कलेक्टर श्री पी.नरहरि के निर्देश पर जिला प्रशासन की
अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही
---------------------------
एसडीएम श्री संदीप सोनी के नेतृत्व में
बीआरटीएस के आसपास के अतिक्रमण हटाये गये
इंदौर एक मार्च,2017
जिला कलेक्टर श्री पी.नरहरि के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम, नगर निगम अमले और पुलिस ने बीआरटीएस के दोनों ओर अवैध बने मकान, दुकान,ठेलों को हटाया गया। एसडीएम श्री संदीप सोनी के नेतृत्व में नगर निगम के श्री महेन्द्र सिंह चौहान और अमले ने राजीव गांधी चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की।
बीआरटीएस के दोनों ओर कई दुकान मालिकों ने दस से बीस फीट तक शेड लगाकर अतिक्रमण किया था, जिसे नगर निगम ने समान जप्त कर अतिक्रमण को हटाया तथा समान को जप्त किया गया है। साथ ही बीआरटीएस के दोनों ओर लगने वाले गुमठी, ठेले, पार्किंग गाड़ियों पर भी कार्यवाही की। राजीव गांधी चौराहे से भंवरकुंआ चौराहे तक कई अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।
राठौर/कपूर
No comments:
Post a Comment