Friday, 6 April 2018

व्यवहार न्यायालय खेतिया बना बड़वानी जिले का पहला एवं
प्रदेश का दूसरा आई0एस0ओ0 प्रमाणित न्यायालय
इंदौर, 06 अप्रैल 2018
      बड़वानी जिले के व्यवहार न्यायालय, खेतिया को आई.एस.ओ. ने प्रमाणित किया है। यह जिले का प्रथम एवं प्रदेश का दूसरा ऐसा न्यायालय है जिसे आई.एस.ओ. ने 9001ः2015 प्रमाणित मानते हुये प्रमाण पत्र प्रदान किया है।
      न्यायालय परिसर खेतिया में गुरूवार की देर शाम को आयोजित गरिमामय समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे, कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायकपुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री ने इस सफल प्रयास के शिल्पी न्यायाधीश श्री राहुल वर्मा को आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र सौंपा। इसके पूर्व अतिथियो ने सम्पूर्ण न्यायालय परिसर का अवलोकन कर व्यवस्थित किये गये अभिलेखागार, आंचल कक्षनजारत अनुभाग,प्रतिलिपि अनुभाग, पक्षकारो के साथ-साथ पक्षियो के लिए भी की गई पानी की व्यवस्था आदि को देखा एवं की गई व्यवस्थाओ पर खुशी व्यक्त की।
      समारोह के दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे ने बताया कि विगत दो वर्षो से इस न्यायालय परिसर को आई.एस.ओ. के मानको के अनुरूप बनाने हेतु विशेष प्रयास किये गये है। जिसमें इस न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश श्री राहुल वर्मा एवं अभिभाषक खेतिया के पदाधिकारियो का सराहनीय सहयोग रहा है।
      इस दौरान कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक ने कहा कि निश्चित ही न्यायालय खेतिया में की गई व्यवस्थाएं सिर्फ मेहनत से साकार नही हो सकती थी, इसमें शिल्पियों ने अपने मन की कल्पनाओं का भी भरपूर उपयोग किया है। जिसके कारण इस न्यायालय परिसर में मानव के साथ-साथ बेजुबान पक्षियो के लिए भी आदर्श व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो  गई है। 
      समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री ने भी इस सफल प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के आदिवासी अंचल के खेतिया न्यायालय को जो आई.एस.ओ. प्राप्त हुआ हैवह जिले के लिए गौरव की बात है।
      न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश एवं इस शिल्पी के मुख्य शिल्पकार श्री राहुल वर्मा ने बताया कि खेतिया का न्यायालय वर्ष 1941 से स्थापित होकर हेरिटेज भवन में संचालित है जो पिछले कई वर्षों से अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ था । बरसात में न्यायालय परिसर में दो-दो फिट तक पानी भर जाता था। वही पक्षकारो के लिए भी कोई सुविधा नही थी। किन्तु जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन, उनके अथक प्रयासो, अधिवक्तागणन्यायालयीन कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से न्यायालय परिसर में कई सराहनीय कार्य किये है।
      श्री वर्मा ने बताया कि परिसर के पौन एकड जमीन पर एक उद्यान निर्मित किया गया है जिसमें फव्वारा भी लगाया गया है। महिलाओं को अपने छोटे बच्चो को दूध पिलाने के लिए ऑचल कक्ष भी बनाया गया हैजिसमें बच्चो के लिए खिलौने झूले एवं अन्य सामान रखे गये है। वही पक्षकारो के बैठने के लिए व्यवस्थित बैंचेंस, पीने के पानी के लिए आरओ की व्यवस्था, दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो के पार्किंग के लिए शेड, दिव्यांगजनों के लिए रेम्प एवं व्हील चेयरपुरूषो-महिलाओं-दिव्यांगजनों के लिए साफ-सुथरे सुविधा घर की व्यवस्था की गई है। वही न्यायालय में फाईलो का रख-रखाव के लिए रैक की व्यवस्था की गई जिसके कारण न्यायालय कर्मियो को फाईल ढूंढने में सहजता हो गई है। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में बनाए गए उपवन में वर्षभर फूल खिलेपक्षी कलवर करे इसकी भी माकूल व्यवस्था की गई है। आज इन व्यवस्थाओ के कारण पक्षकारो के साथ-साथ उपवन में आने वाले पक्षी भी सुकून महसूस करते है। 
      इस दौरान आई.एस.ओ. कंसल्टेंट श्री शिवांशु तिवारी ने बताया कि प्रदेश में  सिविल कोर्ट खेतिया दूसरा न्यायालय है जिसे आई.एस.ओ संस्था ने प्रमाणित किया है। यहां पर हुए कार्य अत्यंत सराहनीय होकर आई.एस.ओ. संस्था के गुणवत्ता मानको की कसौटी पर खरे उतरे है जिससे यहां एक सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है। जो पक्षकारो एवं न्यायालय में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण प्रदान करता है।
      कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश श्री राहुल वर्मा के माताजी एवं पिताजी भी उपस्थित थे जिनका भी अभिनंदनअभिभाषक संघ द्वारा किया गया।
क्रमांक/51/879/महिपाल/विजय

मिशन जीरो अपशिष्ट पर अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस 9 अप्रैल को ब्रिलियन्ट कन्वेशन में
एशिया और प्रशांत का आठवां क्षैत्रीय 3 R फोरम
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन करेंगी शुभारंभ

इंदौर 06 अप्रैल 2018
      संभागायुक्त श्री संजय दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 09 अप्रैल 2018 से 12 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित होने वाली आठवीं रिजनल इंडिया 3-आर फोरम इन एशिया एण्ड द पैसिफिक कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीजीपी श्री अजय शर्मा, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, डीआईजी श्री हरीनारायण चारी मिश्रा, निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह, एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े, एडीएम श्री अजय देव शर्मा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
      बैठक में संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले एशिया एण्ड द पैसिफिक देशों के साथ ही देश के विभिन्न्‍ राज्यों से आने वाले अतिथियों के लिए ठहरने, एयरपोर्ट पर रिसीव करने, उनके लिए वाहन व्यवस्था, होटलों में कमरों की व्यवस्था, प्रोटोकोल के अनुसार सुनिश्चित की जाये। उन्‍होने कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक व्यवस्था पर भी चर्चा की। बताया गया कि हॉल में अतिथियों के प्रोटोकोल के अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में बताया गया कि 09 अप्रैल 2018 से 12 अप्रैल 2018 तक विभिन्न सत्र आयोजित होगें। सत्रों के लिए विषय भी निर्धारित कर दिये गये हैं।
       बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में लगभग 35 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। इसमें लगभग 250 प्रतिनिधि/डेलीगेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर से होगें। देश के अलग-अलग राज्यों से 100 महापौर भी इसमें भाग लेंगे। इसके अलावा लगभग 300 प्रतिनिधि देश के विभिन्न राज्यों से भागीदारी करेगें। अतिथियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था रहेगी।
केन्द्र द्वारा 683 एफ एम रेडियो चैनलों की नीलामी
नीलामी में प्रदेश के 19 शहरों के 58 चैनल शामिल 
इंदौर 06 अप्रैल 2018
        केन्द्र सरकार ने देश के 236 शहरों में 683 एफ एम रेडियो चैनलों की नीलामी की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मध्यप्रदेश के 19 शहरों के 58 चैनल शामिल हैं। तीसरे चरण की नीलामी से उन शहरों को खास तौर पर फायदा होगाजिनमें अब तक कोई निजी एफ एम रेडियो चैनल नहीं है।
        प्रदेश के 19 शहरों में सागर के चैनल तथा बुरहानपुरछतरपुरछिंदवाड़ादमोहगुनाईटारसीखण्डवाखरगोनमंदसौरमुरवारा (कटनी)नीमचरतलामरीवासतना,शिवपुरीसिंगरौलीविदिशा और उज्जैन में प्रत्येक तीन चैनल की नीलामी की जाएगी।
        इच्छुक उद्यमी इस संबंध में श्री योगेन्द्र त्रेहानउप संचालक से 011-23384547 अथवा ई-मेल y.trihan@nic.in in पर सम्पर्क कर सकते हैं।
नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 प्रभावशील
वंचित समूह के 10 लाख बच्चों को स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश 
इंदौर 06 अप्रैल 2018
        प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-में अथवा प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश दिलवाया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 10 लाख बच्चों को इसका लाभ दिलवाया जा चुका है। वर्ष 2018-19 में इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग के बजट में 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
        प्रदेश में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के मकसद से ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से शैक्षणिक प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित की गई है। प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया होने से कमजोर वर्ग के बच्चों को अच्छे स्कूलों में प्रवेश के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। पिछले शैक्षणिक सत्र 2017-18 में एक लाख 46 हजार बच्चों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश दिलवाया गया। प्रवेशित बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा की गई है।
        अधिनियम में फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। अब आरटीआई के तहत नि:शुल्क अध्ययनरत बच्चों के आधार नम्बर पोर्टल पर दर्ज करवाये जा रहे हैं तथा बॉयोमेट्रिक मशीन से बच्चों के आधार सत्यापन की व्यवस्था पोर्टल पर की जा रही है। प्रदेश में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के क्रियान्वयन के लिये राज्य सरकार ने नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 बनाये हैं। अधिनियम के अंतर्गत स्कूल संचालन के लिये शिक्षक और अधोसंरचना का न्यूनतम मापदण्ड निर्धारित किया गया है। अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित मापदण्ड पूरे होने पर ही निजी स्कूलों को मान्यता देने का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश में निजी स्कूलों को मान्यता प्रदान करने के लिये पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की व्यवस्था की गई है।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर
 अम्बेडकर नगर महू में 2 लाख श्रद्धालु आयेगें
.............................
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े तथा डीआईजी श्री मिश्र ने
 मौका मुआयना कर तैयारियों का लिया जायजा
इंदौर 06 अप्रैल2018
      प्रति वर्ष की तहत इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर 14 अप्रैल 2018 को उनकी जन्म स्थली अम्बेडकर नगर (महू) में आयोजित होने वाले महा सम्मेलन की व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े तथा डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने आज अम्बेडकर नगर महू पहूंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े तथा एसडीएम श्री प्रतुल सिन्हा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री वरवड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां आयोजन की गरिमा के अनुरूप 11 अप्रैल 2018 तक पूरी की जाये।
      बताया गया कि  इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावनायें हैं। राज्य शासन द्वारा मेजबान बनकर इन श्रद्धालुओं की आवभगत मेहमान की तरह की जायेगी। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने महू में एसडीएम कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां ऐसी की जाये जिससे की श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं आए। कलेक्टर श्री वरवड़े तथा डीआईजी श्री मिश्र ने बाबा साहब अम्बेडकर की जन्म स्थली पर बने स्मारक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही जानकारी दी गई की प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महासम्मेलन स्वर्ग मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इस परिसर में विशाल पंड़ाल बनाया जायेगा। इस पंड़ाल में श्रद्धालुओं के लिये पंखें और पीने की पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेंगी। इसी परिसर के पास में श्रृद्धालुओं के लिये भोजन शाला भी बनाई जायेगी। इस अवसर पर एडम कमांडेन्ट श्री विजय खन्ना भी विशेष रूप से मौजूद थे।
          एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिए कि यह आयोजन विशाल पैमाने पर भव्य स्तर पर आयोजित किया जाये। अम्बेडकर नगर महू में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला 12 अप्रैल से शुरू हो जायेगा। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए भोजनआवास आदि की व्यवस्था की जायेगी। आयोजन के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जायेगी। शीतल पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई रूप से 850 शौचालयस्नानागार बनाये जा रहें हैं।
      बैठक में बताया गया कि श्रद्धालुओं को लाने-लेजाने के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था की जायेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न भाषाओं में संकेतक लगाये जायेंगे। इसके लिए विभिन्न भाषाओं में जानकारी देने के लिए उदघोषकों की व्यवस्था भी की जायेगी। बाबा साहब अम्बेडकर के जन्म स्थल पर बने भव्य स्मारक पर विशेष साज-सज्जा की जायेगी और इसे विदयुत रोशनी से रोशन किया जायेगा।
      बैठक में डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने बताया कि सुरक्षा के माकुल इंतजाम किये जायेगें। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस द्वारा हेल्प डेस्क बनाई जायेगी। उन्होने बताया कि पार्किग के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सुव्यवस्थित यातायात के लिए भी पर्याप्त ट्रैफिक जवान लगाये जायेगे।
क्रमांक /महिपाल/जी