मालवांचल को रेगिस्तान बनने से रोकना भी नर्मदा यात्रा का महत्वपूर्ण उद्दे’य
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान
‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘‘
मुख्यमंत्री जी बांकानेर में श्री श्री रवि’ांकर महाराज के साथ नर्मदा यात्रा में हुए शामिल
इंदौर 28 फरवरी 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्दे’य यह भी था कि मालवांचल को रेगिस्तान बनने से रोका जाए। नर्मदा नदी के पानी को मालवांचल के बड़े-बड़े शहरों में पहुॅंचाया गया है। आज धार जिले सहित मालवांचल के खेत नर्मदा नदी के कारण हरे-भरे है। वे मंगलवार को धार जिले के बाकानेर में नर्मदा सेवा यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि जीवनदायनी नर्मदा मैया के बिना प्रदेश का जीवन संभव नही है। प्रदेश में बून्द-बून्द पानी नर्मदा से ही मिलता है और नर्मदा जल को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। अकेले सरकार के प्रयासों से नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त नहीं किया जा सकता है, इसके लिए जनसहयोग अतिआव’यक है।
नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने एवं हरियाली की चुनरी ओड़ाने के लिए आप सभी सहयोग करें। नर्मदा का पानी प्रदेश के पूरे मालवा क्षेत्र में ले जाया जाएगा। नर्मदा के पानी से प्रदेश की 30 प्रतिश त से अधिक जमीन को सिंचित किया जा सकेगा। नर्मदा मैया के पानी की वजह से ही प्रदेश की कृषि विकास दर पिछले चार वर्षो से 20 प्रतिशत से अधिक है। आगे भी नर्मदा का जल इसी तरह किसानों को मिलता रहेगा, तो प्रदे’ा की कृषि विकास दर देश में सर्वाधिक हो सकेगी। प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में पाईप लाईन के माध्यम से नर्मदा जल से पेयजल की आपूर्ति किए जाने की सरकार की योजना है।
नर्मदा की जलधारा अविरल बहती रहे, इसके लिए सभी मिलकर नर्मदा के किनारे पेड़ लगाए। नर्मदा के दोनों किनारों पर वन विभाग एवं राजस्व विभाग की जमीन पर सरकार द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा। जिन किसानों के खेत नर्मदा किनारे हैं वे किसान भी नर्मदा नदी को बचाने में अपना सहयोग देने केे लिए अपने खेत पर फलदार पौधे लगाए।
सरकार द्वारा किसानों को तीन साल तक 20 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जायेगा एवं उद्यानिकी विभाग से मिलने वाली 40 प्रतिशत सब्सिडी भी किसानों को सरकार द्वारा दी जायेगी। किसानों से कार्यकम में संवाद के दौरान मुख्यमंत्री श्री चैहान ने वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि नर्मदा में मलजल न मिले, इसके लिए नर्मदा किनारे ट्रीट्मेट प्लान्ट लगाए जायेंगे। ट्रीट्मेट प्लान्ट से निकलने वाला जल किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पूजन सामग्री नर्मदा नदी में न डाले। नर्मदा किनारे पूजन सामग्री विसर्जन के लिए कुण्ड बनाए जायेंगे। नर्मदा नदी के तटों पर दाह संस्कार से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए तटों पर मुक्तिधाम बनाए जायेंगे। महिलाओें के लिए स्नान घाटों पर कपड़े बदलने के लिए चेजिंग रूम बनाए जायेंगे।
नर्मदा तटों के पाॅच किलोमीटर क्षेत्र से शराब की दुकानें हटाई जायेंगी
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि आम नागरिकों को न’ो से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नर्मदा तट के उत्तर व दक्षिण दोनोंं तरफ पाॅच किलोमीटर क्षेत्रफल में आने वाली शराब की दुकानों को 31 मार्च 2017 से बन्द कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कोख को कत्लगाह बनाने वालों से बेटी बचाओ की अपील करते हुए कहा कि बेटी नही बचाओंगे तों बहू कहाॅं से लाओंगे।
इस अवसर पर श्री श्री रवि’शंकर महाराजजी ने कहा कि आनंद मंत्रालय शुरु करके मुख्यमंत्री जी ने वस्तुभोग ही नही, बल्कि मन की अवस्था को प्रसन्न रखने की भी पहल की है। आचार्य पुण्डरिक गोस्वामी ने कहा कि मथुरा में कृष्ण ने यमुना नदी को कालियानाग के जहर रूपी प्रदूषण से मुक्त कराया था, वैसे ही शिवराज नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने का माध्यम बने हंै।
कार्यक्रम में उपस्थित गाॅधीवादी विचारक सुब्बाराव जी ने कहा कि स्वतंत्रता से आशय नागरिकों को ईमानदार एवं चरित्रवान होना चाहिए, वही हमारी सच्ची स्वतंत्रता है। आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक श्री पराग अभ्यंकर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रंजना बघेल ने दिया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के प’ाुपालन मंत्री श्री अन्तर सिंह आर्य, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक बदनावर श्री भॅवरसिंह शेखावत विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल, अध्यक्ष जिला पंचायत धार श्रीमती मालती-मोहन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राज बर्फा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बी.डी. शर्मा , श्री प्रवेश मेहरा के अलावा विभिन्न धार्मिक पंथों के गुरूजन, संत, महात्मा, समाजसेवी व जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। कार्यक्रम का संंचालन राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चैबे ने किया। सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मौर्य@कपूर















