आन्ध्रप्रदेश के सांसद ने कलश में ली मिट्टी,
अमरावती में प्रतिमा निर्माण स्थल पर करेंगे अर्पित
इंदौर 12 अप्रैल, 2017
आज महू में आम्बेडकर जयंति पर आंध्रप्रदेश के सांसद श्री सुब्रमण्यम घरु, कार्पोरेशन के प्रभाकर और विधायक पालपरते डेविड आम्बेडकर जन्मस्थली पर आये। उन्होंने जन्मस्थली की मिट्टी कलश में ली, जिसे वे तेलरपट्टी, अमरावती (आंध्रा) में बनने वाली विशाल 125 फ़ीट की आम्बेडकर प्रतिमा के निर्माण स्थल पर अर्पित करेंगे। इस मौके पर कलेक्टर श्री पी. नरहरि ने उनका स्वागत कर उनसे तमिल भाषा में ही बात कर जानकारी ली और जयंती उत्सव के बारे में बताया।
क्रमांक राठौर/कपूर
No comments:
Post a Comment