Wednesday, 31 May 2017


प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया का दौरा कार्यक्रम
इंदौर 31 मई, 2017
इंदौर जिले के प्रभारी तथा वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जयंत मलैया एक एवं दो जून को इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इंदौर भ्रमण के दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे तथा विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा ग्रामोदय से भारत उदय के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मलैया आज एक जून को सुबह 9 बजे इंदौर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर साढ़े तीन बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत के निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसी तरह वे दो जून को सुबह सवा 9 बजे इंदौर से देपालपुर के ग्राम आगरा के लिये रवाना होंगे। आगरा में वे सुबह 10 बजे ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ग्राम संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर सवा 2 बजे इंदौर आयेंगे । इंदौर से वे शाम 4.55 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
 महिपाल/कपूर
फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वाले संदेश तथा 
चित्र एवं वीडियो प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही होगी
इंदौर 31 मई, 2017
इंदौर जिले में फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वाले संदेश तथा चित्र एवं वीडियो प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। ज्ञात रहे कि इंदौर जिले में फेसबुक, व्हाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वाले संदेश तथा चित्र एवं वीडियो प्रसारित करने पर दण्डप्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.नरहरि ने सभी एसडीएम एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें। उक्त संबंध में सतत् निगरानी रखें। फेसबुक, व्हाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वाले संदेश या चित्र प्रसारित होने की सूचना/शिकायत/जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करें। श्री नरहरि ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपने-अपने क्षेत्रों का सतत भ्रमण करें। विशेषकर रात्रि में सजग निगरानी रखें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह की वैमनस्यता फैलाने वाले संदेश, चित्र या वीडियो प्राप्त होते हैं तो उन्हें फारवर्ड नहीं करें। इसकी सूचना वे संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं एसडीएम को अवश्य दें, जिससे कि दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
महिपाल/कपूर
जनसम्पर्क विभाग के श्री विजय कुमार औव्हाल को भावभीनी बिदाई
इंदौर 31 मई, 2017
संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय,इंदौर में लंबे समय से लेखापाल का कार्य कर रहे श्री विजय कुमार औव्हाल आज अपनी 37 साल की शासकीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुये। इनकी सेवानिवृत्ति पर जनसम्पर्क परिवार इंदौर तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा उन्हें भावभीनी बिदाई दी गयी।
श्री विजय कुमार औव्हाल की सेवानिवृत्त पर आज रविन्द्र नाट¬गृह परिसर में बिदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता उप संचालक जनसम्पर्क श्री श्रवण कुमार भदौरिया ने की। इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी द्वय श्री महिपाल अजय तथा डॉ.बी.एन.सिंह,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री विजयशंकर मिश्रा, संभागीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के श्री जगदीश सोने सहित अन्य पदाधिकारी और जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारीगण मौजूद थे।
श्री विजय कुमार औव्हाल को श्री श्रवण कुमार भदौरिया ने शॉल-श्रीफल भेंट कर भावभीनी बिदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री औव्हाल ने जनसम्पर्क विभाग में 37 साल की महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। उन्होंने अपने कार्य को कर्मठता एवं कुशलता के साथ ईमानदारी से किया। उन्होंने श्री औव्हाल के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनसम्पर्क परिवार के श्री श्रीकांत सिरसाट, श्री दिनेश कपूर, श्री अशोक बटके, श्री अभिषेक मालवीय, श्री रामअवतार यादव, श्री मधुकर पंवार सहित अन्य कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर श्री औव्हाल का भावभीनी बिदाई दी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में कौशल मेले सम्पन्न
इंदौर 31 मई, 2017
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं कौशल्या योजना के अंतर्गत कौशल मेले का आयोजन गत दिनों किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये नि:शुल्क पंजीयन की सुविधा रखी गयी थी। 
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य श्री राजेश कपिल ने बताया कि मेले में 412 छात्र-छात्राओं का पंजीयन कौशल्या योजना के अंतर्गत किया गया। मेले में जागरुकता के लिये नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक  के माध्यम से श्री शिरीष शेकटकर, श्री जी.एस.शाजापुरकर, श्री गोपाल दीक्षित, श्री सतीश मण्डलोई आदि ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया गया कि रोजगार की पढ़ाई चलें आईटीआई अभियान के अंतर्गत चल रहे ग्रीष्मकालनी प्रशिक्षण सत्र की अवधि 30 जून तक के लिये बढ़ा दी गयी है। यह कार्यक्रम संयुक्त संचालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री डी.एस.ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री सुबोध शुक्ला ने किया तथा अंत में उप प्राचार्य श्री डी.सी.जोशी ने आभार माना।

 
विधिक साक्षरता मोटर बाइक यात्रा 5 जून से
इंदौर 31 मई,2017
न्यायमूर्ति श्री एस.के.सेठ, न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालन अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन में 5 जून, 2017 से 27 जून, 2017 तक वृहद जन-जागरूकता एवं विधिक साक्षरता मोटर बाइक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उक्त मोटर बाइक यात्रा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ, इंदौर से 5 जून को सुबह साढ़े 10 बजे प्रारंभ होकर खरगोन के लिये रवाना होगी एवं 36 जिलों में होती हुई अंत में देवास जिले में पूर्ण होगी। उक्त्त मोटर बाइक यात्रा दल में इंदौर, देवास, धार व राजकोट (गुजरात) के सदस्य भाग ले रहे है।
उक्त यात्रादल का उद्देश्य राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं से आम जनता को विधिक रूप से जागरूक करना एवं विधिक साक्षरता का प्रचार-प्रसार किया जाना है इस हेतु यात्रा दल द्वारा यात्रा के दौरान विभिन्न रोचक प्रस्तुतियों एवं पैम्पलेट्स व प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण साक्षरता आयोजित कर किया जायेगा, जिसमें शासन के विभिन्न विभागों का उनके द्वारा संचालित योजनाओं व अन्य संबंधित सूचनाओं के साथ सहयोग अपेक्षित रहेगा।

पेट्रोल पंप के 100 मीटर की परिधि में 
मैरिज गार्डन में आतिशबाजी प्रतिबंधित
इंदौर 31 मई, 2017
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.नरहरि ने सार्वजनिक हित में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत इंदौर जिले में पेट्रोल पंप के 100 मीटर परिधि में आने वाले मांगलिक भवनों/मैरेज गार्डन में आतिशबाजी को प्रतिबंधित कर दिया है।
यह आदेश जनसामान्य की सुरक्षा से जुड़ा है। भविष्य में लोक शांति भंग होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुये जारी किया गया है। आतिशबाजी की चिंगारी से पेट्रोल पंप में भयानक हादसा हो सकता है। इंदौर जिले में कुछ मांगलिक भवन/मैरिज गार्डन पेट्रोल पंप से लगे हुये हैं। यह आदेश मात्र पेट्रोल पंप के 100 मीटर की परिधि में आने वाले मांगलिक भवनों/मैरिज गार्डनों पर ही लागू होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


Tuesday, 30 May 2017

चिकित्सक की पर्ची के बगैर गर्भपात की औषधियां विक्रय करने पर
राज मेडिकल स्टोर्स सील
इंदौर 30 मई, 2017
इंदौर जिले में कलेक्टर द्वारा दिये गये आदेशों की अवहेलना करते हुये चिकित्सक की पर्ची के बगैर गर्भपात की औषधियां विक्रय करने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी. नरहरि ने नंदलाल चैराहा स्थित राजे मेडिकल स्टोर्स को सील करने के आदेश दिये गये। इस आदेश के परिपालन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया गया है।
 कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गर्भवती महिला द्वारा निजी चिकित्सालय में सोनोग्राफी  करायी गई। महिला चिकित्सक द्वारा उक्त गर्भवती महिला का चेकअप किया गया। उक्त गर्भवती महिला की सोनोग्राफी रिर्पोट नार्मल थी। पी.सी.पी.एन.डी.टी सेल द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं का भौतिक सत्यापन किया जाता हैं। उक्त गर्भवती महिला का भौतिक सत्यापन कराये जाने पर उसके द्वारा उसका गर्भपात निजी चिकित्सालय में होना बताया गया । इसकी विस्तार से जांच की गई। निजी चिकित्सालय के चिकित्सक से जब इस गर्भपात के बारे में जानकारी चाही गई तब उनके द्वारा बताया गया कि उक्त महिला की केवल सोनोग्राफी ही उनके चिकित्सालय में की गई हैं। गर्भपात का कोई रिकार्ड नहीं होना बताया गया। इसके बाद पुनः उक्त महिला से पी.सी.पी.एन.डी.टी सेल द्वारा दूरभाष पर सम्पर्क कर जानकारी चाही गई तब भी उनके द्वारा गर्भपात उक्त निजी चिकित्सालय में ही होना बताया गया। तब उक्त निजी चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित उक्त गर्भवती महिला को जिला दण्डाधिकारी महोदय 29 मई 2017 को समक्ष में सुनवाई के लिए उपस्थित होने हेतु बुलाया गया। समक्ष सुनवाई में गर्भवती महिला द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा चिकित्सक की पर्ची के बिना राज मेडिकल स्टोर्स, नंदलालपुरा चैराहा, इन्दौर से गर्भपात की औषधियां क्रय कर सेवन किया गया जिससे एक दिन बाद उनका गर्भपात घर पर ही हो गया। उक्त महिला द्वारा दिये गये बयान के संदर्भ में जिलादण्डाधिकारी द्वारा 30 मई 2017 को राज मेडिकल स्टोर्स के संचालक एवं  वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को समक्ष सुनवाई हेतु बुलाया गया। राज मेडिकल स्टोर्स के संचालक की समक्ष सुनवाई के दौरान चिकित्सक की पर्ची के बिना गर्भपात की गोलियों विक्रय करना पाया गया तथा इस कृत्य से जिलादण्डाधिकारी के आदेश की अवहेलना पायी गयी। कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक को तत्काल राज मेडिकल स्टोर्स को सील करने के आदेश दिये । इस आदेश के परिपालन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा राज मेडिकल स्टोर्स, नंदलालपुरा चैराहा, इन्दौर को सील किया गया।
महिपाल@कपूर  
  

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं समस्यायें
------
समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
-------
जनसुनवाई में कुल 301 आवेदन प्राप्त
इंदौर 30 मई, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में आमजनों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शमीमउद्दीन तथा अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने जनसुनवाई में सहयोग किया। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नरहरि ने कई मामलों में अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करवाया, वहीं अन्य मामलों में समय-सीमा तय करते हुये निर्धारित समयावधि में आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई में कुल 301 आवेदन प्राप्त हुये।
जनसुनवाई में नालियाबाखल इंदौर निवासी श्री ओमप्रकाश पिता पुरूषोत्तम ने ई-रिक्शा दिलाये जाने की मांग की। आवेदक ने बताया कि वह बीपीएल धारक है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार के पालन-पोषण के लिये ई-रिक्शा दिलवाये जाने का अनुरोध किया। मामले में अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के सहायक संचालक को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रकरण तैयार करने व नियमानुसार ऋण दिलवाये जाने के निर्देश दिये । एक अन्य मामले में मुण्डलाबाग सुल्लाखेड़ी के ग्रामवासियों ने खराब ट्रांसफार्मर ठीक कराने व सर्विस लाइन की मरम्मत करवाये जाने का अनुरोध किया। ग्रामवासियों ने बताया कि मांगलिया पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले मुण्डलाबाग की तीनों डीपी/ट्रांसफार्मर व सर्विस लाइन पूरी तरह खराब हो चुके हैं। स्थानीय पावर हाउस में कई बार लिखित व मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले में कार्यवाही हेतु अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देशित किया गया है।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत खजुरिया की आंगनवाड़ी में दिव्या स्वसहायता समूह द्वारा संचालित किये जा रहे मध्यान्ह भोजन की रसाइया रानीबाई पति जीवन चौकसे की पारिश्रमिक राशि दिलवाये जाने का अनुरोध किया गया। आवेदिका ने बताया कि पारिश्रमिक राशि दिये जाने हेतु बार-बार आवेदन देने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। उक्त मामले में परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा इंदौर को निर्देशित किया है।
तहसील इंदौर के ग्राम जामनिया निवासी धनीबाई पति छगन गंभीर रूप से बीमार अपनी बहन नर्मदाबाई के इलाज के लिये मदद दिलवाये जाने की मांग की। आवेदिका ने बताया कि नर्मदाबाई को मसे की समस्या है तथा बॉल्व खराब हो गया है। अरविंदों हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ऑपरेशन में लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। मेरी बहन के पति का स्वर्गवास हो गया है। आर्थिक स्थिति खराब है। दोनों पुत्र मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे हैं। एक अन्य मामले में रामकुंअर पति स्व. गोपाल निवासी जामनिया धूलमारी ने भी इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाये जाने का अनुरोध किया। आवेदिका ने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहती है। खून की कमी है इलाज पर अब तक 50 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं और अब आगे इलाज कराने में असमर्थ हूं। उक्त दोनों मामलों में जिला बीमारी सहायता निधि योजना में पात्रता का परीक्षण कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
जनसुनवाई में बेटमा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी पूनमचंद पिता नाथूलाल ने रहवास हेतु शासकीय पट्टा/आवास योजना का लाभ दिलाये जाने का अनुरोध किया है। आवेदक ने बताया कि वह गरीबी रेखा की श्रेणी में है तथा मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा है। पिछले 25 वर्ष से बेटमा में रहता हूं, किंतु नगर परिषद से रहवास के लिये कोई जमीन/प्लाट नहीं दिया गया है। मामले में कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर शहरी क्षेत्र को निर्देशित किया गया है। एक अन्य मामले में लक्ष्मी नगर की गंगा राठौर ने शिकायत की कि उनके पुत्र कुबेर राठौर का प्रवेश न्यू सेंटगिरी एकेडमी वेंकटेश नगर वर्ष 2016-17 में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत हुआ था, किंतु स्कूल संचालक द्वारा अब फीस की मांग की जा रही है। आवेदिका ने अवगत कराया कि वह बीपीएल श्रेणी में आती है तथा परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। आवेदिका ने अपने पुत्र को नि:शुल्क शिक्षा दिलाये जाने तथा फीस माफ किये जाने की मांग की। उक्त मामले में नियमानुसार कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर को निर्देशित किया गया है।
 भदौरिया/कपूर

एक्सपायरी दूध पाउडर की कीमत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से वसूलने के निर्देश
इंदौर 30 मई, 2017
आंगनवाड़ी केन्द्र में एक्सपायरी डेट का दूध पाउडर पाये जाने से संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से उक्त पाउडर की राशि वसूल करने के निर्देश दिये गये हैं। यह निर्देश संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास इंदौर संभाग श्री राजेश मेहरा द्वारा दिये गये। 
श्री मेहरा द्वारा गत दिनों सांवेर परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। आकस्मिक निरीक्षण में आंगनवाड़ी केन्द्र अजनोद क्रमांक एक में 25 पैकेट दूध पाउडर एक्सपायरी पाया गया। संभागीय संयुक्त संचालक ने उक्त दूध की राशि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से वसूल करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला इंदौर को दिये हैं। संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता उपाध्याय का यह कार्य अत्यंत ही गैर जिम्मेदाराना है । उन्हें पद से पृथक करने के निर्देश भी परियोजना अधिकारी सांवेर को दिये गये हैं।
इसके अतिरिक्त संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र नागपुर क्रमांक-एक, नागपुर क्रमांक दो तथा अजनोद क्रमांक 2 का भी निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र नागपुर क्रमांक एक में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सलोनी द्वारा मुख्यालय पर निवास न कर चन्द्रावतीगंज से अप-डाउन करना पाया गया । श्रीमती सलोनी को भी पद से पृथक करने के निर्देश परियोजना अधिकारी सांवेर को दिये गये हैं। संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि हितग्राहियों को हित लाभ नहीं देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को विरूद्ध सतत् सख्त कार्यवाही की जायेगी।
महिपाल/कपूर
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग का अमला संयुक्त भ्रमण करेगा
इंदौर 30 मई, 2017
महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भ्रमण किये जायेंगे। दोनों विभाग के संयुक्त भ्रमण से बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम, बाल कुपोषण नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की जांच, कम वजन वाले नवजात शिशुओं की ट्रेकिंग, टीकाकरण, गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार आदि आसानी से किया जा सकेगा।
दोनों विभाग के अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का संयुक्त भ्रमण भी किया जायेगा तथा केन्द्र में दर्ज कुपोषित बच्चों के माता-पिता से चर्चा भी की जायेगी। इसमें किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की पहचान व नियंत्रण के लिये हिमोग्लोबिन परीक्षण, एनीमिया की रोकथाम, आई.एफ.ए. की गोलियों का वितरण आंगनवाड़ी केन्द्र पर आदि कार्यों का जमीनी स्तर पर सत्यापन संभव हो सकेगा।
 महिपाल/कपूर 






विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज
इंदौर 30 मई, 2017
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जायेगा। इस दिन  इंदौर जिले में आम जनता में जागरूकता लाने के लिये जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम मनोरमा राजे क्षय चिकित्सालय में दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन.नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शहर के केंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस.नय्यर, नोडल अधिकारी डॉ. माधव हसानी, अधीक्षक मनोरमा राजे क्षय चिकित्सालय डॉ. विजय अग्रवाल एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा तंबाकू से होने वाले विभिन्न रोगों के बारे में उपस्थित जनता को  बताया जायेगा।
इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल परिसर, सिविल डिस्पेंसरी अरण्य, सिविल हॉस्पिटल महू, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेटमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हातोद, हुकुमचंद पॉली क्लिनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांवेर में भी 31 मई, 2017 बुधवार को तंबाकू निषेध दिवस के अंतर्गत जन जागरूकता के  कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
महिपाल/कपूर

Saturday, 27 May 2017

जीएसटी पर रवीन्द्र नाट¬गृह में कार्यशाला सम्पन्न
----
जीएसटी से पूरे देश में करों के मामले में एकरूपता आएगी
----
जीएसटी लागू होने पर संस्थाओं को नये सिरे से कराना होगा पंजीयन
---
पंजीयन कराने वाले को अनिवार्य रूप से रिटर्न फाइल करना होगा
इन्दौर, 27 मई 2017
    रवीन्द्र नाट¬गृह में शनिवार को वाणिज्यिक कर विभाग के तत्वावधान में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी)  पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वाणिज्यिक कर विभाग, सेंट्रल एक्साइज के अधिकारीगणों के अलावा सम्भाग के जिलों के जिला कार्यालय प्रमुख भी मौजूद थे। कार्यशाला में मुख्य वक्ता जीएसटी काउंसिल नईदिल्ली के कमिश्नर श्री उपेन्द्र गुप्ता थे। आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग श्री राघवेन्द्र सिंह, सेंट्रल एक्साइज भोपाल के मुख्य आयुक्त श्री हेमंत भट्ट, इन्दौर के प्रमुख आयुक्त श्री एस.एल. मीणा के अलावा उज्जैन व रायपुर के सेंट्रल एक्साइज के आयुक्तगण विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 
    कार्यशाला में उपस्थित मुख्य वक्ता श्री उपेन्द्र गुप्ता ने जीएसटी की पृष्ठभूमि के साथ ही जीएसटी का देश की अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभाव व फायदों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जीएसटी को लागू करने में दस साल लग गये। इसके प्रावधानों को तैयार करने के लिये 30 समितियाँ गठित की गई तथा 175 मीटिंग आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद केन्द्र व राज्यों द्वारा लागू सभी अप्रत्यक्ष कर समाप्त हो जाएंगे और केवल एक कर जीएसटी लागू होगा। इससे अप्रत्यक्ष करों के मामले में पूरे देश में एकरूपता आएगी। उन्होंने जीएसटी की विशेषताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा जीएसटी के प्रावधानों व नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी में सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी तथा यूटीजीएसटी के प्रावधान है। आईजीएसटी मॉडल ऐसा मॉडल है जो केवल भारत में ही लागू होता है। विश्व के अन्य देशों में कहीं नहीं है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत करों के चार स्लैब 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत व 28 प्रतिशत तय किये गये हैं, जो अलग-अलग वस्तुओं पर अलग दर से लागू हैं। उन्होंने बताया कि देश में एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू किया जायेगा।
    श्री गुप्ता ने बताया कि पुराने अप्रत्यक्ष कर समाप्त होने तथा जीएसटी के नये प्रावधान लागू होने से संस्थाओं को नये सिरे से पंजीयन कराना होगा। यह पंजीयन पैन आधारित होगा। एक राज्य में एक ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्होंने कन्सेप्ट ऑफ सप्लाई, कम्पोजिशन स्कीम, टाइम ऑफ सप्लाई, वेल्यूवेशन, इन्पुट टैक्स क्रेडिट, इनवाइस, डेबिट/क्रेडिट नोट्स, रिटर्न, टैक्स भुगतान की प्रक्रिया, टीडीएस, रिफण्ड, डिमाण्ड एवं रिकव्हरी, अपील व रिवीजन तथा दण्ड संबंधी प्रावधानों व नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जीएसटी में पंजीयन कराने वाली संस्थाओं को रिटर्न अनिवार्य रूप से भरना होंगे। रिटर्न माह की 20 तारीख तक फाइल करना होगा। विभागीय अधिकारियों को टीडीएस के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।
    कार्यशाला के प्रारंभ में वाणिज्यिक कर विभाग के आयुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने स्वागत उदबोधन दिया। सेंट्रल एक्साइज भोपाल के मुख्य आयुक्त श्री हेमंत भट्ट व प्रमुख आयुक्त इन्दौर श्री एस.एल. मीणा ने भी जीएसटी के संबंध में अपने विचार रखे और कहा कि जीएसटी को लेकर लोगों में विभिन्न प्रकार की शंका व चिंताएं हैं। खुशी की बात यह है कि जीएसटी को मूर्त रूप देने वाले हमारे बीच में है और वे हमें जीएसटी के बारे में मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जीएसटी से संबंधित प्रावधानों को समझने तथा शंकाओं को दूर कर लेने का अनुरोध किया। कार्यशाला के अन्त में आयुक्त श्री राघवेन्द्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि आज की यह कार्यशाला अधिकारियों के लिये मील का पत्थर साबित होगी।
/भदौरिया





आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
इंदौर 27 मई, 2017
    संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा श्री राजेश महेरा ने बताया कि इंदौर संभाग के सभी जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जायेगा तथा उनके हेल्थ कार्ड भी बनाये जायेंगे ताकि भविष्य में उनके काम आ सकें। उन्होंने बताया कि इंदौर संभाग में कुल 17 हजार 206 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं।
    श्री मेहरा ने बताया कि माह जून 2017 में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर परियोजना व सेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश गत दिवस वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने संयुक्त संचालकों व जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी स्तर पर विभागीय योजना व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की होती है तथा सहायिका उन्हें कार्य में सहायता करती हैं। ऐसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के स्वास्थ्य की चिंता भी जरूरी है ताकि वे स्वस्थ रहें और आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की चिंता कर सकें।
श्व्   
सिंह/कपूर

अनुसूचित वर्ग को 10 लाख से एक करोड़ तक का स्वरोजगार ऋण
-----
आवेदन की अन्तिम तिथि 31 मई
इंदौर 27 मई, 2017
    जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 40 वर्ष के बेरोजगारों से 31 मई, 2017 तक स्वरोजगार ऋण हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति को वित्त वर्ष 2017-18 के लिये 20 हितग्राही चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदक अनुसूचित जाति का होना चाहिये। न्यूनतम 10वी कक्षा उत्तीण होना चाहिये। आवेदन के साथ उसे मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा बैंक से पूर्व में कोई ऋण नहीं लिया गया हो। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत हितग्राही को 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जायेगा। हितग्राही को 15 प्रतिशत मार्जिनमनी (अधिकतम 12 लाख रुपये) और 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान में छूट दी जायेगी।
सिंह/कपूर


Friday, 26 May 2017

कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारियों के लिंक अधिकारी नियुक्त 
इन्दौर, 26 मई 2017 
कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारियों के अवकाश पर चले जाने या प्रशासनिक कार्य से मुख्यालय से बाहर रहने पर शासकीय कार्य सुचारु रूप से संचालित करने के लिये लिंक अधिकारी नियुक्त किया है। 
जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री नरहरि ने अपर कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय और द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन और द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरासिया के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री अजयदेव शर्मा और द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को नियुक्त किया गया है। 
इसी प्रकार कलेक्टर श्री नरहरि ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा का प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह को नियुक्त किया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव और द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर को नियुक्त किया गया है। 
इसी प्रकार कलेक्टर श्री नरहरि ने डिप्टी कलेक्टर श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बिहारी सिंह और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री श्रृंगार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय के प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सोनी को नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 
सिंह/बटके

दो आरोपी जिलाबदर 
इन्दौर, 26 मई 2017 
जिले में शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। जारी आदेशानुसार अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजयदेव शर्मा ने लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण आरोपी संतोष उर्फ संतिया पिता रमेश निवासी रामानंद नगर थाना चन्दन नगर और आरोपी गिरीश उर्फ गिरी पिता भगवानदास खेमचंदानी निवासी सिंधी कालोनी थाना जूनी इन्दौर को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 के तहत जिलाबदर कर इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खण्डवा और खरगोन जिले की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया है। 
सिंह/बटके

नगर निगम सीमा में सार्वजनिक स्थानों पर पशुपालन प्रतिबंधित
-----
धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी 
इन्दौर, 26 मई 2017 
जिले में शांति एवं सुव्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी. नरहरि ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत इन्दौर नगर निगम सीमा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर पशुपालन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। पशुपालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पशुओं को पशुपालन हेतु प्रतिबंधित एरिया के बाहर ही रखें। यदि कोई आवारा पशु नगर निगम सीमा क्षेत्र में पाये जाएंगे तो संबंधित पशुपालक के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही नगर निगम या किसी शासकीय एजेंसी द्वारा आवारा पशुओं की धरपकड़ की कार्यवाही के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो उसके विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 
यदि प्रतिबंधित एरिया में किसी संरचना या बाड़े में अधिक संख्या में पशुओं का पालन करना पाया जाता है तो ऐसी संरचना या बाड़ों को आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर हटा लिया जाये अन्यथा उन्हें तोड़कर हटाया जायेगा। सार्वजनिक स्थानों यथा सड़कों आदि पर आवारा पशुओं के विचरण को उक्त आदेश के प्रभावी होने से ही प्रतिबंधित किया गया है। 
नगर निगम द्वारा विशेष टीमों का गठन कर लगातार आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम जारी रखी जायेगी तथा इन आवारा पशुओं को पकड़ने पर सुरक्षित कांजी हाउस में इन्हें रखा जाये तथा किसी भी स्थिति में वापस छोड़ा नहीं जायेगा। ऐसे पकड़े गये आवारा पशुओं को शहर से लगभग 50-55 किलोमीटर दूरस्थ ऐसे स्थलों पर भेजा जाये, जहाँ आसपास पानी तथा चारे की सहज उपलब्धता हो सके। यदि इन पशुओं को शहर से बाहर ले जाने की कार्यवाही के दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है ते उसके विरुद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 
यह आदेश आगामी 21 जुलाई 2017 तक प्रभावशील रहेगा। उक्त प्रभावशील अवधि में उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।  
सिंह/वटके 
सांसद निधि से तीन नलकूप स्वीकृत
इन्दौर, 26 मई 2017 
क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने इन्दौर नगर वार्ड क्रमांक-14 रूकमणी नगर, इन्दौर नगर वार्ड क्रमांक-63 श्रद्धानंद मार्ग छावनी में और इन्दौर नगर वार्ड क्रमांक-4 सुखदेव विहार में तीन नलकूप खनन (प्रत्येक वार्ड में एक नलकूप) के लिये सात लाख 49 हजार 700 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी संभाग इन्दौर को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया है।  
सिंह/बटके






आर्थिक सहायता स्वीकृत 
इन्दौर, 26 मई 2017 
अपर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित ईश्वर पिता लालसिंह ठाकुर निवासी ग्राम खण्डेल को एक लाख एक सौ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता मध्यप्रदेश राजस्व पुस्तक परिपत्र में निहित प्रावधानों के तहत दी गई है। ज्ञातव्य है कि गत दिवस श्री लालसिंह ठाकुर के मकान में अचानक आग लग जाने से मकान और घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। 
सिंह/बटके


संभागायुक्त द्वारा इन्दौर-दाहोद तथा सनावद-खण्डवा 
नई रेल लाइन हेतु भू-अर्जन कार्य की समीक्षा
-----
भू-अर्जन कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश 
-----
शासकीय भूमियों के हस्तान्तरण हेतु प्रस्ताव भिजवाने हेतु 
रेल्वे के अधिकारियों को भी दिए निर्देश
इन्दौर, 26 मई 2017 
संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में इन्दौर-दाहोद तथा सनावद-खण्डवा नई रेल लाइन के लिये भू-अर्जन कार्य की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर झाबुआ श्री आशीष सक्सेना, एडीएम इन्दौर श्री अजयदेव शर्मा, उपायुक्त राजस्व श्रीमती सपना शिवाले, संयुक्त कलेक्टर धार श्री दारासिंह ठाकरे, प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन खण्डवा के अलावा रेल्वे के मुख्य अभियन्ता व कार्यपालिक अभियन्तागण मौजूद थे। 
बैठक में संभागायुक्त श्री दुबे ने जिलेवार नई रेल लाइन के लिये भू-अर्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि भू-अर्जन कार्य शीघ्रता से पूरा करें ताकि रेल्वे जमीन का कब्जा लेकर निर्माण कार्य चालू कर सके। बैठक में बताया गया कि झाबुआ जिले में निजी भूमि का भू-अर्जन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा रेल्वे को भूमि का कब्जा भी दे दिया गया है। झाबुआ जिले में राजस्व भूमि के हस्तान्तरण के प्रस्ताव भी तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश रेल्वे के अधिकारियों को दिये ताकि राजस्व भूमि को हस्तान्तरित करने की अनुमति दिए जाने हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भिजवाया जा सके। इन्दौर जिले में 203 किसानों में से 185 किसानों को मुआवजा वितरण किया जा चुका है। केवल 18 किसानों को मुआवजा वितरण किया जाना है। रेल्वे अधिकारियों ने टिही रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग के लिये भूमि विवाद तथा बंजारी टनल पर अतिक्रमण से संबंधित समस्या रखी। इस संबंध में संभागायुक्त श्री दुबे ने एडीएम श्री शर्मा को निर्देशित किया कि वे संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को निर्देशित कर तीन दिन में सीमांकन कराकर विवाद का निराकरण करवाना सुनिश्चित करें। 
बैठक में धार जिले में भू-अर्जन कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि धार जिले में 13 गाँव में भू-अर्जन का कार्य जारी है। इनमें से चार गाँवों में अवार्ड पारित हो चुके हैं। शेष गाँवों में धारा-21 व अन्य धाराओं में कार्यवाही प्रचलित है। संभागायुक्त श्री दुबे ने भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये। खण्डवा जिले में 12 गाँव में भू-अर्जन का कार्य किया जा रहा है। यहाँ सात गाँवों में वन भूमि आने से भू-अर्जन कार्य में समस्या बताई गई। संभागायुक्त श्री दुबे ने वन मण्डलाधिकारी से चर्चा कर समस्या का हल करने के निर्देश दिये। यह भी बताया गया कि पाँच गाँव में राजस्व भूमि के हस्तान्तरण के प्रस्ताव शासन स्तर पर अनुमति हेतु भिजवाये गये हैं। इन मामलों में अग्रिम कब्जा दिये जाने पर चर्चा की गई। रेल्वे के अधिकारियों ने जिन भूमियों का भू-अर्जन हो चुका है तथा रेल्वे ने कब्जा भी ले लिया है, उन भूमियों का राजस्व रिकार्ड में रेल्वे के नाम से नामांतरण करवाये जाने का भी अनुरोध किया। 
भदौरिया/बटके 
 









Thursday, 25 May 2017

आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित
इंदौर 25 मई, 2017
पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर रेज ग्रामीण श्री आर.पी.सिंह ने लंबे समय से फरार आरोपी तमीम उर्फ तम्मू पिता सलीम निवासी बंजारी थाना किशनगंज की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी या कर्मचारी आरोपी को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तारी हेतु सूचना देगा या इससे संबंधित ऐसी कोई सूचना देगा, जिससे उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे 20 हजार रुपये के इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता या पुलिसकर्मी होने पर पुरस्कार के वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर रेंज ग्रामीण का निर्णय अंतिम होगा।
क्रमांक /सिंह/कपूर



हाईकोर्ट  की इंदौर खण्डपीठ में लोक अदालत 8 जुलाई को
इंदौर, 25 मई 2017
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री पी.के. जायसवाल के निर्देशन में म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में 8 जुलाई 2017 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में किया जा रहा है। इससे जनता को सस्ता-शीघ्र-सुलभ न्याय मिलेगा।
पिं्रसिपल रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय विधिक सेवा श्री देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकव्हरी संबंधी मामले, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जल कर बिल संबंधी प्रकरण, सेवा मामले जो सेवानिवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित है, राजस्व प्रकरण, दीवानी मामले तथा अन्य समस्त प्रकरण के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जायेगा।
पिं्रसिपल रजिस्ट्रार द्वारा समस्त पक्षकारों एवं अधिवक्तागण से अनुरोध किया गया है कि उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकृत कराने हेतु मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में पिं्रसिपल रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, संबंधित सेक्शन एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर में संपर्क कर सकते हैं एवं अपने प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने हेतु आवेदन अथवा सूचना दे सकते हैं। लोक अदालत के द्वारा निराकृत किये गये प्रकरणों में पक्षकारों के द्वारा भुगतान की गई कोर्ट फीस का शासन द्वारा वापिस किये जाने का प्रावधान है। लोक अदालत में किये फैसले के विरूद्ध किसी भी वरिष्ठ न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती। लोक अदालत में समझौते के तहत प्रकरणों का निराकरण किया जाता है, जिससे दोनों पक्षों की जीत होती है।
क्रमांक /सिंह/कपूर



रेत खनन के संबंध में कैवियट दायर
इंदौर 25 मई, 2017
मध्यप्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण के परिरक्षण, बाढ़ के नियंत्रण, प्रदूषण के निवारण के हित में और लोक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये व्यापक जनहित में नर्मदा नदी से रेत उत्खनन का कार्य तत्काल रोकने का निर्णय लिया गया है और इस हेतु मध्यप्रदेश शसन खनिज साधन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा 22 मई, 2017 को आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों तथा इन आदेशों पर अवलंबित संबंधित जिलों के कलेक्टरों द्वारा रेत उत्खनन को रोकने हेतु आदेश जारी किए जा सकते हैं, जिनकी सुनवाई के पूर्व केविएटकर्ता को भी सुना जाये। इस उद्देश्य से उच्च न्यायालय के समक्ष मध्यप्रदेश शासन की ओर से केविएट याचिका प्रस्तुत कर दी गयी है।
क्रमांक /सिंह/कपूर

उत्तरकाशी बस दुर्घटना --
एयर इंडिया का विशेष विमान मृतकों के शव लेकर पहुंचा इंदौर
-----
5 घायलों को भी लाया गया विशेष विमान से
------
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर विमानतल पहुंचकर
 मृतकों को दी श्रद्धांजलि
----
घायलों से पूछा हालचाल, प्रशासन को दिये बेहतर व
शासकीय खर्च पर उपचार के निर्देश
-----
मृतकों के शवों को शव वाहनों से उनके पैतृक गांव रवाना किया गया
इंदौर 25 मई, 2017
गुरूवार 25 मई को उत्तरकाशी बस दुघर्टना के मृतकों व घायलों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान दोपहर बाद लगभग तीन बजे इंदौर विमानतल पहुंचा। यहां से मृतकों की पार्थिव देह को शव वाहनों के माध्यम से उनके पैतृक गांव के लिये रवाना किया गया, वहीं घायलों को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। भोपाल से हेलिकाप्टर द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी इंदौर विमानतल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों के हालचाल पूछे तथा जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने विमानतल पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी तथा परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिये तथा मृतकों के परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री चौहान ने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि उत्तराखंड में तीर्थ यात्रा पर गये 22 तीर्थ यात्रियों ने रूद्रप्रयाग के पास बस दुर्घटना में अपने प्राण गवां दिये। दो व्यक्ति अभी भी लापता हैं तथा 6 अन्य घायल हैं। 6 घायलों में से 5 घायलों को विशेष विमान से लाया गया है। घायलों के उपचार पर होने वाला पूरा खर्च प्रदेश की सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर होने से उसका इलाज वहीं पर हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मृतक 22 लोगों में से 15 इंदौर जिले के तथा 7 धार जिले के हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही बस दुर्घटना की जानकारी मिली, वैसे ही दुर्घटना में पीड़ितों की मदद के लिये उनके द्वारा भरपूर प्रयास किये गये। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रीजी से भी चर्चा कर पीड़ितों की मदद के लिये आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि बस दुर्घटना में मृतकों को तो हम बचा नहीं पाये, लेकिन हमने यह प्रयास किया कि उनकी पार्थिव देह जल्दी से जल्दी परिजनों तक पहुंच जाये, ताकि परिजन उन्हें ठीक तरह से देख लें व समय पर अंतिम संस्कार कर सकें। इसी को दृष्टिगत रखते हुये एयर इंडिया के विशेष विमान से मृतकों व घायलों को लाने का प्रयास किया गया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा में यह भी बताया कि नीमच जिले में ट्रेक्टर ट्रॉली दुर्घटना मेंे 9 व्यक्तियों की मृत्यु होने की जानकारी अभी-अभी मिली है। इन मृतकों के लिये भी उनके परिजनों को दो-दो लाख रूपये सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही जो घायल हुये हैं उन्हें 50-50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता देने के लिये निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में  भी घायलों का उपचार शासकीय खर्चे पर किया जायेगा। इस अवसर पर विमानतल पर धार-महू संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, इंदौर जिले के विधायकगण श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रमेश मैंदोला, श्री सुदर्शन गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल,धार जिले के धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा, कलेक्टर श्री पी.नरहरि, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्रा व अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
भदौरिया/कपूर

Wednesday, 24 May 2017

मतदाता सूची में नाम जोड़ने/हटाने की स्टेजवार प्रगति
एसएमएस से मतदाता को मिलेगी
इंदौर 24 मई, 2017
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.नरहरि ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईआरएमएस सॉफ्टवेयर, जिसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा हटाने हेतु प्राप्त फार्मों को अपलोड किया जाता है, मतदाताओं की सुविधा की दृष्टि यह प्रोव्हीजन किया गया है कि मतदाता द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक फार्म की स्टेजवार प्रगति को उपलब्ध मोबाईल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
व्यक्ति द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण करने की स्थिति में अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु निर्धारित प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत किया गया है तो मतदाता द्वारा फार्म में अंकित मोबाइल नम्बर पर फार्म अपलोड होने पर प्रथम एसएमएस प्राप्त होगा तथा द्वितीय एसएमएस फार्म को स्वीकृत/अस्वीकृत करने की स्थिति में प्राप्त होगा। एसएमएस में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नम्बर भी अंकित होंगे। जिससे मतदाता को अपने आवेदन के संबंध में कोई आपत्ति होने पर वे अपने संबंधित विधानसभा कार्यालय में सम्पर्क कर सके।
इसी प्रकार किसी मतदाता की प्रविष्ठी में आपत्ति होने पर नाम हटाने के लिये निर्धारित प्रारूप-7 में आवेदन करना होगा। नाम हटाने हेतु प्रारूप-7 में मतदाता स्वयं आवेदन कर सकता है या परिवार का कोई सदस्य अन्यत्र चले जाने/मृत्यु हो जाने की दशा में उसी पते पर निवासरत परिवार के अन्य सदस्य द्वारा भी प्रारूप-7 में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही यदि पूर्ण परिवार शिफ्ट हो गया हो तो उस क्षेत्र के बी.एल.ओ. द्वारा प्रारूप-7 भरा जाकर प्रारूप-14 में नोटिस संबंधित पते पर चस्पा किया जाता है। अब एसएमएस की इस नवीन सुविधा के पश्चात मतदाताओं को 22 अप्रैल, 2017 से सीधे उनके मोबाइल नम्बर पर एसएमएस प्राप्त हो जायेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रारंभ की गयी इस सुविधा के अनुसार जैसे ही वेण्डर द्वारा आवेदन फार्म ई.आर.एम.एस. साफ्टवेयर में अपलोड किया जाता है, संबंधित मतदाता को उनके उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर एसएमएस प्राप्त हो जाता है कि यदि मतदाता को फार्म के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से सम्पर्क कर सकेंगे।
श्व्
भदौरिया/कपूर
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति हेतु 
पूर्व में बने बीपीएल कार्ड हेतु ही अंक दिये जायेंगे
इंदौर 24 मई, 2017
संयुक्त संचालक एकीकृत बाल विकास सेवा इंदौर श्री राजेश मेहरा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के नियुक्ति निर्देश 10 जुलाई, 2007 में दिये गये निर्देश अनुसार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार की महिला के लिये 10 अंक दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति के लिये अंक बढ़ाने हेतु कतिपय आवेदकों द्वारा गरीबी रेखा के 10 अंकों का लाभ लेने हेतु विज्ञप्ति जारी होने के उपरांत गलत तरीके से बीपीएल सूची में नाम जोड़ा जाने की शिकायत प्रकाश में आयी थी।
श्री मेहरा ने बताया कि उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार की महिला आवेदिका को बीपीएल के 10 अंकों का लाभ उसी स्थिति में दिया जायेगा जब कि उसके परिवार का नाम विज्ञप्ति जारी होने की तिथि के पूर्व से बीपीएल सूची में हो।
भदौरिया/कपूर



दिव्यांगजनों संबंधी जानकारी अपडेट रखने के निर्देश
हर बुधवार और शुक्रवार जिला अस्पताल में बन रहा है नि:शक्तता प्रमाण-पत्र
दिव्यांगजनों को यूनिक आई.डी. जारी होंगे -- कलेक्टर श्री नरहरि
इंदौर 24 मई,2017
भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन सशक्तिकरण मंत्रालय नईदिल्ली द्वारा प्रदेश के दिव्यांगजनों को यूनिक आई.डी.कार्ड प्रदाय करने के लिये युनिवर्सल पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगजनों को यूनिक आय.डी. कार्ड जारी किये जायेगें इस हेतु गत दिवस नवीन प्रशासनिक संकुल के ओडिटोरियम में जिले की नगर पंचायत, जनपद पंचायतों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ नगरीय क्षेत्र के समस्त झोनल कार्यालयों के कम्प्युटर आपरेटर की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। 
कार्यशाला में यूनिवर्सल पोर्टल पर कार्य करने के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। समस्त निकाय यूडीआयडी पोर्टल पर स्पर्श पोर्टल पर सत्यापित 15 हजार 312 हितग्राहियों की जानकारी उपलब्ध है, का परीक्षण करें। स्पर्श पोर्टल पर सत्यापित सभी हितग्राहियों का समग्र आय.डी. नम्बर दर्ज है, और समग्र आय.डी. नम्बर के माध्यम से यूडीआयडी पोर्टल पर जानकारी चेक करने के बाद यदि हितग्राही की जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, उस स्थिति में दिव्यांगजन का नवीन पंजीयन करें अन्यथा पूर्व में ही अगर दिव्यांगजन की अधूरी जानकारी दर्ज है और समग्र आय.डी. नम्बर से उनकी जानकारी चेक नहीं कि तो नवीन पंजीयन के माध्यम से उनकी पंजीकरण संख्या बढ़ जायेगी। अपूर्ण जानकारी को पूर्ण करने हेतु निचले स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से दिव्यांगजनों से जानकारी एकत्रित करवाए अथवा इसका प्रचार-प्रचार करवाए तथा अपूर्ण जानकारी सत्यापित करवाए। दिव्यांगजनों के नि:शक्तता प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु जिला चिकित्सालय धार रोड़ पर प्रति सप्ताह बुधवार एंव शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल बोर्ड लगता है, जिन दिव्यांगजनों के नि:शक्तता प्रमाण-पत्र अस्पष्ट अथवा अत्याधिक पुराने हो उनके प्रमाण-पत्र नवीन तैयार करवाए जाये। ऑडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था सिविल सर्जन द्वारा की जाय ताकि दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने कहा है कि उपरोक्त बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुये अपने कम्प्युटर आपरेटर के सहयोग से यूनिवर्सल पोर्टल पर उपलब्ध दिव्यांजनों की जानकारी को अपडेट या अपलोड करते हुये वेरीफाई करने के निर्देश दिये ताकि सिविल सर्जन द्वारा अपने लॉगिंग आय.डी. से कार्ड जनरेट करने की कार्यवाही को पूर्ण किया जा सकें। यह कार्य 15 जून,2017 तक पूर्ण किया जाना है। सिविल सर्जन सह-अस्पताल अधीक्षक, प्रत्येक बुधवार को मेडीकल बोर्ड द्वारा तैयार किये जाने वाले नि:शक्तता प्रमाण-पत्र यूनिवर्सल पोर्टल के माध्यम से जारी करेंगे।  इसे हेतु अपेक्षित कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाये। यह आदेश जारी होने के आगामी मेडीकल दिवस से यह व्यवस्था प्रारंभ की जाये। पोर्टल पर प्रतिदिन सत्यापित होने वाले दिव्यांगजनों की जानकारियों का परीक्षण करते हुये यूनिक आय.डी. कार्ड जनरेट करें। ई-गवर्नेस सोसायटी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को कम्प्युटर आपरेटर एवं  सिस्टम भी उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। दिव्यांगजनों के हितार्थ इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता न बरती जाये, अन्यथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु नगर निगम, जिला पंचायत और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये गये हैं। 
सिंह/अभिषेक

पीएससी के साक्षात्कार का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 
27 मई से होगा शुरू
इंदौर 24 मई 2017
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2016 के अंतर्गत साक्षात्कार के लिये चयनित अनुसूचित जाति-जनजाति के आवेदकों को साक्षात्कार का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिये शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय भंवरकुंआ ए.बी.रोड के पीछे स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
प्राचार्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि इसके लिये 27 मई, 2017 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2016 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनका चयन साक्षात्कार के लिये हुआ है, वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0731-2400247 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
सिंह/कपूर

एक आरोपी रासुका में निरूद्ध
इंदौर 24 मई, 2017
इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी.नरहरि ने जबरन कॉलोनी निवासी एक आरोपी अमन उर्फ बेरिंग पिता गोपाल वर्मा को रासुका में निरूद्ध करने का आदेश जारी किया है।
भदौरिया/कपूर

 



जनता की मांग पर इंदौर संभाग में खोले जायेंगे 392 नये आंगनवाड़ी केन्द्र 
इंदौर 24 मई, 2017
इंदौर संभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। संभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विस्तार के लिये शीघ्र ही 392 नये आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जायेंगे। इन आंगनवाड़ी केन्द्रों के प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल को भेज दिये गये हैं।
संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा ने बताया कि इंदौर जिले में 87 नये आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही  खण्डवा जिले में 45, झाबुआ जिले में 45, अलीराजपुर जिले में 3, खरगोन जिले में 115, बुरहानपुर जिले में 89 तथा धार जिले में 8 नये आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जायेंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में 87 नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र खोले जायेंगे। इसके लिये भी विधिवत प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास संचालनालय भोपाल को भेजे जा चुके हैं। इनमें से 34 आंगनवाड़ी केन्द्र के प्रस्ताव इंदौर शहरी परियोजना क्रमांक-04 के हैं। इंदौर शहरी परियोजना क्रमांक 07 अंतर्गत 19 केन्द्र महू ग्रामीण परियोजना क्रमांक-एक में 16, महू ग्रामीण क्रमांक-2 परियोजना में 03 आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने हेतु प्रस्ताव संचालनालय को प्रेषित किये जा चुके हैं। इससे जहां 174 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, वहीं लगभग 9 हजार हितग्राही भी प्रतिदिन लाभान्वित होंगे। संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि 87 प्रस्ताव में से 75 आंगनवाड़ी केन्द्रों की मांग नागरिकों द्वारा की गयी है,जो कि विभागीय सेवा के प्रति जनता की स्वीकार्यता को प्रदर्शित करता है।
महिपाल/कपूर

महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गाँव में हर माह बनाये जा रहे 
ढाई लाख सेनेटरी नेपकिन पैड
इंदौर 24 मई, 2017
ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह¨ं से प्रशिक्षण लेकर गाँव¨ं में रहने वाली निर्धन परिवार की 2149 महिलाअ¨ं के समूह द्वारा प्रतिमाह लगभग 2 लाख 50 हजार सेनेटरी नेपकेन पैड बनाये जा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता मानक स्तर की तथा पैकिंग भी आकर्षक है़ ज¨ किसी बहुराष्ट्रीय कम्पनी के मुकाबले कम नहीं हैं। सेनेटरी नेपकिन गुड़गांव के माॅल में शहरी ग्राहक¨ं की पसंद बन गये हैं। ग्रामीण परिवार¨ं की कम पढ़ी-लिखी महिलाअ¨ं के बारे में यह धारणा ह¨ती है कि वे केवल कृषि कार्य या पशुपालन जैसे परंपरागत आजीविका के काम ही कर सकती हैं। अब इन ग्रामीण महिलाअ¨ं ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह¨ं से जुड़कर मानक स्तर के सेनेटरी नेपकिन बनाकर नई इबारत गढ़ी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक सुदृढ़ीकरण की नई संभावनायें दस्तक देती दिखाई दे रही हैं।
ग्रामीण महिलाअ¨ं के आजीविका उत्पाद¨ं क¨ बिच©लिय¨ं रहित उचित बाजार उपलब्ध करवाने के लिए सीधे विलेज टू कन्ज्यूमर की तर्ज पर काम किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा गरीब महिला निर्माताअ¨ं एवं ग्राहक क¨ मिल सके, इसके लिए v2cbazar-com  के माध्यम से आजीविका सेनेटरी नेपकिन पैड क¨ डिजिटल प्लेटफार्म पर लाकर वैश्विक स्तर के आॅनलाईन बाजार में अवसर उपलब्ध करवाया गया है। आॅनलाईन मार्केट से जुड़ने के कारण गाँव के अलावा शहरी ग्राहक¨ं तक भी पहुँच बनती जा रही है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम. बेलवाल ने बताया कि मिशन के प्रारंभ से अब-तक एक लाख 79 हजार 615 स्व-सहायता समूह से 20 लाख 67 हजार 765 निर्धन परिवार¨ं क¨ ज¨ड़ा गया है। इसमें से 13 लाख 22 हजार 084 परिवार कृषि, एन.टी.एफ.टी. पशुपालन, व्यक्तिगत, सूक्ष्म उद्यम गतिविधिय¨ं से जुड़कर लाभन्वित ह¨ रहे हैं। इनमें से लगभग एक लाख 29 हजार से अधिक लखपति की श्रेणी में आ चुके हैं। 
समूह¨ं से जुड़ी महिलायें सामुदायिक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति महिलाअ¨ं क¨ जागरूक कर सेनेटरी नेपकिन पैड का उपय¨ग करने के लिए प्र¨त्साहित कर रही हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र¨ं के माध्यम से तथा व्यक्तिगत संपर्क कर समूह सदस्य¨ं द्वारा सेनेटरी पैड की नियमित सप्लाई की जा रही है। बाजार की तुलना में कम दाम ह¨ने से अ©र आसानी से घर पर उपलब्ध ह¨ने के कारण गाँव¨ं में इसकी माँग बढ़ी है। यह स्वीकार करने में क¨ई गुरेज नहीं है कि मध्यप्रदेश में ग्रामीण महिलायें केवल परंपरागत कृषि, पशुपालन आदि काम के साथ-साथ नया काम भी कर सकती हैं।
भदौरिया@कपूर


इंदौर के तीर्थ यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु पर राज्यपाल द्वारा दुरूख व्यक्त
इंदौर 24 मई, 2017
राज्यपाल श्री ओमप्रकाश कोहली ने उत्तरकाशी में बस के भागीरथी नदी में गिरने से इंदौर  के तीर्थ यात्रियों  की मृत्यु पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने घायलो  के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
राज्यपाल श्री कोहली ने दुर्घटना में मृत तीर्थ यात्रियों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को  हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने को  कहा है।
भदौरिया@कपूर





शिक्षा के गुणवत्ता के लिये शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण जरूरी
इंदौर 24 मई, 2017
शासकीय प्राथमिक शालाअ¨ं में शिक्षक¨ं के युक्ति-युक्तकरण की कार्यवाही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। अतिशेष शिक्षक@अध्यापक संवर्ग क¨ 31 मई तक पदभार ग्रहण करना ह¨गा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किये हैं।
प्राथमिक शालाअ¨ं के शिक्षक¨ं के युक्ति-युक्तकरण में मान्य की गयी आपत्तिय¨ं के आधार पर एजुकेशन प¨र्टल पर अद्यतन का किया गया। आपत्तिय¨ं के निराकरण के बाद अतिशेष शिक्षक@अध्यापक संवर्ग की सूची क¨ 20 मई क¨ एजुकेशन प¨र्टल पर अपल¨ड किया जायेगा। प¨र्टल पर अतिशेष शिक्षक¨ं द्वारा 22 से 25 मई तक विकल्प प्रस्तुत किये जा सकेंगे। काउंसलिंग के माध्यम से अंतिम रूप से पद-स्थापना सूची आॅनलाइन एजुकेशन प¨र्टल पर 27 मई क¨ प्रदर्शित की जायेगी। अतिशेष शिक्षक¨ं द्वारा 31 मई क¨ अनिवार्य रूप से पदभार ग्रहण करना ह¨गा।
युक्ति-युक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत अन्य स्थान¨ं पर पदस्थ किये गये शिक्षक@अध्यापक संवर्ग के व्यक्तिय¨ं क¨ निर्धारित समयावधि में नवीन संस्था में पदभार ग्रहण करना ह¨गा। प्रक्रिया से प्रभावित शिक्षक¨ं का वेतन आहरण पूर्व संस्था में आहरित नहीं किया जायेगा। प्रभावित शिक्षक@अध्यापक क¨ किसी भी प्रकार का अवकाश नव पदांकित संस्था में पदभार ग्रहण करने के पूर्व स्वीकार नहीं किया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्ति-युक्तकरण के संबंध में जिला कलेक्टर्स क¨ निर्देश भी जारी किये हैं।
सिंह@कपूर

Tuesday, 23 May 2017

इंदौर जिले में आगामी 2 जुलाई को वृक्षारोपण अभियान में 
उत्कृष्ठ सहयोग देने वाली संस्थाओं, संगठनों को किया जायेगा पुरस्कृत
------
एक ही दिन में एक साथ रोपे जायेंगे 15 लाख से अधिक पौधे
------
स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं आदि ने 
अधिक से अधिक सहयोग देने का लिया संकल्प
-----
जिला पंचायत में कन्ट्रोल रूम स्थापित
इंदौर 23 मई, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर इंदौर जिले में भी हरियाली महोत्सव तथा नमामि देवि नर्मदे सेवा महाअभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत आगामी दो जुलाई को इंदौर जिले में विभिन्न शासकीय विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से एक ही दिन में 15 लाख से अधिक पौधे रोपे जायेंगे। इस दिन वृक्षारोपण अभियान में उत्कृष्ट सहयोग देने वाली संस्थाओं तथा संगठनों को पुरस्कृत किया जायेगा। रोपे गये पौधों की सुरक्षा तथा सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था भी की जायेगी। जिले में इस महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं आदि ने अधिक से अधिक सहयोग देने का संकल्प लिया है।
कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न हुई बैठक में इस अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने बैठक में उपस्थित सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों आदि से अधिक से अधिक सहयोग देने का आग्रह किया। श्री पी.नरहरि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान एक बड़ा कदम है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को आगे आकर अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में इस वर्ष आगामी 2 जुलाई को एक ही दिन में ढ़ाई करोड़ पौधे रोपे जायेंगे। इंदौर जिले को 15 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिये जनसहभागिता से विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा कारगर प्रयास किये जायेंगे।
जिला पंचायत में कन्ट्रोल रूम स्थापित
हरियाली महोत्सव के अंतर्गत किये जाने वाले पौधरोपण के संबंध में जानकारी संकलित करने और संस्थाओं तथा नागरिकों के सहयोग के लिये जिला पंचायत इंदौर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कन्ट्रोल रूम का नम्बर 0731- 2460118 है। इस कन्ट्रोल रूम का प्रभारी तकनीकी विशेषज्ञ श्री जमाल अहमद खान को बनाया गया है। श्री खान का मोबाइल नम्बर 98263-56338 है। सहायक नोडल अधिकारी श्री विजय शंकर मिश्रा रहेंगे। इनका मोबाइल नम्बर 98276-62464 है। कन्ट्रोल रूम का ई-मेल एड्रेस ceozpind@mp.gov.in  तथा  hm.zpindore@gmail.com है।
फोटो के माध्यम से होगी पौधरोपण की मॉनिटरिंग
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर आगामी 2 जुलाई को वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जायेगा। इस दिन 15 लाख से अधिक पौधे रोपे जायेंगे। पौधरोपण का यह कार्य विभिन्न शासकीय विभागों,स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, नागरिकों आदि के माध्यम से किया जायेगा। श्री नरहरि ने निर्देश दिये कि वे वृक्षारोपण के लिये जिस स्थान का चयन कर रहे हैं, उसका फोटोग्राफस भेजें। पौधरोपण के पहले, पौधरोपण करते हुये तथा पौधरोपण के पश्चात के फोटो भी जिला पंचायत में बनाये गये कन्ट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें। साथ ही अभियान के अंतर्गत रोपे गये पौधों की बड़े होने तक सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था की जाये। इसके लिये विभागवार कार्ययोजना बनायी गयी है। सभी शासकीय विभागों को लक्ष्य भी सौंप दिये गये हैं।
/महिपाल/कपूर



इंदौर संभाग के सेलानी में आकार ले रहा है 
प्रदेश का एक और जल-पर्यटन स्थल
-----
आज से होने जा रही है शुरूआत
इंदौर 23 मई,2017
  इंदौर संभाग में प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर के नजदीक सेलानी नामक स्थल पर प्रदेश के एक और जल-पर्यटन स्थल ने आकार लिया है। खण्डवा जिले के हनुवंतिया में विकसित वॉटर टूरिज्म कॉम्पलेक्स की तर्ज पर निर्मित किये गये इस जल-पर्यटन केन्द्र पर बोट क्लब सहित क्रूज, जलपरी, मोटर बोट और वाटर स्पोर्टस आदि की सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायेंगी। इस प्रकार एक निर्जन एवं पहुँच से दूर इस स्थान पर पर्यटकों को ठहरने एवं जल-क्रीड़ा गतिविधियों का लुत्फ उठाने सहित कोलाहल से दूर एक शांत और निर्मल नीर से भरे मनोरम स्थल पर अपना कुछ वक्त बिताने की सहूलियत मिलने लगेगी।
ओंकारेश्वर के नजदीक पर्यटन निगम द्वारा विकसित सेलानी टापू रिसॉर्ट की शुरूआत आज 24 मई, 2017 को होने जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा एवं राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक पर्यटन निगम के स्थापना दिवस पर भोपाल में 24 मई को पूर्वान्ह 11.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ रिमोट के जरिये करेंगे।
तीन एकड क्षेत्र में विकसित पर्यटन केन्द्र लेगा मूर्त स्वरूप
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग तीन एकड़ क्षेत्र पर यह पर्यटन केन्द्र विकसित करने की योजना तैयार कर उसे मूर्त स्वरूप दिया गया है। सेलानी चहुँओर से पानी से घिरे एक टापू के रूप में स्थित है। नजदीक ही ओंकारेश्वर बाँध परियोजना है। परियोजना के समीप होने से इस स्थान पर भरे जल का स्तर वर्षाकाल में भी न तो बढ़ता है और न ही उसके बाद कभी कम होता है। यह टापू चारों ओर से ढलाननुमा बसा हुआ है और यहाँ पर जंगली पेड़ कस्टार, काड़ाकूड़ा, मोहिनी, बियालकड़ी, दही-कड़ी और धावड़ा तथा सागौन की दुर्लभ प्रजाति के पेड़ हैं। छोटी कावेरी एवं पुण्य सलिला नर्मदा का संगम स्थल भी पास में ही है।
15 करोड की लागत से किया गया पर्यटक सुविधाओं का विकास
राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा तकरीबन 15 करोड़ रुपये लागत से यहाँ सर्व-सुविधायुक्त कॉटेज, प्रथम तल पर स्थित कॉटेज पर जाने के लिये पाथ-वे, केम्प फायर, मुख्य प्रवेश द्वार, रिसेप्शन, रेस्टॉरेंट, बोट-क्लब, कॉन्फ्रेंस हॉल, नेचुरल ट्रेल, बर्ड-वाचिंग तथा वॉच-टॉवर आदि का निर्माण किया गया है। यहाँ चार अलग-अलग ब्लॉक में 22 कॉटेज एवं एक सर्व-सुविधायुक्त सुईट बनाये गये हैं। हरेक कॉटेज के पास मिनी गार्डन भी रहेगा। 
पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता को निहार सकेंगे
कॉटेज की डिजाइन इस प्रकार बनायी गयी है जिससे कि यहाँ बैठकर ही दूर तलक भरे हुए निर्मल नीर का आनंद उठाया जा सकता है। कॉटेज की बालकनी में बैठकर पर्यटक घने जंगल, पानी और दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों को निहार सकेंगे। आस-पास के जंगल में मुख्य रूप से हिरण, जंगली सुअर, तेंदुआ आदि वन्य-प्राणी भी स्वच्छंद विचरण करते हैं। कॉटेज के निर्माण में सागौन की लकड़ी का उपयोग किया गया है। परिसर में लैण्ड-स्केपिंग का काम किया जाकर फर्श पर सेंड स्टोन लगायी गयी है।
भदौरिया@कपूर




चार कार्यों के लिये लगभग 10 लाख रूपये की स्वीकृति जारी
इंदौर 23 मई, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सांसद लोकसभा श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर वर्ष 2017-18 में 4 कार्यों के लिये लगभग 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन कार्यों में नगरीय क्षेत्र इंदौर के वार्ड क्रमांक-42 में गुलमर्ग कॉलोनी व वंदना नगर में एक-एक, वार्ड क्रमांक 76 के गोकुल नगर में एक तथा वार्ड क्रमांक 81 के प्रिकांको कॉलोनी में एक, कुल 4 मोटरपंप सहित नलकूप खनन की स्वीकृतियां शामिल हैं। प्रत्येक कार्य के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रुपये की राशि स्वीकृति की गयी है। उक्त सभी कार्यों के लिये कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) संभाग इंदौर को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।
भदौरिया/कपूर


राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के संबंध में शिकायत हेतु संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त
इंदौर 23 मई, 2017
परीक्षा नियंत्रक डॉ.एम.एल.गोकुल ने बताया कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2017 के संबंध में तथ्यपरक शिकायत हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 4 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। इन पर्यवेक्षकों को परीक्षा से संबंधित शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं। भोपाल संभाग हेतु सेवा निवृत्त उच्च न्यायिक सेवा श्री अशोक कुमार जैन को मोबाइल नम्बर 94258-09244, जबलपुर संभाग हेतु सेवा निवृत्त उच्च न्यायिक सेवा श्री एन.सी.नागराज को मोबाइल नम्बर 97520-76098, इंदौर संभाग हेतु सेवा निवृत्त आईपीएस श्री आर.व्ही.शर्मा को मोबाइल नम्बर 94250-96922, ग्वालियर संभाग हेतु सेवानिवृत्त आईएएस श्री कृष्णमोहन गौतम को मोबाइल नम्बर 94250-47345 पर शिकायत की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त आयोग के सतर्कता अधिकारी श्री भारतभूषण चौधरी को उनके मोबाइल नम्बर 98932-02026 पर अथवा ई-मेल ध्त्ढ़दृढढद्रद्मड़ऋथ्र्द्र.ढ़दृध्.त्द पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त नम्बरों पर कार्यालयीन समय प्रात: साढ़े 10 से साढ़े 5 बजे के मध्य भी शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी। आयोग दर्ज करायी गयी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करेगा।
भदौरिया/कपूर





जनसुनवाई के प्रकरण 30 दिन में निराकरण करने के निर्देश
इंदौर 23 मई, 2017
कलेक्टर श्री पी.नरहरि की अध्यक्षता में आज जनसुनवाई का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री शमीमुद्दीन और अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा के अलावा सभी कार्यालय प्रमुखों ने भाग लिया। जनसुनवाई में 321 प्रकरण आये, जिन्हें 30 दिन में निराकरण हेतु संबंधित विभाग में प्रेषित कर दिया गया है। जनसुनवाई में नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने, प्लाट पर कब्जा दिलाने, बीपीएल राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के संबंध में आवेदन आये। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और टीएल प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण किया जाये। प्रशासन को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जरूरी है। 
/सिंह/कपूर