Sunday, 6 May 2018

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव दम्पति को आर्शीवाद दिया
इंदौर 06 मई,2018
     मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आज इंदौर आये। वे अपनी धर्मपत्‍नी श्रीमती साधना सिंह के साथ होटल ग्रेंड भगवती में आयोजित लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन की सुपौत्री के विवाह समारोह में शामिल हुये। इस समारोह में उन्होंने नव दम्पति को आर्शीवाद दिया । उन्होंने  नवदम्पति के सुखमय वैवाहिक जीवन की भी कामना की।

/महिपाल/अभिषेक
राज्यपाल श्रीमती पटेल का इंदौर में आत्मीय स्वागत
इंदौर 06 मई,2018
      राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय भ्रमण पर इंदौर आयी। इंदौर रेसीडेंसी पर संभागायुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। रेसीडेंसी पर श्रीमती पटेल आत्मीय स्वागत किया गया।
/महिपाल/अभिषेक
चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियाँ शुरू
सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों की मई से ट्रेनिंग 

इंदौर 06 मई,2018
     भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के लिये तैयारियाँ शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी और 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर को ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। ट्रेनिंग मई से जुलाई तक भोपाल स्थित आर.सी..व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में होगी। सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों की सूक्ष्मता से जानकारी दी जायेगी।
     चुनाव आयोग ने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत ट्रेनिंग देने के लिये मध्यप्रदेश गुजरातउत्तरप्रदेश से 2-2 और हरियाणा एवं पंजाब से एक-एक रिसोर्स पर्सन/मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया है। इन सभी की ट्रेनिंग भी मई से 12 मई तक अकादमी में होगी। पहले बैच की ट्रेनिंग 9-10 मई को तथा दूसरे बैच की ट्रेनिंग 11-12 मई को होगी।
     मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने सभी जिला कलेक्टर को उप जिला निर्वाचन अधिकारीरिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर को ट्रेनिंग में भेजने के निर्देश दिये हैं। निर्वाचन अधिकारियों की 4-4 दिवसीय ट्रेनिंग सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। प्रशिक्षण का पहला सत्र से 12 मईदूसरा 30 मई से जूनतीसरा से जूनचौथा 11 से 14 जूनपाँचवां 20 से 23 जूनछटवाँ 27 से 30 जून और सातवाँ अंतिम सत्र से जुलाई तक होगा।
     प्रशिक्षण में 741 निर्वाचन अधिकारी भाग लेंगे। इन्हे अभ्यर्थियों की पात्रता एवं अपात्रतानामांकननाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा (जाँच)डाक मत-पत्रनाम निर्देशन-पत्र वापस लेने की प्रक्रियाउम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटनईवीएम एवं वीवीपैटनिर्वाचन क्षेत्र संबंधी प्लानवल्नरेबल मेपिंगसुरक्षा व्यवस्थाआदर्श आचरण संहितानिर्वाचन व्यय मॉनीटरिंगमतदान दिवस की व्यवस्थाएँमतदान दल एवं मतदान कर्मीविभिन्न आई.टी. एप्लीकेशन तथा मतगणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधी विस्तृत ट्रेनिंग दी जायेगी।

प्रसूति के दौरान कार्य से अनुपस्थित मजदूर महिलाओं को
आर्थिक नुकसान की प्रतिपूर्ति की जायेगी

 इंदौर 06 मई,2018
     राज्य शासन ने मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना-2018 (एमएमपीएसवाई) के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। प्रदेश के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पंजीकृत असंगठित मजदूर महिलाओं के लिये यह योजना एक अप्रैल, 2018 से प्रभावशील हो गई है। इसमें पंजीकृत असंगठित मजदूर महिलाओं को प्रसूति के दौरान कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान की प्रतिपूर्ति की जायेगी।
     योजना का उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था की शीघ्र पहचानसुरक्षित प्रसवगर्भवती एवं शिशु का जन्म के बाद टीकाकरणमहिला एवं शिशु स्वास्थ्य के लिये नगद प्रोत्साहन राशि और अनुकूल वातावरण का निर्माण करना है। योजना में 16 हजार रुपये की राशि दो किश्तों में दी जायेगी। पहली हजार रुपये की किश्त गर्भावस्था के दौरान निर्धारित अवधि में अंतिम तिमाही तक चिकित्सक अथवा एएनएम द्वारा प्रसव पूर्व जाँच कराने पर मिलेगी। दूसरी 12 हजार रुपये की किश्त शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होनेनवजात शिशु का संस्थागत जन्म उपरांत पंजीयन कराने और शिशु को जीरो डोजवीसीजीओपीडी और एचबीवी टीकाकरण कराने के बाद मिलेगी।
     प्रदेश में संचालित केन्द्र सरकार की जननी सुरक्षा योजना के पात्र हितग्राहियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पहला गर्भधारण करने पर पात्र हितग्राही को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहली और दूसरी किश्त के रूप में हजार रुपये का भुगतान होगा। शेष एक हजार रुपये की राशि हितग्राही को मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना से की जायेगी। दूसरे गर्भधारण पर हितग्राही को प्रथम किश्त की हजार रुपये की पूरी राशि का भुगतान मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना से ही किया जायेगा। प्रथम प्रसूता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में तृतीय किश्त की दो हजार रुपये की राशि शिशु का निर्धारित अवधि में प्रथम टीकाकरण चक्र पूरा करने के बाद ले सकेगी।
     योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की गर्भवती महिलाएँ एवं प्रसूताएँपंजीकृत असंगठित महिला कर्मकार को मिलेगा। प्रसूति सहायता शासकीय चिकित्सालय में प्रसव होने और अधिकतम दो जीवित जन्म वाले प्रसव पर ही मिलेगी। हितग्राही को लाभ लेने के लिये असंगठित महिला मजदूर का पंजीयन कार्ड अथवा उसके द्वारा सूचित पंजीयन क्रमांकशासकीय स्वास्थ्य संस्था में प्रसव का प्रमाण-पत्रअधिकतम दो जीवित जन्म वाले प्रसव का एएनएम द्वारा जारी प्रमाण-पत्रमातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्डआधारकार्ड की छायाप्रतिसंबद्ध बैंक खाते की पास-बुक छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। पात्र हितग्राहियों को राशि आधार संबद्ध बैंक खाते में जमा की जायेगी।
क्रमांक 57/1102/महिपाल/अभिषेक
इंदौर जिले में अजा के 225 युवाओं को रोजगार के लिये दिया जायेगा
लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का ऋण एवं अनुदान
इंदौर 06 मई 2018
      इंदौर जिले में अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आर्थिक रूप स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन्ही में से एक मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 225 युवाओं को स्वरोजगार के लिये  लगभग डेढ़ करोड़ रूपये ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।
      जिला अन्त्यावसायी विकास कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.एल जाट ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने के इच्छुक युवाओं से 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। यह आवेदन पत्र कलेक्टर कार्यालय में कक्ष क्रमांक 205 में  जमा किये जा सकते है।  ऋण लेने  इच्छुक आवेदक के पास सक्षम अधिकारी जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है। साथ ही उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होना चाहिये। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति संलग्न करना होगी। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से व्यापार, उद्योग, सेवा आदि के लिये दिया जायेगा। कुल योजना लागत का 50 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 15 हजार रूपये मार्जिंन मनी के रूप में दिया जायेगा। आवेदन पत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 205 स्थित जिला अन्त्यावसायी विकास कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
      श्री जाट ने बताया कि इंदौर जिले में गत वर्ष भी मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया था। इस योजना के अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष 245 युवाओं को एक करोड़ 14 लाख रूपये का ऋण एवं 35 लाख रूपये का अनुदान दिया गया।

क्रमांक 56/1101 /महिपाल/अभिषेक
राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल का दौरा कार्यक्रम
इंदौर 06 मई 2018
      मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल 7 मई को दोपहर 12 बजे रेसीडेन्सी से रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे ग्राँड भगवती होटल पहुंचेंगी। यहां पर वे एक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। दोपहर 1.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
क्रमांक 55/1100 /महिपाल/अभिषेक
इंदौर जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में आज होगी विशेष ग्राम सभायें मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम सभाओं को करेंगे संबोधित
इंदौर, 06 मई 2018
       असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए इंदौर जिले में गत अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित श्रमिकों को योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी देने के लिये 7 मई को जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जायेगी।
      जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन ग्राम सभाओं के सुव्यवस्थित और प्रभावी आयोजन के लिए ग्राम पंचायतवार एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है कि वे ग्राम सभाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें और अधिक से अधिक उपस्थिति ग्राम सभाओं में सुनिश्चित करें। साथ ही इस संबंध में जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे ग्राम सभाओं का आयोजन राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार ही करें।
      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 7 मई को शाम 5.30 बजे विशेष ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे और उपस्थित श्रमिक भाई-बहनों से संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण की अनूठी योजना लागू की गई है।
    प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भाई-बहनों को श्रमिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के लिये मई को शाम बजे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। ग्राम सभाओं की इन विशेष बैठकों में श्रमिक कल्याण योजनाओं और मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के संबंध में जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रसारित संदेश में कहा है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपनी सुख-सुविधाओं और अधिकारों के लिये आवाज ही नहीं उठा पाते थे। अब राज्य सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुये असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण और उनकी सेवा की अनूठी योजना बनाई है। इस योजना का लाभ देने के लिये श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। श्री चौहान ने पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे ग्राम सभा में पढ़ी जाने वाली सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। यदि उनका नाम छूट गया हैतो उसे तत्काल जुड़वायें ताकि योजना का पूरा लाभ उन्हें मिल सके।
    श्री चौहान ने कहा कि इस योजना में श्रमिकों को जमीन के पट्टे देनेपक्का मकान देनेउनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और इलाज का इंतजाम करनेश्रमिक बहनों को प्रसूति में सहायता देने और श्रम करने के दौरान अपंगता होने पर सहायता राशि देनेदुर्घटना होने पर मुआवजा देने और यहाँ तक कि अंतिम संस्कार के लिये भी सहायता देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना में ढ़ाई एकड़ तक की जमीन वाले किसान भी शामिल किये गये हैंक्योंकि वे खेतिहर श्रमिक की श्रेणी में आते हैं। विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित गाँव के पंच-सरपंच अथवा ग्राम सभा के गणमान्य सदस्य मुख्यमंत्री के संदेश का भी वाचन करेंगे।
क्रमांक 54/1099 /महिपाल/अभिषेक