उत्कृष्ट छात्रावासों में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 जून को
इंदौर 15 जून, 2017
सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीमती मोहनी श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 18 जून को प्राचार्य परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र ए.बी.रोड इंदौर में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट छात्रावासों में प्रवेश हेतु परीक्षा ली जायेगी। विद्यार्थीगण उत्कृष्ट छात्रावासों में प्रवेश हेतु उत्कृष्ट बालक छात्रावास संयोगितागंज, उत्कृष्ट कन्या छात्रावास मोती तबेला, उत्कृष्ट बालक छात्रावास सांवेर, उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, सांवेर, उत्कृष्ट बालक छात्रावास देपालपुर, उत्कृष्ट कन्या छात्रावास देपालपुर, उत्कृष्ट बालक छात्रावास महूगांव महू से आवेदन प्राप्त कर वहीं पर जमा किये जा सकते हैं। गत 11 जून, 2017 को इन्हीं छात्रावासों में प्रवेश हेतु परीक्षा ली गयी थी, अब उन्हें दोबारा आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह/कपूर
No comments:
Post a Comment