राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया
इंदौर, 26 जनवरी,2017
प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के पश्चात सुभाष नगर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। मध्यान्ह भोजन में खीर, पुरी, चने की सब्जी और लड्डू परोसे गये।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री रमेश मैंदोला कलेक्टर श्री पी. नरहरि, डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्रा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती किर्ती खुरासिया, श्री जितू यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री श्री गुप्ता ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश को लम्बे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। आजादी के लिये हजारों, लाखों बलिदानियों ने अपनी शाहदत दी है। आजादी को हमे हर हाल में अक्षुण रखना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अनुशासित रह कर देश के विकास में सहभागी बने। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से भारत पुन: विश्वगुरू बनने जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मालिनी गौड ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान जन-जन का अभियान बन गया है। इस अभियान से बड़ी संख्या में बच्चे भी स्वेच्छा से जुड़े हैं और वे स्वच्छता के संवाहक बन रहे हैं।
महिपाल/श्रीकांत
No comments:
Post a Comment