Monday, 30 April 2018

(पत्रकार वार्ता आमन्त्रण)

       इंदौर में आयोजित होने वाले आई.पी.एल. के मैचेस में थ्री के क्रियान्वयन के संबंध में पत्रकारों से चर्चा मई को दोपहर एक बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक 210 में रखी गई है । यह पत्रकार वार्ता जिला प्रशासनइंदौर नगर निगम मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और किंग्स इलेवन पंजाब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है । 
     इस पत्रकार वार्ता में आप सादर आमंत्रित हैं।
स्‍थान- कलेक्टर कार्यालय इंदौर
दिनांक- 01 मई 2018
समय- दोपहर एक बजे

                                 संभागीय जनसंपर्क कार्यालय,
                                        इंदौर(म.प्र.)


पीएससी परीक्षा का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 21 मई से
इंदौर 30 अप्रैल 2018     
      मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 21 मई 2018 से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में शुरू होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा‍।
      परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2018 हैं। आगामी 18 मई 2018 को प्रशिक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे आवेदक जिन्होने स्नातक परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो और उनके परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रूपये से अधिक न हो आवेदन कर सकते हैं। 
पैरालीगल वालेन्टियर्स की होगी भर्ती- ..आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई
इंदौर, 30 अप्रैल 2018
      न्याय सबके लिए की अवधारणा को मजबूत करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिए कि विधिक सहायता सभी वर्ग के व्यक्तियों को मिल सके। इस हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला इंदौर तथा तहसील डॉ. अम्बेडकर नगर, देपालपुर, सांवेर और हातोद के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पैरा लीगल वालेन्टियर्स की नियुक्तियां की जा रही हैं। पैरा लीगल वालेन्टियर्स को विधि एवं विधि व्यवस्था के संबंध में आमजन को जागरूक करना होगा तथा उन्हें कार्यालय के दिशानिर्देश अनुसार अपना कार्य संपादित करना होगा।
पैरा लीगल वालेन्टियर्स को कार्यालय द्वारा इस हेतु प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इस कार्य को संपादित करने के लिए पैरा लीगल वालेन्टियर्स को कोई वेतन देय नहीं होगा बल्कि उनके कार्य के आंकलन के आधार पर उन्हें नियमानुसार मानदेय का भुगतान किया जावेगा।
      पैरा लीगल वालेन्टियर्स के रूप में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति, जो कि सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिेक, रिटायर्ड शासकीय सेवक, शिक्षक, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका, छात्र, विधि छात्र एवं अन्य कोई व्यक्ति, जो कम से कम मैट्रिक उत्तीर्ण हो, वे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2018 हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं।
जल संरक्षण और संवर्धन से ही प्राणी मात्र की रक्षा हो सकती है
ग्राम उज्जैनी में जय जयवन्ती नदी को
पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प
इंदौर, 30 अप्रैल 2018
      जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश के साथ-साथ आज जिले में भी जन चेतना और जल संरक्षण तथा जल संवर्घन के लिए ग्राम उज्जैनी, यशवंत नगर, कटक्या और बनेड़िया में जल संसद का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे पुरानी नदियों को पुनर्जीवित करेंगे, उनकी साफ-सफाई करेंगे तथा दोनों किनारों पर वृक्षारोपण करेंगे। जिससे ये नदियां बरसाती पानी को खींच कर बड़ी नदियों तक पहुंचायेंगी, जिससे शिप्रा जैसी प्राचीन नदी बारह मास प्रवाहमान रहेगी। सांवेर तहसील में कटक्या नदी, देपालपुर में देवपाल नदी और महू में तारन नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री राकेश शर्मा ने कहा कि स्टापडैम, तालाब और बलराम ताल के माध्यम से हमें किसानों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा। हम वर्षा का सिर्फ 3 प्रतिशत पानी रोक पाते है, जबकि हमें 25 से 50 प्रतिशत पानी हमें धरती पर रोकना चाहिये अथवा धरती में उतारना चाहिये। इजरायल में मात्र 12 इंच वार्षिक वर्षा होती है, मगर पानी के मामले में वह हमसे ज्यादा समृद्ध है। भारत में औसतन हर साल 40 इंच बारिस होती है। हर साल जल संरक्षण अभियान चलाया जाता है, नये-नये तालाब बनाये जाते है और पुराने तालाबों का गहरीकरण किया जाता है, जिससे अधिकाधिक जल हम संरक्षित कर सकें। बढ़ती आबादी को देखते हुए ऐसा करना बहुत जरूरी है।
      इस अवसर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री व्ही.के. रत्नाकर ने कहा कि उज्जैनी ग्राम के काकरी बरड़ी पहाड़ी से शिप्रा नदी निकलती है। यहीं से जय जयवन्ती नदी भी निकलती है। यह नदी पूरी तरह विलुप्तप्राय हो चुकी है। इसे पुर्नजीवित करने की आवश्यकता है। राज्य शासन की मंशा है कि पूरे प्रदेश में विलुप्तप्राय नदियों को पुर्नजीवित किया जाये। यह काम ग्राम पंचायत और ग्रामीणजन बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जन अभियान परिषद की नवांकुर और प्रस्फुटन समितियां इस दिश में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
      उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन सहयोग जरूरी है। बिना जन सहयोग के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। जन जागरूकता के लिए आज पूरे प्रदेश में जल संसद का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश का जब तक प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण व जल संवर्धन के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक जल संवर्धन नहीं किया जा सकता है। जल संरक्षण के लिए बड़ी-बड़ी नदियों पर बड़े-बड़े बांध बनाये गये है और उनसे नहरें भी निकाली गई है तथा बिजली भी पैदा की जा रही है। इन बांधों से भू-जल स्तर भी बढ़ा है। इमें छोटो-छोटे नालों पर स्टॉपडैम और चेकडैम बनाना चाहिये। पहाड़ों पर गड्ढे खोद कर जल संरक्षित करना चाहिये।
      कार्यक्रम को डॉ0 विकास अवस्थी और श्री आनंद ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर श्री विकास चौधरी, श्री श्याम चौधरी, श्रीमती साधना, श्री अजय शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद थे।  

Sunday, 29 April 2018

राज्यपाल द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर बधाई और शुभकामनाएँ
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
     राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भगवान बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग पर चलने का उपदेश और अहिंसाक्रोधईर्ष्या और अज्ञानता से दूर रहने का संदेश दिया।
            राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना की है।
मेहरम सीट के लिये प्रदेश की 52 मुस्लिम महिलाओं का चयन
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
      हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाएं, जिनके मेहरम हज-2018 में सफल घोषित हो चुके हैं, उन्होंने हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी मेहरम प्रकरण के अंतर्गत 500 सीट्स हेतु आवेदन किया था। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गत 21 अप्रैल, 2018 तक कुल प्राप्त 577 आवेदनों में से 500 सीट्स मेहरम कोटे से प्लस 77 सीट्स कैन्सिलेशन के विरूद्ध इस प्रकार कुल 577 महिला आवेदकों को चयनित कर सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश से 52 महिलाओं का चयन हुआ है।
      सचिव राज्य हज कमेटी श्री दाउद अहमद खॉन ने बताया कि उपरोक्त चयनित महिला आवेदकों को अपनी-अपनी केटेगरी के विकल्प अनुसार राशि पे-इन-स्लिप के माध्यम से इज कमेटी ऑफ इंडिया के भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक  32175020010 फी टाइप 25 या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर 318702010406009 की किसी भी कोर बैंकिंग शाखा में जमा कर हज कमेटी ऑफ इंडिया वाली मूल पे-इन-स्लिप, मेडिकल सक्रेनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट, मूल वैध मशीन रिडएबल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट एवं पासपोर्ट के पीछे एक कलर फोटोग्राफ टेप से चस्पा कर 5 मई, 2018 तक कार्यालय मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी, हज हाउस, ग्राम सिंगारचोली, गुलमोहर गार्डन के पीछे, एयरपोर्ट रोड, भोपाल में जमा करें। अधिक जानकारी हेतु राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0755-2530139 पर संपर्क कर सकते हैं।
जन जागरण हेतु प्रदेश सहित इंदौर में जल संसद का आयोजन आज
इंदौर 29 अप्रैल 2018
      सूखती नदियों को बचाने और जन जागरुकता के लिए "जल संसद कार्यक्रम" का आयोजन समूचे प्रदेश में किया जाएगा। इंदौर जिले में भी विकासखंडों में यह आयोजन आज 30 अप्रैल 2018 को प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। जल संसद के आयोजन के पीछे उद्देश्य जिले की नदियों को पुनर्जीवित करना है। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने जल संसद कार्यक्रम के आयोजन के लिए जन अभियान परिषद को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में ग्राम उज्जैनी में नर्मदा क्षिप्रा संगम स्थल तथा विकासखंड महू के ग्राम यशवंत नगर, विकासखंड सांवेर के ग्राम कटक्या और विकासखंड देपालपुर के ग्राम बनेड़िया में जल संसद का आयोजन किया जाएगा।       
      जन अभियान परिषद और जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता का अनुरोध किया है। जल संसद के आयोजन के दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ग्राम ईंटखेड़ी छाप विकासखंड फंदा जिला भोपाल में कोलास नदी के तट पर भी होगा। यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिले के उपरोक्त स्थानों पर किया जाएगा।
मुस्लिम युवाओं को मुफ्त कोचिंग
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
     हज कमेटी ऑफ इंडियाहज हाउस मुम्बई में इंडियन मुस्लिम ग्रेज्युऐट विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग एण्ड गाइडेंस सेल प्रचलित है। हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई द्वारा अगले बैच के लिए 15 मई 2018 तक वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर आईएस एण्ड एलाइड सर्विसेज कोचिंग एण्ड गाईडेंस 2018-19के लिए आवेदन आवमंत्रित किये गये है।     ऐसे इच्छुक आवेदक जो कि उपरोक्त कोचिंग लेना चाहते हैंवे हज कमेटी ऑफ इंडिया की उक्त वेबसाइट पर उनके दिशा-निर्देशानुसार 15 मई 2018 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते है।
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री कोठारी आज इंदौर में
इंदौर, 29 अप्रैल 2018
      राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्री हिम्मत कोठारी आज इंदौर आएंगे। अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री कोठारी आज 30 अप्रैल को सायं 7 बजे रतलाम से रवाना होकर रात्रि 10 बजे इंदौर आएंगे और रेसीडेन्सी में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कोठारी 1 व 2 मई को स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा मेडिकल चेकअप कराएंगे तथा 2 मई को ही सायं 6 बजे इंदौर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

Saturday, 28 April 2018

मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने के निर्देश
इंदौर 28 अप्रैल 2018
     मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन अनिवार्यत: जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही किया जाये तथा जन प्रतिनिधियों के उपस्थित नहीं होने की स्थिति में स्थानीय सामाजिक प्रबुद्ध नागरिकों को मंगल दिवस कार्यक्रम में बुलाया जाये एवं उनके आतिथ्य में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये।
    उक्त निर्देश संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजेश मेहरा द्वारा जिलाधिकारियों को ‍दिये गये हैं।
    संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा परदेशीपुरा क्षेत्र की आँगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित होने वाले मंगल दिवसों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता संबंधी मंगल दिवस पंजियों का अवलोकन किया गया तथा अवलोकन में यह पाया गया कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जनप्रतिनिधियों को  न बुला करके स्वयं द्वारा ही मंगल दिवस कार्यक्रमों अन्तर्गत हितग्राहियों को हित लाभ दिया जा रहा था, जबकि विभागीय मंशा इन कार्यक्रमों से समुदाय व जनप्रतिनिधियों को जोड़ने की है।
    आँगनवाड़ी केन्द्रों में शासन मंशानुरूप जनप्रतिनिधियों की सहभागिता नहीं पाये जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक ने अधीनस्थों को निर्देश दिये हैं कि वे अनिवार्यत: स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व आतिथ्य में ही मंगल दिवसों का आयोजन करें।
    उल्लेखनीय है कि माह के प्रथम सप्ताह में गोद भराई कार्यक्रम, द्वितीय मंगलवार को अन्न प्राशन, तृतीय मंगलवार को जन्म दिवस व चतुर्थ मंगलवार को किशोरी बालिका मंगल दिवस का आयोजन आँगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जाता है।
आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी और राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सागर विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और उन्होंने भी मेधावी विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। 

"मध्यप्रदेश सिर्फ भौगोलिक दृष्टि से ही देश का हृदय प्रदेश नहीं है, बल्कि यहाँ की संस्कृति, परम्परा, राजनीतिक चेतना सहित शिक्षा के प्रकाश के चलते ये देश की धड़कन है। सागर विश्वविद्यालय डॉ. हरिसिंह गौर की तपस्या का प्रतिफल है, उन्होंने अपनी मेधा से जहाँ देश के विभिन्न पदों को सुशोभित किया, वहीं अपनी सारी जमा पूंजी से इस विवि का निर्माण कर देश को मेधावी विद्यार्थी देते रहने का मार्ग बनाया। सही मायने में आधुनिक सोच वह है जिसमें कमजोर वर्गों के कल्याण का विशेष ध्यान रखा जाए। इसी सोच के साथ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनकल्याण की अनेकों योजनाएं बनाई हैं। प्रसन्नता की बात है कि आज यहां जिन मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए गए हैं, उनमें बालिकाओं की संख्या अधिक है।"
- श्री रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति
"औपचारिक रूप से शिक्षा एक दिन समाप्त हो जाती है किन्तु सीखने की प्रक्रिया जीवनपर्यंत सतत चलती रहती है। अतः हमें निष्ठा, सत्यता और प्रतिबद्धता के साथ अर्जित ज्ञान को सदकार्यों में उपयोग करना चाहिए। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का सदुपयोग देश के विकास में करें।"
- श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल
"सीखना कभी समाप्त नहीं होता, और जो ज्ञान आपने प्राप्त किया है इसका प्रयोग आप राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए करें। मेधावी विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में जाएं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। आपने जो ज्ञान प्राप्त किया है, उसका उपयोग केवल अपने लिए नहीं; बल्कि देश और दुनिया के उत्थान के लिए हो।"
- शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री
लोकसभा स्पीकर द्वारा जिले में जल संवर्धन, सिंचाई रकबा बढ़ाने और पेयजल उपलब्धता के सख्त निर्देश
जिले में डिजीटल इंडिया मुहिम को मूर्त रूप दिया जाये - स्पीकर श्रीमती महाजन
इंदौर 28 अप्रैल 2018
    क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में आज रेसीडेंसी सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन आदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए लोकसभा स्पीकर श्रीमती महाजन ने कहा कि जिले में बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए जल संरक्षण और जल संवर्धन जरूरी है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में तालाबों की साफ-सफाई और गहरीकरण किया जाये। जिले में लगभग चार सौ तालाब हैं, जिनका गहरीकरण और साफ-सफाई जरूरी है।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में डिजीटल प्रशिक्षण जरूरी है। कम से कम हर ग्राम पंचायत में पाँच सौ लोगों को डिजीटल साक्षर बनाया जाये। पूरे जिले में कम से कम पाँच हजार लोगों को डिजीटल साक्षर बनाया जाये। आगामी मई-जून महिने में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों को देखते हुए डिजीटल प्रशिक्षण मुहिम उचित होगा। प्रशिक्षण देने वाले को तीन सौ रूपये प्रतिव्यक्ति मानदेय मिलेगा। प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया सपने का हमें साकार करना है। इसी योजना के तहत जिले में कई गाँव कैशलैस भी हो गये हैं।
    बैठक को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री निशान्त वरवड़े ने कहा कि जिला अस्पताल, खजराना और हातोद में 100 बेडेड अस्पताल बनना प्रस्तावित है। सारी समस्याओं का निराकरण करते हुए आगामी 15 मई से पूर्व 30 बेडेड मांगीलाल चूरिया अस्पताल का भूमिपूजन किया जायेगा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना जरूरी है। इन्दौर बहुत बड़ा सेन्टर पाइंट है। यहाँ आसपास के जिलों में रोगी भी इलाज करवाने आते हैं।
    इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति खुरासिया ने बताया कि इन्दौर जिले में पिछले दो वर्षों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 235 तालाबों का गहरीकरण किया गया है। इस वर्ष 38 और तालाबों का गहरीकरण किया जायेगा। इन तालाबों में पाल और वेस्टवीयर भी बनाये जाएंगे। इन तालाबों का पानी पेयजल और सिंचाई तथा मछली पालन के उपयोग में लिया जा रहा है।
    बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर नगर से सटे हुए 27 तालाबों के गहरीकरण, साफ-सफाई, वाच टावर, वायर फेंसिंग आदि का काम आगामी मई-जून में कर लिया जायेगा। बिलावली तालाब के गहरीकरण पर 10 करोड़ और निपानिया तालाब में 49 लाख खर्च होंगे।
बैठक में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा इन्दौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 961 बसाहटों में 7 हजार 777 हैंण्डपम्प लगाये गये हैं। इन्दौर जिले में 24 नलजल योजनाएँ भी चल रही है। 16 नई नलजल योजनाओं का लाभ अगले 6 महिने में पूरा कर लिया जायेगा। 110 बन्द नल जल योजनाओं को पुन: चालू कर दिया गया है।
    बैठक में बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा इन्दौर जिले में सिंचाई रकबा बढ़ाने के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिसके तहत खेत तालाब, पुराने तालाबों का गहरीकरण, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रींकुलर सिस्टम, भूमि सुधार, वृक्षारोपण और मेड़ बंधान का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 2021 तक यह अभियान चलाया जायेगा। जिले में ड्रिप इरिगेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। स्प्रींकुलर सिस्टम खरीदने के लिये बड़े किसानों को 45 प्रतिशत, छोटे किसानों को 55 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के किसानों को 65 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। जिले में अभी तक 515 किसानों ने स्प्रींकुलर सिस्टम अभी तक लगाया है। इन्दौर जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा फलोद्यान और सब्जी भाजी खेती को बढ़ावा देने के लिये तेजी से काम हो रहा है। इन्दौर जिले में उद्यानिकी हब बनाया गया है। किसानों को फल और सब्जी लगाने, दुग्ध उत्पादन, मछली उत्पादन और फूल उत्पादन के लिये प्रेरित किया जा रहा है। 296 किसानों ने जिले में आम, अमरूद और जामुन के बगीचे लगाये हैं।
    इस अवसर पर बैठक में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, आईडीए अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री राजेश सोनकर के अलावा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्यगण और बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जल संसद का आयोजन 30  अप्रैल को
इंदौर 28 अप्रैल 2018
    सूखती नदियों को बचाने और जन जागरुकता के लिए "जल संसद कार्यक्रम" का आयोजन समूचे प्रदेश में किया जाएगा। इंदौर जिले में भीविकासखंडों में यह आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने जल संसद कार्यक्रम के आयोजन के लिए जन अभियान परिषद को नोडल नियुक्त किया है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में ग्राम उज्जैनी में नर्मदा क्षिप्रा संगम स्थल तथा विकासखंड महू के ग्राम यशवंत नगर, विकासखंड सांवेर के ग्राम कटक्या और विकासखंड देपालपुर के ग्राम बनेड़िया में जल संसद का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जल संसद के आयोजन के पीछे उद्देश्य जिले की नदियों को पुनर्जीवित करना है।    
    जन अभियान परिषद और जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से इस आयोजन में सहभागिता का अनुरोध किया है। जल संसद के आयोजन के दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ग्राम ईंटखेड़ी छाप विकासखंड फंदा जिला भोपाल में कोलास नदी के तट पर भी होगा। यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिले के उपरोक्त स्थानों पर किया जाएगा।
महिला स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन
गरीब जच्चा-बच्चा का किया जायेगा टीकाकरण
इंदौर 28 अप्रेल, 2018
      स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंदौर जिले में महिला स्वास्थ्य शिविर की गतिविधियाँ योजना अनुसार विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य शिविर मुख्य रूप से इस अवधारणा पर आधारित है कि किशोरियों, गर्भवती माताओं तथा अन्य महिलाओं का यदि समय रहते बीमारियों का चिन्हांकन एवं उपचार कर लिया जाये तो मातृ मृत्यु दर में प्रभावी रूप से कमी लायी जा सकती है। इंदौर जिले में यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी मलीन बस्तियों के लिए आयोजित किये जा रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी मलीन बस्तियों की आबादी लगभग 19 लाख 89 हजार 283 है। इसमें गर्भवती माताओं की संख्या लगभग 17 हजार 904, अन्य महिलाएं 54 हजार 606 तथा किशोरियों की संख्या 35 हजार 2 है। य‍ह शिविर तीन स्तरों पर आयोजित किये जाएंगे। 20 मई 2018 तक सामुदायिक स्तर पर हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जायेगा तथा चिन्हित हितग्राहियों को 21 मई से 31 मई 2018 तक विकासखण्ड स्तरीय तथा झोन स्तरीय शिविरों में सेवा प्रदान की जायेगी। इसके पश्चात एक जून से रोशनी क्लिनिक में जिला अस्पताल में विकासखण्ड तथा झोन से चिन्हित महिला हितग्राहियों का उपचार किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से एनीमिया, अति जोखिम वाली माताएं, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, बांझपन, कैंसर जैसे बीमारियाँ प्रमुख हैं।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक 3 हजार 250 गर्भवती माता, 2 हजार 994 किशोरियों, 7 हजार 1 अन्य बीमारियों से ग्रसित महिलाओं की सामुदायिक स्तर पर जाँच की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाते हुए समय पर नि:शुल्क व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध करवाना है। इसमें मुख्य रूप से बांझपन से पीड़ित महिलाओं का भी इलाज किया जायेगा। समुदाय से आग्रह किया गया है कि वह अधिक से अधिक इन शिविरों में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेवें, ताकि एक स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर हों।

Friday, 27 April 2018

पूर्व में प्राप्त किये किये गये एरियर की प्रविष्टी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
प्रशिक्षण सम्पन्न
इंदौर 27 अप्रेल, 2018
      जिला कोषालय इंदौर द्वारा आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में पूर्व में प्राप्त एरियर की प्रविष्टी किये जाने तथा आईएफएमआईएस में ऑनलाइन बिल प्रस्तुत करने के लिये पूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
      वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री एन.आर. विवालकर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी मई 2018 को शासकीय सेवकों को मिलने वाले एरियर की गणना आईएफएमआईएस सिस्टम द्वारा स्वत: ही होगी। सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व एरियर भुगतान की प्रविष्टी आईएफएमआईएस में 30 अप्रैल 2018 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि मई 2018 में एरियर की प्रथम किश्त का भुगतान समयावधि में किया जा सके।

कहानी सच्ची है-
सीडड्रिल ने बनाया धन सिंह को उन्नत कृषक
इंदौर, 27 अप्रैल 2018
    प्रगतिशील किसान धनसिंह पिता पूनाजी राजपूत वह ग्राम बिहाड़िया, विकासखण्ड इन्दौर का निवासी है। उसकी मुख्य जीविका का साधन खेती है। एक वर्ष पूर्व आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उस वक्त सीडड्रिल खरीदने हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत 15 हजार रूपये अनुदान का पता लगा। उसने शेष राशि की बड़ी मुश्किल से व्यवस्था कर अनुदान पर प्रकरण लगाकर स्वीकृति प्राप्त कर सीडड्रिल खरीदी। सीडड्रिल के उपयोग के पूर्व वह अपने खेत की बुआई बेलों द्वारा हस्तचलित हल से करता था, जिससे उसे बुआई करने में 4 से 5 दिन लगते थे तथा कई बार बुआई करते-करते पलेवा सूख जाता था और समय के साथ-साथ मजदूरों की भी आवश्यकता होती थी, जिससे समय के साथ-साथ पैसा भी अधिक लगता था।
    अब वह ट्रैक्टर चलित सीडड्रिल से एक दिन में ही बोवनी करता है, जिससे उसे समय के साथ मजदूरों की आवश्यकता से भी छुटकारा मिला एवं पैसों की भी बचत हुई। इससे उसकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ गया। अब वह सक्षम कृषक है। वह अब अपने खेत में बोवनी के पश्चात अपनी सीडड्रिल का उपयोग दूसरे कृषक भाइयों की बोवनी में भी करता है, जिससे उसे अतिरिक्त आमदनी भी होती है। ये यंत्र उसके लिये वरदान साबित हुआ है। वह दूसरे किसान भाइयों से भी यह यंत्र लेने के लिये कहता है। वह कृषि विभाग का आभारी है।

पूर्व में प्राप्त किये किये गये एरियर की प्रविष्टी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल


 प्रशिक्षण सम्पन्न
इंदौर 27 अप्रेल, 2018
      जिला कोषालय इंदौर द्वारा आईएफएमआईएस साफ्टवेयर में पूर्व में प्राप्त एरियर की प्रविष्टी किये जाने तथा आईएफएमआईएस में ऑनलाइन बिल प्रस्तुत करने के लिये पूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
      वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री एन.आर. विवालकर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी मई 2018 को शासकीय सेवकों को मिलने वाले एरियर की गणना आईएफएमआईएस सिस्टम द्वारा स्वत: ही होगी। सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व एरियर भुगतान की प्रविष्टी आईएफएमआईएस में 30 अप्रैल 2018 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि मई 2018 में एरियर की प्रथम किश्त का भुगतान समयावधि में किया जा सके।
क्रमांक 206/1033/सिंह/वटके

मानव अधिकारों की धुरी है सूचना का अधिकार- श्री आत्मदीप
इंदौर 27 अप्रैल 2018
       सूचना का अधिकार मानव के अन्य अधिकारों की मूल धुरी है। सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र में कहा गया था कि सभी देशों की सरकारें जवाबदेही के लिए सूचना का अधिकार आम जनता को दें। राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आत्मदीप ने आज इंदौर में एक निजी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वह सूचना के अधिकार को समझें और शासन-प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए इसका सदुपयोग करें।
      श्री आत्मदीप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 1948 में संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र में सभी देशों की सरकारों से जवाबदेही के लिए सूचना का अधिकार देने की अपेक्षा की गई थी। 1949 में स्वीडन में सबसे पहले यह अधिकार लागू हुआ और वहां इसका परिणाम भी देखने को मिलता है। स्वीडन, फिनलैंड, नार्वे जैसों में भ्रष्टाचार का लेवल जीरो है और इसका श्रेय आरटीआई को ही दिया जाता है। वहां पर सुशासन की स्थापना में इस अधिकार की प्रमुख भूमिका है। श्री आत्मदीप ने कहा कि जिस प्रकार सांसद को संसद में और विधायक को विधानसभा में प्रश्न पूछ कर जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है, वही अधिकार आम आदमी को आरटीआई के तहत दिया गया है। आम जनता को यह हक है कि सरकार का फंड कहां पर व्यय हो रहा है, इसको वह जाने, ताकि इसका सदुपयोग सुनिश्चित हो सके। जनोन्मुखी शासन के लिए आरटीआई सरकारों को बाध्य करता है। इस कानून के आने के बाद न्यायिक क्षेत्र में जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि नई पीढ़ी इस एक्ट का जानें, समझे और सदुपयोग करें। कार्यक्रम में डॉ. जी.एन. धारवेकर ने श्री आत्मदीप का स्वागत किया और भूमिका प्रस्तुत की। श्री आत्मदीप ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हर्षा जैन ने किया और आभार प्रो. आशीष गुप्ता ने माना।
मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर इंदौर आएंगे
इंदौर 27 अप्रेल, 2018
       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 28 अप्रैल शनिवार को उज्जैन में आयोजित गुरुकुल सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि 9.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9:30 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे
इंदौर जिले में 90 प्याज भण्डारगृह निर्मित, भण्डार गृह से हो रहा है किसानों को लाभ
इंदौर 27 अप्रेल, 2018
      उद्यानिकी विभाग द्वारा नश्वर उत्पादों की भण्डारण क्षमता में वृद्धि योजना अंतर्गत प्याज भण्डार गृह निर्माण किसानों द्वारा कराये जा रहे हैं। संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी भोपाल द्वारा अनुमोदित ड्राईंग/डिजाइन अनुसार निर्मित कराये जा रहे हैं। यह किसानों को काफी पसंद आ रहे हैं। ये बहुउद्देशीय भी हैं। इनसे अधिक समय तक प्याज भण्डारित कर सुरक्षित रखा जा रहा है। इंदौर जिले के समस्त विकासखण्डों में 90 प्याज भण्डार गृह निर्मित हैं तथा नवीन ड्राईंग/डिजाइन को देखते हुए किसानों द्वारा रूचि ली जाकर अधिक से अधिक आवेदन किये जा रहे हैं, जिससे जिले में अधिक से अधिक उत्पादित प्याज फसल का उचित भण्डारण किया जाकर सही समय पर सही दाम प्राप्त कर रहे हैं, जिससे किसानों को उनके होने वाले उत्पादित प्याज का उचित मूल्य प्राप्त होकर आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।

कहानी सच्ची है -
स्प्रिंकुलर ने बदल दी किसान रामचन्द्र की जिन्दगी
खेती को बनाया लाभ का धन्धा
इंदौर, 27 अप्रैल 2018
    प्रगतिशील किसान रामचन्द्र पिता मांगीलाल पाटीदार ग्राम तिल्लौरखुर्द विकासखण्ड इन्दौर का निवासी है। उसके पास दो खेत हैं। दोनों खेतों में अन्तर है। एक खेत में कुआँ है, जिसमें वह रबी सीजन में चना की फसल लेता था। दूसरे खेत में कुआँ न होने से खेत खाली रहता था। उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह स्प्रिंकुलर खरीद सके। ऐसे में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रिंकुलर दिये जाने की जानकारी मिली। उसने तुरन्त कागजात पूर्ण कर स्प्रिंकुलर का आवेदन दिया एवं स्वीकृति प्राप्त कर 50 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रिंकुलर खरीदी।
    अब एक वर्ष पूर्व जो खेत खाली था, अब वह गेहूँ, चना एवं सब्जी की भी फसल लेता है और एक ही कूयें से दोनों खेतों में स्प्रिंकुलर से सिंचाई कर रहा है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है। अब वह आर्थिक रूप से सक्षम है। स्प्रिंकुलर होने से उसने दोनों खेतों से उत्पादन गत वर्षों की तुलना में अधिक प्राप्त किया है। स्प्रिंकुलर लगाने से कम पानी से अधिक सिंचाई की सुविधा उसे प्राप्त हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे अधिक से अधिक किसानों द्वारा अपना कर फसल उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इसका वह प्रचार-प्रसार कर रहा है।
    वह कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का तहे दिल से धन्यवाद करता है कि उसकी समस्या का समाधान कर उसे स्प्रिंकुलर उपलब्ध कराया गया। वह अपने सभी रिश्तेदारों एवं पड़ोसी किसानों को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में बताता है एवं योजना तथा कृषि विभाग को धन्यवाद देता है। वह मध्यप्रदेश शासन का भी आभारी है।

किसान मेला सह-दर्शनी का आयोजन 28 अप्रैल तक
इंदौर 27 अप्रैल, 2018
      कामर्श ऐण्ड इण्डस्ट्री ऑफ इण्डिया एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा तीन दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन 28 अप्रेल, 2018 तक कृषि महाविद्यालय इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। मेला परिसर में उन्नत कृषि तकनीक से संबंधित पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग की प्रदर्शनी लगायी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देकर आय को दोगुना करने के तरीके बताये जा रहे हैं।
दो आरोपी रासुका में निरूद्ध
इंदौर, 27 अप्रैल 2018
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निशान्त वरवड़े ने लम्बे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण जिले के दो आरोपियों को रासुका में निरूद्ध कर दिया है। जारी आदेशानुसार आरोपी धर्मेन्द्र पिता जगदेव सिंह ठाकुर उम्र 37 साल निवासी कुम्हारखाड़ी और आरोपी नवीन पिता जानकीलाल पांचाल उम्र 27 वर्ष निवासी गोविंद नगर खारचा जिला इन्दौर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 की धारा-3 (2) के तहत आदेश पारित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

कहानी सच्ची है -
रोटावेटर की कहानी सीताराम की जुबानी
रोटावेटर से हुयी फसल उत्पादन में वृद्धि
इंदौर, 27 अप्रैल 2018
    प्रगतिशील किसान सीताराम पिता रामसिंह चौहान इन्दौर जिला मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर एक सुन्दर उपवन से ग्राम मिर्जापुर के निवासी हैं। सीताराम ने बताया कि उसकी जीविका का साधन कृषि है। वह कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क में रहता है, जो उसकी खेती संबंधी समस्याओं का निदान करते रहते हैं। उनकी प्रेरणा से उसने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन वर्ष 2013-14 में रोटावेटर यंत्र 30 हजार रूपये अनुदान पर प्राप्त किया।
    चर्चा के दौरान उसने बताया कि इससे पहले उसे रबी एवं खरीफ दोनों सीजन में खेत को बोवनी के लिये तैयार करने में काफी मशक्कत करना पड़ती थी, जिससे समय एवं मेहनत ज्यादा लगती थी। पहले वह फसलों में अवशेष ठूंठ आदि को हल के माध्यम से उखाड़कर बीनकर खेत से बाहर कर जला देता था। अब रोटावेटर के माध्यम से फसल के अवशेष ठूंठ बारीक होकर मिट्टी में मिल जाते हैं। फिर जीवाश्म खाद में परिवर्तित हो जाते हैं। इसके साथ ही 4 से 5 इंच की गहरी जुताई भी हो जाती है, जो किसी भी फसल की बोवनी के लिये उपयुक्त गहराई होती है। इससे वह खेत में सुरक्षित नमी का भी उपयोग कर सकता है। जीवाष्म खाद एवं नमी संरक्षण के कारण टिकाऊ कृषि यंत्र के विकास में यह महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इससे उसकी फसलों पर उत्पादन में आशातीत लाभ हुआ है। यह यंत्र उसके लिये वरदान साबित हुआ है। उसकी खेती के उपयोग के पश्चात वह इस यंत्र को वह दूसरे किसान भाइयों के खेतों पर किराये पर चलाता है, जिससे उसे आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।
प्रगतिशील किसान श्री चौहान का मानना है कि आधुनिक कृषि पद्धति में रोटावेटर जैसे उन्नत यंत्रों का बढ़ावा समय एवं धन की बचत के साथ उत्पादकता बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। उसने इसके उपयोग से 10 से 15 प्रतिशत फसल उत्पादन में वृद्धि प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि वह कृषि विभाग का आभारी है कि उसे रोटावेटर जैसे आधुनिक यंत्र अनुदान पर देकर उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया।