Wednesday, 16 May 2018

15 जुलाई से नर्मदा सहित 313 नदियों के
कैचमेंट एरिया में होगा पौध-रोपण
इंदौर 16 मई 2016 
     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस वर्ष भी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक नर्मदा सहित प्रदेश की 313 नदियों के कैचमेंट एरिया में पौध-रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नर्मदा के कैचेमेंट एरिया में जल्दी ही तालाब निर्माण का कार्य भी शुरू किया जायेगा। इसके लिए राशि भी स्वीकृत की गई है। मेढ़-बँधान के कार्य भी किये जायेंगेजिससे पानी रिस-रिस कर माँ नर्मदा में पहुँचेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिये वे आलोचना की परवाह किये बिना हमेशा प्रयास करते रहेंगे। वे कल होशंगाबाद में 'नमामि देवी नर्मदे'' सेवा यात्रा के प्रथम वर्षगाँठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और अमृत योजना के स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन का भूमि-पूजन किया। ट्रीटमेंट प्लांट 10 करोड़ 24 लाख की लागत से निर्मित किया होगा।
नर्मदा तटों पर विकास के लिये 1377 करोड़ स्वीकृत
     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा के तटों पर विकास के लिये 1377 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। आठ नगरीय निकायों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट का कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबई के मुंहासा में एसकेपी प्लांट लगाये जायेंगे। घाटों पर 249 शौचालय निर्माण का कार्य शुरू किया गया है तथा ग्रामीण क्षेत्र में 29 हजार500 शौचालय बनाए गये हैं। नर्मदा के किनारे बसे 110 गाँव में चेंजिंग-रूम एवं शौचालय का कार्य शुरू किया गया है। घाटों पर कचरा एकत्रित करने के लिए 285 कचरा-पेटी एवं वाहन दिये जा रहे हैं। सॉलिड बेस की स्थापना के लिए होशंगाबाद एवं देवास में क्लस्टर की स्वीकृति दी गई है। इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। नगरीय क्षेत्रों में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 हजार मुक्ति-धाम बनाये गये हैं। होशंगाबाद में गैस पर आधारित शवदाह गृह के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत की गई है। करीब 235 ग्राम पंचायतों में जैव विविधता समिति बनाई गई है।
     श्री चौहान ने बताया कि 2227 गाँवों में बायोगैस संयंत्र स्वीकृत किए गए हैं। नर्मदा के दाएँ तट पर 40 और बाएँ तट पर 42 रैन-बसेरों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 40 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। नर्मदा किनारे हजार 448 सोलर पंप स्थापित किये गये हैं। उद्योगों का प्रदूषित पानी नर्मदा में जाने से रोकने के लिये रिवर्स आश्वासिक प्लांट की स्थापना के लिए प्रयास किए गए हैं।
68 शराब दुकानें बन्द
     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नर्मदा किनारे के क्षेत्रों की 68 शराब दुकानों को बंद करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नर्मदा तट की रेत खदान की नीलामी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारे के 130 मजरे-टोलों में विद्युतीकरण के साथ ही 100 पूजन कुण्ड एवं विसर्जन कुण्ड बनवाये गये हैं। जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा सेवा समिति 16 जिलों में नर्मदा की सफाई और स्वच्छता का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को नर्मदा सेवा मिशन को जारी रखने का संकल्प दिलाया।
     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समारोह में रिपेरियन जोन पर आधारित फोटो गैलरी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 'नर्मदा सेवा मिशन का एक वर्ष'' पुस्तकनर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव की ई-बुकप्रोफेसर विपिन व्यास की नर्मदा के बायलॉजिकल हेल्थ पर लिखी पुस्तकनर्मदा पवित्र सर्वदा अभियान पर आधारित फोल्डर और नर्मदा पोर्टल का विमोचन किया। उन्होंने 11 व्यक्तियों को 108 प्रकार के पौधों की विभिन्न प्रजातियों के बीज भी वितरित किए।
     कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्माजिला प्रभारी मंत्री श्री जालम सिंह पटेलसांसद श्री राव उदय प्रताप सिंहजिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल,विधायक श्री विजयपाल सिंहश्री ठाकुर दास नागवंशी और श्री सरताज सिंहखनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री शिव चौबेराज्य अंत्योदय समिति सदस्य श्री हरिशंकर जयसवालनगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खण्डेलवाल और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी मौजूद थे।

महिपाल/विजय (भोपाल)
श्री ओ.पी. कोहली ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के पद की शपथ ली
 इंदौर, 16 मई 2018
         गुजरात के राज्यपाल श्री ओ.पी.कोहली को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री हेमंत गुप्ता ने बुधवार 16 मई को भोपाल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।   उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के अवकाश पर रहने के कारण राष्ट्रपति द्वारा गुजरात के राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने किया।
         शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहानविधानसभा अध्यक्ष श्री सीता सरन शर्माजनसंम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रामहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिसपूर्व मुख्यमत्री श्री बाबूलाल गौरलोकायुक्त जस्टिस श्री नरेश गुप्ता तथा उप-लोकायुक्त जस्टिस उमेश चंद्र माहेश्वरीपुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राज्यपाल श्री कोहली को शपथ ग्रहण करने के बाद पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

महिपाल/विजय (भोपाल)
मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के तहत
श्रमिक परिवारों की गर्भवती महिलाओं को मिलेगी 16 हजार रूपय की मदद
इंदौर 16 मई 2018
     प्रदेश सरकार ने असंगठित श्रमिक परिवारों की महिलाओं को गर्भावस्था में आर्थिक रूप से मदद करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना 2018 हाल ही में लागू की है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित महिला मजूदरों को गर्भावस्था के दौरान मजदूरी न कर पाने के कारण होने वाली आर्थिक क्षति की पूर्ति करना है। यह योजना एक अप्रैल से प्रभावशील हो चुकी है। जुलाई 2017 तथा इसके पश्चात गर्भधारण करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। संबंधित महिला असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीबद्ध होनी चाहिए। इस योजना के तहत किसी भी महिला को शासकीय अस्पतालों में दो प्रसव के लिए मदद दी जायेगी। योजना के तहत महिला को कुल 16 हजार रूपये की मदद दो किश्तों में दी जायेगीजिसमें से पहली किश्त के रूप में 4 हजार रूपये गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा जांच करने के उपरांत भुगतान किए जायेंगे। द्वितीय किश्त के रूप में 12 हजार रूपये की मदद शासकीय अस्पताल में प्रसव होने तथा बच्चे के जन्म के उपरांत शिशु को टीकाकरण हो जाने के बाद दी जायेगी। आवेदन के साथ लगाये जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों में मजदूर पंजीयन कार्डसरकारी अस्पताल में प्रसव का प्रमाण पत्र, 2 जीवित जन्म वाले प्रसव के लिए एएनएम द्वारा जारी प्रमाण पत्रमातृ व शिशु सुरक्षा कार्डआधार कार्ड की छायाप्रति,आधार खाते से लिंक बैंक एकाउंट की पासबुक की छायाप्रति शामिल है। अधिक जानकारी के लिए श्रमिक सेवा पोर्टल से जानकारी डाउनलोड की जा सकती है अथवा जिला श्रम पदाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
एक आरोपी जिला बदर
 इंदौर, 16 मई 2018
            अपर जिला दण्डाधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े ने लम्बे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण आरोपी धीरज उफ धीरू पिता हरकिशन उर्फ हरविलास निवासी कुलकर्णी का भट्ठा थाना परदेशीपुरा को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत 6 माह के लिए जिला बदर कर इंदौर, उज्जैन, देवास, खण्डवा, खरगोन और धार जिले की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया है।

/सिंह/विजय
नि:शक्तता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर 18 मई को
 इंदौर, 16 मई 2018
            इंदौर जिले में दिव्यांगजनों के लिए विभिनन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ उन्हें नि:शक्तता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी  कार्ड के आधार पर मिल रहा है। जिले में नि:शक्ततता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजन का सिलसिला शुरू किया गया है।
      इस सिलसिले में 18 मई को केन्टोमेन्ट बोर्ड महू में सुबह साढ़े 10 बजे से संवेदना बौद्धिक विकास केन्द्र द्वारा मानसिक रूप से अविकसित एवं बहुविकलांगजनों के लिए शिविर लगाया जायेगा। इस शिविर में विषय विशेषज्ञ चिकित्सक और क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट भी उपस्थित रहेंगे। इनके द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर हाथो-हाथ नि:शक्तता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड दिया जायेगा। इस कार्ड के आधार पर मानसिक रूप से अविकसित और बहुविकलांगजनों को 500 रूपये प्रति माह की विशेष अनुदान सहायता राशि मुहैया कराई जायेगी।

/महिपाल/विजय
इंदौर संभाग में आदिम जाति कल्याण स्कूलों का रिजल्ट रहा बेहतर
 इंदौर, 16 मई 2018
            संभागीय उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री गणेश भाबर ने बताया कि इंदौर संभाग में आदिवासी विभाग के स्कूलों में हाईस्कूल का औसत परीक्षा परिणाम 76 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का 74 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम धार जिले का 70 प्रतिशत, झाबुआ का 62 प्रतिशत, अलीराजपुर का 65 प्रतिशत, खरगोन का 74 प्रतिशत, बड़वानी का 66 प्रतिशत और खण्डवा का 83 प्रतिशत और बुरहानपुर का 92 प्रतिशत तथा इंदौर का 100 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी का धार जिले का परीक्षा परिणाम 63 प्रतिशत, झाबुआ का 65 प्रतिशत, अलीराजपुर का 54 प्रतिशत, खरगोन का 75 प्रतिशत, बड़वानी का 72 प्रतिशत, खण्डवा का 83 प्रतिशत, बुरहानपुर का 89 प्रतिशत तथा इंदौर का 95 प्रतिशत रहा।

/सिंह/विजय
 श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 20 मई को

 इंदौर, 16 मई 2018
            मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए नि:शुल्क पं. दीनदयाल श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2018 में प्रारंभ किये जाने तथा प्रवेश प्रक्रिया हेतु बालक-बालिकाओं के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 20 मई 2018 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे के मध्य परीक्षा केन्द्र शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीतबेला में आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र श्रम विभाग की विभागीय वेबसाइट http://www.labour.mp.gov.in / MPBOCWWB पर डाउनलोड किये जा सकेंगे।

/सिंह/विजय
समर्थन मूल्य पर चना खरीदी में तेजी लाने के निर्देश
प्याज खरीदी के लिए और अधिक केन्द्र बनाया जाय- कमिश्नर श्री सिंह
 इंदौर, 16 मई 2018
            कमिश्नर श्री राधवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में गेहूं, प्याज, लहसुन और चना खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि चना की खरीदी में तेजी लाई जाय। समीक्षा के दौरान मंडी अधिकारियों ने बताया कि इंदौर संभाग में गेहूं की खरीदी पूरी हो चुकी है। इस वर्ष 1 लाख 60 हजार टन गेहूं की खरीदी की गई है। लगभ्रग सारा गेहूं खरीद कर गोदामों में पहुंचा दिया गया है। चने की खरीदी तेजी से चल रही है। समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी 4500 रूपये प्रति क्विंटल की जा रही है, जिसमें 100 रूपये प्रति क्विंटल राज्य शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। यह खरीदी 30 मई 2018 तक चलेगी। चना भण्डारण के लिए केन्द्रीय भण्डार गृह और राज्य भण्डार गृह में पर्याप्त जगह है। मात्र बुरहानपुर में खरीदे गये चने को खण्डवा ट्रान्सफर किया जायेगा। चना खरीदी के उपरांत किसानों को भुगतान 7 दिवस में किया जा रहा है। अधिकांश किसानों का भुगतान कर दिया गया है। इंदौर संभाग में चने के 87 हजार पंजीकृत किसान है।
      प्याज खरीदी के संबंध में चर्चा के दौरा कमिश्नर श्री सिंह ने प्याज खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में मंडी अधिकारियों ने बताया कि इंदौर सभाग में भावांतर भुगतान योजना के तहत प्याज पर 8 रूपये प्रति किलो भावांतर भुगतान किया जायेगा। जैसे- पंजीकृत किसान ने 5 रूपये प्रति किलो की दर से निजी व्यापारी को मंडी में प्याज बेची, तो उस पंजीकृत किसान को 3 रूपये प्रति किलो भावांतर भुगतान किया जायेगा। शासन द्वारा किसी भी प्रकार की खरीदी नहीं की जायेगी। व्यापारियों द्वारा ही प्याज का परिवहन, भण्डारण और भुगतान किया जायेगा। खरीदी का काम आज 16 मई 2018 से हो गया है। इंदौर संभाग में धार जिले में राजगढ़ और बदनावर, खण्डवा और पंधाना कृषि उपज मंडी में प्याज की खरीदी की जा रही है। इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी में 400 व्यपारियों द्वारा प्याज की खरीदी बड़े पैमाने पर की जा रही है। इंदौर संभाग में 1910 किसानों ने प्याज बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। कमिश्नर श्री सिंह ने कृषि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रामीण क्षेत्र में अपने कृषि एवं उद्यान विस्तार अधिकारियों को भेज कर यह पता लगाये कि किसान कब, कहां और कैसे प्याज का विक्रय करेंगे? भावांतर भुगतान योजना के तहत इंदौर संभाग में लहसून की खरीदी भी की जा रही है। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्रीमती चेतना फौजदार और श्रीमती सपना शिवाले, संयुक्त संचालक कृषि श्री रेवासिंह सिसोदिया के अलावा मंडी और उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद थे।    

/सिंह/विजय