प्रभारी मंत्री श्री मलैया द्वारा 11 करोड़ 35 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
.................................
इंदौर नगर निगम ने कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में की अनुकरणीय पहल
-प्रभारी मंत्री श्री मलैया
.................................
लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से इंदौर के
पुरातात्विक महत्व के भवनों का होगा जीर्णोधार
इंदौर 10 मई 2018
प्रभारी मंत्री और वित्त एवं वाणिज्यियकर मंत्री श्री जयंत मलैया ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में क्षेत्रीय विधायक एवं महापौर श्रीमती मालिनी गौड की मौजूदगी में 11 करोड़ 35 लाख रूपये का भूमिपूजन एवं स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री मलैया ने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं। प्रदेश के अन्य नगर निगमों को इसकी नकल करनी चाहिए। इंदौर नगर निगम द्वारा पेयजल, साफ-सफाई और नगरी सौदर्यीकरण के क्षेत्र में जितना कार्य पिछले 18 वर्षों में हुआ हैं, उतना उसके पहले 100 वर्षों में भी नहीं हुआ हैं1 इंदौर नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं। नगर में लगभग 10 कचरा नियंत्रण केन्द्र बनाये गये हैं1 जहां पर कचरे से खाद, ईंट और अन्य उत्पादन किये जा रहें हैं। श्री मलैया ने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा प्रति वर्ष 40 करोड़ रूपये शिक्षा पर व्यय किये जा रहें हैं।
उन्होने कहा कि इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 4 के पूर्व विधायक और शिक्षा मंत्री स्व. लक्ष्मण सिंह गौड ने प्रदेश में पहली बार स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए आने-जाने के लिए सायकल वितरण योजना शुरू की थी, जो कि बहुत ही सफल रही और अभी भी चल रही हैं। प्रभारी मंत्री में स्कीम नं. 71 में बन रही पानी की टंकी, सिरपुर तालाब में बन रहें उद्यान और विश्राम बाम में बन रहें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तरणताल(स्वीमिंग पूल) के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
इस अवसर पर फूटीकोठी रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मालिनी गौड ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में नगर निगम इंदौर द्वारा विश्राम बाग में 9 करोड़ रूपये की लागत से तरणताल(स्वीमिंग पूल) और 75 लाख रूपये की लागत से स्व. लक्ष्मण सिंह गौड द्वार का निर्माण किया जायेगा। इंदौर नगर निगम द्वारा इंदौर में राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, गांधी हॉल का जीर्णोद्धार किया जा रहा हैं, जिसपर लगभग 100 करोड़ रूपये खर्च होगें। उन्होने बताया कि सिरपुर तालाब के किनारे से अतिक्रमण हटाकर के 13 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से सुंदर उद्यान बनाया जा रहा हैं। सिरपुर तालाब को नगर निगम द्वारा पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित किया जायेगा। इंदौर नगर के बीचों-बीच यह एक सुरम्य पर्यटन स्थल बनेगा।
कार्यक्रम में श्री सुधीर देड़गे, श्रीमती सरीता मगवानी, श्रीमती ज्योति तोमर, श्री शंकर यादव, श्री क्रांति यादव, श्री दारा सिंह, श्री ओमप्रकाश फरक्या, श्री शक्ति यादव, श्री प्रदीप जादौन, श्री सोनू शर्मा, श्री सरोज सोनी, श्री सचिन जैसवानी, श्री अंकित चौपड़ा आदि मौजूद थे।
/सिंह/जी