Thursday, 12 January 2017

हर हाल में अधूरे पड़े इंदिरा आवासों को पूर्ण करें -कमिश्नर श्री दुबे
इंदौर 12 जनवरी 2017
इंदौर कमिश्नर श्री संजय दुबे ने गुरुवार को बडवानी जिले के विकासखंड सेंधवा के ग्रामो में अधूरे पड़े इंदिरा आवासो का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने इन आवासो का निर्माण कार्य हरहाल में पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियो, इंजीनियरो एवं रोजगार सहायको को दिये । 
कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक, सहायक कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, एसडीएम सेंधवा श्री एमएल कनेल, जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ श्री आरसी हालू सहित अन्य अधिकारी, मैदानी अमला उपस्थित था।                         
श्री दुबे ने निरीक्षण के दौरान ग्राम देवली पहंुचकर अधूरे पड़े इंदिरा आवासों को देखा एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियो-रोजगार सहायक से जानकारी लेने पर पाया कि उक्त निर्माण कार्य वर्ष 2014-15 के होकर अभी भी अधूरे पड़े है। राशि मिलने के पश्चात् भी हितग्राही निर्माण कार्य पूर्ण करने में विशेष रूचि नही दिखा रहे है। इस पर श्री दुबे ने मौके पर ही उपस्थित कलेक्टर को क्लस्टर में हितग्राहियो की बैठक बुलाकर उन्हे निर्माण कार्यो को पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये कहा। साथ ही उन्होने एसडीएम को भी आदेशित किया कि इसके पश्चात् भी जो आवास पूर्ण नही होते या उनका कार्य प्रारंभ नही होता है तो दोषियो पर अपने न्यायालय में पेशी लगाकर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करे। 
सिंह@कपूर

सब्जी के उन्नत नस्ल के पौधों का विक्रय शुरू
इंदौर 12 जनवरी 2017
जिले के शासकीय उद्यान फलबाग, ए.बी. रोड इंदौर में निर्मित पोली हाउस में उच्च तकनीक से रोग एवं बीमारी रहित हायब्रिाड एवं संकर व उन्नत किस्मों के टमाटर, बैंगन, मिर्च, पत्तागोभी एवं फूलगोभी के रोप प्लग टाइप प्लास्टिक ट्रे में तैयार किये गये हैं, जिसकी दर शासन स्तर पर प्रति पौध/रोप 1.48 रूपये निर्धारित की गई है, रोपे प्लास्टिक ट्रे सहित प्रदाय किये जा रहे हैं। आम आदमी द्वारा रोपे क्रय करने हेतु शासकीय उद्यान फलबाग, बीजलपुर चौराहे के पास ए.बी. रोड, इंदौर में सम्पर्क कर प्राप्त किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी और पौध क्रय के लिये किसान उद्यान विस्तार अधिकारी श्री वी.के.एस कुशवाह मोबाइल नम्बर 98272-66199 से सम्पर्क कर सकते हैं।
सिंह/कपूर
दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये राज्य स्तरीय मेला आज
-----
विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कम्पनियां शामिल होकर दिव्यांगजनों को देगी हाथों-हाथ रोजगार
इंदौर 12 जनवरी, 2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज 13 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिये विशाल राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इस मेले के प्रभावी आयोजन के लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियां शामिल होकर दिव्यांगजनों को उनकी पात्रता के अनुसार हाथों-हाथ रोजगार उपलब्ध करायेंगी। मेले में सर्वाधिक नियुक्तियां देने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने इस मेला आयोजन के लिये विभिन्न समितियों का गठन भी कर दिया है। श्री नरहरि ने निर्देश दिये हैं कि इस मेले का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाये। मेले के माध्यम से अधिक से अधिक बेरोजगार दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। मेले के लिये सामाजिक न्याय विभाग के श्री भरतसिंह गौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 99260-82459 है। अगर कोई निजी क्षेत्र की संस्था इस मेले में शामिल होकर युवाओं को रोजगार देना चाहती हैं तो वे उक्त अधिकारी से सम्पर्क कर सकती हैं।
बताया गया कि मेले के लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं। कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने गत दिनों विभिन्न नियोक्ता संगठनों जैसे औद्योगिक इकाइ संगठन पोलोग्राउण्ड, होटल एसोसियेशन, मॉल्स एवं मल्टीफिलेक्स एसोसियेशन, प्रायवेट स्कूलों का सहोदय ग्रुप, नर्सिंग होम एसोसियेशन, रेडीमेड गारमेंट एसोसियेशन आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस मेले में शामिल होने के बारे में आग्रह किया। विभिन्न नियोक्ता संगठनों ने मेले में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। रोजगार मेले के नोडल अधिकारी श्री भरतसिंह गौर ने बताया कि अभी तक 55 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने इस मेले में शामिल होने की सहमति दे दी है। जिन प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सहमति दी है,उनमें प्रमुख रूप से आयसर मोटर्स पीथमपुर, रोजी ब्ल्यु इंडिया लिमिटेड, फ्लेक्सीटफ इंटरनेशनल, पाथ-वे इंडिया लिमिटेड, कमीन्स टर्बों टेक्नोलाजी लिमिटेड, ब्रिाजस्टोन, सेल इंडिया लिमिटेड, लाइफ स्टाइल इन्टरनेशनल लिमिटेड, क्राप्टन,ग्रेविस, दिनेश इण्डस्ट्रीज, पटेल मोटर्स, एजिस इंडिया लिमिटेड, कालानी ट्रेर्ड, अग्रवाल पापड़, इण्डो जर्मन टूल्स, रिलायंस फ्रेश, होटल सायाजी, होटल लेमन ट्री, होटल श्रीमाया, होटल ओमनी पैलेस, किल्लोसकर  इंडिया लिमिटेड, इन्फोबींस, डॉ.रेड्डी फाउण्डेशन, अवन्तिका गैस, तनिष्क, आईसीआईसीआई बैंक आदि शामिल हैं। इस मेले की प्रभावी सफलता को देखते हुये लिम्का बुक एवं गिनीज वल्र्ड रिकार्ड हेतु आवेदन भी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में जिला प्रशासन द्वारा नि:शक्तजनों के लिये हर माह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले के लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। इन परिणामों को देखते हुये ही उक्त मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
श्रीमती खुरासिया को स्कूलों का अतिरिक्त प्रभार
इंदौर 12 जनवरी, 2017
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.नरहरि ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से श्रीमती कीर्ति खुरासिया अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर को सौंपे गये कार्यों के अतिरिक्त विद्यालयों का प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर ने श्रीमती खुरासिया को बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हारश्रम इंदौर के कार्यालयीन व्यवस्था संबंधी गठित परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष का प्रभारी, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक इंदौर के उप अध्यक्ष का प्रभार, बाल विनय मंदिर (उत्कृष्ट विद्यालय) इंदौर के मेनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा है।

कलेक्टर के नेतृत्व में मोतियाबिंद निवारण अभियान में इंदौर के बेहतर प्रयास
--------
अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत अब तक
जिले में किये गये 4 हजार से अधिक आपरेशन
इंदौर, 12 जनवरी 2017
कलेक्टर श्री पी. नरहरि के निर्देशानुसार जिले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत गरीब बस्ती और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर मोतियाबिंद रोगियों की पहचान की गई तथा अभी तक जिले में 4397 आपरेशन किये गये। चोइथराम नेत्रालय द्वारा 2945, अरविन्दो हास्पिटल द्वारा 334, इंदौर आई हास्पिटल द्वारा 570, एमवाय अस्पताल द्वारा 115, जिला अस्पताल द्वारा 72, निहार नेत्रालय द्वारा 321, राजस आई हास्पिटल द्वारा 24 और रोहित आई हास्पिटल द्वारा 16 आपरेशन पिछले एक माह में किये गये।
राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा 31 जनवरी तक जिले में 245 नेत्र परीक्षण शिविर लगाये जाएंगे। इन शिविरों में जाँच कर उपयुक्त पाये जाने पर निर्धारित अस्पतालों में ऑपरेशन किये जाएंगे। इंदौर जिले को राज्य शासन द्वारा 5000 मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गत वर्ष इसी अवधि में 3000 से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन किये गये थे। राज्य शासन के निर्देशानुसार चोइथराम नेत्रालय धार रोड इंदौर में 114 नेत्र परीक्षण शिविर, अरविन्दो अस्पताल उज्जैन रोड में 31 नेत्र परीक्षण शिविर और इंदौर नेत्र चिकित्सालय में 17 नेत्र परीक्षण शिविर लगाये जाएंगे। परीक्षण उपरान्त उपयुक्त पाये जाने पर मरीजों का एमवाय अस्पताल, जिला अस्पताल, राजस आई हास्पिटल, रोहित आई हास्पिटल, निहार नेत्रालय, गीता भवन हास्पिटल और गुरु तेगबहादुर हास्पिटल में ऑपरेशन किया जायेगा।
जिला अंधत्व निवारण समिति के सचिव डॉ. त्रिलोचन सिंह होरा ने बताया कि जिला अंधत्व निवारण समिति के तत्वावधान में इंदौर जिले में चोइथराम नेत्रालय में 100, अरविन्दो हास्पिटल में 25, इंदौर आई हास्पिटल में 25, एमवाय अस्पताल में 10, जिला अस्पताल में 10, राजस अस्पताल में 10, रोहित आई हास्पिटल में 10, निहार नेत्रालय में 10 ऑपरेशन प्रतिदिन किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि महू तहसील में 25, देपालपुर तहसील में 20, हातोद तहसील में 20, इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में 18 और शहरी क्षेत्र में 32, सांवेर तहसील में 30 अंधत्व निवारण शिविर लगाये जाएंगे। इस अभियान के तहत सर्वाधिक ऑपरेशन चोइथराम नेत्रालय धार रोड इंदौर में किये जाएंगे। इस अस्पताल में सद्गुरु परिवार ट्रस्ट, राजकोट द्वारा पेम्पलेट, बैनर, पोस्टर, लाउड स्पीकर, रैली, घर-घर जाकर सम्पर्क किया जायेगा। इस ट्रस्ट द्वारा आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी इस अभियान के संबंध में स्वयं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा भोजन, यातायात, जाँच, ऑपरेशन, दवा, चश्मा आदि की सुविधाएँ मुफ्त में प्रदान की जायेगी। मरीजों को ऑपरेशन के बाद उनके घर तक वापस पहुंचाया जायेगा।
इसी तरह जिले में 13 जनवरी को चोइथराम नेत्रालय द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र भवानी नगर, कण्डीलपुरा, भागीरथपुरा, अहिल्या पलटन और अरविन्दो अस्पताल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिंगनोदिया में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जायेगा। 14 जनवरी को अरविन्दो अस्पताल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकोड़िया में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जायेगा।
सिंह/कपूर

उद्यानिकी फसलों का किया जायेगा बीमा
-----
फसल खराब होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा
इंदौर 12 जनवरी, 2017
इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में इस योजना के अंतर्गत अब उद्यानिकी फसलों को भी शामिल किया गया है। अब अनाज, दलहन,तिलहन फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों जैसे फल एवं सब्जी का भी बीमा किया जायेगा। फसलें खराब होने पर कृषकों को समुचित मुआवजा मिलेगा। 
उप संचालक उद्यानिकी श्री आर.के.जाटव ने बताया कि राज्य उद्यानिकी विभाग द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा हेतु इंदौर जिले के लिये रबी मौसम में सब्जीवर्गीय प्याज, लहसुन, धनिया, आलू, हरी मटर, आम इत्यादि उद्यानिकी फसलों का चयन किया गया है। रबी मौसम में इन फसलों के लिये बीमा किया जायेगा। किसानों को सब्जीवर्गीय रबी फसल-टमाटर बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी के लिये बीमित राशि 82 हजार 30 रूपये का 5 प्रतिशत राशि यानी 4 हजार 101 रूपये प्रीमीयम राशि देना होगी। इसी प्रकार लहसुन की बीमित राशि 63 हजार 100 रूपये के लिये कृषक को 3 हजार 155 रूपये, धनिया की लिये बीमित राशि 34 हजार 125 रूपये हेतु प्रीमीयम राशि एक हजार 706 रूपये, आलू फसल के लिये बीमित राशि 63 हजार 50 रूपये के लिये एक हजार 891 रूपये तथा एक लाख 5 हजार रुपये की बीमित राशि के लिये 3 हजार 150 रूपये, हरी मटर की बीमित राशि 34 हजार 125 रूपये के लिये एक हजार 706 रूपये प्रीमीयम राशि एवं आम की बीमित राशि 68 हजार 315 रूपये हेतु प्रिमियम राशि 3 हजार 5 रूपये कृषकों को देना होगी। शेष बची हुई प्रीमियम राशि को राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार के द्वारा आधे-आधे के अनुपात में अनुदान के रूप में वहन किया जायेगा। बीमा कराने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी,2017  है। उप संचालक उद्यानिकी ने जिले के उद्यानिकी किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये किसानों का किया जायेगा पंजीयन
------
पंजीयन का कार्य 14 जनवरी से होगा शुरू
इंदौर 12 जनवरी, 2017
राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार इस वर्ष भी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये इस वर्ष भी किसानों का पंजीयन किया जायेगा। पंजीयन का यह कार्य समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये बनाये गये सभी 46 केन्द्रों पर 14 जनवरी से एक साथ शुरू होगा। पंजीयन का यह कार्य आगामी 14 फरवरी तक किया जायेगा। 
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री आर.सी.मीणा ने बताया कि जो किसान समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचना चाहते हैं, उन्हें पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के लिये किसानों को अपना आधार नम्बर, समग्र आईडी, बैंक खाते का नम्बर, आईएफसी कोड, मोबाइल नम्बर आदि जानकारी देना होगी। जिन किसानों का आधार नम्बर नहीं आया है, उन्हें आधार का पंजीयन कराकर उसका पंजीयन नम्बर देना होगा। पंजीयन के समय निर्धारित फार्म के साथ ऋण पुस्तिका की छायाप्रति भी संलग्न करना होगी। यदि कृषक द्वारा किसी अन्य कृषक से भूमि सिकमी पर ली गयी है तो उसे अनुबंध-पत्र की प्रति प्रस्तुत करना होगी। उपार्जन समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार किसानों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका पंजीयन करें। पंजीयन संबंधित उपार्जन केन्द्र पर ही होंगे।
सिंह/कपूर
महाराजा शिवाजी राव स्कूल मैदान में 
सैकड़ों स्कूली बच्चों ने किया एक साथ सूर्य नमस्कार

इंदौर 12 जनवरी, 2017
स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आज सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किया गया । स्कूलों में यह आयोजन सुबह ठीक 9 बजे से शुरू हुआ।
सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार ही किया गया।  जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम इंदौर के महाराजा शिवाजी राव स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में इंदौर जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुये। सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी आयोजित किया गया ।
युवा दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायत और आश्रम शालाओं में सुबह 9 बजे से सुबह साढ़े 10 बजे तक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार सुबह ठीक 9 बजे शुरू हुआ तथा सुबह 9.20 पर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का संदेश सुनाया गया। सूर्य नमस्कार में कक्षा 6टी से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुये। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के रेडियो से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी। रेडियो से सीधे प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्रीजी के संदेश का भी प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में बताया कि सूर्य नमस्कार भारतीय योग परम्परा का अभिन्न अंग है। यह विभिन्न आसन, मुद्रा और प्राणायम का वह समन्वय है जिससे शरीर के सभी अंगों-उपांगों का पूर्ण व्यायाम होता है। आधुनिक युग में हम अपने स्वास्थ्य के प्रति निश्चित ही अधिक सजग हुए हैं तथा इस हेतु विभिन्न उपायों को अपना रहे हैं। इन सभी उपायों में "सूर्य नमस्कार' ऐसी गतिविधि है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरासिया, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा श्री ओ.एल.मण्डलोई, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
/राठौर