Tuesday, 16 May 2017



कलेक्टर द्वारा सांसद निधि से 8 निर्माण कार्य और 
2 पानी के टैेंकर स्वीकृत
इंदौर 16 मई, 2017
क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की अनुशंसा पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री पी.नरहरि द्वारा अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री नरहरि ने वार्ड क्रमांक 71 (उषा नगर एक्सटेंशन) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 42 (शीतल नगर) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 42 (मित्र नगर) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 42 (बिनोवा नगर में ) में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इस प्रकार कुल 9 लाख 99 हजार 600 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
जारी आदेशानुसार कलेक्टर श्री पी.नरहरि ने इंदौर वार्ड क्रमांक 7 जनता कॉलोनी में नलकूप खनन कार्य के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, वार्ड क्रमांक 34 रविदास बस्ती निरंजनपुर में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, वार्ड क्रमांक 34 मीणा बस्ती निरंजनपुर में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये, इंदौर वार्ड क्रमांक 82 सुदामा नगर सेक्टर-डी में नलकूप खनन के लिये 2 लाख 49 हजार 900 रूपये प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।  इस प्रकार कुल 9 लाख 99 हजार 600 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री नरहरि ने राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह की अनुशंसा पर जल प्रदाय हेतु दो पानी के टैंेंकर वार्ड क्रमांक 21 नगर इंदौर के लिये 3 लाख 6 हजार 880 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति स्वीकृति जारी कर जिला प्रबंधक एमपी स्टेट एग्रो इंण्स्ट्रीज डेवलपमेंट इंदौर को प्रदाय एजेंसी बनाया गया है।
सिंह/कपूर

No comments:

Post a Comment