विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज
इंदौर 30 मई, 2017
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जायेगा। इस दिन इंदौर जिले में आम जनता में जागरूकता लाने के लिये जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम मनोरमा राजे क्षय चिकित्सालय में दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एच.एन.नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शहर के केंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस.नय्यर, नोडल अधिकारी डॉ. माधव हसानी, अधीक्षक मनोरमा राजे क्षय चिकित्सालय डॉ. विजय अग्रवाल एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा तंबाकू से होने वाले विभिन्न रोगों के बारे में उपस्थित जनता को बताया जायेगा।
इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल परिसर, सिविल डिस्पेंसरी अरण्य, सिविल हॉस्पिटल महू, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेटमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हातोद, हुकुमचंद पॉली क्लिनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांवेर में भी 31 मई, 2017 बुधवार को तंबाकू निषेध दिवस के अंतर्गत जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
महिपाल/कपूर
No comments:
Post a Comment