Monday, 20 February 2017

दक्षिण एशियाई देशो  की संसद के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने 
प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी माण्डव का किया भ्रमण 
------
माण्डव पहुंचने पर परम्परागत रूप से किया गया स्वागत
------
भारतीय संस्कृति व विरासत को सराहा
इंदौर, 20 फरवरी 2017
इंदौर में आयोजित दक्षिण एशियाई देशों के सदनों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में आये अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने आज प्रसिद्ध ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी माण्डव का भ्रमण किया। माण्डव पहुंचने पर उनका परम्परागत रूप से आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें माण्डव में स्थित विभिन्न दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराये गये। इस अवसर पर उनके सम्मान में लोक कलाकारों द्वारा भगोरिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुती दी गयी। 
दक्षिण एशियाई देशों  की संसदों के स्पीकर, संसद सदस्य व प्रतिनिधियों ने सोमवार को माण्डव का भ्रमण किया ।  उन्होंने माण्डव स्थित ऐतिहासिक इमारत  रानी रूपमति महल, जामा मस्जिद व जहाज महल को देखा। भ्रमण दल में अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका व मालदीप के स्पीकर व प्रतिनिधि सहित लगभग 80 लोग ’शामिल  थे। 
माण्डव पहुॅंचने पर मालवा रिसोर्ट में उनका परम्परागत रूप से तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। धार कलेक्टर श्री श्रीमन् सील;शुक्ला  ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किये । मालवा रिसोर्ट में आदिवासी लोक कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधान में भगोरिया नृत्य की प्रस्तुती दी और अतिथियों को  मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य को देखकर विदेश से आये प्रतिनिधि भी अपने आपको रोक नहीं पाये तथा वे भी इस दल में शामिल होकर मान्दल और ढोल की थाप पर थिरके। मालवा रिसोर्ट में अतिथियों ने  परम्परागत व्यंजनों का लुफ्त भी लिया। स्पीकर व प्रतिनिधि हस्तशिल्प और हस्तकलाओं के प्रसिद्ध विक्रय संस्थान ‘‘रूपायन’’ भी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध हस्तकलाओं और हस्तशिल्प से निर्मित वस्तुओं को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्हें इनकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। इसके बाद स्पीकर और प्रतिनिधियों ने अपनी आवश्यकता के अनुरूप खरीददारी भी की। यहां से उन्होने बाग व चन्देरी प्रिंट के कपड़ों, दुपट्टा, मफलर, बेग आदि सामग्री खरीदी। यहाॅं आतिथियों को विशेष रूप से बाग प्रिंट व चन्देरी प्रिंट की वि’ोषताओं से भी अवगत कराया गया।
माण्डव में रानी रूपमति महल, जामा मस्जिद तथा जहाज महल की समृद्ध विरासत को देखा। अतिथियों ने भारत की समृद्ध विरासत की प्रसंशा  की। माण्डव में हुए भारतीय परम्परा से स्वागत को भी सराहा। इस अवसर पर धार कलेक्टर श्री श्रीमन् के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह, एडीएम श्री डी.के. नागेन्द्र, एडी’ानल एसपी श्री रायसिंह नरवरिया, एसडीएम सुश्री भव्या मित्तल भी मौजूद थी।







प्रसिद्ध योग गुरू बाबा रामदेव भी बने नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा के साक्षी
------
बाबा रामदेव ने नर्मदा सेवा यात्रा की मुक्तकण्ठ से की सराहना
------------------
मुख्यमंत्री श्री चैहान भी सपत्निक हुये शामिल
इंदौर 20 फरवरी 2017 
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान की पहल पर जीवनदायिनी नर्मदा नदी को संरक्षित करने के लिये शुरू की गयी नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा में आज प्रसिद्ध योग गुरू बाबा रामदेव भी अलिराजपुर जिले के ग्राम छकतला में शामिल हुये। बाबा रामदेव ने इस यात्रा की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि इस अभियान से नदियों को संरक्षित करने के लिये नई दिशा मिलेगी। यह अभियान अपने उद़देश्यों में निश्चित ही सफल होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं।
नर्मदा कलश यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान सपत्निक बुरमा से छकतला तक यात्रा मे पैदल आये। छकतला से एक किमी दूर ग्राम बुरमा से  छकतला तक यात्रा में नर्मदा सेवा यात्रा के ध्वज को मुख्यमंत्री श्री चैहान ने थामा तो कलश मुख्यमंत्रीजी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चैहान ने अपने सिर पर धारण किया। यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री श्री चैहान ,मुख्यमंत्री जी की पत्नि श्रीमती साधना सिंह चैहान का स्वागत परम्परागत आदिवासी नृतकदल ने किया।कलश यात्रा में कन्याए रंग बिरंगी वैशभूषा पहन कर शामिल हुई। छकतला पहुची नर्मदा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं नर्मदा कलश का पूजन किया गया।नमामि देवि नर्मदा यात्रा का  ध्वज तथा कलश छकतला वासियों को मुख्यमंत्री श्री चैहान  ने सौप कर यात्रा को आगे बढाने के लिए निर्देशित किया । ग्राम छकतला में आयोजित नर्मदा सेवा यात्रा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत अलीराजपुर विधायक श्री नागरसिंह चैहान ने किया। नर्मदा सेवा यात्रा कार्यक्रम में आम जन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  कहा कि भाईयों एवं बहनों  नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन रेखा है किन्तु नर्मदा मय्या के दोनो किनारों से वृक्ष कट जाने से नर्मदा नदी के अस्तिव का संकट पैदा हो गया है। प्राचीन काल में नर्मदा नदी के आस पास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ पौधे व घने जंगल थे । यही वजह थी कि उस समय वर्षा अधिक होती थी ओर नदी नालों में कल-कल पानी बहता रहता था। एसी स्थिति पुनः निर्मित करने के लिए अब हमको अधिक से अधिक पेड पौधे लगाने होगे । जिससे नदी नाले पुनः जीवित हो सके। अतः मै आप लोगों से आहवान करने आया हूं कि आप नर्मदा मय्या के दोनो किनारो पर वृक्ष लगाए । वन विभाग एवं राजस्व  विभाग कि शासकीय जमीन पर पीपल ,आम , वट , आॅवला  जैसे वृक्ष सरकार द्वारा ही लगाए जाएगें, लेकिन जिन किसानों की जमीन नर्मदा किनारे है वे भी अपने खेतो पर आम ,संतरा , मौसमबी , निंबू ,अनार जैसे फलदार पौधे लगाए । पौधो के विकास के लिए  3 साल तक 20 हजार रूपये प्रति हैक्टर कि दर से हर किसान को मुआवजा दिया जाएगा। पौधे लगाने के लिए उद्यानिकी विभाग से दी जाने वाली सब्सीडी भी दी जाएगी। 
नर्मदा किनारे सभी गांव में बनेगें शौचालय 
नर्मदा के किनारो को मानव मल मूत्र से मुक्त रखने के लिए नर्मदा किनारें सभी गांव के हर हितग्राही के घर में शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित ग्रामीण जन समूह से शौचालय का उपयोग करने के लिए आवहान किया एवं स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया । मुख्यमंत्री श्री चैहान ने सभी से आवहान किया कि नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पूजन सामग्री का विसर्जन नर्मदा मय्या में न करें । इसके लिए नर्मदा किनारे पूजन सामग्री विसर्जन कुण्ड बनाए जा रहे है। आप सभी पूजन सामग्री का विसर्जन कुण्ड में ही करें।  नर्मदा नदी को सीवरेज के गंदे पानी से बचाने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। गांव एवं शहर का गंदा पानी शुद्ध होने के बाद किसानों को सिचांई के लिए उपलब्ध हो सकेगा। छकतला में पाईप लाईन के माध्यम से नर्मदा नदी को लाया जाएगा एवं पाईप लाईन  से सिंचाई के लिए किसानों को कनेक्शन देकर ड्रीप सिंचाई के माध्यम से खेतो में सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।
31 मार्च तक नर्मदा किनारे की शराब दुकाने होगी बन्द 
छकतला जिला अलीराजपुर में विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि शराब के नशे की लत से पूरे प्रदेश एवं इस जिले की जनता का विकास अवरूद्ध हुआ है, मैं अपने प्रदेश की जनता का विकास करना चाहता हूं इसलिए प्रदेश में नशा मुक्ति के क्षेत्र मंे बडा कदम उठाया जा रहा है। इस वर्ष 31 मार्च 2017 तक प्रदेश में नर्मदा नदी के दोनो किनारो के 5 किमी क्षेत्रफल में आने वाली सभी शराब  की दुकानों को बन्द कर दिया जाएगा और भविष्य मंे पूरे प्रदेश में भी शराब बन्दी के लिए कदम उठाए जाऐगें। 
नमामि देवि नर्मदा यात्रा के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान और बेटी बचाओ अभियान भी सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। बेटियों के सम्मान का हनन करने वालो को कठोर दण्ड दिए जाने के लिए निति बनाने पर विचार विमर्श चल रहा है। बेटियों के सम्मान का हनन करने का कृत्य करने वाले हैवानों को मृत्यु दण्ड मिल सके इसके लिए बहुत जल्द ही मृत्युदण्ड जैसी सजा का प्रावधान किया जाएगा। कार्यक्रम को जैन मुनी लोकेश जी एवं योग गुरू बाबा रामदेव ने भी सम्बोधित किया । 
कन्या पूजन किया
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने नर्मदा सेवा यात्रा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत मंच पर कन्या पूजन कर की । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कन्याआंे के पैर धोक कर पूरे विधि विधान से कन्या पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। 
कार्यक्रम में झाबुआ विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल , जोबट विधायक श्री माधौसिंह डावर सहित जन प्रतिनिधि ,संभाग आयुक्त श्री संजय दुबे , कलेक्टर अलीराजपुर श्री गणेश शंकर मिश्रा , पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री कार्तिकेयन के. सहित शासकीय सेवक एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने काजल माता मंदिर विकास तथा सौर्दय करण की घोषणा की 
छकतला जिला अलीराजपुर में आयोजित नमामि देवि नर्मदे जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री नागर सिंह चैहान की मांग पर छकतला के पास स्थित रानी काजल माता मंदिर के विकास और सौन्र्दयीकरण पर होने वाले समस्त व्यय का वहन शासन द्वारा किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री चैहान ने मंच से की 
महिपाल@कपूर




मुख्यमंत्री ने सपत्निक ककराना में की माँ नर्मदा की आरती
इंदौर 20 फरवरी 17
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने अपनी पत्नि श्रीमती साधनासिंह के साथ ग्राम ककराना के नर्मदा तट पर माँ नर्मदा की संध्या आरती की। इस दौरान उनके साथ प्रसिद्ध योगगुरू श्री रामदेव महाराज, जैन संत श्री लोकेश मुनी भी थे। आरती के पश्चात् मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओ को माँ नर्मदा की सेवा का प्रण भी दिलवाया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान, योगाचार्य श्री रामदेव महाराज एवं जैन संत श्री लोकेश मुनी ने कलश से माॅ नर्मदा का जलाभिषेक भी किया। वही मुख्यमंत्री ने सपत्निक माॅ नर्मदा के जल से आचमन भी किया। 
इस दौरान मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य, मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय दुबे, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे, नर्मदा सेवा यात्रा के प्रदेश प्रभारी श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री नागरसिंह चैहान, श्री माधवसिंह डावर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।