Monday, 14 May 2018

पेयजल आपूर्ति सुगम बनाये रखने के लिए 55 निजी नलकूप अधिग्रहित
इंदौर 14 मई 2018
       इंदौर शहर में पेयजल आपूर्ति सुगम बनाये रखने के दृष्टि से जिला प्रशासन ने 55 निजी नलकूप अधिग्रहित करने के आदेश जारी किये है। इस संबंध में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने मध्यप्रदेश जल परिरक्षण अधिनियम के तहत आदेश जारी किये है।
       जारी आदेशानुसार उक्त सभी नलकूप/हाईड्रेट आगामी 3 माह के लिए अधिग्रहित किये गये है। उक्त नलकूप/हाईड्रेट का प्रभार कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड क्रमांक 2 मूसाखेड़ी इंदौर को तत्काल प्रभाव से सौंपे जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त जल स्त्रोत का कब्जा रखने वाले प्राधिकृत अधिकारी द्वारा घरेलु उपयोग हेतु जल की पर्याप्त मात्रा में पूर्ति नगर निगम सीमा क्षेत्र के नागरिकों को करायी जायेगी। अधिग्रहण अवधि में जल प्रदाय से संबंधित मशीनरी के प्रचलन और संधारण का सभी खर्चा नगर निगम द्वारा वहन किया जायेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर 2 वर्ष का कारावास या 2 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों से दंडनीय होगा।

/महिपाल/विजय
सरस्वती नदी के गहरीकरण का कार्य तेजी से जारी
20 मशीनें लगा कर बारिश से पूर्व गहरीकरण का कार्य होगा पूरा
विभिन्न विभागों को काम पूरा करने के क्षेत्रवार सौंपे गये दायित्व
इंदौर 14 मई 2018
       इंदौर शहर के प्रमुख सरस्वती नदी के गहरीकरण एवं साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है। गहरीकरण का कार्य मानसून के पूर्व पूरा करने के लिए 20 मशीनें लगायी जायेंगी। बारिश के पूर्व काम पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों को क्षेत्रवार दायित्व सौंपे गये है। गहरीकरण कार्य से निकलने वाली गाद का उचित निपटान भी किया जायेगा।
       यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई इंदौर शहर की नदियों के संरक्षण के लिए की जाने वाले कार्यो के संबंध में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश के परिपेक्ष्य में गठित समिति के बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता, याचिकाकर्ता श्री किशोर कोड़वानी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
       बैठक में इंदौर शहर में नदियों के संरक्षण के लिए विशेष कर सरस्वती नदी के संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने निर्देश दिये कि गहरीकरण का कार्य हर हाल में वर्षा पूर्व हो जाये। इसके लिए उन्होंने विभागवार दायित्व सौंपे। जिन विभागों को दायित्व सौंपे गये उनमें मुख्य रूप से नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, जल संसाधन शामिल है। इन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे समन्वित कार्य योजना बनाकर कार्य करें। कार्य के लिए अपने-अपने विभागीय आवंटन का उपयोग करें। गहरीकरण कार्य के लिए बताया गया कि नगर निगम द्वारा 13 मशीनें लगाई गई है। इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण को 4 मशीनें और जल संसाधन विभाग को 3 मशीनें उपलब्ध कराई जायेगी। बैठक में कहा गया कि गहरीकरण कार्य से जो गाद निकल रही है, उसका उचित निपटान किया जाय। गाद से शहर के ऐसे क्षेत्र जहां गड्ढे है उन्हें भरा जाये। सरस्वती नदी के सीमांकन कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि गहरीकरण कार्य के पश्चात सीमांकित क्षेत्र में दोनों साइड में मुनारे(सीमांकन चिन्ह) लगाई जाये। नदी के दोनों ओर पिचिंग तथा वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिये गये।

/महिपाल/विजय
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की म.प्र. बोर्ड की दसवींबारहवीं परीक्षा परिणामों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने सफल विद्यार्थियोंउनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को दी बधाई असफल विद्यार्थी निराश-हताश नहीं होंआगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं सामने: मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के लिये हर जिले में होंगे पांच कॅरियर काउंसलर 
इंदौर 14 मई 2018
       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2018 के परिणामों की घोषणा की। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम66.54 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 68.07 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में 98 छात्राएं और 83 छात्र एवं हायर सेकेण्डरी की मेरिट सूची में 71 छात्राएं और 62 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियोंउनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने सफलता का इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि इस साल का परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा अच्छा है। श्री चौहान ने उम्मीद के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं कर सके विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी प्रकार से हताशनिराश या उदास नहीं हों। जीवन में आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। आगे और बेहतर प्रयास करें तथा आगे बढ़े। उन्होंने क्रिकेट खिलाडी श्री सचिन तेन्दुलकरमहिला बॉक्सर सुश्री मेरीकॉमऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी श्री कपिल देव और अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन का उदाहरण देते हुये कहा कि कम नंबर लाने के बावजूद इन हस्तियों ने असाधारण और महान काम किये हैं। इसलिये निराश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।
    श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जो विद्यार्थी 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लायेंगेउन्हें उच्च शिक्षा के लिये किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि पैसों के अभाव में किसी भी विद्यार्थी के सपनों को अधूरा नहीं रहने देंगे। उन्होंने परीक्षाओं में बेटियों के आगे रहने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये कहा कि बेटियों को आगे बढ़ायेंबेटियाँ किसी से कम नहीं हैं।
    हर जिले में होंगे कॅरियर काउंसलर : श्री चौहान ने कहा कि इस बार विद्यार्थियों के लिये कॅरियर काउंसलिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि बच्चों को अपने भविष्य का रास्ता तय करने में भरपूर मदद मिले। हर जिले में कॅरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों के जिलेवार सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में विद्यार्थियों का स्वागत किया जायेगा और उन्हें कॅरियर काउंसलिंग दी जायेगी। हर जिले में रोजगार कार्यालय में न्यूनतम पाँच कॅरियर काउंसलर नियुक्त किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से भी प्रत्येक जिले में दो-दो कॅरियर काउंसलर उपलब्ध होंगे। आगामी 17 मई को500 कॅरियर परामर्शदाताओं का उन्मुखीकरण प्रशासन अकादमी में आयोजित किया जायेगा और कॅरियर परामर्श योजना शुरू की जायेगी।
    अच्छा परिणाम देने वाले जिलोंशिक्षकों का होगा सम्मान : श्री चौहान ने माध्यमिक शिक्षा मंडल को समय पर रिजल्ट घोषित करने और निर्विघ्न रूप से परीक्षाएँ सम्पन्न कराने के लिये बधाई दी। उन्होंने शासकीय शालाओं के शिक्षकों को भी बधाई दीजिनके अथक परिश्रम से शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों के परीक्षा परिणाम से उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छा परिणाम देने वाले जिलों और शालाओं के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिये अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
    श्री चौहान ने कहा कि सभी अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन होगा। जो शिक्षक पहले से कार्यरत हैंउनकी वरिष्ठता किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता में और ज्यादा सुधार लाने के लिये प्रयास करें।
    माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री एस.आर. मोहंती ने परीक्षा परिणामों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कक्षा दसवीं के लिये बेस्ट ऑफ फाईव व्यवस्था लागू की गई थी। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये अलग से परीक्षाएं आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि अंकसूची में त्रुटियों को तीन महीनों के अंदर दूर करने के लिये विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। तीन महीने के अंदर त्रुटि नि:शुल्क दूर कर दी जायेगी।
    श्री मोहंती ने बताया कि इस बार हाई स्कूल परीक्षा में 11 लाख हजार 852 विद्यार्थी बैंठे थे। इनमें से 66.54 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। पिछले साल की तुलना में यह 16.8 प्रतिशत अधिक हैं। इनमें 64 प्रतिशत छात्र और 69 प्रतिशत छात्राएं हैं। प्रावीण्य सूची में 98 छात्राएं और 83 छात्र ने स्थान प्राप्त किया है। नीमच और देवास जिलों से पास होने वाले बच्चों की संख्या सर्वाधिक है।
    मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि हायर सेकेण्डरी परीक्षा में लाख 44 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थेजिनमें से 68.07 प्रतिशत सफल हुए हैं। प्रावीण्य सूची में 71 छात्राएं और 62 छात्र शामिल हैं। 12वीं में भी नीमच और दमोह जिलों से सर्वाधिक विद्यार्थी पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि 23 हजार विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत और 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये हैं । इसमें 12 हजार 871 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये और 10 हजार 469 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये।
    मूकबधिर श्रेणी में हाई स्कूल परीक्षा में भिण्ड की सुश्री दीक्षा शर्मा प्रथमग्वालियर के श्री सार्थक चितले द्वितीय एवं धार के श्री कृष्णा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से विकलांग श्रेणी में हाई स्कूल में सागर के श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर प्रथमइंदौर के अक्षत द्वितीय और सागर के श्री प्रहलाद दांगी तृतीय स्थान पर रहे। हाई स्कूल की मेरिट सूची में प्रथम दस में स्थान प्राप्त करने वालों में विदिशा की कुमारी अनामिका साध और शाजापुर के श्री हर्षवर्धन परमार प्रथम रहे। उमरिया के श्री सुभाष प्रसाद पटेलउमरिया के श्री प्रभात शुक्लाआगर मालवा के श्री संयम जैनराजगढ़ के श्री राधेश्याम सोंधिया द्वितीय स्थान पर रहे। बुरहानपुर के श्री चितवन नाईकबुरहानपुर की कुमारी आयुषी शाहनरसिंहपुर की कुमारी साक्षी लोधी और छतरपुर की कुमारी प्रिया साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    हायर सेकेण्डरी के परिणाम में मानसिक विकलांग श्रेणी में ग्वालियर श्री शशिशेखर प्रकाश प्रथम रहे। मूकबधिर श्रेणी में सुश्री ऋतिका गोयल प्रथम रहीं। कला संकाय में छिंदवाड़ा की सुश्री शिवानी पवार प्रथम रहीं। गणित संकाय में श्री ललित पंचोली शिवपुरी प्रथम रहे। वाणिज्य संकाय में शिवपुरी सुश्री आयुषी प्रथम रहीं और कृषि संकाय में श्री संतोष रावत शिवपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान श्रेणी में बालाघाट की सुश्री दीपल जैन प्रथम रहीं और गृह विज्ञान संकाय में सुश्री तमन्ना कुशवाहा प्रथम रहीं।
    इस अवसर पर विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंहस्कूल शिक्षा मंत्री कुँवरविजय शाहस्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशीप्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थीशिक्षक और उनके परिजन उपस्थित थे।

/सिंह/विजय

जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की योजनाएँ होंगी कम्प्यूटरीकृत

राज्य मंत्री श्री आर्य आज भोपाल में करेंगे परियोजना का शुभारंभ 

इंदौर 14 मई 2018
 
    जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की सभी योजनाओं और प्रक्रियाओं को कम्प्यूटरीकृत कर ऑनलाइन एक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है। इसका शुभारंभ जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य आज 15 मई को मंत्रालय भोपाल में अपने कक्ष से करेंगे। इससे कम समय में लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। योजनाओं की मॉनिटरिंग हो सकेगी और योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण काम किया जा सकेगा। परियोजना के लिये 18 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत है।
    निकट भविष्य में निर्माणाधीन नये साफ्टवेयर के माध्यम से विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये सभी हितग्राहियों को स्वयं का प्रोफाइल पंजीयन करवाना होगा। यह पंजीयन हितग्राही द्वारा स्वयंइन्टरनेट कियोस्क जैसे एम.पी.ऑनलाइनलोकसेवा केन्द्रनागरिक सुविधा केन्द्र अथवा विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया जा सकेगा। वर्तमान में योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों का एक बार पंजीयन निश्चित समय-सीमा में करवाया जाना है।
    प्रोफाईल पंजीयन करने के लिये 'पॉयलट लाँचके रूप में बालाघाट जिले को चुना गया है। 'पॉयलट लाँचबालाघाट जिले में 10 मई से हो चुका है।
क्रियान्वयन का माध्यम एवं प्रक्रिया
    परियोजना का क्रियान्वयन विभिन्न घटक में किया जा रहा है। सभी विभागीय योजनाओंसंबंधित मॉड्यूल एवं प्रक्रियाओं के कम्प्युटरीकरण के लिये To-Be, FRS एवं SRSदस्तावेज पीएमयू टीम द्वारा तैयार किया जाता है। To-Be, FRS एवं SRS दस्तावेजों के आधार पर सभी योजनाओंसंबंधित मॉड्यूल और प्रक्रियाओं के ऑनलाइन एप्लीकेशन का निर्माण पीआईयू द्वारा किया जा रहा है। योजनाओंसंबंधित मॉड्यूल और प्रक्रियाओं की सरलता के लिये प्रदेश में प्रचलित अन्य विभागों के सफल एवं उपयोगी एप्लीकेशन जैसे ई-डिस्ट्रिक्टसमग्र, SRDH, NPCI, माध्यमिक शिक्षा मंडल, IFMIS, HRMIS, CCTNS इत्यादि के साथ भी इंटीग्रेशन किया जा रहा है। एप्लीकेशन के निर्माण के बाद सिक्यूरिटी ऑडिट भी करवाया जायेगा। एप्लीकेशन के उपयोग के लिये स्टेट डॉटा सेन्टर में हार्डवेयर स्थापित किये जाएंगे। विभाग के सभी कार्यालयोंस्कूल और छात्रावासों में एप्लीकेशन के उपयोग के लिये उपयोगी हार्डवेयर भी उपलब्ध करवाये जाएंगे।
परियोजना की प्रगति
    वर्तमान में परियोजना की गतिविधियों का कार्य प्रचलन में है। विभाग की नई वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in का निर्माण कर उपयोग किया जा रहा है। ऑनलाइन एप्लीकेशन के निर्माण के लिये 32 योजनाओं/ मॉड्यूल के To-Be, FRS एवं SRS दस्तावेज तैयार किये जा चुके हैं। प्रमुख मॉड्यूल प्रोफाइल पंजीयन का निर्माण किया जा चुका है। प्रतिभा योजनायूपीएससी कोचिंग योजना की ऑनलाइन एप्लीकेशन का निर्माण अंतिम स्तर पर है। परियोजना में प्रमुख योजना/ मॉड्यूल जैसे पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्तिहॉस्टल प्रबंधन प्रणाली,छात्रों को प्रोत्साहनजीआईएसस्कूल प्रबंधन प्रणालीआहार अनुदान योजनामेधावी विदेशन अध्ययन योजनाविज्ञान एवं सामयिक विषयों में प्रवेश पर प्रोत्साहनगणवेश प्रदाय इत्यादि के ऑनलाइन एप्लीकेशन निर्माणाधीन है।

/सिंह/विजय
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण हेतु
ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प आयोजित होंगे
इंदौर 14 मई 2018
       सी.एम. हेल्पलाइन पर लंबित सभी शिकायतों के निराकरण हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प आयोजित होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर ने जिले के सभी सीईओ जनपद पंचायत को उक्त आशय के निर्देश जारी किये है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि सी.एम. हेल्पलाइन पर लंबित समस्त शिकायतों के निराकरण हेतु 15, 16, एवं 17 मई 2018 को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प आयोजित की जाये। इस केम्प के माध्यम से 300 दिवस से अधिक लंबित तथा शेष शिकायतों का अनिवार्यत: निराकरण किया जाये। प्रयास किये जाय कि अधिकतम शिकायतों का निराकरण 181 में माध्यम से किया जाये। इन केम्पों के माध्यम से निराकृत की गई शिकायतों की प्रगति से प्रति दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर को अवगत भी अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित किया जाये।  

/महिपाल/विजय
राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है परिवहन व्यवस्था का सुद्दढीकरण
छ: शहरों की परिवहन व्यवस्था के लिए 7.87 करोड़ आवंटित: मंत्री श्रीमती माया सिंह 
इंदौर 14 मई 2018
    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि प्रदेश के शहरों में लोक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शहरों में पार्किग को व्यवस्थित करने के लिए शहरी पार्किग नीति तैयार की गई है। प्रमुख शहरों में परिवहन व्यवस्था के लिए करोड़ 87 लाख रूपये की राशि आवंटित की गई है।
    श्रीमती माया सिंह ने कहा कि दृष्टि पत्र 2018 में राज्य सरकार द्वारा शहरों में लोक परिवहन को व्यवस्थित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगरीय विकास विभाग द्वारा जेएनएनयूआरएम के माध्यम से बड़े शहरों में 600 बसों का संचालन किया जाएगा। अमृत योजना में 16 चयनित नगर निगम क्षेत्रों में 1600शहरी और अर्द्ध-शहरी बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेएनएनयूआरएम द्वारा भोपालइंदौरजबलपुर और उज्जैन में बस सेवा संचालित की जा रही है। अमृत योजना में भोपालइंदौर जबलपुरउज्जैन के साथ-साथ ग्वालियरदेवासमुरैनासतनासागररतलामरीवाकटनीखण्डवाबुरहानपुरसिंगरौलीछिन्दवाड़ा,भिण्डगुनाशिवपुरी एवं दतिया को सिटी बसों के साथ अन्तर्शहरी बस सेवा से भी जोड़ा जा रहा है।
    मंत्री श्रीमती सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य स्तरीय डेडीकेटेट अरबन ट्रासर्पोट फण्ड से भोपाल को एक करोड़इंदौर को एक करोड़ 87 लाखजबलपुर को 2करोड़ एवं ग्वालियरउज्जैन और विदिशा को एक-एक करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। अमृत योजना से जुड़े शहरों में सिटी परिवहन के लिये टेण्डर प्रक्रिया जारी है।
/सिंह/विजय
रजिस्ट्री से पहले रजिस्ट्रार के पास होगी जमीन की पूरी जानकारी
मध्यप्रदेश जैव प्रौद्योगिकी परिषद् का विज्ञान
 एवं प्रौद्योगिकी परिषद् में होगा संविलियन
इंदौर 14 मई 2018
       मध्यप्रदेश जैव प्रौद्योगिकी परिषद् का विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी परिषद् में संविलियन होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जैव प्रौद्योगिकी परिषद् के संचालक मण्डल और आमसभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश जैव प्रौद्योगिकी परिषद् में कार्यरत स्टाफ का भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् में संविलियन होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि दोनों परिषदों के कार्य लगभग एक समान हैंइसलिए संविलियन का निर्णय लिया गया है।
    बैठक में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइसेंस एवं टेक्नालॉजी की स्थापना करने के लिये प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न प्रस्तावों का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया। जैव प्रौद्योगिकी परिषद् के सी.ई.ओ. श्री सी.के. पाटिल ने परिषद् द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री बी.आर. नायडूसचिव वित्त श्री मुकेशचन्द्र गुप्तामहानिदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् डॉ. नवीन चन्द्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

/सिंह/विजय
एक दिवसीय रोजगार मेला 16 मई को
इंदौर 14 मई 2018
      नेशनल कैरियर सर्विस भारत सरकार के मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा जिला रोजगार कार्यालय में 18 से 23 वर्ष के आईटीआई आवेदकों के लिए प्रसिद्ध कंपनी सुजुकी मोटर्स द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, 10 पोलोग्राउण्ड परिसर में 16 मई 2018 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। उक्त मेले में केवल 2014, 2015, 2016 एवं 2017 में उत्तीर्ण आई.टी.आई. आवेदक ही भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
      रोजगार प्रदान कराने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि नियमों अनुसार आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयनित करेंगे। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि की फोटोकॉपी प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें।
/सिंह/विजय
विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित
 इंदौर 14 मई 2018
   जनजातीय कार्य विभाग के विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिये आयोजित परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित किये जा चुके हैं। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने प्राप्तांक‍ वेबसाइट https://www.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।
    विद्यार्थियों की अंतिम चयन सूची जारी करने के लिये सभी विद्यार्थियों की 5वीं और 8वीं के प्राप्तांक प्रतिशत की प्रविष्टि की जाना है। प्रत्येक अभ्यर्थी अपना पूर्व कक्षा का 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर दर्ज करें।

/सिंह/विजय

पंजीकृत असंगठित मजदूरों के परिवारों को मिलेंगी अनेक सुविधायें
इंदौर 14 मई 2018
    मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना 2018 मध्यप्रदेश के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीकृत असंगठित महिला मजदूरों के लिए प्रारंभ की गई हैं। इस योजना के तहत पंजीकृत असंगठित मजदूर महिलाओं को प्रसूति की स्थिति में कार्य से अनुपस्थित होने के कारण होने वाली आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति की जायेगी, जिससे माता एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होगा साथ ही साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं में सकारात्मक स्वास्थ्य व्यवहारों के अनुसरण में सुधार होगा। यह योजना 1 अप्रैल 2018 से प्रभावशील हो गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था की शीघ्र पहचान, सुरक्षित प्रसव, गर्भवती एवं शिशु जन्म के उपरांत टीकाकरण कां समुचित बढ़ावा देना तथा महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्यवर्धन हेतु नगद प्रोत्साहन राशि से अनुकूल वातावरण का निर्माण करना हैं। इस योजना की पात्रता 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं एवं प्रसूताओं संबंधित महिला पंजीकृत असंगठित कर्मकार होना चाहिए। प्रसूति सहायता शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होने की स्थिति में ही देय होगी तथा प्रसूति सहायता का लाभ अधिकतम दो जीवित जन्म वले प्रसव हेतु ही मन्य किया जायेगा। इसमें प्रथम किस्त के रूप में गर्भावस्था के दौरान 04 प्रसव पूर्व जांच कराने पर 4 हजार रूपये तथा शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होने पर नवजात शिशु का संस्थागत जन्म उपरांत पंजीयन करावाने तथा शिशु को जीरो डोज बीसीजी, ओपीवी तथा एचबीवी टीकारण करवाने पर 12 हजार रूपये दिये जायेगें। इस तरह कुल 16 हजार रूपये दिए जायेगें। इसमें आवश्यक दस्तावेज के रूप में महिला मजदूर का पंजीयन कार्ड, शासकीय स्वास्थ्य संस्था में प्रसव का डिस्चार्ज टिकिट, अधिकतम दो जीवित जन्म वाले प्रसव काANM द्वारा जारी प्रमाण पत्र, एमसीपी कार्ड, आधार कार्ड, आधार से संबंध बैंक खाते की छायाप्रति लगेगी। श्रम विभाग के पोर्टल www.shramiksewa.mp.gov.in के हितग्राही का सत्यापन किया जायेगा।
    इसके साथ ही असंगठित कर्मकार को विभाग द्वारा चिन्हित 21 गंभीर  बीमारियों के नि:शुल्क उपचार हेतु संचालित राज्य बीमारी सहायता निधि योजना का लाभ भी दिया जाएगा। पहले यह योजना गरीबी से नीचे जीवन यापन करने वले सदस्यों एवं समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विन्हित श्रमिक संवर्ग के परिवारों के लिए ही थी। इच्छुक पंजीकृत असंगठित कर्मकार को स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.health.mp.gov.in पर राज्य बीमारी सहायता निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइनआवेदन करना होगा। ऐसा आवेदन प्रस्तुत करते समय उन्हें अपना जीवित कर्मकार पंजीयन भी दर्ज कराना होगा। योजनांतर्गत चिन्हित बीमारियों के उपचार हेतु प्रदेश के अंतर एवं बाहर एन.ए.बी.एच से मान्यता प्राप्त शासकीय-अशासकीय अस्पतालों को मान्यता प्रदान की गई हैं।

/सिंह/विजय
प्राणी संग्रहालय की वार्षिक आय लगभग 1.42 करोड़
चिड़ियाघर में आयेगा सफेद टायगर
इंदौर 14 मई, 2018
      नगर निगम द्वारा संचालित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमोदित प्लान के अनुसार विकसित किया जा रहा हैा प्राणी संग्रहालय 52 एकड़ भूमि पर विकसित है। वन्य प्राणियों के लिये नैसर्गिक वातावरण देने के लिये बड़े पिंजरें बनाये गये हैं। प्राणी संग्रहालय में विगत एक वर्ष में बाउण्ड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने, नवीन प्रवेश द्वारा निर्मित करने, नयी पार्किंग व्यवस्था करने, नवलखा चौराहे से आजाद नगर पुलिसा से नई बाउण्ड्रीबाल का निर्माण करने, सम्पूर्ण जू में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी केमरे के साथ-साथ पब्लिक एनाउंस सिस्टम लगाये गये हैं। प्राणी संग्रहालय में गत वर्ष 13 लाख 26 हजार 474 दर्शक आये,जिससे संग्रहालय को एक करोड़ 42 लाख 9 हजार 230 रूपये की आय हुई।
      प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ0 उत्तम यादव ने बताया कि प्राणी संग्रहालय में 23 प्रजाति की 240 स्तनधारी प्राणी, 26 प्रकार के 244 पक्षी, 8 प्रजाति की 136 सरीसृप, इस प्रकार कुल 57 प्रजाति के 640 पशु-पक्षी हैं। श्री यादव ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में हिरण प्रजाति के जानवरों के पिंजरों में प्राणियों की सुविधा के लिये फव्वारे लगाये गये हैं, मांसाहारी वन्य प्राणियों के बाड़े में वाटर पोण्ड एवं नाईट शेल्टर में वाटर कूलर लगाये गये हैं। इसी प्रकार पक्षियों के पिंजरों में घास के टट्टर लगाकर प्रतिदिन गीला किया जाता है। वन्य प्राणियों के पिंजरों में डिस-इन्फेंक्शन दवाओं का छिड़काव भी प्रति सप्ताह किया जाता है।
      डॉ0 यादव ने बताया कि आने वाले समय में प्राणी संग्रहालय में व्हाइट टाइगर, मकाऊ पक्षी, विदेशी बंदर, एनाकोण्डा साँप और दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग लाने का प्रस्ताव है। जू एजुकेशन के तहत दर्शकों को वन्य प्राणियों के जीवनचक्र के विषय में जानकारी दी जाती है। सरकारी और प्रायवेट स्कूलों को अब तक 72 हजार विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के विषय में जानकारी दी जा चुकी है। प्राणी संग्रहालय में वर्ल्ड टायगर डे, वर्ल्ड एलीफेंट डे, वर्ल्ड लाइफ वीक, जू कीपर वर्कशॉप, वाइल्ड लाइफ क्विज, जू शो, इंटर्नशिप स्टुडेंट, वेटनरी स्टूडेंट ट्रेनिंग और वर्ल्ड लायन डे भी मनाया जाता है। इस प्राणी संग्रहालय से 30 स्कूल, 12 क्लब, 25 कार्यकर्ता जुड़े हुये हैं, जो समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम और कार्यशाली का आयोजन करते हैं। संग्रहालय के कर्मचारी इस बात का ध्यान रखते हैं कि संग्रहालय में रहने वाले पशु-पक्षियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें समय-समय पर भोजन,पानी और खुला प्राकृतिक वातावरण मिले तथा बीमार होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।

/सिंह/विजय
दैनिक वेतनभोगी श्रमिक होंगे नियमित
 इंदौर 14 मई 2018
      मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार 7 अक्टूबर 2016 द्वारा कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को स्थाईकर्मियों में विनियमित करने की योजना के जारी दिशा-निर्देशें के तहत इंदौर जिला अंतर्गत कार्यालय सहायक आयुक्त  जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय मोरोद इंदौर, प्राचार्य ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय मोरोद इंदौर में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को स्थाईकर्मी नियमित वेतनमान दिया जायेगा।
      सहायक आयुक्त आदिवासी विकास इंदौर ने बताया कि तत्संबंधी कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर अंतर्गत संचालित विभागीय छात्रावास एवं आश्रमों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी/श्रमिक कर्मचारियों की प्रारंभिक वरियता सूची तैयार कर नोटिस बोर्ड पर सूचियां जारी/चस्पा की गई है। सूची अंतर्गत यदि कोई श्रमिक अपने दावे/आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते है, तो मय दस्तावेज प्रमाण पत्र के साथ 10 दिनों के अंदर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि पश्चात दावे/आपत्ति मान्य/स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
/सिंह/विजय
लाड़ली लक्ष्मियों को अब मिलने लगी है छात्रवृत्ति
 इंदौर 14 मई 2018/
      संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास संभाग इंदौर श्री राजेश मेहरा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में इंदौर संभाग अंतर्गत 18517 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत छात्रवृत्ति हेतु चिन्हित किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत कक्षा 6 वीं में प्रवेश करने वाली बालिकाओं को छात्रवृत्ति दिये जाने का प्रावधान है। योजना के तहत इंदौर जिले में  3614 बालिकाओं, बड़वानी में 1793, बुरहानपुर में 525, झाबुआ में 365, खण्डवा में 4457, धार में 5800, अलीराजपुर में 245 तथा खरगोन में 1718 बालिकाओं को छात्रवृत्ति हेतु चिन्हित किया गया है।
      श्री मेहरा ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति दिये जाने का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना व बाल विवाह को हतोत्साहित करना है। योजना अंतर्गत बालिका के कक्षा 6 वीं में प्रवेश लेने पर 2 हजार रूपये, कक्षा 9 वीं में प्रवेश पर 4 हजार रूपये, कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रूपये तथा कक्षा 12 वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रूपये ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया जाता है। योजना अंतर्गत बालिका बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर अंतिम भुगतान अंतिम भुगतान के रूप में एक लाख रूपये का किया जाता है। किन्तु शर्त यह है कि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्व न हुआ हो।
/सिंह/विजय
समय से पूर्व मानसून आने की संभावनाएं
इंदौर जिले में अतिवृष्टि तथा बाढ़ आदि आपदाओं से
निपटने के लिए रहेंगे पुख्ता इंतजाम
कलेक्टर श्री वरवड़े ने दिया आवश्यक निर्देश
इंदौर 14 मई 2018
    इंदौर जिले में समय से पूर्व मानसून आने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। जिले में अतिवृष्टि तथा बाढ़ आदि आपदाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्य योजना तैयार कर लें तथा आवश्यक संसाधन और उपकरणों की व्यवस्था करें। जिले में इस वर्ष नगर निगम, पुलिस, विद्युत मण्डल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों का एक ही केन्द्रीयकृत कन्ट्रोल रूम बनाया जायेगा।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति तथा समयसीमा के आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री युसुफ कुरैशी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतम सिंह, अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े, सुश्री निधी निवेदिता, श्री अजय देव शर्मा तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में इस बार बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वरवड़े ने  अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बाढ़ तथा अतिवृष्टि से निपटने के लिए अपने-अपने विभाग के संबंधित कार्य योजना तैयार कर लेवे। वे बचाव राहत कार्यो के लिये टार्च, रस्सी, गोताखोर, लाइफ जैकेट, नाव आदि उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उक्त सभी उपकरण उचित रूप से कार्य कर रहे है, उपकरणों का परीक्षण कर ले। जिले में जिन-जिन क्षेत्रों जल भराव की स्थिति से खतरा उत्पन्न होने कि आशंका है, उन्हें चिन्हित कर संबंधित क्षेत्रों में सजग निगरानी रखी जाय। शहर तथा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित खतरनाक भवनों की सूची तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाय। शहर में कहीं भी जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होने दे। नदी-नालों आदि की गाद निकाल कर साफ-सफाई की जाय। वर्षा जल निकासी के उचित प्रबंध किये जाय। वर्षा काल के दौरान पर्यटन केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी जाय।
    बैठक में कलेक्टर श्री वरवड़े ने जिले में तालाबों के जीर्णोद्धार के लिये जनसहयोग से शीर्घ ही अभियान शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े के दौरान जिले में कम से कम पचास तालाबों का गहरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाय। वर्षा काल के दौरान वृक्षारोपण की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाय।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन सहित समय सीमा के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गये कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का त्वरित और सकारात्मक निराकरण किया जाये। निराकरण इस तरह हो कि आवेदक को संतुष्टी मिले। जो भी प्रकरण निरस्त किया जाये उसमें उसका उचित कारण लिखा जाये। निरस्तिकरण का विवरण तथ्यात्मक हो और जवाब हर प्रकरण में एक जैसे नहीं रहें। उन्होने लंबित सभी प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए।    
/महिपाल/विजय