विद्युत दरों के निर्धारण हेतु विद्युत
नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई आज
इंदौर 6 मार्च,2017
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 हेतु सकल राजस्व आवश्यकता की पूर्ति एवं विद्युत दरों के निर्धारण हेतु विद्युत नियामक आयोग के समक्ष याचिका दायर की गई थी, दायर याचिका पर आयोग द्वारा सार्वजनिक सूचना के माध्यम से 2 मार्च,2017 तक दावे-आपत्तियां बुलवाई गई थी। प्राप्त दावे-आपत्तियों पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा आज 7 मार्च,2017 को सुबह साढ़े 10 बजे से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आडिटोरियम खंडवा रोड़ में जनसुनवाई की जायेगी।
आपतिकर्ता आज 7 मार्च,2017 को सुबह साढ़े 10 बजे से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय आडिटोरियम खंडवा रोड में आयोजित जनसुनवाई में पहुंच कर अपना पक्ष रख सकते हैं।
सिंह/अभिषेक