Monday, 31 July 2017

जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 
महिलाओं की मुलाकात हेतु विशेष व्यवस्था 
इंदौर 31 जुलाई, 2017
इस वर्ष केन्द्रीय जेल इंदौर में 07 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल में परिरूद्ध बंदियों से मिलने आने वाली केवल महिला परिजन के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई हैं। 
केन्द्रीय जेल के अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष निर्देश जारी किए गये हैं, इसके अनुसार पिछली वर्ष की तरह रक्षाबंधन के दिन मुलाकात केवल आगंतुक महिला परिजनों को ही दी जायेगी। मुलाकात लेने के लिए आवेदक को अपनी पहचान का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके तहत भारत सरकार द्वारा जारी मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लायसेन्स, राशन कार्ड, आधार कार्ड या अन्य कोई प्रमाण की छायाप्रति। 05 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मुलाकात प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो सकेगी। मुलाकात के दौरान जेल गेट के बाहर तलाशी लेकर ही प्रवेश दिया जायेगा। मुलाकात में केवल मिठाई के दो पीस, एक कटोरी खीर, छोटे फल-2 नग ही अंदर दिये जायेगे। उक्त वस्तुओं के साथ अन्य वस्तु ले जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सामग्री रखने हेतु थाली जेल प्रशासन द्वारा प्रदाय की जायेगी। बंदी से एक बार ही मुलाकात दी जायेगी। एक बंदी से मिलने वाले समस्त परिजन एकत्रित होकर ही बंदी का मुलाकात में नाम लिखा सकते हैं। परिजनों से कहा गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए मोबाइल, रूपये पैसा आदि साथ में लेकर न आयें। तलाशी के दौरान मोबाइल, रूपये पैसा, नशीली वस्तुएं एवं घातक सामग्री पाये जाने पर जप्ती की कार्यवाही की जायेगी। अनुशासनहीनता करने पर मुलाकात से वंचित कर दिया जायेगा। जेल के अंदर मुलाकात की सुविधा केवल महिलाओं परिजन के लिए ही एक दिवस के लिए रहेगी। मुलाकात का समय 15 मिनिट ही दिया जायेगा। 
 महिपाल/गरिमा
 
इंदौर जिले में एक जून से आज तक 407.64 मि.मी औसत वर्षा दर्ज
इंदौर 31 जुलाई, 2017
कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत वर्ष एक जून से अब तक 470.06 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर तहसील क्षेत्र में 467.10 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 397.70 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 389.40 मिलीमीटर, देपालपुर क्षेत्र में 417 मिलीमीटर और गौतमपुरा क्षेत्र में 367 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। आज दिनांक 31 जुलाई 2017 तक इंदौर में औसत वर्षा 407.64 मिलीमीटर (16.04 इंच) दर्ज हुई हैं। आज दिनांक 31 जुलाई, 2017 को औसत वर्षा की वास्तविक स्थिति केवल 1.34 मिलीमीटर दर्ज की गई है। 
 /राठौर/गरिमा

2007 में पंजीकृत लाडलियों को अगले माह मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ
इंदौर 31 जुलाई, 2017
लाडली लक्ष्मी योजनान्तर्गत लाभांवित ऐसी बालिकाएं, जिन्होंने इस वर्ष कक्षा 06 में प्रवेश लिया हैं, उन्हे 12 अगस्त को छात्रवृति वितरित की जायेगी। छात्रवृति वितरण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत राज्य स्तर पर ""मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना निधि'' का गठन किया गया है। उक्त निधि से राशि आहरित की जाकर हितग्राहियों को छात्रवृति बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन प्रदाय की जायेगी।
उल्लेखनीय हैं कि लाडली लक्ष्मी योजना वर्ष 2007 से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं तथा हितग्राही उन्मुख प्रमुख विभागीय योजना है। संभागीय संयुक्त संचालक श्री राजेश मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से छात्रवृति वितरण हेतु पात्र बालिकाओं का चिन्हांकन एवं पात्र बालिकाओं की शाला व बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर ली गयी है। छात्रवृति हेतु पात्र बालिकाओं को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र प्रदान किये जायेगें किन्तु राशि का ई-भुगतान किया जायेगा। 12 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच भी कराई जायेगी। 
 सिंह/कपूर


विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन दो अगस्त को
इंदौर 31 जुलाई, 2017
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरिनारायण नायक ने बताया कि आज एक अगस्त, 2017 से 7 अगस्त, 2017 तक जिले में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका 2 अगस्त,2017 को प्रात: 10 बजे हुकुमचंद अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।
सिंह/कपूर

भारत नेट योजना में सभी ग्राम पंचायतें इंटरनेट से जुड़ेंगी
इंदौर 31 जुलाई 2017
      भारत नेट योजना में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जायेगा। पहले चरण में 173 विकासखंड की 12 हजार 690 ग्राम पंचायत को इंटरनेट से जोड़ने का कार्य जारी है। अभी तक 9390 ग्राम पंचायत में आप्टिकल फायबर लाइन डाली जा चुकी है।
      भारत ब्राडबेण्ड नेटवर्क लिमिटेड-नई दिल्ली (बी.बी.एन.एल.) के सीएमडी श्री संजय सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए टेंडर डाक्यूमेंट जल्द भेजे जायेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 935 ऑप्टिकल लाइन टर्मिनल (ओ.एल.टी.) और ग्राम पंचायत स्तर पर 23 हजार 319 ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल स्थापित किये जायेंगे। टर्मिनल को बिजली के साथ ही सोलर पेनल से भी जोड़ा जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि द्व‍ितीय चरण में 140 विकासखंड की 10 हजार 316 ग्राम पंचायत तक आप्टिकल फायबर लाइन डालने का कार्य भी समय-सीमा में पूरा किया जायेगा।
Gò¨ÉÉÆEò ˺ɽþ/Eò{ÉÚ®ú




उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा
ऑनलाईन नामांकन 20 सितम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे
इंदौर 31 जुलाई 2017
                भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-17 में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला पंचायतजनपद पंचायत और ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जायेगा। इन पुरस्कारों में दीन दयाल उपाध्यायपंचायत सशक्तिकरण पुरस्कारनानाजी देशमुखराष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। इन पुरस्कारों के लिए जिला पंचायतजनपद पंचायत और ग्राम पंचायत से नामांकन 20 सितम्बर 2017 तक ऑनलाईन प्राप्त किये जायेंगें।
                ऑनलाईन नामिनेशन की प्रश्नावलीप्रक्रिया तथा अन्य जानकारी हेतु पंचायती राज मंत्रालय की वेबसाईट लिंक http://panchayataward.gov.in पर लागिन करके जानकारी डाउनलोड करायी जा सकती है। यूजर नेम और पासवर्ड पूर्व में NIC द्वारा उपलब्ध कराये अनुसार ही होगा।
                दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार अंतर्गत एक तिहाई पुरस्कार विशेष रूप से 9 विषयों पर आधारित होगेंजिसमें स्वच्छतासिविल सर्विस (पेयजलस्ट्रीट लाईटआधारभूत संरचना)प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोगसर्विस मार्जिन्लाईज्ड (महिलाअनुसूचित जाति/ अनुसूजित जनजातिविकलांगतावरिष्ठ नागरिक)सामाजिक सेवाओं के प्रदाय की उपलब्धताविपदा प्रबंधन, CBO's/ Individuals taking Voluntary Actions to Support Gram Panchayats, पंचायतों द्वारा स्वयं के आय स्त्रोतों में वृद्धि हेतु प्रयास और ई-गवर्नेंस पर आधारित सेवायें उपलब्ध करने वाली पंचायतों को दिया जायेगा। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास में ग्राम सभाओं को विशेष सहभागिता हेतु दिया जायेगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना पुरस्कार मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जायेगा।
                नामांकन ऑनलाईन प्रक्रिया के लिए जिले की NIC से आवश्यकतानुसार प्रोसेस हेतु सहयोग लिया जा सकता है। इसके अलावा पुरस्कार से संबंधित जानकारियों के लिए Awards mopr@nic.in और joshi.sk@nic.in से संपर्क कर सकते हैं।
Gò¨ÉÉÆEò ˺ɽþ/Eò{ÉÚ®ú





शाला-स्तर से राज्य-स्तर तक आयोजित किये जायेंगे कहानी उत्सव
_
स्कूली बच्चों में पढ़ाई में रुचि पैदा करने की अनूठी पहल
_____
3 अगस्त को शाला स्तर पर होगा कहानी उत्सव का शुभारंभ
_______
16 अगस्त को चयनित बच्चे जन शिक्षा केन्द्रो पर सुनायेगें कहानी
______
29 नवंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा समापन

इंदौर 31 जुलाई
            प्रदेश के स्कूलों में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करने के मकसद से कहानी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। प्रसिद्ध शिक्षाविद् गिजुभाई वाधेका की शिक्षण विधि में कहानी को शिक्षा में आने वाली अनेक समस्याओं का समाधान माना गया है। अनुशासनएकाग्रताभाषा विकासइतिहासबोधलोक-संस्कृति से परिचय कराने में भी कथा-कहानी को श्रेष्ठ माध्यम माना गया है।
राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर 3 अगस्त को शाला स्तर पर शुभारंभ
            शाला-स्तर से राज्य-स्तर तक होने वाला कहानी उत्सव शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में 3 अगस्त को राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर होगा। कहानी उत्सव दो समूहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच होगा। प्रत्येक समूह में श्रेष्ठ कहानी-वाचन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थी एवं शिक्षक का चयन किया जाकर उन्हें 16 अगस्त को प्रसिद्ध कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की जयंती के अवसर पर कहानी सुनाने का अवसर जनशिक्षा केन्द्र पर दिया जायेगा।
हिन्दी दिवस के अवसर पर विकास खण्ड स्तर पर कहानी उत्सव मनाया जायेगा
कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर 8 अक्टूबर को
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहानी उत्सव मनाया जायेगा
            जनशिक्षा केन्द्र पर सर्वश्रेष्ठ कहानी-वाचक को 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के मौके पर विकासखण्ड-स्तर पर होने वाले कहानी उत्सव में कहानी सुनाने के लिये चयनित किया जायेगा। विकासखण्ड-स्तर के समूहवार श्रेष्ठ कथा-वाचकों को 8 अक्टूबर को कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद की पुण्य-तिथि के अवसर पर जिला-स्तर पर होने वाले कहानी उत्सव में कहानी सुनाने का अवसर दिया जायेगा। जिला-स्तरीय कहानी उत्सव के विजेता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 29 नवम्बर को शिक्षाविद् गिजुभाई के जन्म-दिवस के अवसर पर होने वाले राज्य-स्तरीय कहानी उत्सव में कहानी सुनाने का अवसर दिया जायेगा। कहानी उत्सव का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में होगा।
/राठौर/गरिमा