मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह इंदोर में बच्चों को पढ़ायेंगे
------
मिल बाचें कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य सचिव ने पंजीयन कराया
इंदौर 13 फरवरी, 2017
समयावधि-पत्र समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने बताया कि मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह मिल बाचें कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर के विद्यालय में बच्चों को पढ़ायेंगे। मिल बाचें कार्यक्रम में इंदौर से एक हजार 364 शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों और 1364 निजी व्यक्तियों ने 18 फरवरी को होने वाले मिल बाचें कार्यक्रम के लिये अपना पंजीयन कराया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत व्यक्ति विहित शासकीय विद्यालय में जाकर बच्चों को पढ़ायेगा। साथ ही विद्यालय के संबंध में अपना फिडबैक भी शासन को उपलब्ध करायेंगे। यदि आगे भी स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं तो अपनी मंजूरी भी प्रदान कर सकते हैं। कमिश्नर, कलेक्टर सहित अधिकतर प्रशासनिक अधिकारियों ने इंदौर में अपना पंजीयन कराया है।
कलेक्टर ने टी.एल. बैठक में बताया कि मुख्य सचिव ने आनलाइन पंजीयन कराया है। वे 30 अरण्य नगर स्कीम नम्बर 78 के शासकीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ायेंगे। इंदौर में 1600 स्कूलों में पढ़ाने के लिये व्यक्तियों का पंजीयन हो चुका है।
टी.एल.बैठक में कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने सभी एस.डी.एम. को निर्देश दिये कि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा केन्द्रों की जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षा केन्द्रों में लाईट एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। केन्द्र सरकार द्वारा 70 साल आजादी के जरा याद करो कुर्बानी तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिबल का शुभारंभ 20 फरवरी से रविन्द्र नाट¬गृह में फिल्मों का प्रदर्शन होगा। 15 फरवरी को बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई जायेगी। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छोटे बच्चों को आवश्यक रूप से कृमिनाशक दवा दी जाये। निजी विद्यालयों के संचालकों की अलग से बैठक बुलाकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। 15 फरवरी को सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से कृमिनाशक दवा पिलाई जाये। बच्चों के स्वास्थ्य के लिये सबसे ज्यादा जरूरी है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शमीम उद्दीन, श्री अजयदेव शर्मा, कीर्ति, श्रीमती राखी सहाय और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
/राठौर/
No comments:
Post a Comment