Friday, 9 June 2017

रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने के लिये इंदौर के 
विजया बैंक को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
इंदौर 9 जून, 2017
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गत दिनों विज्ञान भवन नईदिल्ली मे चैथे रूरल सेल्फ एम्पलायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट़युट (आरसेटी) दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में स्वरोजगार हेतु कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये इंदौर के विजया बैंक को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।  
विजया बैंक स्वरोजगार प्र’िाक्षण संस्थान इन्दौर को स्वरोजगार हेतु कौ’ाल विकास के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्यों के लिये वर्ष 2015.16 हेतु सर्वोच्च ग्रेड “AA” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नईदिल्ली में आयोजित समारोह में केन्दीय ग्रामीण विकास पंचायतीराजए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री सन्तोष गंगवारए केन्द्रीय गामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामकृपाल यादव एवं डाॅ. डी. विरेन्द्र हेगडे के कर कमलों द्वारा संस्थान के डायरेक्टर श्री परमानंद काग को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। साथ ही विजया बैंक द्वारा संचालित स्वरोजगार प्र’िाक्षण संस्थानों के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बैंक के महाप्रबंधक श्री सिदधे’वर पात्रा एवं संस्थान के समस्त निदे’ाकों की उपस्थिति में बैंक को मेरिट अवार्ड के तहत दे’ाभर में द्वितीय स्थान के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 


इंदौर जिले में नर्मदा बेसिन के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में किया जायेगा सघन वृक्षारोपण
---------
आगामी 2 जुलाई को इन गांवों में रोपे जायेंगे एकसाथ 15 लाख से अधिक पौधे
--------
व्यापक तैयारियों जारी
इंदौर 9 जून, 2017
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी नमामि देवि नर्मदे अभियान के अंतर्गत हरियाल महोत्सव आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले में नर्मदा बेसिन के डेढ़ सौ से अधिक गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में पर्यावरण तथा जल संरक्षण के लिये सघन वृक्षारोपण की गांववार कार्ययोजना तैयार की गयी है। इस कार्ययोजना के मुताबिक इंदौर जिले में नर्मदा बेसिन के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में आगामी 2 जुलाई को एकसाथ 15 लाख से अधिक पौधे रोपे जायेंगे। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कीर्ति खुरासिया ने बताया कि पौधरोपण के लिये व्यापक तैयारियां की गयी हैं। जिले में नमामि देवि नर्मदे अभियान के अंतर्गत हरियाली महोत्सव का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा। नर्मदा बेसिन में आने वाले डेढ़ सौ से अधिक गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में अभी वृक्षारोपण के प्रति जनजागरण के लिये रैलियां निकालने तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी है। बताया गया कि इन डेढ़ सौ से अधिक गांवों में वृक्षारोपण के लिये विभागवार लक्ष्य तय किये गये हैं। तद्नुसार वन विभाग, जनपद पंचायत द्वारा शासकीय और निजी भूमि पर साढ़े 11 लाख से अधिक पौधे रोपे जायेंगे। इसी तरह कृषि, उद्यानिकी एवं जलग्रहण प्रबंधन मिशन द्वारा एक-एक लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग तथा जिला शिक्षा केन्द्र व स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10-10 हजार एवं जिला शिक्षा केन्द्र और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 5-5 हजार पौधे रोपे जायेंगे। उक्त विभागों द्वारा रोपे गये पौधों की सुरक्षा भी पौधों के बड़े होने तक की जायेगी। रोपे गये पौधों की सिंचाई भी उक्त विभाग अपने स्तर पर करेंगे। रोपे जाने के पूर्व चिन्हित जमीन के फोटो लिये जायेंगे । पौधेरोपण के दौरान तथा पौधरोपण के पश्चात भी उनके फोटो रखना होंगे। पौधरोपण का कार्य गूगल मेप पर भी दर्ज होगा।
बताया गया कि नमामि देवि नर्मदे अभियान के अंतर्गत पौधरोपण का कार्य गिनीज बुक वल्र्ड रेकार्ड में भी दर्ज कराया जायेगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अभियान के अंतर्गत समूह स्तर पर पौधेरोपण का कार्य करवायें। नागरिकों एवं स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाओं आदि की सहभागिता भी इस अभियान में सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान उपयोगी पौधों जैसे सागौन, बांस, खमेर, आम, कटहल, सुरजना, जाम, महुआ, इमली, बैर, आंवला, जामुन, कबीट, निंबू, सीताफल, बहडा, नीम, करंज, शीशम, चीरोल, देशीखेर, अर्जून, बरगद, पीपल, गुलर, काला और सफेद सिरस आदि उपयोगी पौधों का रोपण करें।
श्व्
महिपाल/कपूर

21 जून को मनाया जायेगा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
-----
सामूहिक योग प्रदर्शन हेतु वृहद स्तर पर तैयारियां करने के निर्देश
-----
प्रभारी कलेक्टर श्री शमीमउद्दीन की अध्यक्षता में 
कार्यक्रम की रूपरेखा से संबंधित तैयारी बैठक सम्पन्न
इंदौर 9 जून, 2017
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर निर्धारित कॉमन प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक योग का प्रदर्शन किया जायेगा। सामूहिक योग प्रदर्शन हेतु कार्यक्रम की तैयारियां वृहद स्तर पर किये जाने हेतु प्रभारी कलेक्टर श्री शमीमउद्दीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री कीर्ति खुरासिया, जिला शिक्षा अधिकार श्री एस.एस.कौशल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, योग से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य व प्रतिनिधिगण मौजूद थे। 
बैठक में बताया गया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 21 जून, 2017 को जिला स्तर के साथ-साथ विकासखण्ड व पंचायत मुख्यालय तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किये जाना है। सामुहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम प्रदेशभर में एक साथ ऑल इंडिया रेडियो से प्रसारित संकेतों के आधार पर किया जायेगा। जिला स्तर पर सामुहिक योग कार्यक्रम के लिये आयोजन स्थल चयन पर चर्चा की गयी तथा निर्देश दिये गये कि वर्षा के मौसम को देखते हुये कवर्ड स्थल का चयन किया जाये। बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष वर्षा के कारण स्थल में परिवर्तन करना पड़ा था। बैठक में आयोजन स्थल पर टेंट, साउण्ड सिस्टम, तखत, मेटिंग, चादर, पेयजल व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई, मार्किंग, फ्लैक्स, रेडियों, एलसीडी स्क्रीन आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर विस्तार से दिशा निर्देश दिये गये। 
कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहर के सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भाग लेने हेतु कहा गया। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 7 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ ही महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्रायें एनसीसी व एनएसएस के दलों की भी भागीदारी हेतु शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में योग से जुड़ी संस्थाओं के साथ ही स्वैच्छिक संगठनों तथा आमजन की भागीदारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद, विधायकगणों व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जावे।
बैठक में बताया गया कि सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों हेतु दिनांक 15 जून से 20 जून तक महाराजा शिवाजी राव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय इंदौर में योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे तक होगा। सभी से आग्रह किया गया कि वे उक्त प्रशिक्षण में भाग लेकर योग की क्रियाओं को सीख लें। योग से जुड़ी संस्थाओं व स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया कि वे 21 जून को प्रस्तावित सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी प्रशिक्षण स्थल पर योग प्रशिक्षकों को उपलब्ध करा दें। योग कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थान की भी जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को 15 जून तक दे दें, ताकि जिला प्रशासन व नगर निगम से आवश्यक अनुमति जारी करवाई जा सकें। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि सामुहिक योग प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय में बनाये गये कन्ट्रोल रूम में दूरभाष क्रमांक 0731-2380709 अथवा ई-मेल आईडी deoind_mp@nic.in पर 21 जून को ही दोपहर तीन बजे तक आवश्यक रूप से देना सुनिश्चित करें।
पल प्रतिपल कार्यक्रम जारी
बैठक में बताया गया कि आयुष विभाग भारत सरकार द्वारा जारी कॉमन प्रोटोकॉल के अनुसार सामुहिक योग कार्यक्रम किया जाना है। प्रात: साढ़े 6 बजे सभी सहभागीगण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे। प्रात: 6.45 बजे मुख्य आयोजन स्थल पर अतिथिगणों का आगमन होगा।  प्रात: 6.47 बजे मध्यप्रदेश गान का गायन, प्रात: 6.50 बजे मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन होगा तत्पश्चात प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अंत में अतिथियों व सहभागियों का आभार प्रदर्शन किया जाकर कार्यक्रम का समापन होगा।
भदौरिया/कपूर