Friday, 18 May 2018

संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
  इंदौर 18 मई 2018 
      संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल का आज आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ0 शरद थोरा, अधीक्षक एमवाय अस्पताल श्री व्ही एस पाल सहित अन्य चिकित्सक, विभागाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
      संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने एमवाय अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मरीजों को दवाईया, इंजेक्शन, भोजन आदि मिल रहा है कि नहीं। मरीजों द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। स्त्री एवं प्रसूति विभाग को नवीन निर्माणाधीन अस्पताल एमटीएच में शिफ्ट करने के संबंध में भी चर्चा हुई। श्री सिंह ने बोन मेरो यूनिट का भी निरीक्षण किया।
      श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि मरीजों एवं उनके परिजनों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी जाय। मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की समस्या नहीं आये। एक पलंग पर एक ही मरीज रहे यह सुनिश्चित किया जाये। अस्पताल की ड्रेनेज लाइन एवं कचरा निपटान के लिए नगर निगम का सहयोग लिया जाये। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में नवीन सुपर स्पेशलिटी के अंतर्गत बन रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एमवाय अस्पताल में आवश्यकता के अनुरूप सामग्री एवं उपकरण भी शीघ्र खरीदने के निर्देश दिये।
      श्री राघवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिये कि एमवाय अस्पताल को पूरी तरह ई-हॉस्पीटल के रूप में विकसित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल भवन की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार के लिये विस्तृत कार्य योजना बनाई जाय। अधिकारी व कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोर्स के माध्यम से कार्य संपादित कराई जाय। चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ समय पर उपस्थित रहे, इसके भी निर्देश कमिश्नर ने दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई रखी जाय। साफ-सफाई तथा अन्य कार्यो में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाय।

/महिपाल/विजय
विकास कार्यो के लिए ग्राम पंचायतों को दिए 12 हजार 699 करोड़ रुपये
  इंदौर 18 मई 2018 
    पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पंच-परमेश्वर योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों को न्यूनतम राशि प्रदान करने की गारंटी देने वाला मध्यप्रदेश पहला प्रदेश है। योजना के जरिये ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के लिए 12 हजार 699 करोड़ रुपये की राशि सभी 22 हजार 816 ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वर्ष 2012 से प्रदेश में पंच-परमेश्वर योजना प्रारंभ की गई है। इसमें 13वाँ-14वाँ वित्त आयोगराज्य वित्त आयोगस्टाम्प ड्यूटीअनुरक्षण गौण-खनिजपंचायत भवन निर्माण राशि को एकजाई करसाल में बार राशि उपलब्ध करवाई जाती है। यह राशि कम से कम लाख रुपये होती है। ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाई गई राशि से अन्य कार्यों के साथ 18 हजार किलोमीटर सी.सी. रोड का निर्माण करवाया गया है।
    पंच-परमेश्वर योजना में वर्ष 2011-12 में एक हजार 402 करोड़ रुपयेवर्ष 2012-13 में एक हजार 407 करोड़वर्ष 2013-14 में एक हजार 500 करोड़वर्ष 2014-15 में 800 करोड़वर्ष 2015-16 में एक हजार 646 करोड़वर्ष 2016-17 में तीन हजार 601 करोड़ और वर्ष 2017-18 में हजार 341 करोड़ की राशि विकास गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

/महिपाल/जी
किसानों से प्याज खरीदी के लिये इंदौर सहित
प्रदेश की 51 मण्डी अधिसूचित घोषित
 इंदौर 18 मई 2018
      प्रदेश में किसानों से वर्ष 2018-19 में प्याज खरीदी के लिये 34 जिलों की 51 मण्डी अधिसूचित घोषित की गई हैं। इन मण्डियों में किसानों से भावांतर भुगतान योजना में 16 मई से 30 जून तथा एक अगस्त से 31 अगस्त तक प्याज की खरीदी की जायेगी। अधिसूचित मण्डियों में घोषित अवधि में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिये मण्डी प्रांगण में घोष नीलामी के अंतर्गत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को प्याज विक्रय कर सकेंगे।
    राज्य शासन द्वारा किसानों से प्याज खरीदी के लिये घोषित अधिसूचित मण्डियों में भोपाल संभाग में भोपालसीहोरआष्टानरसिंहगढ़, जीरापुरसारंगपुरबैतूलहरदाटिमरनीइंदौर संभाग में इंदौरबदनावरराजगढ़खण्डवाउज्जैन संभाग में उज्जैननीमचमनासाशाजापुरशुजालपुरउपमंडी पोलायकलां (अकोदिया)मंदसौररतलामजावरासैलानाग्वालियर संभाग में लश्करडबरादतियागुनाशिवपुरीगोहदमुरैनापोरसाश्योपुरसागर संभाग में सागरखुरईरहलीगढ़ाकोटादेवरीराहतगढ़दमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़जबलपुर संभाग में जबलपुरछिन्दवाड़ागाडरवारारीवा संभाग में रीवासतनासिंगरौलीअनूपपुर और शहडोल शामिल हैं।

/महिपाल/जी
                     बच्चों की 5 और फिर 15 वर्ष की आयु पर आधार
 की जानकारी अद्यतन कराना जरूरी
इंदौर 18 मई 2018
    आधार अधिनियम के अंतर्गत बच्चों की 5 और फिर 15 वर्ष की आयु पर आधार की बायोमैट्रिक सूचना को अद्यतन करवाना अनिवार्य है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाओं के लिए आधार पंजीयन और उसमें सही मोबाईल नंबर होना जरूरी है। विद्यार्थियों के आधार की जानकारी को अद्यतन करने के लिए सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कैंप लगाए जाएंगे। यह तथ्य सामने आया है कि कई बच्चों के आधार पंजीयन में आयुमोबाइल नंबर सही नहीं है। इससे उनके बैंक खाते नहीं खुल पा रहे हैं। मेंडेटरी अपडेशन के अतिरिक्त अन्य अपडेशन में विद्यार्थियों को 25 रुपए देने होंगे।

/महिपाल/जी
सामान्य निर्धन वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए
 विक्रमादित्य निःशुल्क शिक्षा योजना
इंदौर 18 मई 2018
     गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सामान्य निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत निर्धन वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों को स्नातक की निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगीजिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों और उनके अभिभावकों की वार्षिक आय 54 हजार रूपए से कम हो। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत महाविद्यालयों द्वारा ली जाने वाली वार्षिक शिक्षण शुल्क राशि की पूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी।

/महिपाल/जी
सभी स्कूलों में रैंप और रेलिंग की
सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
इंदौर 18 मई 2018
     प्रदेश के सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए रैंप और रेलिंग बनाए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने सभी जिला कलेक्टर्स और मिशन संचालक को पत्र लिखकर कहा है कि अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत बाधामुक्त विद्यालय (रैंप और रेलिंग युक्त) बनाने के निर्देश हैं। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और हर माह रैंप और रेलिंग के निर्माण की समीक्षा की जाए।

/महिपाल/जी
समाचारलोक सेवा केंद्र में एक नई सुविधा हुई प्रारंभ
अब वाट्सअप के माध्यम से भी प्रमाण भेजे जाएंगे
इंदौर 18 मई 2018
    मध्य प्रदेश लोकसेवा अभिकरण द्वारा लोक सेवा केंद्रों मे एक नई सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के तहत अब आम जनता को वाट्सअप के माध्यम से भी प्रमाण पत्र उनके मोबाइल पर भेजे जाएंगे। इसके लिए आवेदक को आवेदन करते समय अपना वाट्सअप वाला मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगाजो की आवेदन को कम्प्यूटर में दर्ज  करते समय भरा जाएगा। जैसे ही वह आवेदन प्राधिकृत अधिकारी द्वारा निराकृत किया जाएगा। सॉफ्टवेयर में इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि लोकसेवा केंद्र के आॅपरेटर द्वारा आवेदक को आवेदन पर हुई कार्यवाही की सूचना उसके मोबाइल पर पहुंच जाएगीजिससे आवेदक अपना आवेदन कही से भी निकाल सकता है या अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकता है। अभी यह सुविधा केवल आय एवं निवास के प्रमाण पत्रों के संबंध में प्रारंभ की गई है।

/महिपाल/जी
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की
 सेवानिवृत्ति 62 वर्ष में होगी, आदेश जारी
इंदौर 1मई 2018
    महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अब 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होगी। तदाशय के आदेश शासन द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
    संभागीय संयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने बताया कि पूर्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवानिवृत्त होगी तथा यह आयु वृद्धि 31 मार्च 2018 से लागू की गई हैं।
    इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु (प्राकृतिक व दुर्घटनावश) होने पर संबंधित की अविवाहिता/विधवा/परित्यक्ता बेटी, जो ‍कि नियत पद की निर्धारित योग्यता व मापदण्ड को पूर्ण करती हो, उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की पद पूर्ति में 10 अतिरिक्त अंक दिये जाने का प्रावधान भी शासन द्वारा किया गया हैं। यह प्रावधान आदेश जारी होने के उपरान्त होने वाली भर्तियों पर लागू होगा।

/सिंह/जी
उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन 31 मई तक
इंदौर 1मई 2018
    राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभाग की वेबसाट http://www.food.mp.gov.in पर उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों की सूची दी गई हैं। उसी वेबसाइट पर दुकान आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी बताई गई हैं। इसी तारतम्य में जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 27 आवंटित शा.उ.मू. दुकान, ग्राम पंचायत देवराखेड़ी, तलावली, पाडल्या, चिराखान,भिडोता, बेगंदा, हरनासा, सलमपुर, जलोदियापार, अहीरखेडी, बोरिया, कडेादा, उषापुरा, हसनाबाद, भांग्या, सिंदोडा, बांक, हरनियाखेड़ी, कुवाली, दुर्जनपुरा, गांगलियाखेड़ी, आकवी, शिवनगर, नावदा, भैसलाय, खुर्दा, राजपुरा को छोड़कर शेष 126 उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में दुकान आवंटन के लिए पात्र संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन पत्र 25 अप्रैल 2018 तक आमंत्रित किये गये थे। ऑनलाइन  आवेदन पत्र प्राप्त नहीं होने को दृष्टिगत रखते हुए उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में दुकान आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई 2018 तक बढ़ाई गई हैं। ग्राम पंचायतों की सूची वेबसाइट http://www.food.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। रिक्त ग्राम पंचायतों एवं दुकान आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

/सिंह/जी
21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस
इंदौर 1मई 2018
    राज्य शासन के निर्देश पर आगामी 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जायेगा। इस दिन पूर्वान्ह 11 बजे सभी शासकीय कार्यालय आतंकवादी विरोधी शपथ दिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त शपथ लेने के निर्देश दिये हैं।
शपथ
हम भारतीय अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगें। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।

/सिंह/जी
कहानी सच्ची है
शासकीय हाईस्कूल पेडमी का परीक्षा परिणाम लगातार 3 साल से 100 फीसदी
इंदौर 1मई 2018
    शासकीय हाई स्कूली पेडमी (तहसील इंदौर) का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम लगातार तीसरे वर्ष 2017-18 में शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य श्रीमती लिली डावर ने बताया कि इंदौर तहसील का सुदूर ग्राम पेडमी, जहां अधिकतर लोग खेतों में मजदूरी करते हैं। शिक्षा के प्रति विशेष रूप से बा‍लिका शिक्षा को लेकर जागरूकता नहीं हैं। ऐसे ग्राम में विगत तीन वर्षों में जहां शासकीय विद्यालय में दर्ज संख्या बढ़ी हैं, वहीं बालिकाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई हैं।
    इस वर्ष 10 वीं की परीक्षा में सम्मिलित सभी 24 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 16 बालिका एवं 8 बालक हैं। 24 में से 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय में प्रथम 10 स्थानों पर बालिकाओं ने बाजी मारी। 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाली शिवनी प्रजापत पिता श्री मुकेश प्रजापत, 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाली निकिता यादव पिता श्री रामेश्वर यादव 81 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। शेजल राठौर पिता श्री दिनेश राठौर, 81 प्रतिशत अंकों के साथ ही विधि मालवीय पिता श्री गजराज मालवीय को परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी खेतों में मजदूरी करते हैं। इस सफलता के कारक हैं शिक्षकों की मेहनत, बच्चों की मेहनत एवं उनके पालकों का हमारी मेहनत पर विश्वास होना और शिक्षा के प्रति जागरूक होना हैं।
      प्राचार्य श्रीमती डार ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होने सबसे पहले बच्चों में पढ़ने की ललक पैदा की और माता-पिता से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया। उनसे यह भी अनुरोध किया कि हमारे विद्यार्थियों का 15-20 दिन के लिए रिस्तेदारों के यहां नहीं भेजा जाये और न ही छात्राओं के जिम्मे उनके छोटे भाई-बहनों को सम्भालने जिम्मेदारी नहीं दी जाये। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने और याद करने की नई तकनीक सिखाई। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया गया। अर्धवार्षिेक परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन से ही पूर्ण विश्वास हो गया था कि आगामी बोर्ड परीक्षा में इस स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा। प्राचार्य ने बताया कि इन विद्यार्थियों के माता-पिता ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। आज उनके बच्चों ने गांव को नाम रोशन किया हैं।     

क्रमांक/सिंह/जी
वर्षा शुरू होने के पूर्व सड़कों और स्कूल भवनों के मरम्मत करने के निर्देश
जिला पंचायत इंदौर की साधारण सभा की बैठक संपन्न

      जिला पंचायत इंदौर की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिये गये कि वर्षा शुरू होने के पूर्व सड़कों और स्कूल भवनों के मरम्मत कराना सुनिश्चित किया जाये।
       बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, उपाध्यक्ष श्री गोपालसिंह चौधरी, सांसद प्रतिनिधि श्री देवराजसिंह परिहार एवं सदस्यों द्वारा गर्मी में गांवों में पानी की समस्या तत्काल दूर करने की मांग की गई एवं इसके लिए आवश्यक व्यवस्था तत्काल किये जाने की मांग की गई। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिये कि समस्याग्रस्त ग्रामों की सूची बनाकर, उन ग्रामों में ग्राम पंचायत के सहयोग से तत्काल पानी की वयवस्था करायी जाये। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण की गई सड़कों के गढ्डो को वर्षा शुरू होने के पूर्व तत्काल भरने हेतु संबंधितों को निर्देश दिये गये। बैठक में निर्देश दिये गये कि जिन सड़कों के निर्माण कार्य में अतिक्रमण होने से बाधा आ रही हो, उन सड़कों के अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाये और वर्षा पूर्व सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाय। साथ ही स्कूल भवनों की मरम्मत भी वर्षा पूर्व कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के प्रारंभ में नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नेहा मीना का जिला पंचायत सदस्यों द्वारा पुष्प से स्वागत किया गया।