Monday, 22 May 2017

हरियाली महोत्सव की तैयारियों संबंधी बैठक आज
इंदौर 22 मई, 2017
इंदौर जिले में हरियाली महोत्सव की व्यापक तैयारियां जारी हैं। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिये 23 मई को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट के सभागृह में बैठक आयोजित की गयी है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री पी.नरहरि करेंगे। 
इस बैठक में आगामी 2 जुलाई को हरियाली महोत्सव के अंतर्गत व्यापक स्तर पर किये जाने वाले पौधरोपण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में पौधरोपण के लिये स्थल चयन, पौधरोपण पूर्व तैयारी, पौधरोपण के पश्चात उनकी सुरक्षा, पौधरोपण के लिये पौधों की उपलब्धता आदि पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।


दो आरोपी रासुका में निरूद्ध
इंदौर 22 मई, 2017
इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.नरहरि ने दो आरोपियों को रासुका में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
कलेक्टर द्वारा जिन आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये गये हैं, उनमें गीता नगर, रानी पैलेस निवासी शादाब पिता मोहम्मद यूनुस तथा शानू उर्फ शाहनवाज पिता मोहम्मद नासिर शामिल हैं।
/महिपाल/कपूर

पीएससी के साक्षात्कार का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 मई से होगा शुरू
इंदौर 22 मई 2017
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2016 के अंतर्गत साक्षात्कार के लिये चयनित अनुसूचित जाति-जनजाति के आवेदकों को साक्षात्कार का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिये शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भंवरकुंआ ए.बी.रोड के पीछे स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
प्राचार्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि इसके लिये 27 मई, 2017 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2016 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनका चयन साक्षात्कार के लिये हुआ है, वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0731-2400247 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
महिपाल/कपूर

 

इंदौर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में 
अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे
---------
समय-सीमा के आवेदनों का निराकरण नहीं करने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही
---------
अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर 22 मई, 2017
इंदौर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहेंगे। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित अन्य समयावधि की योजनाओं के अंतर्गत आवेदनों का निराकरण तय समय-सीमा में नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शमीमद्दीन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यालय में यह सुनिश्चित करें कि अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। वे यह भी देखें कि उनके कार्यालयों में अनुपयोगी कागजों का ढेर न रहे। अगर अनुपयोगी कागजों का ढेर है तो उसका नियमानुसार निपटान करें। साथ ही वे यह भी देखें कि कहीं कचरा नहीं हो। कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। कार्यालयों तथा संस्थानों में यथासंभव प्रारंभिक रूप से आग बुझाने के साधन जैसे रेती, पानी आदि की व्यवस्था रहे। सभी कार्यालय प्रमुख आवश्यकता पड़ने पर अग्निशमन सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर अपने कार्यालय के आवश्यकता के अनुरूप अग्निशमन सुरक्षा के उपाय करें।
बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सीएम हेल्प लाइन, जनसुनवाई, समाधान ऑन लाइन सहित अन्य समयावधि की योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की अधिकारीवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि इन योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाये। क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में हरियाली महोत्सव तथा नमामि देवि नर्मदे अभियान के तहत आगामी 2 जुलाई को किये जाने वाले व्यापक वृक्षारोपण कार्य की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की।
श्व्
महिपाल/कपूर




 

जानापाव से निकलने वाली नदियों को पुनर्जीवित किया जायेगा-बनेगी कार्ययोजना 
जैव विविधता संरक्षण समय की जरूरत---कलेक्टर श्री पी.नरहरि
इंदौर 22 मई, 2017
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित संगोष्ठि को सम्बोधित करते हुये कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण समय की जरूरत है। जैव विविधता का संरक्षण कर हम मानव जीवन को सुरक्षित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण के लिये इंदौर जिले में कारगर  प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत इंदौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल जानापाव से निकलने वाली नदियों को पुनर्जीवित किया जायेगा। इसके लिये विभिन्न शासकीय विभागों के सहयोग से कार्ययोजना बनायी जायेगी।
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर यह संगोष्ठी कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में वन विभाग द्वारा आयोजित की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रमुख वन संरक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, मुख्य वन संरक्षक श्री पुरूषोत्तम धीमान, वन मण्डलाधिकारी श्री विकास वर्मा तथा पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डीन श्री पी.के.शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर हुये स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। हमारा प्रयास है कि स्वच्छता के साथ-साथ इंदौर जिला हरियाली में भी अव्वल रहे। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि वे आगामी 2 जुलाई को आयोजित होने वाले व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दें। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिले की प्रमुख नदी क्षिप्रा के किनारे प्रमुखता से वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण सुधार में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण समय की बड़ी जरूरत है। जैव विविधता के संरक्षण के लिये इंदौर जिले में कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत चोरल नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास जैव विविधता के संरक्षण का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस नदी को पुनर्जीवित करने के मिले सुफल से अब जिले के प्रमुख पर्यटन केन्द्र जानापाव से निकलने वाली नदियों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये विभिन्न शासकीय विभागों के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जायेगा। 
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में जैव विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है जिससे जैव विविधता में समृद्ध, मजबूत और आर्थिक गतिविधियों के लिये अवसर मिल सके। जैव विविधता के असंतुलन से प्राकृतिक आपदाओं को बढ़ावा मिलता है। जैव विविधता संरक्षण समय की बड़ी जरूरत है। मानव जीवन के लिये जैव विविधता का विशेष महत्व है।
संगोष्ठी के दौरान नर्मदा नदी के विशेषज्ञ और समाजसेवी श्री अमृतलाल बैगड़ द्वारा जैव विविधता के संरक्षण के संबंध में व्यक्त किये गये विचारों पर आधारित एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस फिल्म के माध्यम से जैव विविधता के संरक्षण में नदियों विशेषकर नर्मदा नदी के महत्व के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय वनाधिकारी श्री आर.एन.सक्सेना ने किया। संगोष्ठी में विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित थे।
महिपाल/कपूर

अधिकारी एवं कर्मचारिय¨ं को स्थानांतरण के लिये
देना ह¨गा आॅनलाइन आवेदन
इंदौर 22 मई, 2017
राज्य शासन ने राज्य एवं जिला-स्तर पर वर्ष 2017-18 में अधिकारी-कर्मचारिय¨ं के स्थानांतरण के लिये स्थानांतरण नीति जारी कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिये हैं। इस नीति के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों को स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा।
 इंदौर के जिला कोषालय अधिकारी श्री एन.आर.बिवालकर ने बताया कि आॅनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में एक विभागीय वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई जिसमें यह जानकारी दी गयी। इसमें बताया गया कि वित्त विभाग ने एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमआईएस) का विकास किया है, जिसमें स्थानांतरण के लिये आॅनलाइन आवेदन करने की सुविधा शासकीय सेवक¨ं क¨ उपलब्ध करवायी गयी है। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिये शासकीय सेवक¨ं से आवेदन आॅनलाइन प्राप्त किये जायें। शासकीय सेवक¨ं की लाॅग-इन आई.डी. उनका ष्इम्पलाई क¨डश्श् ह¨गा। संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा शासकीय सेवक¨ं क¨ पासवर्ड प्रदान करने के लिये अधिकृत किया गया है। समस्त विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि 31 मई तक उनके अधीनस्थ कार्यालय¨ं के सभी कर्मचारिय¨ं क¨ लाॅग-इन एवं पासवर्ड प्रदान कर दिये जायें। स्थानांतरण के लिये आवेदन करने की समय-सीमा 15 जून, 2017 तय की गयी है। सभी विभाग क¨ अपनी विभागीय वेबसाइट में  http:@@mptreasury-gov-in@FMS@login-jsp लिंक देने के निर्देश दिये गये हैं।
साॅफ्टवेयर-आईएफएमआईएस पर की जाने वाली प्रक्रिया के लिये संचालनालय क¨ष एवं लेखा ने आवश्यक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है। राज्य-स्तर पर अधिकारिय¨ं अ©र कर्मचारिय¨ं के स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया के अंतर्गत ही किये जायेंगे। प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारिय¨ं के स्थानांतरण विभागीय प्रमुख सचिव@सचिव द्वारा विभागाध्यक्ष के प्रस्ताव@प्रशासकीय आधार पर विभागीय मंत्री के अनुम¨दन पर किये जायेंगे। तृतीय श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारिय¨ं के अंतर्जिला स्थानांतरण विभागाध्यक्ष के प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री के अनुम¨दन के बाद विभागाध्यक्ष के स्तर पर ह¨ सकेंगे। स्थानांतरण नीति से हटकर किये जाने वाले स्थानांतरण के प्रकरण¨ं में मुख्यमंत्री के समन्वय में आदेश प्राप्त किया जाना आवश्यक ह¨गा। स्थानांतरण नीति के अनुसार एक से 30 जून, 2017 तक स्थानांतरण किये जा सकेंगे।
बताया गया कि आईएफएमआईएस प्रक्रिया के अंतर्गत अब कर्मचारियों का वेतन भी आनलाइन ही तैयार किया जायेगा। जानकारी दी गयी कि मई का वेतन जो कि जून, 2017 में देय होगा वह भी इसी प्रक्रिया के अंतर्गत भुगतान किया जायेगा।
महिपाल@कपूर