनके का सहारा साबित हो रही है।
      उन्होने कहा कि गांव के गरीबों को 1 रूपये किला गेंहू, चावल और नमक, 20 रूपये प्रति लीटर घासलेट और लगभग 30 रूपये प्रति किलो शक्कर मुहैया कराई जा रही हैं1 गरीबों को 300 रूपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी मिल रही हैं।
      प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक-आर्थिक-सर्वेक्षण-2011 के आधार पर स्वीकृत की जा रही हैं। इस योजना में जात-पात, एपीएल और बीपीएल का कोई भेदभाव नहीं हैं1 ग्राम पंचायत बाबल्या खुर्द में वित्त वर्ष 2017-18 में ओबीसी के 09, अनुसूचित जाति के 03 और अनुसूचित जनजाति के 09 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये हैं, जो कि अब बनकर पूरी तरह तैयार हो गये हैं। 5हितग्राही इन आवासों में रहने भी लगे है।

/सिंह/जी 

समर्थन मूल्य  पर चना, मसूर, सरसों की खरीदी 9 जून तक रहेगी जारी
इंदौर, 22 मई 2018,
      मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य 8 उपार्जन केन्द्रों पर जारी है। खरीदी का कार्य 9 जून तक किया जायेगा।
      किसानों से आग्रह किया गया है कि वे इन फसलों की विक्री के लिए संबंधित उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि शासन की ओर से किसानों की बैंक खातें में जमा की जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ लें। अपना चना, मसूर व सरसो का उत्पादन समर्थन मूल्य पर 9 जून तक विक्री कर सकते है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। विक्रय के समय अपना पंजीयन पत्रक, बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड अवश्य साथ लायें।

/महिपाल/विजय
कहानी सच्ची है
महिला एवं बाल विकास के सहयोग से कृष्णा को मिला दादा का घर
इंदौर 22 मई 2018
      महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बच्चों के कल्याण के लिये कृतसंकल्पित हैं। इस सिलसिले में इंदौर संभाग में विशेष प्रयास किये जा रहे है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संभाग में समय-समय पर अभिनव प्रयोग किये जा रहे है।
      श्रीमती राखी पिता जगदीश प्रजापत परदेशीपुरा इंदौर की रहने वाली, उसका विवाह सन 2012 में उज्जैन निवासी अजय प्रजापत के साथ हुआ। विवाह के एक वर्ष पश्चात राखी की डिलेव्हरी इंदौर स्थित मायके में हुई एवं उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम कृष्णा रखा। ससुराल वाले बहुत खुश थे।
       श्रीमती राखी के बेटे कृष्णा का होंठ जन्म से ही कटा हुआ था तथा वह ठीक से माँ का दूध नहीं पी पा रहा था। ससुराल वाले जब पोते को देखने आये तो पोते का कटा होंठ देखकर गुस्सा हो गये कि हमारे खानदान में आज तक ऐसा बच्चा नहीं हुआ है। मायके वाले ने या बहू ने स्वयं गर्भावस्था के दौरान लापवाही बरती होगी तथा कहने लगे की ऐसे बच्चे को हम घर ले जायेंगे, तो असाप-पास वाले एवं रिश्तेदार क्या कहेंगे। इम इसकों लेकर नहीं जायेंगे।
      एकीकृत बाल विकास परियोजना इंदौर शहरी क्रमांक -04 की परदेशीपुरा स्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना पिलोदिया को जब इस बात का पता चला तो वह तत्काल उनके घर गई एवं राखी एवं उसके माता-पिता को समाझाईश दी कि घबराने की कोई बात नहीं है, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कटे-फटे होंठ वाले बच्चों के नि:शुल्क ऑपरेशन अशासकीय संस्था "स्माईल ट्रेन" के माध्यम से कराया जाता है। ऑपरेशन के बाद कृष्णा बिल्कुल सामान्य बच्चें की तरह दिखेगा।
      आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उक्त बच्चेके संबंध में परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र मण्डलोई के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक श्री राजेश मेहरा को जानकारी दी। श्री मेहरा द्वारा "स्माईल" ट्रेन" कार्यक्रम अंतर्गत डॉ. जयदीप सिंह चौहान से चर्चा कर कृष्‍णा को हॉस्पीटल में भर्ती कराया। ऑपेरशन से कृष्‍णा के होंठ सामान्य हो चुके थे।
      बालक कृष्णा के ऑपरेशन की सूचना उज्जैन स्थित राखी के ससुराल वालों को दी गई। उसके ससुराल वाले पोते कृष्णा को देखने आये तो उनकों विश्वास ही नहीं हुआ कि बच्चे के होंठ पूरी तरह ठीक होकर सामान्य हो गये है। बालक को देखकर यह लग ही नहीं रहा कि इसका होंठ कटा हुआ है। ससुराल वाले बहुत खुश हुए। बालक कृष्णा के जन्म का उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया, जिसमें आस-पास तथा सारे रिश्तेदार सम्मिलित हुए। ससुराल वाले बहू राखी एवं पोते को खुशी-खुशी अपने अपने साथ उज्जैन ले गये। आज बालक कृष्णा अपने दादा-दादाी एवं बहू अपने पति अजय एवं सुसुराल में बहुत खुश है। राखी जब भी अपने मायके परदेशीपुरा आती है, तो आंगनवाड़ी केन्द्र में आकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिये गये सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करती है।

क्रमांक 239/1284/सिंह/विजय
प्रदेश में जैव विविधता को बढ़ावा देने की नई पहल
पहली बार राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार वितरित 
इंदौर 22 मई 2018
           अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राज्य जैव विविधता बोर्ड ने जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने की नई पहल की है। बोर्ड ने आज इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शासकीय/अशासकीय संस्थानव्यक्ति और जैव विविधता वाले विभागों को राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना-2018 के तहत पुरस्कृत किया। अपर मुख्य सचिव वन श्री के.के. सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रवि श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के सदस्य सचिव श्री आर श्रीनिवास मूर्ति ने किया।
'एक छात्र एक पौधा लगायें अभियानके पं. उदित नारायण शर्मा पुरस्कृत
           व्यक्तिगत श्रेणी में छिन्दवाड़ा के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवा निवृत्त शिक्षक पं. उदित नारायण शर्मा को प्रथम पुरस्कार के रूप में लाख रूपयेप्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। श्री शर्मा पिछले 38 सालों से 'एक छात्र एक पौधा लगाये अभियानका संचालन कर रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं में पर्यावरण जैव विविधता एवं जल संरक्षण जागरूकता के लिये वह अनवरत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरियाली गीत माला की भी रचना की है।
डॉडी.पी. कनोजिया ने भोपाल में विकसित किया वन
           व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. डी. पी. कनोजिया को भोपाल की आवासीय कालोनी रचना नगर में सालसागौनशीशमहर्राबहेड़ाअचारमहुआगूलरपाखरपीपलनीम आदि के 60 से अधिक पौधे रोपने के लिये लाख रूपये के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. कनोजिया पौधों से वृक्ष में तब्दील हो चुके पेड़ों की पिछले 20 सालों से नियमित सिंचाई और सुरक्षा कर रहे हैं।
राज्य मछली महाशीर संरक्षणकृत्रिम प्रजनन के लिये बड़वाह पुरस्कृत
           शासकीय संस्थागत श्रेणी में खरगौन जिले के वन मण्डल बड़वाह को मध्यप्रदेश की राज्य मछली महाशीर के संरक्षण एवं संवर्धन कर कृत्रिम प्रजनन द्वारा संख्या बढ़ाने के लिये द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
जागरूकता कार्यों के लिये मटकुली की जैवविविधता प्रबंधन समिति पुरस्कृत
           जैव विविधता प्रबंधन समिति श्रेणी में एक लाख रूपये का पुरस्कार होशंगाबाद जिले की जैव विविधता प्रबंधन समिति मटकुली को दिया गया। समिति द्वारा जैव विविधता से आजीविका को जोड़ते हुए लेंटाना से फर्नीचर निर्माणपॉलीथीन के स्थान पर नॉन वोवेन बेग बढ़ावा देनेपौधरोपणगर्मियों में पक्षियों के लिये दाना-पानी इंतजाम और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता के काम किये जा रहे है।
खरगौन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार
           अशासकीय संस्थागत श्रेणी में खरगौन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को लाख रूपये प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। ट्रस्ट वर्ष 1999 से बारह एकड़ बंजर भूमि पर वृक्षारोपणवॉटरशेड प्रबंधनजैविक खेतीड्रिप इरीगेशन और केचुआ खाद निर्माण कर जैव विविधता से भरपूर क्षेत्र का विकास कर रहा है। ट्रस्ट ने क्षेत्र में जैव संसाधनों के संवहनीय उपयोग के लिये विविध प्रयास किये हैं।
मुरैना की सुजाग्रति समाजसेवी संस्था को द्वितीय पुरस्कार
           अशासकीय संस्थागत क्षेणी में दो लाख रूपये का द्वितीय पुरस्कार मुरैना के सुजाग्रति समाज सेवी संस्था को दिया गया। संस्था पिछले 15 सालों से जैव विविधता संरक्षणसंवर्धनवृक्षारोपण के साथ विशेष रूप से चम्बल क्षेत्र में संकटग्रस्त औषधीय प्रजाति गुग्गुल के संरक्षण और संवर्धन के कार्य कर रही हैं।
पर्यावरण की अदभुत चित्रकारी करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
           बोर्ड द्वारा जैव विविधता संरक्षण एवं संवंर्धन के प्रति स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिये गत् 12 मई को 'जलवायु परिवर्तनजैव विविधता एवं मानव अस्तित्वविषय पर चार श्रेणी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा से तक की श्रेणी में शीतल गुप्तानिरंजन थापा और तनीषा डोंगरे को क्रमश: प्रथमद्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। कक्षा से तक की श्रेणी में कार्तिक शर्मा को प्रथमप्रियल जैन को द्वितीयमीत चावला को तृतीयकक्षा से 12 तक श्रेणी में रिचा शाक्य को प्रथम अन्तरिक्ष सेठिया को द्वितीय और आयुष विश्वकर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कक्षा 12 से ऊपर की श्रेणी में विजय गहरवार को पहलासाबिर हलीम को दूसरा और शुभम वर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।
           अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के 25 साल पूरे होने पर इस बार संयुक्त राष्ट्र के निर्णयानुसार '25 साल - जैविक विविधता सम्मेलन - पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षाके रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में इस अवसर पर कार्यशालासेमिनारबैठक और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान मुख्य संरक्षक श्री शाहबाज अहमदश्री राजेश श्रीवास्तवश्री एम. के. सप्राश्री जे.के. मोहन्तीश्री सुधीर कुमारभारतीय वन प्रबंधन संस्थान के निर्देशक डॉ. पंकज श्रीवास्तव सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित थे। आभार डॉ. बकुल लाड ने प्रकट किया।

/विजय (भोपाल)
कहानी सच्ची है
शासन की मदद से सुगनी बाई के सिर पर अब पक्की छत नसीब
इंदौर 22 मई 2018
      इंदौर जिले के खुडेल-कम्पेल तहसील के ग्राम बाबल्याखुर्द निवासी श्रीमती सुगनी बाई पति शोभाराम वर्षों से मजदूरी करती हैं और मुख्य ग्राम के बाहर टीनटापरे के मकान में रहती हैं। उसे गर्मी और बरसात में टीन के मकान में रहने में कहुत परेशानी होती थी। ग्राम पंचायत द्वारा सामाजिक-आर्थिक-सर्वेक्षण-2011 उसका नाम शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर एक लाख 35 हजार रूपये में आवास बनाकर दिया गया। अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत द्वारा उसे संपर्क मार्ग, नलजल योजना, शौचालय आदि की सुविधा भी मुहिया कराई गई। उसके साथ ग्राम पंचायत के ही 20 अन्य हितग्राहियों को भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये है। यह आवास दो कतारों में एक ही जगह पर मुख्य ग्राम से एक किलोमीटर की दूरी पर बनाये गये हैं। गांव वाले इसे प्रधानमंत्री कॉलोनी के नाम से पुकारते हैं।
      चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव श्री जीवन मण्डलोई ने बताया गया कि ग्राम पंचायत के कई परिवार कई पीढ़ियों से टीनटापरे के मकान में रह रहें थे। प्रधानमंत्री आवास योजना आने से इनके सिर पर छत नसीब हो गई। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना डूबते को तिनके का सहारा साबित हो रही है।
      उन्होने कहा कि गांव के गरीबों को 1 रूपये किला गेंहू, चावल और नमक, 20 रूपये प्रति लीटर घासलेट और लगभग 30 रूपये प्रति किलो शक्कर मुहैया कराई जा रही हैं1 गरीबों को 300 रूपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी मिल रही हैं।
      प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक-आर्थिक-सर्वेक्षण-2011 के आधार पर स्वीकृत की जा रही हैं। इस योजना में जात-पात, एपीएल और बीपीएल का कोई भेदभाव नहीं हैं1 ग्राम पंचायत बाबल्या खुर्द में वित्त वर्ष 2017-18 में ओबीसी के 09, अनुसूचित जाति के 03 और अनुसूचित जनजाति के 09 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये हैं, जो कि अब बनकर पूरी तरह तैयार हो गये हैं। 5हितग्राही इन आवासों में रहने भी लगे है।

/सिंह/जी