जिला-स्तरीय कार्यक्रम के लिये मंत्रियो को जिला आवंटित
इंदौर छह फरवरी, 2017
नगरोदय अभियान के द्वितीय चरण में 8 फरवरी को जिला मुख्यालयो पर होने वाले कार्यक्रम में राज्य शासन के मंत्री, राज्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे । इसके लिये राज्य शासन ने अतिथियो को जिला आवंटित किया है। कार्यक्रम में चिन्हित किये गये हितग्राहियो को हित-लाभ वितरण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा। इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह इंदौर संभाग के बुरहानपुर में मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, खण्डवा में श्री विजय शाह, बडवानी में श्री अंतरसिंह आर्य मुख्य अतिथि रहेंगे। इसी प्रकार मंत्री श्री जयंत मलैया दमोह , श्री गोपाल भार्गव सागर, डाॅ. गौरीशंकर शेजवार रायसेन, डाॅ. नरोत्तम मिश्र दतिया, श्री ओमप्रकाश धुर्वे डिंडोरी , श्री गौरीशंकर बिसेन नरसिंहपुर, श्री रुस्तम सिंह मुरैना, सुश्री कुसुम महदेले पन्ना, श्री पारस जैन उज्जैन, श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, श्री रामपाल सिंह सीहोर , श्री ज्ञान सिंह शहडोल , श्रीमती माया सिंह शिवपुरी और श्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर के जिला-स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे ।
राज्य मंत्री श्री दीपक ज¨शी देवास, श्री लाल सिंह आर्य भिण्ड, श्री शरद जैन छिन्दवाड़ा, श्री सुरेन्द्र पटवा नीमच, श्री संजय-सत्येन्द्र पाठक कटनी, श्रीमती ललिता यादव छतरपुर, श्री विश्वास सारंग भोपाल और श्री सूर्यप्रकाश मीणा विदिशा के जिला-स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा होंशगाबाद और शेष जिलो में जिला कलेक्टर स्थानीय सांसद, विधायक और निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से कार्यक्रम करवायेंगे।
महिपाल@कपूर
No comments:
Post a Comment