Wednesday, 11 April 2018

पाकिस्तान से भारत आयी सुश्री गीता को दिया गया लेपटॉप

इंदौर, 11 अप्रैल 2018  
    केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत की पहल पर आज मुक बधिर संगठन में रह रही सुश्री गीता को समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लेपटॉप दिया गया। यह लेपटॉप स्टेट कौआडिनेटर नेशनल ट्रस्ट श्री पंकज मारू द्वारा श्री गेहलोत की ओर से सुश्री गीता को भेंट किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री वीसी जैन भी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि सुश्री गीता पाकिस्तान से भारत लायी गयी है।

विद्यार्थियों को गाँवों का अनुभव दिलाने शुरू होगा अनुभूति कार्यक्रम

अनुभूति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान 

इंदौर, 11 अप्रैल 2018  
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार अनुभूति कार्यक्रम शुरू करेगीजिसमें विद्यार्थियों को गाँव ले जाया जायेगा। गाँव में आज भी मिलजुलकर जीने की कला और सहयोगी जीवन मिलता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास भोपाल में अनुभूति संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गाँवों में रहकर आने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँव का जीवन अद्भुत है। गाँव में सब एक परिवार के जैसे मिलकर रहते हैं। भारतीय परम्परा और संस्कृति आज भी गाँवों में मिलती है। गाँवों में आवश्यक सुविधाएँ पहुँचाई जायेंपर गाँव के मूल प्राण सहज और सरल जीवन समाप्त नहीं होना चाहिये। बेटी के विवाह में आज भी पूरा गाँव व्यवस्थाओं में लग जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में प्रदेश के गाँवों में सड़क सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। आज प्रदेश के 95 प्रतिशत गाँव पक्की सड़कों से जुड़ गये हैं। दिसम्बर 2018 तक प्रदेश के सारे गाँव पक्की सड़कों से जुड़ जायेंगे। गाँव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। नल-जल योजनाओं के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। गाँव में छोटे रोजगार बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम की मदद से गाँव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।
    श्री चौहान ने इस मौके पर अनुभूति कार्यक्रम के फोल्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अनुभव पर आधारित डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।
     प्रफुल्ल अकांत ने कहा कि विद्यार्थी भविष्य के भारत की राष्ट्रशक्ति है। देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इस बदलाव में विद्यार्थी मेधा भारतीय संस्कृति का अनुभव कर गाँवों के विकास एवं उन्नति में योगदान दे सकेंयह प्रयास अनुभूति प्रकल्प में किया गया है।
विकासार्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय संयोजक श्री सचिन दवे ने अनुभूति प्रकल्प की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने 15 से 18मार्च तक गाँव में प्रवास किया। गाँव के परिवेश से रू-ब-रू हुये। संस्कृति की संवेदनाओं से साक्षात्कार किया। निस्वार्थआत्मीयसरल और संतोषी ग्रामीण जीवन दर्शन के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
    कार्यक्रम में पत्रकारिताइंजीनियरिंगमेडिकलपॉलीटेक्निक और मानविकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने गाँव दर्शन के अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण संस्कृति की आत्मीय सामुदायिकतापरमार्थ और प्रदूषण मुक्त जीवनशैली के अनुभवों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी श्री दीपक पालीवालडॉ. प्रज्ञेश अग्रवालश्री बंटी चौहान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर
विधायक तक, किसान से लेकर वकील तक तथा हर वर्ग सहमत
------------------------
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में समाज के
विभिन्न वर्गो से जानी गई उनकी राय 
इंदौर, 11 अप्रैल 2018
         एक साथ लोकसभाविधानसभा निर्वाचन कराने के बारे में विचार-विमर्श तथा आमजन की राय पता करने के संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय समिति की संभाग स्तरीय बैठक आज जनसम्पर्कजल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. नरोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में इंदौर कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई।
    आज की बैठक में समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाज के विभिन्न पक्षों के विचार जानने के लिए राज्य स्तरीय समिति प्रदेश के अन्य सम्भागों में भी बैठकों का आयोजन कर रही है। इस सिलसिले में यह बैठक इंदौर में आज आयोजित की गयी। बैठक में समिति के सदस्य श्री बी डी शर्मा ने प्राप्त सुझावों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विधि विशेषज्ञोंविचारकोंमीडिया प्रतिनिधियों,समाजसेवियोंजनप्रतिनिधियों और आमजन के प्राप्त विचार और सुझाव के आधार पर प्रतिवेदन बनाया जायेगा। समिति के संयोजक तथा प्रमुख्‍ सचिव श्री अजित केसरी ने बताया कि आमजन तथा जनप्रतिनिधि अपने विचार ईमेल एड्रेस psveterinary@mp.gov.in पर भी दे सकते है। साथ ही प्रमुख सचिव पशु चिकित्सा कक्ष क्रमांक 340 वल्लभ भवन भोपाल के पते पर भी लिखित रूप से सुझाव दिये जा सकते है।
    कलेक्टर कार्यालय इंदौर में संपन्न हुई संभागीय बैठक में विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर, श्री राजेश सोनकर, श्री वेलसिंह भूरिया, श्रीमती नीना वर्मा, श्री नागरसिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और सुझाव दिये कि राष्ट्रहित में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराये जाना जरूरी है। इसी तरह की सहमति देते हुए विभिन्न महाविदद्यालयों से आये छात्र संघ अध्यक्षों, अभिभाषक संघ के प्रतिनिधियों, अन्य वकीलों, मीडिया कर्मियों, किसानों, व्यापारियों आदि ने एक साथ लोकसभा विधानसभा कराये जाने की सहमति प्रकट की। अपने विचार व्यक्त करते हुए इन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो पूरे देश में एक अच्छा वातावरण बनेगा, विकास को गति मिलेगी, धन-श्रम तथा समय की बचत होगी। प्रशासनिक अमले का उपयोग विकास कार्य को गति प्रदान करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये जाने में अच्छे से किया जा सकेगा। बैठक में समिति के सदस्य श्री महेश श्रीवास्तव तथा श्री शिवनारायण रूपला भी विशेष रूप से मौजूद थे।
         उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जनसम्पर्कजल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को इस राज्य स्तरीय समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। समिति मार्च के प्रथम सप्ताह में गठित हुई थी। देश में मध्यप्रदेश पहला प्रदेश हैजिसने इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप आगे बढ़ाया है। राजनैतिक दलों और विभिन्न वर्गों के विचार जानने के बाद समिति प्रतिवेदन तैयार करेगी।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री गेहलोत आज इंदौर में
इंदौर 11 अप्रैल 2018
      केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत आज 12 अप्रैल 2018 को दोपहर 12 बजे दिल्ली से इंदौर आयेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें। श्री गेहलोत दोपहर 1:30 बजे निर्माणाधीन 500 बेडेड ओबीसी छात्रावास का अवलोकन करेगें। श्री गेहलोत शाम 6 बजे इंदौर से नागदा के लिए रवाना होगें।
सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक आज
इंदौर 11 अप्रैल 2018
      संभागायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 12 अप्रैल 2018 दोपहर 12:30 बजे रेसीडेंसी सभाकक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार श्री रामदास अठवाले की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय विभाग की बैठक आयोजित की गई हैं। बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, वृद्धाश्रम और वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना, अंतर्जातीय विवाह, आवासीय विद्यालय, दिव्यांगों से संबंधित योजनाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। बैठक में पुलिस, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों का आमंत्रित किया गया हैं।
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती सिंह आज इंदौर में
इंदौर 11 अप्रैल 2018
      नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह आज 12 अप्रैल 2018 को दोपहर 11:30 बजे इंदौर आयेगी और दोपहर 1 बजे ब्रिलियन्ट कंवेन्शन सेंटर में 8वें रीजनल 3आर फोरम इन एसिया पैसिफिक के समापन समारोह में भाग लेगीं। श्रीमती सिंह दोपहर 3:30 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगी।
एक आरोपी जिला बदर
इंदौर 11 अप्रैल 2018
      अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अजय देव शर्मा ने जिले में शांति एंव सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण एक आरोपी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया हैं। आरोपी इमरान उर्फ इम्मू उर्फ निजाम पिता इकरामा पहलवान निवासी301 चंदन नगर ई सेक्टर इंदौर थाना चंदन नगर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5- के तहत जिला बदर कर उज्जैनदेवासधारखरगोनखण्डवा और इंदौर जिलों की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया हैं।    
विपत्तिग्रस्त महिलाओं को मिलेगी सहायता
.................................
आदेवन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल
इंदौर 11 अप्रैल 2018
      मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत विपत्तिग्रस्त, पीड़ित, कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन हेतु स्थायी प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि रोजगार प्राप्त कर सके। यह प्रशिक्षण ऐसी संस्थाओं के माध्यम से दिया जायेगा, जिन संस्थाओं द्वारा जारी डिग्री या प्रमाण पत्र, शासकीय सेवाओं में मान्य हो। प्रशिक्षण पर होने वाला पूर्ण व्यय, जिसमें प्रशिक्षण शुल्क, आवासीय व्यवस्था शुल्क, भोजन एवं शिष्यवृत्ति शामिल रहेगी। ऐसी महिला का चयन जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। आवेदन पत्र मय पात्रता विवरण कार्यालय से 25 अप्रैल, 2018 को समय 3 बचे तक प्राप्त किये जा सकते हैं एवं 25 अप्रैल 2018 को शाम 5:30 बजे तक जमा किये जा सकते हैं।
      जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्रदान करने की इच्छुक शासकीय संस्था आवेदन आगामी 25 अप्रैल 2018 को शाम 5:30 बजे तक जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, कार्यालय महिला सशक्तिकरण, 7,8, प्रभु नगर बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर में जमा कर सकते हैं। कार्यालय का फोन नं.- 0731-2792100 और ई-मेल आईडी- we.indore@gmail.com हैं।