सहकारी समितियाँ भी करेंगी साँची दुग्ध उत्पाद विक्रय
-------------------
दुग्ध संघ और सहकारिता एवं
पंजीयक सहकारी संस्थाएँ के बीच ह¨गा अनुबंध
इंदौर 24 फरवरी, 2017
प्रदेश के अधिक लोगों को साँची दुग्ध उत्पाद सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिये स्टेट क¨-आॅपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियो , उपभ¨क्ता भण्डार¨और विपणन समितियों के माध्यम से भी दुग्ध उत्पाद अ©र सुदाना विक्रय का निर्णय लिया है। इसके लिये एमपीसीडीएफ, सहकारिता विभाग एवं पंजीयक सहकारी संस्थायो के बीच अनुबंध ह¨गा। अब तक साँची ब्राॅण्ड के दूध एवं दूध उत्पाद¨ं का विक्रय पूरे प्रदेश में लगभग 6,500 विक्रय-केन्द्र द्वारा किया जाता था।
साँची के दुग्ध उत्पाद जैसे- घी, दूध, साॅंची पेडृा, लस्सी, रबडी, दुग्ध चूर्ण, मीठा सुगंधित दूध, मिल्क केक, रसगुल्ला, गुलाब जामुन के साथ अब डेयरी फेडरेशन द्वारा निर्मित सुदाना ब्राॅण्ड का पशु आहार भी कृषि साख सहकारी समिति, उपभ¨क्ता भण्डार अ©र विपणन समितियो द्वारा विक्रय किया जायेगा।
प्रदेश में भोपाल , इंदौर , उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर एवं सागर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समितियो के 2 लाख 30 हजार सदस्यो प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध का संकलन किया जाता है। संकलित दूध में से 7 लाख 60 हजार लीटर दूध साँची ब्राॅण्ड में पैक कर शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्तायों उचित दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
क्रमांक सिंह@कपूर
No comments:
Post a Comment