आज से संपूर्ण जिले में होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन
जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए एक माह का लगेगा विशेष शिविर
आज से लेकर 21 जून तक विशेष ग्राम सभाओं का
आयोजन कर निराकृत किये जायेंगे प्रकरण
इंदौर 20 मई 2018
जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक माह का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है । इस अभियान केअंतर्गत आज से लेकर 21 जून तक तीन चरणों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा और राजस्व प्रकरण निराकृत किये जायेंगे। इनकेमाध्यम से सीमांकन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, ऋण पुस्तिका वितरण, खसरा प्राप्त न होना, भूमि संबंधी विवाद, सीमांकन का लंबित होना, नक्शा प्राप्त न होना, भूमि संबंधी विवाद, रास्ता विवाद, पट्टा प्राप्त न होना आदि शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे । अभियान के अंतर्गत अभिलेखसुधार का कार्य भी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने इस संबंध में सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयनकरें ।
यह सुनिश्चित करें की अभियान के अंतर्गत कोई भी प्रकरण जिनका आवेदन आता है निराकरण से वंचित नहीं रहे।
अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने बताया कि अभियान के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के अंतर्गत ग्रामपंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा । ग्राम पंचायतवार ग्राम सभाएं आयोजित करने के लिए जिला पंचायत कीमुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है । इस अभियान के अंतर्गत मैदानी अधिकारी ग्राम सभाओं में पहुंचकर नागरिकों सेआवेदन प्राप्त करेंगे और उनका निराकरण करेंगे। अभियान के अंतर्गत विभिन्न अधिनियम के तहत आवासीय पट्टे जारी किए जाएंगे । यह पट्टे विभिन्नश्रेणियों में दिए जाएंगे।
अभियान के अंतर्गत ग्राम सभाओं में प्राप्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर सरपंच व सचिव के हस्ताक्षर से पत्र तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार केसाथ ही राजस्व निरीक्षकों को आवेदन पत्र दिए जाएंगे । तहसीलदार, नायब तहसीलदार वर्गीकृत कर उन्हें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अगलेदिन प्रस्तुत करेंगे। अपर कलेक्टर के समक्ष उपरोक्त आवेदनों की सूची के साथ लंबित सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, विविध आयोग, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का एकत्र कर प्रस्तुत किया जायेगा। प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों और उनके निराकरण की समीक्षा अपर कलेक्टर द्वारा की जायेगी।
द्वितीय चरण की ग्राम सभाएं 29 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की ग्राम सभा में प्राप्त आवेदनों पर विचार कर उनका निराकरण किया जाएगा। इन आवेदनों को ग्राम सभा में संकल्प की श्रेणी में रखकर पंजी में विवरण अंकित किया जाएगा। अविवादित नामांतरणऔर बंटवारा के आवेदनों का वाचन किया जाएगा। नए आवेदन भी स्वीकार कर उन पर विचार किया जायेगा और ग्राम सभा के द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
बंटवारे के बारे में ग्राम सभा द्वारा संख्या प्राप्त कर उन्हें सूचीबद्ध कर ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतद्वारा नामित अधिकारी को दिए जाएंगे । तहसीलदारों को उन निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद द्वारा संपूर्ण आवेदनों पर दिये गये निर्णयों के साथ पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
तीसरे चरण की ग्राम सभाएं 10 जून से 15 जून के बीच आयोजित की जाएगी । ग्राम सभाओं में पंचायत पंजी में विवरण को लेखबद्ध कियाजाएगा। सीमांकन और अन्य आवेदनों का निराकरण समस्त लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलदार द्वारा सीमांकन दिवसनिश्चित किया जाएगा।
सीमांकन प्रकरणों का निराकरण शासन के निर्देशानुसार किया जाना है। प्रत्येक लंबित सीमांकन हेतु तारीख का निर्धारण करअधीक्षक भू अभिलेख को उसकी जानकारी दी जाएगी।
सीमांकन का कार्य सतत चलता रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व निरीक्षक द्वाराप्रतिदिन किए गए सीमांकन की जानकारी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को दी जाएगी। अभियान के दौरान अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालनअधिकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा सतत भ्रमण कर अभियान की समीक्षा की जायेगी ।
/विजय/सिंह