Tuesday, 16 May 2017


इंदौर जिले में खुलेंगे 87 नये आंगनवाड़ी केन्द्र 
इंदौर 16 मई, 2017
इंदौर जिले में 87 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जायेंगे। इसके लिये विधिवत प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास संचालनालय भोपाल को भेजे जा चुके हैं। संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर संभाग ने बताया कि इनमें से 34 आंगनवाड़ी केन्द्र के प्रस्ताव इंदौर शहरी परियोजना क्रमांक-04 के हैं। इंदौर शहरी परियोजना क्रमांक 07 अंतर्गत 19 केन्द्र महू ग्रामीण परियोजना क्रमांक-एक में 16, महू ग्रामीण क्रमांक-2 परियोजना में 03 आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव संचालनालय को प्रेषित किये जा चुके हैं। इससे जहां 174 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, वहीं लगभग 9 हजार हितग्राही भी प्रतिदिन लाभान्वित होंगे।
संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि 87 प्रस्ताव में से 75 आंगनवाड़ी केन्द्रों की मांग नागरिकों द्वारा की गयी है,जो कि विभागीय सेवा के प्रति जनता की स्वीकार्यता को प्रदर्शित करता है।
जिला इंदौर के अतिरिक्त जिला खण्डवा में 45, बड़वानी में एक, झाबुआ में 45, अलीराजपुर में 3, खरगोन में 115, बुरहानपुर में 89 तथा धार जिले में 08 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जाने के प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास संचालनालय को प्रेषित किये जा चुके हैं।





जनसुनवाई के प्रकरण 30 दिन में निराकरण करने के निर्देश
इंदौर 16 मई, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में आज जनसुनवाई का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन,अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा और अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के अलावा सभी कार्यालय प्रमुखों ने भाग लिया। जनसुनवाई में 285 प्रकरण आये, जिन्हें 30 दिन में निराकरण हेतु संबंधित विभाग में प्रेषित कर दिया गया है। जनसुनवाई में नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने, प्लाट पर कब्जा दिलाने, बीपीएल राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के संबंध में आवेदन आये। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और टीएल प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण किया जाये। प्रशासन को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जरूरी है। 
श्व्
सिंह/कपूर


कलेक्टर द्वारा सांसद निधि से 8 निर्माण कार्य और 
2 पानी के टैेंकर स्वीकृत
इंदौर 16 मई, 2017
क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री पी.नरहरि द्वारा अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री नरहरि ने वार्ड क्रमांक 71 (उषा नगर एक्सटेंशन) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 42 (शीतल नगर) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 42 (मित्र नगर) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 42 (बिनोवा नगर में ) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इस प्रकार कुल 9 लाख 99 हजार 600 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने इंदौर वार्ड क्रमांक 7 जनता कॉलोनी में नलकूप खनन कार्य के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, वार्ड क्रमांक 34 रविदास बस्ती निरंजनपुर में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, वार्ड क्रमांक 34 मीणा बस्ती निरंजनपुर में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 82 सुदामा नगर सेक्टर-डी में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।  इस प्रकार कुल 9 लाख 99 हजार 600 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री नरहरि ने राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह की अनुशंसा पर जल प्रदाय हेतु दो पानी के टैंेंकर वार्ड क्रमांक 21 नगर इंदौर के लिये 3 लाख 6 हजार 880 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति स्वीकृति जारी कर जिला प्रबंधक एमपी स्टेट एग्रो इंण्स्ट्रीज डेवलपमेंट इंदौर को प्रदाय एजेंसी बनाया गया है।
सिंह/कपूर


जनसंपर्क मंत्री डाॅ. मिश्र से मिले इंद©र के समाजसेवी 
इंदौर 16 मई, 2017
   जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र से आज उनके भोपाल स्थित निवास पर भगवान परशुराम जन्मस्थली विकास समिति के पदाधिकारिय¨ं ने भेंट की। मंत्री डाॅ. मिश्र क¨ समिति द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट कर महू आने का निमंत्रण दिया गया। समिति पदाधिकारिय¨ं ने अब तक हुए कार्य की जानकारी भी दी। भेंट करने वाले  में इंदौर  के समाजसेवी श्री रामकिश¨र शुक्ला, श्री दिनेश शर्मा अ©र श्री लक्ष्मण ढ¨ली उपस्थित थे।


 

अगले शिक्षण सत्र से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में भी 
एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य-पुस्तकें लागू होंगी 
----
शिक्षक¨ं का 8 सत्रों में होगा प्रशिक्षण
इंदौर 16 मई, 2017
प्रदेश में जारी शिक्षण सत्र 2017-18 से कक्षा 9 में विज्ञान एवं गणित, कक्षा 11 में विज्ञान संकाय (गणित एवं जीव विज्ञान) अ©र वाणिज्य संकाय में एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकें लागू कर दी गई हैं। आगामी शिक्षण सत्र वर्ष 2018-19 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12वीं में एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य-पुस्तकें लागू की जायेगी। प्रदेश में एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकें लागू ह¨ने से विद्यार्थिय¨ं क¨ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिय¨गिताअ¨ं में शामिल ह¨ने के साथ उनमें सफलता में काफी मदद मिलेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र शुरू ह¨ने के पहले शिक्षक¨ं क¨ प्रशिक्षण देने का व्यापक कार्यक्रम बनाया है। इसके लिये विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षक¨ं क¨ स्र¨त विशेषज्ञ के रूप में चुना गया है। स्र¨त विशेषज्ञ¨ं क¨ भ¨पाल के क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान श्यामला हिल्स में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण दिलवाया गया है। अब स्र¨त विशेषज्ञ 7 जुलाई तक 8 प्रशिक्षण बैच¨ं में राज्य के विज्ञान एवं गणित विषय के सभी 14 हजार 235 शिक्षक¨ं क¨ प्रशिक्षण देंगें। प्रशिक्षण 15 मई से प्रारंभ ह¨ गया है। प्रशिक्षण की व्यवस्था इंदौर सहित भ¨पाल, छिन्दवाड़ा, जबलपुर, शहडोल ¨ल, ग्वालियर, ह¨शंगाबाद, रीवा, सागर अ©र उज्जैन संभागीय मुख्यालय पर की गई है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी अ©र संयुक्त संचालक ल¨क शिक्षण क¨ स©ंपी गई है। 
प्रशिक्षण का पहला बैच 15 मई से शुरू ह¨ गया है ज¨ 19 मई तक चलेगा। दूसरा बैच 22 से 26 मई, तीसरा 29 मई से 2 जून, च©था 5 से 9 जून, पाँचवां 12 से 16 जून, छठवां 19 से 23 जून, साँतवां 27 जून से एक जुलाई अ©र आँठवां बैच 3 से 7 जुलाई तक ह¨गा।
महिपाल@कपूर


इंदौर के रोजगार कार्यालय में माॅडल कॅरियर सेन्टर 
इंदौर 16 मई, 2017
प्रदेश के इंदौर सहित 8 जिला रोजगार कार्यालय क¨ माॅडल कॅरियर सेन्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन कार्यालय¨ं में महानिर्देशालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, नईदिल्ली अ©र केन्द्र सरकार के श्रम एवं र¨जगार मंत्रालय द्वारा नेशनल कॅरियर सर्विस क¨ लागू किया जा रहा है। माॅडल कॅरियर सेन्टर इंदौर सहित ग्वालियर, शिवपुरी, भ¨पाल, सागर, जबलपुर, उज्जैन अ©र रीवा र¨जगार कार्यालय में स्थापित किये जा रहे हैं।