Saturday, 7 April 2018

       बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को महू में भव्य कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में तैयारियों की समीक्षा की 
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
    संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर आगामी 14 अप्रैल को अम्बेडकर नगरमहू में भव्य कार्यक्रम होगा। बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री लाल सिंह आर्य और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जायें। अम्बेडकर जयंती पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिये बेहतर प्रबंध किये जायें। जन्मस्थली पर सामाजिक संगठनों द्वारा परंपरागत रूप से श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था को जारी रखा जायेइसमें सभी समाजों की भागीदारी रहे। जन्मस्थली और कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाईप्रकाश और चिकित्सा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थायें की जायें।
    समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं के लिये आवासस्वच्छतापेयजलस्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि श्रद्धालुओं के परिवहन के लिये विशेष रेल तथा बसों की व्यवस्था की जा रही है। पेयजल के लिये आर.ओ.वाटर उपलब्ध करवाया जायेगा। स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये चिकित्सकों का दल 24 घंटे कार्यरत रहेगा। आयोजन के दौरान यहाँ देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
    बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के.सिंहभंते संघशील अम्बेडकर मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्षप्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री मोहम्मद सुलेमान,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री एस.के.मिश्राआयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तवसंभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबेकलेक्टर इंदौर श्री निशांत बरबड़ेस्मारक समिति के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
126 उचित मूल्य दुकानों के लिए 25 अप्रैल तक
बुलाए गये ऑनलाइन आवेदन
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
            जिला आपूर्ति नियंत्रक इंदौर द्वारा इंदौर जिले के 126 उचित मूल्य दुकान विहीन ग्रामपंचायतों में दुकान आवंटन के लिए पात्र संस्थाओं से 25 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन खाद्य एवं नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट www.food.mp.gov.in पर किये जा सकते है। रिक्त ग्राम पंचायतों एवं दुकान आवंटन की प्रक्रिया की जानकारी इसी वेबसाइट तथा संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
इंदौर संभाग के झाबुआ जिले की 375 में से 227 पंचायतों में
 बेटों की तुलना में बेटियाँ अधिक
ग्राम पंचायतों को मिलेगा एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार 
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
    इंदौर संभाग के झाबुआ जिले ने लिंगानुपात सुधारने के मामले में अनुकरणीय मिसाल पेश की है। जिले के लगभग दो-तिहाई गाँवों में दो वर्षों में साल तक के बच्चों में बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले अधिक मिली है। जिले की कुल 375 ग्राम पंचायतों में से 227 में लड़कियाँलड़कों की तुलना में अधिक हैं। सभी 227पंचायतों को शासन द्वारा एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार राशि का उपयोग बेटियों की बेहतरी के लिये किया जायेगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पुरस्कार की यह योजना शुरू की थी। इसमें जिन ग्राम पंचायतों में साल तक की बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले अधिक होगीउन्हें सम्मान स्वरूप एक-एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार में दी जायेगी। जिला प्रशासन ने वर्ष 2016 और 2017 में एक से 31 जनवरी के बीच साल तक के बच्चों की जानकारी जुटाईजिसमें यह सुखद परिणाम मिले।
कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना का कहना है कि लिंगानुपात बढ़ाने में झाबुआ की आदिवासी परम्परा का भी योगदान है। यहां समाज में बेटे-बेटी में अंतर नहीं किया जाता। कन्या भ्रूण हत्या के मामले सुनने में नहीं आते। वधु मूल्य लेने की परम्परा है।

प्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन के लिये औसत उत्पादकता का निर्धारण

राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण के आंकड़ों की समीक्षा के बाद बैठक में निर्णय 
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
       मध्यप्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन वर्ष 2018-19 में चनामसूर एवं सरसों का प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य प्रदेश की 425 कृषि उपज मण्डियों और उपार्जन केन्द्रों पर 10 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। खरीदी का कार्य 31 मई तक चलेगा।
       किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चनामसूर एवं सरसों की खरीदी के लिये निम्न औसत उत्पादकता का निर्धारण किया है। ये निर्धारण पूर्व वर्षों की फसल कटाई प्रयोग और राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण के द्वारा केन्द्र सरकार को भेजे गये आंकड़ों की समीक्षा के बाद आज हुई बैठक में सर्व-सम्मति से तय किये गये हैं। प्रदेश में निम्न औसत उत्पादकता चना के लिये 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयरमसूर के लिये 11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और सरसों के लिये 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। इस औसत उत्पादकता के आधार पर कृषक समृद्धि योजना में 100 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि की गणना की जायेगी। प्रति हेक्टेयर उत्पादकता की सीमा निर्धारण के लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला कलेक्टरों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये प्रति हेक्टेयर उत्पादकता की सीमा निर्धारण के आधार पर कार्यवाही करने के लिये कहा गया है।
नगर पालिका निगम इंदौर के फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु
रजिस्ट्रीकरणसहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपीलय अधिकारी नियुक्त
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
      राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशों के परिपालन में इंदौर की नगर पालिका निगम क्षेत्रान्तर्गत आगामी सामान्य निर्वाचन 2019 को दष्टिगत रखते हुये फोटोयुक्त मतदाता सूची (दिनांक 01 जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर) का पुनरीक्षण का कार्य कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने नगर पालिका निगम इंदौर हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु रजिस्ट्रीकरणसहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 के लिए सुश्री अदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी दोपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री देवदत्त शर्मा तहसीलदार हातोद को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वार्ड क्रमांक 18 व 19 एवं वार्ड क्रमांक 35 के लिए श्री बिहारीसिंह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी सांवेर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री राहूल गायकवाड राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार सांवेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।  उपरोक्त सभी वार्डो हेतु श्री कैलाश वानखेड़े अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वार्ड क्रमांक 20 से 34 एवं वार्ड क्रमांक 36 के लिए श्री शाश्वत शर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी विजय नगर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री देवदत्त शर्मा तहसीलदार विजय नगर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीवार्ड क्रमांक 37 से 54 के लिए श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी संयोगितागंज को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री अशोक डेहरिया तहसीलदार संयोगितागंज को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वार्ड क्रमांक 74 से 81 के लिए श्री बिहारी सिंह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राऊ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्रीमती पल्लवी पुराणिक तहसीलदार राऊ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त सभी वार्डो हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूर्वी क्षेत्र को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 01 से 14 एवं वार्ड क्रमांक 17 के लिए श्री राकेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगंज को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री पंकज यादव रा.नि. सशक्त नायब तहसीलदार डायवर्सन(मुख्यालय) को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीवार्ड क्रमांक 55 से 64 6 के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री श्रीकांत शर्मा तहसीलदार जूनी इंदौर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वार्ड क्रमांक 65 से 73 एवं वार्ड क्रमांक 82 से85 के लिए श्री शाश्वत शर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी सेन्ट्रल कोतवाली को रजिस्ट्रीकरण अधिकारीश्री अनिल मेहता सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपरोक्त सभी वार्डो हेतु श्री अजयदेव शर्मा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पश्चिम क्षेत्र को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इंदौर, 7 अप्रैल 2018
      राज्य निर्वाचन आयुक्त भोपाल के निर्देशों के क्रम में जिले में आगामी सामान्य निर्वाचन 2019 को दष्टिगत रखते हुये फोटोयुक्त मतदाता सूची (दिनांक 01जनवरी 2018 की संदर्भ तारीख के आधार पर) का पुनरीक्षण का कार्य संपन्न कराया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने जिले की नगर परिषदों हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
कलेक्टर द्वारा नगर परिषद राऊ के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री बिहारी सिंह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राऊ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्रीमती पल्लवी पुराणिक तहसीलदार राऊ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीनगर परिषद हातोद के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री सुश्री आदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्र सिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीनगर परिषद महूगांव के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री प्रतुल सिन्हा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर महू को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री तपीष पांडे तहसीलदार डॉ. अम्बेडकर नगर महू को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीनगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री प्रतुल सिन्हा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर महू को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री तपीष पांडे तहसीलदार डॉ. अम्बेडकर नगर महू को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीनगर परिषद सांवेर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए श्री बिहारीसिंह डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अम्बेडकर नगर सांवेर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री आनंद मालवीय तहसीलदार सांवेर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीनगर परिषद देपालपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए सुश्री आदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्र सिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीनगर परिषद बेटमा के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए सुश्री आदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्रसिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर परिषद गौतमपुरा के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के लिए सुश्री अदिति गर्ग सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा श्री योगेन्द्रसिंह राठौर नायब तहसीलदार देपालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर द्वारा उपरोक्त सभी नगर परिषदों के लिए अपर कलेक्टर  एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी(ग्रामीण) जिला इंदौर श्री कैलाश वानखेड़े को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा प्रसारित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिए पुस्तिका में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। सभी नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के सततद्य पुनरीक्षण की कार्यवाही आयोग के निर्देशों के अनुरूप तैयार करने हेतु पूर्णरूप से जवाबदार होंगे। नियुक्त किये गये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने कार्य में सहयोग के लिए संबंधित नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी से सहयोग ले सकेंगे।
इंदौर 07 अप्रैल 2018
    मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता संगठन ने भवन निर्माण में एक्सपांशन ज्वाइंट की फिलिंग करने और आरसीसी कॉलम की कास्टिंग के समय अधिकतम लिफ्ट 1.5 मीटर तक सीमित रखने के निर्देश निर्माण एजेन्सियों को दिये हैं। इस संबंध में मुख्य तकनीकी परीक्षक श्री आर. के. मेहरा ने एक परिपत्र के माध्यम से गृहवनपंचायत एवं ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा ऊर्जालोक स्वास्थ्य यांत्रिकीनगरीय विकास एवं आवासलोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को अवगत करवाया है। साथ ही दोनों तकनीकी बिन्दुओं पर मैदानी अमलों को मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
    संगठन द्वारा विभिन्न निर्माण विभागों के भवन निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान सामान्यत: पाया गया है कि मैदानी अधिकारियों द्वारा मापदंडों के विपरीत भवनों में एक्सपांशन ज्वाइंट की फिलिंग थर्मोकोल से की जा रही हैजबकि यह कार्य सी.पी.डब्ल्यू.डी. के मापदंडों के अनुसार होना चाहिये। इसी प्रकार बीआईएस कोड 456-2000 के प्रावधानों के विपरीत आरसीसी कॉलम्स की कास्टिंग से 2.5 मीटर की लिफ्ट में एक साथ की जा रही है। आरसीसी कॉलम्स की लिफ्ट 1.5 मीटर से अधिक करने पर आरसीसी कॉलम्स में कांक्रीट मिक्स का सेग्रीगेशन हो जाता है। परिणामस्वरूप निरीक्षण के दौरान अधिकांश कॉलम के सबसे निचले हिस्से में हनिकाम्ब पाया गया है। अनेक भवन निर्माण कार्यो में कॉलम के निचले हिस्से की गिट्टी हथौड़े की हल्की चोट से निकल जाती है। ऐसा करने से निश्चित ही आरसीसी कॉलम्स को वांछित स्ट्रेंथ प्राप्त नहीं की जा सकती है।
इंदौर 07 अप्रैल 2018
    इंदौर सहित प्रदेश के जिलों में दिव्यांगजनों के लिए छात्रावास भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। भवनों के निर्माण के लिए 13 करोड़ 23 लाख रूपये की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
    अपर सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अलका श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के इंदौरभोपालरीवाजबलपुरसागर,ग्वालियर और उज्जैन में 50-50 सीटर दिव्यांगजन छात्रावास भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए प्रति छात्रावास भवन एक करोड़ 89 लाख रूपये के मान से 13.23 करोड़ रूपये की राशि लोक-निर्माण विभाग (पी.आई.यू.) को दे दी गई है।
क्रमांक/59/887/महिपाल/जी
इंदौर 07 अप्रैल 2018
      श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय सुविधा उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए श्रमोदय विद्यालय का संचालन किया जा रहा हैं। वर्ष 2018-19 के सत्र में नि:शुल्क श्रमोदय आवासीय विद्यालय इंदौर में प्रवेश दिला सकते हैं।
      सहायक श्रमायुक्त इंदौर संभाग इंदौर ने बताया कि दीनदयाल श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2018 में प्रारंभ किये जाने तथा प्रवेश प्रक्रिया हेतु बालक-बालिकाओं के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2018 को आयोजित की जायेगी। उक्त विद्यालय की प्रवेश पत्र श्रम विभाग, मध्यप्रदेश की विभागीय वेबसाइट http://www.labour.mp.gov.in/MPBOCWWB पर डाउनलोड किये जा सकेगें।
इंदौर 07 अप्रैल 2018
                अपर जिला दंडाधिकारी कैलाश वानखेड़े ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी राहुल सोनकर राज मोहल्ला महू जिला इंदौर को महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। जारी आदेश अनुसार आरोपी राहुल को जिला इंदौर और उससे लगे हुए सीमावर्ती जिले उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खंडवा जिलों की राजस्व सीमा से ‍निष्कासित किया गया है।
इंदौर नगर निगम ने सफाई कर्मियों को मिली अनेक सौगाते
....................................
2 हजार 319 सफाई कर्मियों को नियमित करने संबंधी आदेश जारी होगा शीघ्र
....................................
एक करोड़ रूपये की लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण भी जल्दी शुरू किया जायेगा
....................................
सफाई कर्मियों के लिए बनेगी नई कॉलोनी
इंदौर 07 अप्रैल 2018
      इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मियों को आज अनेक सौगाते मिली हैं। इंदौर नगर निगम के 2 हजार 319 सफाई कर्मियों को नियमित करने के आदेश जल्दी ही जारी किये जायेगें साथ ही एक करोड़ रूपये की लागत से राज मौहल्ले में बनने वाले सामुदायिक भवन का निर्माण भी जल्दी शुरू किया जायेगा। इस भवन के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मियों की आवास समस्या दूर करने के लिए एक नई कॉलोनी बनाई जायेगी। इसके लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
      यह जानकारी राष्ट्रीय सफाई कामगार आयोग के सदस्य स्वामी श्री सदानंद जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह ने दी। बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर सहित अन्य अधिकारी और सफाई कामगारों की यूनियन के श्री प्रताप करोसिया, श्री लीलाधर करोसिया, श्री बाबूलाल सिरसिया, श्री विक्की करोसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रीय सफाई कामगारों के सदस्य स्वामी श्री सदानंद ने सफाई कामगारों की समस्याओं को सुना। बैठक में उन्होने सफाई कामगारों की आवास, स्वास्थ्य, उनके वेतन, रिक्त पद, उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं आदि की जानकारी ली।
      बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह ने सफाई कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि नगर निगम ने सफाई कर्मियों की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। उन्हें साधन संपन्न बनाया गया हैं, सुरक्षा के सभी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें ड्रेस भी दी गई हैं, उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है। सफाई कर्मियों को राज्य कर्मचारी बीमा निगम के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड बनाकर दिये जा रहे हैं। इससे उनका चिन्हित अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज होगा। सभी सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 01 मई 2018 से शिविर लगाए जायेगें।
      बैठक में स्वामी श्री सदानंद ने इंदौर नगर निगम द्वारा सफाई कर्मियों के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होने कहा कि सफाई कर्मियों को सुविधा संपन्न बनाने तथा उनके कल्याण के कार्यो में इंदौर नगर निगम देश के अव्वल नगर निगमों में शामिल हैं। उन्होने कहा कि सफाई कर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति भी शीघ्र की जाना चाहिए। अनुकंपा के नियुक्ति के प्रकरण भी शीघ्र निराकृत करने के भी उन्होने निर्देश दिए।
      बैठक में सफाई कर्मियों की यूनियनों की तरफ से श्री प्रताप करोसिया ने इंदौर नगर निगम में सफाई कर्मियों के लिए किये जा रहें कार्यो और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के लिए नगर निगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मियों में अपार हर्ष हैं। उनकी वर्षो पुरानी मांगों का निराकरण चरण वद्ध रूप से हो रहा हैं।